- Home
- छत्तीसगढ़
- -800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 को बाल रक्षा किट भी दिए गएरायपुर.। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर आज 3934 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के लिए पहुंचे 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 बच्चों को बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा महाविद्यालय को ये किट उपलब्ध कराए गए थे।आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा ने आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में बच्चों और परिजनों को ये किट प्रदान किए। उन्होंने स्वयं बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला और महाविद्यालय की प्रभारी अधीक्षक डॉ. अरुणा ओझा सहित अनेक प्राध्यापक भी इस दौरान मौजूद थे।स्वर्णप्राशन कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बताया कि हर पुष्य नक्षत्र तिथि में आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया जाता है। यह बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव में बहुत लाभदायक और उपयोगी है। वे स्वर्णप्राशन के लिए आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करते हैं। इसी कड़ी में आज करीब चार हजार बच्चों का स्वर्णप्राशन किया गया है।
- बिलासपुर/आयुष विभाग ने जिला कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया है खासकर हृदय रोगियों की पहचान को लेकर कैंप लगाया गया । अधिकारी कर्मचारी के साथ जनदर्शन में आए ग्रामीणों की भी की जा रही निःशुल्क जांच।करीब डेढ़ सौ लोग दोपहर 2 बजे तक करा चुके हैं स्वास्थ्य परीक्षण। आयुष विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों की सेवाएं सराहनीय। आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां और चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।
- रायपुर। संपन्न पंचायत चुनाव के दौरान ही पूर्ववर्ती पंचायत द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंप अवैध शराब बिक्री से मुक्ति दिलाने के गुहार के बाद भी सकारात्मक परिणाम न मिलने से आक्रोशित पिपरहट्ठा के नवनिर्वाचित पंचायत ने आंदोलनात्मक रुख अपनाने के पहले एक बार फिर ध्यानाकर्षण कराने का निर्णय ले पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंप इस पर पुख्ता रोक लगाने व लिप्त तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है । इधर शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सौंपे ज्ञापन में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्रामों में बिक रहे अवैध शराब , गांजा व नशीली गोलियों सहित जुआ पर रोक लगाने सतत् सघन प्रभावी कार्यवाही की मांग की है ।मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 1500 की आबादी वाले ग्राम पिपरहट्ठा में बेखौफ अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण त्रस्त हैं। ग्रामीणों के अनुसार खासकर एक पुलिसिया रिकार्डधारी असामाजिक तत्व के द्वारा बेखौफ अवैध शराब बिक्री करने व उसके खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही न होने से उसे राजनीतिक अथवा प्रशासनिक संरक्षण मिलने की भी आशंका ग्रामवासी व्यक्त करते हैं । नजदीकी ग्राम तोड़गांव , गोढ़ी व सिवनी के पियक्कड़ों का मजमा इसके यहां लगने की जानकारी ग्रामीण देते हैं और खासकर सुबह - सुबह-सुबह व शाम ढले । बीते शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह से मुलाकात न हो पाने पर उनके कार्यालय को व पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के कार्यालय में पदस्थ पुलिस अधिकारी चंचल तिवारी को सौंप हालात से अवगत कराया गया ।इधर, आज सोमवार को श्री शर्मा के साथ गये एक प्रतिनिधिमंडल मंडल ने थाना प्रभारी अविनाश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप हर हाल में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की । पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के गृह ग्राम होने के कारण ग्रामीणों ने उनसे भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है । इधर बीते 6 मार्च को श्री शर्मा ने इन तीनों अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र में चल रहे असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने पुख्ता कार्यवाही करने व आसन्न होली त्यौहार के परिपेक्ष्य में असामाजिक तत्वों पर फौरी लगाम कसने का आग्रह किया है ताकि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मना सकें । प्रतिनिधिमंडल में नवनिर्वाचित सरपंच कुंजबिहारी वर्मा , संदीप वर्मा , परमानंद ठाकुर व अनिल वर्मा आदि शामिल थे ।
-
रायपुर. भारत ने यहां वेस्टइंडीज को सात रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेजबान टीम ने स्टुअर्ट बिन्नी के तीन विकेट और इरफान पठान की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से शनिवार को बड़े स्कोर वाले मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की इस मुकाबले के साथ सचिन तेंदुलकर बनाम ब्रायन लारा की प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर नजर आती लेकिन मेजबान टीम ने अपने दिग्गज खिलाड़ी को आराम दिया। भारत मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडू (63) और सौरभ तिवारी (60) के अर्धशतक के बाद कार्यवाहक कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 49) की तूफानी पारी से तीन विकेट पर 253 रन बनाए। इसके जवाब में ड्वेन स्मिथ (79) और विलियम पर्किन्स (52) ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर वेस्टइंइडीज को तूफानी शुरुआत दिलाई। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम जब मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी तब बिन्नी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया और वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 246 रन ही बना सकी।
