- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकांत राठौर का नगर निगम जोन 2 कार्यालय पहुंचने पर जोन 2 जोन कमिष्नर डाॅ. आरके डोंगरे सहित जोन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर निगम सभापति एवं निगम जोन 2 पदेन अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर भव्य आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बुके प्रदत्त कर एवं फूल मालाओं से लाद कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया और प्रसन्नता पूर्वक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोन कार्यालय में नवनिर्वाचित सभापति के निर्वाचन पष्चात प्रथम आगमन पर मिठाईयां बांटी ।
-
पंडरी तालाब एवं मरीन ड्राइव के दुकानदारों पर 14700 जुर्माना वसूला
रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विष्वदीप के निर्देष पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की तैयारियों के अवलोकन के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम जोन 3 के तहत गुरू गोविंद सिंह वार्ड एवं मदर टैरेसा वार्ड में क्रमषः पंडरी बाजार और मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब क्षेत्र की दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन जोन 3 जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे व अन्य अधिकारियों सहित किया।
अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के नवनिर्वाचित पार्षद श्री कैलाष बेहरा एवं जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे की उपस्थिति में वार्ड 29 के तहत पंडरी तालाब के समीप इकरा स्कूल पंडरी के निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा 50 फीट मार्ग पर अवैध कब्जा जमाकर सार्वजनिक नाली पर कब्जा कर बनायी गयी अवैध बाउंड्रीवाल की जानकारी मिलने पर जोन 3 कमिष्नर को निर्देषित कर थ्रीडी बुलवाकर तत्काल सार्वजनिक नाली को जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अवैध कब्जे से मुक्त करने की कार्यवाही करवायी एवं नागरिको को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत त्वरित राहत दिलवायी।
अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निर्देष पर जोन 3 कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे ने जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित वार्ड 29 में पंडरी बाजार मुख्य मार्ग में लगने वाली मुर्गी दुकानों में गंदगी मिलने एवं कचरा फैलाने पर और मदर टेरेसा वार्ड के तहत मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के पास विभिन्न खाद्य दुकानों में गंदगी व कचरा फैलाने पर एवं डस्टबीन नहीं मिलने पर कार्यवाही की। मरीन ड्राइव की दुकानों में गंदगी मिलने एवं डस्टबीन ना मिलने पर सभी दुकानदारों पर 500 - 500 रू. का जुर्माना चेतावनी देकर करने और पंडरी बाजार में संबंधित मुर्गी दुकानों पर दुकान संचालको पर गंदगी फैलाने एवं डस्टबीन ना रखने पर चेतावनी देकर 2000-2000 रू. कुल मिलाकर 14700 रू. का जुर्माना गंदगी फैलाने एवं डस्टबीन नहीं रखने पर चेतावनी देकर संबंधित दुकानदारों पर किया गया। -
खरीदारी करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग, दिख रहा उत्साह
बिलासपुर/संभाग स्तरीय सरस मेले को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए विभिन्न सामग्री की खरीददारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की बिक्री हो रही है। समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई सामग्री को ग्राहकों ने सराहा। मेले में स्टालों के जरिए सामग्री की बिक्री से समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है।
स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की अभिनव योजना है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। येाजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संभाग स्तरीय सरस मेले का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है। मेले में दीदियों द्वारा बनाई गई सामग्री लोगों को लुभा रही है। खरीददारी करने पहुंची श्रीमती ज्योति ने बताया कि मेले में उन्होंने कोसा साड़ी की खरीददारी की है, कम कीमत पर बाजार में इस क्वालिटी की कोसा साड़ी मिलना मुश्किल है, उन्होंने अपील की कि लोग सरस मेले में आकर दीदियों का उत्साह बढ़ाएं। मेले में खरीददारी करने पहंुचे श्री सुरेश कुमार जांगडे ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है, उन्होंने बताया कि मेले में दीदियों द्वारा बनाए गए गुणवत्तापूर्ण सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध है। दीदियों द्वारा बनाए गए कोसा वस्त्र, हर्बल गुलाल, अगरबत्ती, हेंडमेड साबुन, सजावटी सामान, आचार, बड़ी, पापड़ सहित सभी सामग्री अच्छी गुणवत्ता के हैं जिसका लाभ लोगों को लेना चाहिए।
ग्राम पंचायत नेवरा स्व सहायता की दीदी श्रीमती अश्वनी बंजारे ने बताया कि वह समूह की सचिव है और महिलाओं को साबुन और सर्फ बनाने का प्रशिक्षण देती है। मेले में उनके समूह द्वारा बनाए गए हर्बल साबुन की अच्छी बिक्री हो रही है और उन्हें मुनाफा मिल रहा है। इसी तरह जांजगीर चांपा जिले कि मीनू देवांगन ने बताया कि उनके समूह द्वारा कोसे की साड़ियां बुनी जाती है जिससे समूह की दीदियां आत्मनिर्भर बनी है। कोरबा जिले से आई सुनीता कश्यप ने बताया कि उनके समूह द्वारा कोसा धागा बनाकर उससे साड़ियां बनाई जाती है जिससे समूह की 40 दीदियां आत्मनिर्भर है। मस्तूरी ब्लॉक से आई श्रीमती अंजली पाटनवार ने बताया कि उनके समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जाता है। समूह के पास अगरबत्ती बनाने की पांच मशीनें है जिससे वे अगरबत्ती निर्माण और पैकिंग का कार्य करती है। इस काम से 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है, उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाओं में आत्मविश्वास आया है और वे घर से बाहर निकलकर अपनी आजीविका कमा रही है। सरकार द्वारा समूहों को उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण से उन्हें काफी मदद मिलती है।
उल्लेखनीय है कि मुंगेली नाका मैदान में सरस मेले का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है जहां दीदियों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। सरस मेले का उद्देश्य स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना है। -
भिलाई। नगर निगम भिलाई में मार्च महीना को देखते हुए संपत्ति कर जमा करने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। नगर निगम के सभी जोन कार्यालय मुख्य कार्यालय में संपत्ति कर जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छुट्टी के दिन भी लोग संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। होली के दिन एक दिन का अवकाश रहेगा। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने इसके लिए विशेष व्यवस्था करवाई है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के संपत्ति कर जमा कर सकता है। अगर किसी को फॉर्म भरने में परेशानी होगी तो उसके लिए भी कर्मचारी बैठाये गए हैं। जो फॉर्म भर भरने में सहयोग करेंगे। अपना जलकर, संपत्ति कर, भूभटक सही समय पर जमा कर देंवे। मार्च के बाद 18 परसेंट का ब्याज 1000 अतिरिक्त अधिकार लगेगा। उससे बचने का अच्छा अवसर है सभी लोग अपना अपना संपत्ति कर जमा करें। किसी भी प्रकार के अधिभार एवं ब्याज से बच्चे।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम 2024 आने वाली है। नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं प्रत्येक दिन निरीक्षण कर रहे है। साथ में जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, अभियंतागण, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, वार्ड के सुपरवाईजर आदि सब अपने-अपने कार्यो के प्रति मुस्दैत होकर कार्य कर रहे है। शुरू में आयुक्त स्वयं किसी भी जोन में बताकर जाते थे, अब आकस्मिक निरीक्षण करने किसी भी जोन के किसी भी वार्ड में पहुचं जाते है। वहां पर स्वयं निरीक्षण करते है संबंधित को बुलाकर जवाबदेही तय करते है। किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित को नोटिस भी दिया जा रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान प्रमुख रूप से नागरिको का फीड बैक बहुत महत्वपूर्ण है। ऑनलाईन लिंक सिस्टम के माध्यम से करना है। घर-घर कचरा संग्रहण, कबाड़ से जुगाड़, सीएनडी वेस्ट का उपयोग, मार्केट एवं चौंक चौराहो की सफाई, कचरो से पुनः उपयोग, कचरा में कमी लाना, पुराने कचरो को सही ढंग से सेग्रिगेट करना, कचरो से खाद बनाना, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देना, प्रमुख बाजारों में टाइम कचरा लेना, सुलभ शौचालय, उद्यान, तालाब, सड़क आदि की व्यवस्थित साफ-सफाई रखना, यह सब शामिल है। नगर निगम का पुरा प्रयास है कि पुराने रैकिंग में सुधार लाते हुए अच्छा कार्य किया जाये।
वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको से अपील की है कि अपने क्षेत्र की स्वच्छता गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अपना भरपूर सहयोग करें। आज इंदौर शहर स्वच्छता में नम्बर 1 पर है, क्योकिं वहा का प्रत्येक नागरिक सफाई में अपना योगदान देते है। कचरा इधर-उधर नहीं फेकते है, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर देते है। इसी प्रकार हम सब भी भिलाई शहर को नम्बर 1 बनाने केे लिए अपना योगदान दें। जिससे शहर को स्वच्छ एवं साथ-सुथरा बना सकें। अपना शहर भी अन्य शहरो की तरह साफ सुन्दर एवं स्वच्छता में अग्रणी रहे।
जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक व्ही के सेमुवल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, सागर दुबे एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से मुस्तैद रहे निगम के जो भी संसाधन है, उसका उपयोग करते हुए कार्य को अच्छे से करना है। -
स्वच्छ सर्वेक्षण की अच्छी तरह तैयारी करवाने के निर्देश दिये 0
बड़े भवनों, परिसरों में करारोपण हुआ है अथवा नहीं की जानकारी लेकर शत - प्रतिशत राजस्व वसूली करने के दिये निर्देश
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों का नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के तहत डुमरतराई सब्जी बाजार पुरैना तालाब, न्यू राजेन्द्र नगर, काशीराम नगर में सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए जानकारी लेकर स्थल समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर निगम रायपुर क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां अच्छी तरह से की जाये एवं इस हेतु कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडी जाये।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जोन 10 कमिश्नर श्री राकेश शर्मा , उपायुक्त डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी, श्री जसदेव सिंह बाबरा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री रधुमणी प्रधान, जोन 10 कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल सहित जोन 10 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों का जोन 10 क्षेत्र में अवलोकन करते हुए जोन कमिष्नर एवं सहायक राजस्व अधिकारी से बडे भवनों एवं परिसरों , व्यवसायिक क्षेत्रों में करारोपण हुआ है अथवा नहीं की जानकारी ली । आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शत - प्रतिशत राजस्व वसूली दिये गये लक्ष्य के अनुरूप निगम हित में हर हाल में सुनिश्चित करने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।
- रायपुर,। छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन भी देगा।7 प्रमुख विधाओं पर केंद्रित होगा आयोजन‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ में जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, शिल्प-चित्रकला और जनजातीय व्यंजन एवं पारंपरिक पेय से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये स्पर्धाएं तीन चरणों में संपन्न होंगी। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 20 मार्च, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता दंतेवाड़ा में 1 से 3 अप्रैल तक सम्पन्न होगी। प्रत्येक स्तर पर प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।बस्तर की लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शनइस महोत्सव में बस्तर की पारंपरिक नृत्य-शैली, गीत, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण और पारंपरिक व्यंजनों का शानदार प्रदर्शन होगा। प्रतियोगियों के प्रदर्शन को मौलिकता, पारंपरिकता और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए जाएंगे। आयोजन में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आदिवासी समाज के वरिष्ठ मुखिया, पुजारी और अनुभवी कलाकार शामिल रहेंगे। इससे प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनी रहेगी और पारंपरिक लोककला को न्याय मिलेगा।बस्तर की संस्कृति को सहेजने का सुनहरा अवसर‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ सिर्फ एक महोत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने तथा उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास है। यह आयोजन बस्तर के कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपनी कला और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ एक नई पहचान भी बना सकेंगे। छत्तीसगढ़ की अनमोल विरासत को जीवंत रखने का यह महोत्सव प्रत्येक नागरिक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहेगा। file photo