- -महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का अभियान निर्बाध 62वें सप्ताह भी जारीरायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शनिवार को होने के कारण महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति प्रत्येक शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का उत्साह दोगुना हो गया। सभी केंद्रों में महिलाओं की उपस्थिति इसी वजह से अधिक रही। नियमित पाठ के साथ महिलाओं ने अपने- अपने केंद्र में महिला दिवस सेलीब्रेट किया और अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक- दूसरे को बधाई दी।महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि महिला दिवस शनिवार को होने के कारण मैंने अपने निवास पर शंकर नगर, अवंती विहार और रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं को आमंत्रित किया। बड़ी संख्या में तीनों केंद्र से महिलाएं आईं और सभी ने मिलकर पहले रामरक्षा स्तोत्र और रामायण के सुंदरकांड का पाठ किया। इसके उपरांत महिलाओं ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कुछ रोचक गेम्स खेले गए।मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाएं नियमित रुप से 62वें सप्ताह पूरे उत्साह के साथ बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं और सभी ने मिलकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रणिता नलगुंडवार, अंजली नलगुंडवार, हेमा पराडकर, रानिका भोसले, आस्था काले, प्रदीप घाटगे, बाबू बालानी, भीखमचंद अग्रवाल, छोटू भोसले प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं टाटीबंध महिला केंद्र द्वारा भी नियमित पाठ किया गया। इसमें मनीषा मार्जिवे, लीना साठे, अंजलि देवडे, सारिका पोराटे और श्रद्धा लोनारे प्रमुख रूप से शामिल हुईं।शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने टिकरापारा स्थित उषा पुजारी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ, महिला दिवस और होली के पूर्व भगवान श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान आशा बरेवार, सरोज उषा पुजारी, जयंती, कांचन पुसदकर, मीनाक्षी, सोनाली, रेणु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। वहीं सरोना केंद्र की महिलाओं ने सलासार सोसायटी स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रभु श्रीराम की स्तुति की। इस दौरान वीभा पाण्डे, आरती ठोंबरे, मीना परदेशी, गायत्री चंद्राकर, तनु श्रीधर, गिरजा साहू एवं सलिसार परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
- -केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सभास्थल का लिया जायजा-अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कीबिलासपुर, /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर 30 मार्च को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज इस सिलसिले में स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर मौजूद थे।केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए चिन्हांकित स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की सौगात छत्तीसगढ़ के लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी है। उन्होंने कहा कि अपने कामों को सूचीबद्व कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मैदान के हर कोने का भ्रमण कर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग,सुरक्षा व्यवस्था आदि छोटी-छोटी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया और निर्देश दिए। डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, एसडीएम श्री बजरंग वर्मा सहित आयोजन की तैयारी से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस (10 मार्च) के अवसर पर बल के सभी वीर जवानों, अधिकारियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो राष्ट्र के औद्योगिक, संवेदनशील प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। बल के जवान अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सीआईएसएफ केवल औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से लेकर आतंरिक सुरक्षा तक, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने साहस और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि शांतिकाल हो, संकट की घड़ी हो या युद्धकाल, सीआईएसएफ के जवान अपने पराक्रम और निष्ठा से देशवासियों को सुरक्षित रखने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। यह स्थापना दिवस उनके योगदान को नमन करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास यात्रा में सीआईएसएफ का योगदान अमूल्य है। उन्होंने इस अवसर पर सीआईएसएफ के सभी वीर जवानों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद एवं प्रखर जननेता स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि बस्तर के जन-जन के हृदय में बसे जननायक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कश्यप का राजनीतिक जीवन दृढ़ निष्ठा, ईमानदारी और अपार जनसमर्थन का प्रतीक था। वे जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर राजनीति में आए और जनकल्याण को ही अपने सार्वजनिक जीवन का ध्येय बनाया। बस्तर की जनता के साथ उनका आत्मीय रिश्ता ही था कि उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा से लेकर लोकसभा तक लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया और हर मंच पर उनकी आवाज बुलंद की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप अपने विचारों और सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। वे सदैव बस्तर की पहचान, उसके विकास और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता ने बस्तर को नई दिशा दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने चार दशकों से अधिक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने न केवल जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया, बल्कि बस्तर के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना भी देखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री बलिराम कश्यप सही मायनों में बस्तर की आत्मा थे। उनकी सादगी, विनम्रता और नेतृत्व की ताकत ने उन्हें जनता के बीच अमर बना दिया है। उनका संघर्ष, सेवा और संकल्प हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव लाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया ।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने अपने कार्यों से न केवल महिलाओं और दलित समाज को जागरूक किया, बल्कि उन्होंने उन रूढ़ियों को भी चुनौती दी, जो समाज को प्रगति के मार्ग में रोकती थीं। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता हमें यह सिखाती है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की आधारशिला है।मुख्यमंत्री ने श्रीमती फुले के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन हमें समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
-
रायपुर, /महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित "महतारी वंदन योजना" पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में 'महतारी वंदन कॉमिक्स' का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस कॉमिक्स के निर्माण में अहम योगदान दिया। इस कॉमिक्स के माध्यम से महतारी वंदन योजना की सफलता को सृजनात्मक तरीके से दर्शाया गया है, जिससे यह योजना की लाभार्थी महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
- रायपुर 5/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।
- -उपमुख्यमंत्री ने किया संभागीय सरस मेले का उदघाटनबिलासपुर / उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। समूह की दीदीयां आज आत्मनिर्भर हो रही है। अपने परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। संभाग के सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगी। उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक सर्व श्री धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्यगण, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, डीफओ श्री सत्यदेव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, श्री दीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।मुख्य अतिथि की आसंदी से उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी सहित बहुत सारी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही है। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। आज गांव -गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है। जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें। विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दे। महतारी वंदन योजना के 13 वीं किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि मेले में 55 समूहों की महिलाओं ने लगभग 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से यहां समूह की महिलाएं आयी हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि सरस मेले में आकर इन उत्पादों को अवश्य खरीदें। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सीईओ जिला पंचायत ने किया।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सड़क में कुत्तों का जमवाड़ा बढ़ गया था। आए दिन लोगों की शिकायत रहती थी की सड़क के कुत्ते बहुत परेशान कर रहे हैं ।उसी के देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा नियमानुसार एजेंसी को नियुक्त किया गया है। वह एजेंसी निदान 1100 पर आ रहे मांग के हिसाब से कुत्ता पकड़ने का कार्य कर रही है। सभी नागरिकों से निवेदन है कि अपने-अपने घरों के कुत्तों को बंद करके अपने घरों में रखें। उनके गले में पट्टा भी लगा दे, जिससे कुत्ता पकड़ने वालों को पहचान में आसानी हो। जो कुत्ते पकड़े जा रहे हैं उनका बधियाकरण भी किया जा रहा है। जिससे उनकी और जनसंख्या बढ़ने मत पावे। उन कुत्तों को डॉक्टरी उपचार कर देने के बाद उन्हें उन्हें महलों में छोड़ दिया जा रहा है। सबसे सहयोग की अपेक्षा है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि अभी कुत्तों की संख्या ज्यादा हो गई है। एजेंसी धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में जाकर के कुत्ता पकड़ने का कार्य करेगी । कुत्ता पकड़ने की एक प्रक्रिया है। यह भी ध्यान रखना है कि उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक छती ना हो। बस उनकी प्रजनन क्षमता बंद हो जाए जिससे और कुत्ते ना पैदा हो। अभी तक 35 से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है।
-