- -माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट के जरिए प्रदेश के युवा यहां के खुले आसमान में भर रहे हैं उड़ान-मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षा सचिव और जशपुर कलेक्टर ने किया था प्रयास-प्रशिक्षण के लिए आगडीह हवाई अड्डे में जुटाए गए सुरक्षा और सुविधा के सभी संसाधन-रायपुर / जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में वर्तमान में एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग चल रही है। एनसीसी कैडेट को छोटे हवाई जहाज से उड़ान भरने और रनवे पर लैंड करने से लेकर, विमान के कॉकपिट से लेकर हर हिस्से और विमान के नियंत्रण को लेकर सभी बेसिक जानकारी दी जा रही है।विंग कमांडर वी के साहू के अनुसार इस महीने के 7 तारीख से संचालित की जा रही इस प्रशिक्षण में फिलहाल 35 प्रशिक्षु कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं और इस माह के अंत तक 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन रायपुर के बैनर के तले प्रदेश के युवा जशपुर के खुले आसमान में हवा में उड़ान सीख रहे हैं। एयर एनसीसी के द्वारा 2 सीटर माइको लाइट एयरक्राफ्ट के जरिए जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट्स जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं।मील का पत्थर साबित होगा यह प्रशिक्षणविंग कमांडर वीके साहू ने बताया की एयर फोर्स और एविएशन के क्षेत्र में करियर के रूप में इसे चुनने वाले युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण बेहद कारगर है। उन्होंने बताया की वो खुद बसना क्षेत्र के लाखौली के निवासी है और सबसे पहले उन्होंने भी एनसीसी कैडेट्स के रूप में उड़ान भरी थी जो आगे चलकर उनके करियर के लिए मील के लिए एयरफोर्स या एविएशन क्षेत्र में जाने वाले युवा के लिए यह प्रशिक्षण फ्लाइंग स्कूल में प्रवेश के लिए सहायक सिद्ध होता है। उन्होंनेबताया कि रायपुर के माना एयरपोर्ट पर उड़ान के सीमित अवसर के कारण इस ट्रेनिंग को जशपुर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रशिक्षण अभियान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश के शिक्षा सचिव और कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास का आभार प्रकट किया, जिनके प्रयासों से जशपुर हवाई पट्टी पर चिकित्सा स्टाफ के साथ एम्बुलेंस और फायर फाईटिंग दस्ते के साथ तमाम तरह गई है, जिससे पूरी टीम और कैडेट्स के रुकने रहने, खाने और प्रशिक्षण का सारा काम सुचारू रूप से चल रहा है।विंग कमांडर वीके साहू ने बताया की रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर इस प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा था लेकिन माना एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक के दबाव और उसके बीच 100 कैडेट्स को एयरक्राफ्ट उड़ान का प्रशिक्षण देने में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही थी। इसके बाद इस प्रशिक्षण को प्रदेश के किसी और छोटे हवाई अड्डे या रनवे पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे का चयन किया गया, यहां का शांत वातावरण और रनवे इस प्रशिक्षण के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ है, यह पूरा प्रशिक्षण और एयर एनसीसी के कैडेट्स के साथ जशपुर के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। जशपुर के उपर उड़ने का अनुभव अनूठा माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट के उड़ान के प्रशिक्षण में शामिल एयर कुछ ऐसा है ट्रेनी एयरक्राफ्ट है जिसमें 2 सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट से एयर एनसीसी के कैडेट्स को उड़ान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक घंटे की उड़ान में 13 लीटर ईंधन खर्च करता है और इसमें 50 लीटर एवियशन फ्यूल भरने की क्षमता है। इसे 20000 फुट की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल लगभग 1000 फुट की ऊंचाई पर प्रशिक्षु कैडेट्स को इसे उड़ाना सिखाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रायपुर से जशपुर तक उड़कर आने में इस विमान को 2 घंटे 5 मिनट का समय लगा।एनसीसी कैडेट्स वंश कुमार, एसआर साहू, अंजू सिन्हा, बिपाशा परिहार और सिमरन साहू ने बताया की उन्होंने रायपुर के माना एयरपोर्ट पर भी इससे पहले एयर एनसीसी का प्रशिक्षण लिया है, लेकिन जशपुर की शांत फिजा यहां का एयरनॉट, एनवायरनमेंट में पायलट के बगल में को पायलट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना एक अनूठा अनुभव है।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत पालना योजना के क्रियान्वयन के हेतु विभिन्न वार्डों के पालना केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 25 मार्च 2025 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) जिला दुर्ग (पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी से प्राप्त जानकारी अनुसार पालना केन्द्र पुलगांव वार्ड क्र. 55, पालना केन्द्र बैजनाथ पारा पोटिया वार्ड क्र. 39 डिपरा पारा और मोचीपारा वार्ड क्र 40 में पालना केन्द्र कार्यकर्ता तथा सहायिका की भर्ती की जानी है।एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।पालना कार्यकर्ता पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड तथा पालना सहायिका हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण है। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हे अनियमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है, उनके आवेदन अमान्य किए जाएंगे। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। पालना केन्द्र में कार्यकर्ता/सहायिका की भर्ती हेतु यदि विभाग स्तर से कोई संशोधन या दिशा निर्देश में परिवर्तन किया जाता है तो विभागीय निर्देशानुसार भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। कार्यकर्ता/सहायिका पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
- -12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकेंगें ऑनलाइन आवेदनदुर्ग / भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (08वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिये जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक श्री आर. के. कुर्रे से मिली जानकारी अनुसार इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क करें। अथवा विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।
- निर्विघ्न रूप से परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में शिक्षा एवं संबंधित विभाग की अधिकारियों की बैठक लेकर 17 मार्च से शुरू हो रहे कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा बिना किसी अवरोध के निर्विघ्न रूप से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित शिक्षा एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बारी-बारी से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से चर्चा कर विकासखण्डवार तैयारियों की समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने प्रत्येक विकासखण्डों में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या तथा प्रत्येक विकासखण्डों में बनाए गए कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रश्न पत्रों की छपाई, वितरण व्यवस्था, गोपनीय सामग्रियों के लिए समन्वय केन्द्र तथा प्रश्न पत्रों को संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षित रखने हेतु किए गए उपायों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पुलिस थानों से संबंधित परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्रियों को सुरक्षित लाने ले जाने के लिए रूट चार्ट के निर्धारण आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने सुरक्षित रूट चार्ट का निर्धारण कर निजी शालाओं केे वाहनों का भी अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों के लिए सहमति देने वाले अशासकीय शालाओं के संख्या के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन आदि के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के दौरान नकल रोकने हेतु भी पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य में लंबे अंतराल के बाद कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इसलिए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों का समुचित प्रशिक्षण एवं परीक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा किए गए तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार 17 मार्च से एवं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 18 मार्च से प्रारंभ होगी। श्री मरकले ने बताया कि कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 09 से 11 बजे तक एवं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन हेतु संकुल प्राचार्यों को प्रभारी बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संकुल प्राचार्यों के देखरेख एवं नियंत्रण में संबंधित संकुल के परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होेंने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केन्द्र अध्यक्षों की नियुक्ति करने की भी जानकारी दी।
- - जिले के सभी विकासखण्ड के 20 सेक्टर की 172 महिलाएँ बना रही है हर्बल गुलाल-महिलाओं के हित में निरंतर कार्य करने और महतारी वंदन योजना के सफल संचालन के लिए समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभारबालोद । रंगो का त्यौहार होली इस बार बालोद जिले में रसायन मुक्त होकर हर्बल रंगो से सराबोर होेने वाला है। यह सब मुमकिन हुआ है जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान से जुड़ी महिलाओं के बुलंद हौसलों से जिन्होंने जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए हर्बल गुलाल बनाने का निर्णय लिया है। यूं तो रंगो के इस त्यौहार में हर कहीं रंग ही रंग नजर आते हैं, लेकिन बाजार में बिकने वाले इन रंगो में कई प्रकार के रासायनिक तत्व मिले होते हैं, जिनके उपयोग से त्वचा में कहीं न कहीं नुकसान होता है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में बिहान की महिलाओं ने सभी विकासखण्डों के कुल 20 कलस्टर की 172 महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल बेहतर ढंग से तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले की महिलाओं को विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर निरंतर ही आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न तीज त्यौहारों के अवसर पर मांग अनुरूप सामग्री तैयार कर, उसके पैंकेजिंग और मार्केटिंग हेतु सभी आवश्यक मदद की जाती है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि वर्तमान में होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बिहान की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से पलाश, चुकंदर, सिंदुर बीज, पालक, कच्ची हल्दी का उपयोग कर विभिन्न रंगों का हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। जिले में अब तक लगभग 50 क्विंटल से अधिक हर्बल गुलाल तैयार कर लिया गया है। जिसमें से अब तक 26 क्विंटल हर्बल गुलाल का विक्रय स्थानीय बाजार एवं अन्य जिले में मांग अनुरूप विक्रय किया गया है।हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रही वंृदावन महिला संकुल संगठन जमरूवा की पीआरपी श्रीमती ओमलता देशमुख ने बताया कि उनके संगठन की महिलाओं ने विगत वर्ष भी हर्बल गुलाल का उत्पादन किया था, इस वर्ष वे पहले से अधिक मात्रा में हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रही हैं, इस गुलाल का बाजार मंे माॅंग अधिक है, क्यों कि इसके उपयोग से शरीर की त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, यह गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पादों को मिलाकर बनाया गया है, किसी प्रकार का रासायनिक तत्व उपयोग में नहीं लाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने बड़ी मात्रा में हर्बल गुलाल का उत्पादन कर लिया है, जिसे वे स्थानीय बाजार के साथ ही शासकीय कार्यालयों में स्टाॅल लगाकर कर रही हैं। समूह की सदस्य श्रीमती विद्या यादव और श्रीमती मनीषा कुंजाम ने बताया कि वे बिहान के अंतर्गत कार्य करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, इससे उन्हें अपने कार्य का निरंतर ही बेहतर रूप में करने प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को सशक्त कर आत्मनिर्भर बनाने निरंतर कार्य किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। समूह की महिलाओं ने जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, हर्बल गुलाल का उपयोग करने की अपील भी की है।
- -जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ सहित सभी सदस्य रहे उपस्थितबालोद । जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात् सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन किया गया। आज जनताओं के समस्याओं का निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आयोजित जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित जिला पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