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘‘एक विशेष संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी उपलब्धियों का सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरितिमा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल उपस्थित थीं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की राष्ट्रीय प्रमुख, डॉ. वर्णिका शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. जी.के. दास एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. आरती गुहे उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें महिलाओं के अधिकारों, विभिन्न क्षेत्र में उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता के महत्वों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता चंदेल ने स्व लिखित कविता के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक भूमिका को दर्शाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और वर्तमान में हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं चाहे ट्रैक्टर चलाना हो, ई-रिक्शा संचालन हो, या समाज में महिलाओं के लिए वर्जित माने जाने वाले कार्यों को निभाना हो। मुख्य वक्ता डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गर्व और संकल्प का पर्व है। उन्होंने स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं और यह बदलाव समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. आरती गुहे ने महिला दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए “विकसित भारत/2047“ की नींव को मजबूत करने हेतु सभी महिलाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत विभिन्न वर्ग की वरिष्ठ महिला कर्मियों को “विशिष्ट नारी सम्मान“ से सम्मानित किया गया। साथ ही, विश्वविद्यालय की छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी विशेष बन गया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। - -16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगारायपुर.। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचने वाले पहले 800 बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरित किए जाएंगे। सवेरे दस बजे से साढ़े 11 बजे तक इनका वितरण किया जाएगा। इसके लिए बच्चे के आधार कार्ड के साथ माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी भी बच्चों को स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरण के दौरान उपस्थित रहेंगे। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र की तरह 10 मार्च को भी सवेरे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बलरायपुर /अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं, और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें हर अवसर पर समान अधिकार और सुरक्षा मिले।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘महतारी वंदन’ की संकल्पना को साकार करने के लिए समर्पित है। वर्तमान युग में महिलाएँ केवल परिवार और समाज का ही नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।महिला पत्रकारों के योगदान की सराहनामुख्यमंत्री श्री साय ने पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों ने समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों की आवाज बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों की मेहनत, निडरता और निष्पक्षता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर रही है। महिला पत्रकारों ने अपनी साहसिक पत्रकारिता से न केवल जनता के अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि उन मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है, जो आमतौर पर अनसुने रह जाते हैं। उन्होंने महिला पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया और उन्हें आगे भी सच और न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।महिला सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का विशेष ध्यानकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में विशेष महिला थानों, हेल्पलाइन सेवाओं और कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में महिला थानों और कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाओं का विशेष प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘महतारी वंदन’ योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है।सम्मानित हुईं महिला पत्रकारकार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 60 से अधिक महिला पत्रकारों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहायक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला पत्रकारों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए संचालित योजनाएँ उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि महिलाएँ केवल आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि समाज में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं को और अधिक विस्तारित करने पर कार्य कर रही है।इस अवसर पर शासन की योजनाओं से संबंधित बुकलेट, ब्रोशर और पुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे इनका लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।सम्मान में दी गईं स्मृति चिन्ह और उपहारकार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों और गणमान्य महिलाओं को सम्मानस्वरूप शॉल, स्मृति चिन्ह और आकर्षक बैग भेंट किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सम्मान केवल उनके कार्यों की सराहना नहीं, बल्कि उनके योगदान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि महिलाएँ आत्मनिर्भर बनें, और वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हों।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले समय में सरकार नई योजनाओं को लागू करेगी, जिनमें महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकें।मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला पत्रकारों और उपस्थित गणमान्य महिलाओं के साथ संवाद किया और उनके विचारों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार महिलाओं की भागीदारी और उनकी आवाज को और अधिक सशक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार प्रकट किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
सक्ती : सक्ती जिले के बाराद्वार के राइस मिल में खड़ी स्कूल बस आग की चपेट में आकर खाक हो गई. साथ ही, ट्रक के केबिन, बारदाना और भूसा भी आग की चपेट में आकर जल गया.