- बालोद। शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेगांव में भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरुक करना है। कार्यक्रम में जिला लीड बैंक से श्री सौरभ जैन एवं शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेगांव प्रधानाचार्य श्री चंद्रप्रकाश कश्यप उपस्तिथ थे। इस अवसर पर श्री सौरभ जैन ने कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से जमाकर्ता अपनी जमा पूंजी का बेहतर उपयोग कर अपनी आर्थिक स्तिथी को सुदृढ़ व सुरक्षित कर सकता है। उन्होंनें कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं के हितार्थ के लिए अनेक योजनायें बनाई है जिसका आवश्याकतानुसार हितग्राही लाभ उठाने सकते हैं। श्री सौरभ जैन ने बताया कि समर्पित संस्था की इस कार्यशाला में आकर यह महसूस हो रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ताओं की यह योजना अपना मूर्त रुप ले रही है और इसके लिये समर्पित संस्था बधाई की पात्र है। उन्होंनें कार्यशाला के प्रति भागियों के अनेक प्रश्नों व शंकाओं का समाधान किया। समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ. संदीप शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य व औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंनें कहा कि उपभोक्ता अपनी बचत को सुरक्षित जमा करने के लिये बैंकों को ही प्राथमिकता दें। उन्होंनें कहा कि पिछले कुछ वर्षों में फर्जी माइक्रोफाइनेंस व चिटफण्ड कंपनियाॅँ काफी तेजी से अपना पांव पसार चुकी है जिनसे हमें सचेत रहने की जरुरत है। ऐसी किसी भी कंपनियों में निवेश के पहले जमाकर्ताओं को यह ज्ञात कर लेना चाहिए कि वे भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है या नहीे। डाॅ. संदीप शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को बैंकों की विविध सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी वित्तीय व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना चाहिए। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री हितेश मिश्रा व संतोषी बघेल ने बैंक खाता खुलवाने, उसका संचालन, बचत योजना, वित का प्रबंधन, के.वाय.सी. प्रक्रिया, बैंक ऋण, ऋण संबंधित उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंडकंपनियों, नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आदि की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी।
- -जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार सभी के सहमति से जिले के नए सहकारी समितियों का गठन सुनिश्चित की जाए। श्री चन्द्रवाल सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सहकारी समिति की बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने जिले में प्रस्तावित नवीन मत्स्य सहकारी समिति, दुग्ध सहकारी समिति, वनोपज सहकारी समिति के अलावा ग्राम पंचायतों में पैक्स समिति एवं बहुआयामी सहकारी समितियों के गठन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से सहकारी समितियों में लेन-देन एवं लोन की व्यवस्था के अलावा सहकारी समितियों की गठन की प्रक्रिया एवं उसके गठन के लिए निर्धारित मापदण्ड आदि के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में उप संचालक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया सहित उप संचालक कृषि एवं पशु चिकित्सा सेवाएं के अलावा जिला खाद्य अधिकारी और अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बालोद। परिवहन विभाग जिला बालोद द्वारा वर्ष 2024 से अब तक बिना फिटनेस, परमिट, ओव्हरलोड वाहनों, प्रदुषण, बीमा, वर्दी, लायसेंस, आदि वाहनों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध जो मोटरयान अधिनियम 1988 एवं मोटरयान नियम 1989 व छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 का उल्लंघन किये जाने पर शमन शुल्क 69 हजार 200 रूपये वसूल की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे ने बताया कि मोटरयान अधिनियम उल्लंघन अंतर्गत जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 1080 वाहनों का फिटनेंस नियमानुसार जारी गया है। उन्होंने बताया कि मोटरयान नियम के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभारी अधिकारी उड़नदस्ता संभाग दुर्ग द्वारा जिला बालोद में ओव्हरलोड, प्रेसर हार्न, प्रदुषण व अन्य कार्यवाही अंतर्गत शमन शुल्क कुल 02 करोड़ 26 लाख 15 हजार 700 रूपये तथा माह जनवरी एवं फरवरी 2025 में कुल 47 लाख 74 हजार 200 रूपये की वसूल की गई। उन्होंने बताया कि आज 10 मार्च को परिवहन विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न में लगभग 35 से 40 बसों की सघन जाँच की गई। जिसमें मोटरयान अधिनियम के तहत् नियम विरूद्ध चलने वाले बसों पर कुल 27 हजार 542 रूपये शमन शुल्क वसूल कर कार्यवाही की गई तथा सभी बस मालिकों को मोटरयान अधिनियम का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में वाहन चालक व वाहनों में कमी पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
- रायपुर // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें समझाइश दी और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने बिना हेलमेट पहने, बिना जरूरी कागजात के वाहन चला रहे और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिबंधित जगह पर गाड़ी चला रहे लोगों को रोककर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दोपहिया चालकों को बताया कि हेलमेट पहनना, वाहन के सभी वैध दस्तावेज रखना और नियमों का पालन करना उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात के वाहन चलाना कानूनी अपराध है और दुर्घटना की स्थिति में इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों को रेड लाइट जंप न करने, सही लेन में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और कलेक्ट्रेट जैसी सरकारी परिसरों में ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखने की सलाह
- रायपुर, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 11 और 12 मार्च 2025 को मल्टीलेवल पार्किंग, 5वां तल, कलेक्टोरेट, घड़ी चौक, रायपुर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।इस मेले का उद्देश्य स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस दौरान निजी क्षेत्र की कंपनी टेक्नोटास्क बीपीओ रायपुर द्वारा 150 से अधिक कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक का न्यूनतम 12वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है, चयनित उम्मीदवारों को ₹11,750 से ₹19,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा।इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
- -किसान पंजीयन में ढिलाई, आधा दर्जन तहसीलदारों को नोटिस-चखना सेन्टरों में गंदगी दिखने पर आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई-पीएम के आगमन को लेकर मोहभठ्ठा में चल रहीं तैयारियांबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन में ढिलाई बरतने वाले आधा दर्जन तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस देने के निर्देश दिए। तीन दिनों में उन्हें जवाब देना होगा अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर सौंपे गये दायित्वों को आपसी तालमेल के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने पीएम पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक विभागवार इसकी जानकारी ली। वर्तमान में विभिन्न विभागों से जुड़े लगभग 49 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने 13 मार्च तक इन सबका सार्थक निराकरण कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर की चखना दुकानों में हो रहे प्लास्टिक कचरे की गंदगी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की झलक इन जगहों पर भी दिखनी चाहिए। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और एक सप्ताह में नगर निगम आयुक्त से इस बारे में प्रतिवेदन भी मंगाई है। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बड़ी संख्या में काम चल रहे हैं। इनमें जरा भी किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई तो सीधे जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वे अपने मातहत अमले को इस आशय का स्पष्ट संदेश पहुंचा दे। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर की जा रही अब तक की तैयारियोंु की जानकारी ली। बताया गया कि एप्रोच रोड एवं पार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए प्रस्तावित कार्यों की सूची जिला पंचायत सीईओ के पास जमा करने निर्देश दिए। अगले तीन दिनों में यह कार्य कर लिया जाये।
- बालोद/डौंडीलोहारा । नगर पंचायत डौंडीलोहारा में जहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम विजय हासिल कर चुके हैं। तो वही सोमवार को संपन्न हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा की समर्थित प्रत्याशी पार्षद नेहा उपाध्याय ने जीत हासिल की। अध्यक्ष और पार्षद मिलाकर कुल 16 वोट में से 12 वोट नेहा उपाध्याय को मिले। तो कांग्रेस समर्थित पार्षद किशोर दीवान को मात्र चार वोट हासिल हुआ। इस तरह काफी बहुमत के साथ नेहा उपाध्याय ने जीत दर्ज की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रभारी के तौर पर बालोद के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगरपालिका बालोद अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी राकेश यादव भी पहुंचे हुए थे। तो वहीं स्थानीय टीम से जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम इस चुनाव को लेकर गंभीरता से सक्रिय थे। सभी पार्षदों को एकजुट करते हुए किसी भी तरह से विपक्ष को मौका न देने की रणनीति बनाते हुए उक्त विजय हासिल की गई। इस जीत के उपरांत नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित चुनाव प्रभारी राकेश यादव अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। तो वही सभी भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से नारेबाजी के साथ संक्षिप्त विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। इस तरह अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही सीट पर डौंडीलोहारा में भाजपा का कब्जा हो गया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेताओं में हर्ष का माहौल है। तो वही इस जीत पर मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सभी समर्थित पार्षदों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हम सब की एकजुटता इसी तरह कायम रहे और आगे भी ट्रिपल इंजन सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हमें नगर का सर्वांगीण विकास करना है। चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे भाजपा नेता राकेश यादव ने भी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई नेहा उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करेंगे और नगर विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम की सक्रियता की भी सराहना की। अध्यक्ष श्री टेकाम ने भी चुनाव प्रभारी राकेश यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल और मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा का इस चुनाव को लेकर सक्रियता और रणनीति बनाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया और एक मजबूत टीम के साथ अब नगर विकास के कार्यों में जुटने की बात कही। उन्होंने नगर वासियों को भी आश्वस्त किया कि केंद्र, राज्य के साथ अब नगर पंचायत में भाजपा की सत्ता है। नगर का विकास अब तीव्र गति से होगा। रुके हुए काम शुरू होंगे।प्रत्याशी बनाए जाने के लिए नेहा उपाध्याय ने जताया संगठन और अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का आभारनवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा संगठन और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद भाजपा से उपाध्यक्ष बनने का अवसर मुझे मिला है। इसके लिए मैं सभी हमारे पार्षद साथियों और भाजपा संगठन के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही समस्त नागरिकों की भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे मेरे वार्ड क्रमांक 6 के चुनाव के दौरान भी मतदान रूपी आशीर्वाद दिया था और अब नगर पंचायत उपाध्यक्ष में भी भाजपा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया । नगर पंचायत अध्यक्ष व सभी हमारे भाजपा पार्षदों ने मिलकर एकजुटता के साथ मुझे जिताया है। इस जीत पर समस्त पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए उन्होंने आभार जताया और अपने वार्ड 6 में पार्षद के साथ उपाध्यक्ष का पद संभालते हुए अपने दायित्वों पर खरा उतरने की बात कही।यह रहे मौजूदइस दौरान प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, हरीश कटझरे, पालक ठाकुर, संदीप लोढा, जशराज शर्मा , धर्मेंद्र निषाद, अरूण उपाध्याय, सुभद्रा ताडेकर, ममता यादव, ममता शर्मा, गायत्री देवांगन, नेहा उपाध्याय, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य,शिवानी भंसाली, रहिमत कोसमा, अशोक उइके , प्यारेलाल निषाद, पायल सोनी, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, शोभा राजपूत, बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड , धीरेंद्र टाक, पलाश गुप्ता, राजू भंसाली, धीरज जैन,दिलीप बाफना, संदीप भंसाली तुकाराम साहू आरती सचेती, प्रणव साहू निखिल शर्मा, मनीष राजपूत सुरेश देवांगन सोमेन्द्र देशमुख धन्नो यादव संतोष यादव आदि मौजूद रहे।