पुलिस ने मुताबिक, बाराद्वार सतीश अग्रवाल ने बताया कि उसकी राइस मिल के बगल में वर्षों से बंद पड़े मिल ट्रेडिंग में अज्ञात कारण से आग जाने की वजह से उसकी आग की हवा फैलकर राइस मिल तक पहुंच गई. इससे राइस में खड़ी स्कूल बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई और ट्रक का केबिन, खाली बरदाना, भूसा भी जल गया. इस आगजनी की वजह से उसे 31 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. - दुर्ग । धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरझापुर में कल रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने घर के बाहर खड़ी महिला को ठोकर मार दी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के पश्चात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।धमधा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्यामलाल साहू उम्र 46 साल ग्राम बिरझापुर का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। कल 8 मार्च को अपने घर के सामने में खडा था कि समय करीबन 08.00 बजे रात को भाभी श्रीमती फगुनी बाई साहू अपने घर से निकलकर बाहर रोड के किनारे में खडी होकर अपने नाती यशवंत साहू को घर आने के लिये बुला रही थी कि उसी समय धमधा की ओर से मोटर सायकिल का चालक अपनी मो0सा0 को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर भाभी श्रीमती फगुनी बाई साहू को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे भाभी व मोटर सायकिल चालक मोटर सायकिल सहित गिर गया तब श्यामलाल ने उन लोगों को उठाया और मेाटर सायकिल चालक से उसका नाम पूछा जो अपना नाम बसंत चतुर्वेदी ग्राम रक्शा का रहने वाला बताया। उसके मोटर सायकिल पल्सर का नंबर सीजी 07 सी टी 5987 था। एक्सीडेंट से भाभी को गंभीर चोट आई। जिससे उसे इलाज के लिये धमधा सरकारी अस्पताल लाये थे। जहां पर भाभी को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्रार्थी श्यामलाल साहू उम्र 46 साल की रिपोर्ट पर से आरोपी मोटरसाइकिल चालक बसंत चतुर्वेदी के खिलाफ 106(1)-BNS,125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
- मोहला । मोहला-मानपुर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय अर्ध सैनिक बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी लगातार शिविक एक्शन प्रोग्रामो के जरिए नक्सल प्रभावित इलाके के बाशिंदों के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर क्षेत्र तथा क्षेत्रवासी हित के काम कर रही है। इसी कड़ी में मानपुर ब्लॉक के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम दोरबा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर आईटीबीपी के अफसरों, जवानों ने क्षेत्रवासी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।आईटीबीपी प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक खड़गांव थानाक्षेत्र अंतर्गत पल्लेमाड़ी पुलिस कैंप में तैनात आईटीबीपी 38 वीं वाहिनी द्वारा 09 मार्च को बस्तर सीमावर्ती दोरबा गांव में शिविर लगाया गया। शिविर के दरमियान आईटीबीपी के चिकित्सा अधिकारीद्वय सहायक सेनानी डॉ. दिलीप सी व सहायक सेनानी डॉ. पुनित भगत और उनकी मेडिकल टीम ने शिविर में पहुंचे ग्रामीण जनों की चिकित्सकीय जांच की तथा जरूरतमंदो को निःशुल्क दवाइयां व आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। इस दरमियान ग्रामीण जनों को निःशुल्क मच्छरदानी भी वितरित की गई। यही नहीं आईटीबीपी के अफसरों, जवानों ने शिविर के दौरान ग्रामीणों, युवाओं को नशा मुक्ति व स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इलाके में साफ़ सफाई बनाए रखने और नशीले चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी।