निर्दलीयों का भी मिला साथ!ज्ञात हो कि नगर पंचायत चुनाव में लोहारा के कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी और तीन में निर्दलीय और चार वार्डो में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी जीतकर आए हैं। जिस तरह 12 वोट नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में नेहा उपाध्याय को हासिल हुआ, इससे यह माना जा रहा है कि जो तीन निर्दलीय पार्षद जीत कर आए थे उनका भी उन्हें अप्रत्यक्ष साथ मिला। जिसके चलते उन्होंने बहुमत के साथ जीत हासिल की । तो वहीं कांग्रेस की ओर से उतारे गए प्रत्याशी किशोर दीवान को अपने ही चार कांग्रेसी पार्षदों (स्वयं सहित) का वोट मिला है. हालांकि मतदान गुप्त होता है। पर आठ भाजपाई पार्षद होने के बाद भी कुल 12 वोट हासिल करने पर निर्दलीयों का समर्थन भी प्राप्त होने की चर्चा नगर में है।
- -पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय-चार नए महिला थानों का उद्घाटन, पुलिस बल को और सशक्त बनाने पर जोररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित हो, यह सुनिश्चित करना भी पुलिस विभाग की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का कार्य लोगों के बीच शांति, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना भी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। तकनीकी संसाधनों के समावेश से पुलिस बल को अधिक दक्ष और प्रभावी बनाया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पुलिस बल के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नव नियुक्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपनी वर्दी का सम्मान करें और इसे हमेशा गर्व से धारण करें।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन थानों के माध्यम से महिलाओं को अधिक सुरक्षित वातावरण और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर रही है। इन योजनाओं के तहत तकनीकी उन्नयन, आधुनिक हथियारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह पुलिस सेवा में उनके सफर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त पुलिस अधिकारी बनने के लिए उच्च मनोबल और अनुशासन अनिवार्य है। इस अवसर पर आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के प्रखर जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप की जयंती (11 मार्च) के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के उत्थान और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कश्यप की ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और जनसमर्थन ने उन्हें बस्तर के घर-घर तक पहुंचाया। वे जनता के साथ केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जुड़े रहे। मध्यप्रदेश विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उन्होंने बस्तरवासियों की आवाज को बुलंद किया और हर मंच पर उनके अधिकारों की रक्षा की।श्री साय ने कहा कि श्री बलिराम कश्यप केवल एक नेता नहीं, बल्कि विचारधारा थे—एक ऐसी विचारधारा, जो बस्तर के विकास और आदिवासी समाज की उन्नति के लिए सतत संघर्षरत रही। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने लोगों के हितों के लिए हर चुनौती का सामना किया। उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता ने बस्तर को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उनका समर्पण, संघर्ष और सेवा भाव हमें यह सिखाता है कि सच्चे जननेता वही होते हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। बस्तर और छत्तीसगढ़ की प्रगति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
- -मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सुशासन की सराहना की, महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को समाज के कुटीर उद्योग पहल की जानकारी दीरायपुर, / छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "छावा" को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों श्रीमती सारिका गेडेकर व श्रीमती मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इसके तहत हल्दी, मिर्च, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में श्री रंजीत भाऊ मुनेश्वर, श्री उमेश घोड़मोड़, श्रीमती सारिका गेडेकर, श्रीमती मनिषा बारसे, श्री दिलीप गेडेकर, श्री हेमराज, श्री प्रेम बोहरे, श्री वासुदेव फुंडे, श्रीमती रागिणी गेडेकर, श्रीमती संगिता भंडारकर, श्रीमती रिंकु सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की गारंटी को किया पूरा-मंत्री श्री बघेल के विभागों के लिए 9 हजार 362 करोड़ रूपए अनुदान मांगे पारित-राज्य के 72.29 लाख प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों को 2028 तक मिलेगा निःशुल्क चावल-फोर्टिफाईड चावल से कुपोषण दूर करने किया जा रहा निरंतर प्रयास-पिछले वर्ष 4.73 लाख नए राशनकार्ड जारी किए गए तथा 6.13 लाख नए सदस्यों का नाम जोड़ा गया-बस्तर और सरगुजा संभाग के 25 लाख से अधिक परिवारों को प्रतिमाह 5.8 लाख मीट्रिक टन चना का वितरणरायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा में चर्चा के बाद आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल के विभागों से संबंधित 9,362 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी गई। चर्चा में विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती गोमती साय, श्री सुशांत शुक्ला और श्री राजेश मूणत ने हिस्सा लिया।खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने अपने विभागों की अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गाें के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्हांेने सदन में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा करते हुए पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की है। इस खरीफ सीजन में 25 लाख 49 हजार 592 पंजीकृत किसानों से 149.25 लाख मेट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है, जो राज्य बनने के बाद से अब तक की सर्वोच्च खरीदी है। धान खरीदी की एवज में इन किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 34 हजार 348 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।मंत्री श्री बघेल ने बताया कि इस साल किसानों ने पिछले वर्ष की तुलना मंे 77 हजार 151 अधिक धान बेचा है। वहीं 04 लाख 32 हजार टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। वहीं पिछले साल की तुलना में 28 लाख 76 हजार रकबा का धान किसानों द्वारा बेचा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित 2739 धान खरीदी केंद्रों में किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा धान खरीदी की गई। अधिकांश किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके खाते में धान की राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन तथा समितियों में बोगस विक्रय को रोकने के लिए जांच दल गठित कर निरंतर कार्यवाही की गई। इस दौरान 1317 प्रकरण दर्ज कर 69,251 क्विंटल धान तथा 221 वाहनों को जप्त किया गया।मंत्री श्री बघेल ने सदन में कहा कि इस वर्ष रिकार्ड धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के माध्यम से धान के त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। इस खरीफ सीजन में खरीदे गए 149.25 लाख मीट्रिक टन धान में से 98.37 लाख मीट्रिक टन याने 66 प्रतिशत धान का कस्टम मीलिंग के लिए उठाव हो चुका है।मंत्री श्री बघेल ने सदन में कहा कि खाद्य विभाग आम जनता से जुड़ी हुई विभाग है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शीं सोच कि कोई भी गरीब भूखा न सोए, इस संकल्पना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरूआत कर गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया, जिसका लाभ राज्य के ढाई करोड़ से अधिक परिवारों को मिला। इस योजना को बढ़ाकर दिसंबर 2028 तक कर दिया गया है। राज्य सरकार भी योजना को निरंतरता प्रदान करते हुए राज्य के सभी गरीब, अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले 72 लाख 29 हजार राशनकार्डधारियों को दिसंबर 2028 तक निःशुल्क चावल वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के इन परिवारों को वर्ष 2028 तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि देश में कुपोषण की समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने फोर्टिफाईड चावल वितरण का निर्णय लिया है। ताकि स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन कर सके। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के हितग्राहियों में एनिमिया एवं पोषक तत्वों की कमियों को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी-12 आदि भरपूर मात्रा में होता है। यह कुपोषण को दूर करने में कारगर साबित हो रहा है।मंत्री श्री बघेल ने बताया कि सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए बस्तर और सरगुजा आदिवासी विकासखण्डों के गरीब परिवारों को रियायती दर पर 02 किलो चना प्रदान किया जा रहा था। इसका दायरा बढ़ाकर माढ़ा क्षेंत्रों को शामिल किया गया। वर्तमान में 25 लाख से अधिक परिवारों को प्रति माह 5800 मीट्रिक टन चना वितरण किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 400 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही अमृत मिशन योजना के तहत अंत्योदय, निराश्रित तथा बीपीएल राशनकार्डधारियों को प्रतिमाह आयोडिन युक्त नमक प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।मंत्री श्री बघेल ने सदन में बताया कि राज्य में पीडीएस की अधोसंरचना के विस्तार के लिए 136 नए उचित मूल्य की दुकानें खोली गई, जिससे हितग्राहियों को सुगमता से राशन सामग्री प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही 500 से अधिक राशनकार्ड होने पर दुकानों को विघटन कर नई राशन दुकान प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है। ताकि नए-नए स्व-सहायता समूह-समितियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान 4 लाख 73 हजार नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं तथा 6 लाख 13 हजार नए सदस्यों के नाम राशनकार्डों में जोड़े गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में संचालित 13 हजार 907 उचित मूल्य की दुकानों में ई-पास मशीन स्थापित की जा चुकी है। प्रतिमाह औसतन 96 प्रतिशत हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वन नेशन वन राशनकार्ड व्यवस्था के तहत राशनकार्डधारियों को मनपसंद दुकान चुनने की भी सुविधा प्रदान की गई है। माह जनवरी 2025 में 9 लाख 20 हजार राशनकार्डधारी परिवारों द्वारा अपनी मूल दुकान के बजाय अपनी मनपसंद एवं सुविधा अनुसार अन्य दुकानों से राशन सामग्री का उठाव किया गया।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने सदन में बताया कि छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न की बंपर उत्पाद को देखते हुए भण्डारण क्षमता को बढ़ाने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि खाद्यानों का रख-रखाव उचित ढंग से हो सके। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम की 139 शाखाएं संचालित हैं। निगम की स्वनिर्मित भण्डारण क्षमता 24.77 लाख टन है तथा 1.95 लाख टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जा रहा हैं। वहीं निगम द्वारा चावल उपार्जन हेतु गोदामों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 10.30 लाख टन क्षमता के नए गोदामों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है, इसके लिए बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि माप एवं तौल की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बांट माप तौल के सत्यापन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसके लिए सत्यापन की सेवाएं ऑनलाईन भी करने का सुविधा भी दी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 314 बांट माप सत्यापन शिविरों का आयोजन 88 हजार 121 व्यापारियों का बांटमाप तौल का सत्यापित किया गया, इससे राज्य को 10 करोड़ 76 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई है।
- -माता कौशल्या व प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की-वैद्यराज सुषेण मंदिर व श्री दशरथ दरबार के किए दर्शन, जलसेन सरोवर में कछुओं को खिलाया दाना-मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु दिशानिर्देशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और श्री दशरथ दरबार के भी दर्शन किए।इस अवसर पर माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम का छायाचित्र भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्थित जलसेन सरोवर में कछुओं को दाना खिलाया और मंदिर परिसर के रखरखाव व सौंदर्यीकरण हेतु दिशानिर्देश दिए।







.jpg)

.jpg)
.jpg)











.jpg)

.jpg)


.jpg)