- -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोहकोंडागांव।नगरपालिका परिषद कोंडागांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी 22 वार्ड के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।स्थानीय बालक छात्रावास प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगरपालिका कोंडागांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरपति पटेल को प्रशासक ने पद और भारत के संविधान की गरिमा अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात् सभी 22 वार्ड के पार्षदों को पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास का लाभ पूरे राज्य और इस जिले को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 14 माह में ही किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी और दो साल का बोनस मिला, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए मानक बोरा में खरीदी, महतारी वंदन योजना अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को 700 करोड़ रुपए की राशि देने का वायदा पूरा किया। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र अब शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया गया है। इससे पूरे बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित होने के साथ ही विकास का रास्ता भी खुलेगा। बस्तर के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पार्षद का पद राजनीति की पहली सीढ़ी है और स्वयं वे पार्षद पद से राजनीति जीवन की शुरुआत कर मुख्यमंत्री के बाद अब स्पीकर के पद तक पहुंचा हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी नगर के विकास के लिए अच्छा कार्य करें और नगरवासियों के विश्वास पर खरा उतरें।स्थानीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने कोंडागांव को जिला बनाने की मांग को सहज स्वीकार करते हुए कोण्डागांव जिला निर्माण की घोषणा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य और जिले के निर्माण में उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विगत 14 माह में जिले और नगरवासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में हम सभी मिलकर कार्य करेंगे।इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडे, पूर्व विधायक श्री सुभाऊ कश्यप व पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- कवर्धा। जिले के सरोधा डेम मार्ग में पलानीपाट के पास भठेला टोला तिराहा में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 35 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहित शहर के अलग -अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग सिंघनपुरी के रहने वाले हैं और सहसपुर लोहारा चौथिया में (वैवाहिक कार्यक्रम में) जा रहे थे।
- रायपुर/ राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर जोन 4 क्षेत्र के तहत मिलेनियम प्लाजा से 1 लाख रूपये, बजरंग व्यायामशाला मन्दिर ट्रस्ट से 183361 रूपये, श्रीराम कंस्ट्रक्शन्स से 3 लाख 12 हजार 500 रूपये और 1 लाख 57 हजार 56 रूपये का राजस्व चेक के माध्यम से स्थल पर प्राप्त किया. इस प्रकार आज 6 लाख रूपये से अधिक की राजस्व वसूली नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा की गयी.
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जनशिकायतें मिलने पर जोन क्रमांक 10 के तहत लालपुर ओवरब्रिज से देवपुरी फल बाजार तक मुख्य मार्ग में गंदगी फैलाने से संबंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में सफाई व्यवस्था का फल दुकानों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान गंदगी फैलाये जाने की जनशिकायत स्थल पर सही मिली, जिसे गंभीरता से लेते हुए जोन कमिश्नर द्वारा दिये गये निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने चेतावनी देते हुए गन्दगी फैलाने पर सम्बंधित फल दुकानदारों पर कुल 17 हजार 300 रू. जुर्माना भविष्य के लिये उन्हें चेतावनी देकर किया गया एवं जनसमस्या का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
- जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजितबालोद/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में महिला उत्थान एवं महिलाआंे के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती दुखिया निषाद, सहायक शिक्षिक श्रीमती भारती टंडन, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमती पद्मा साहू, जिला पंचायत की स्टेनो दीपमाला यदु, कम्प्यूटर आॅपरेटर ज्योति वर्मा सहित अन्य महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के अवसर पर टाॅउन हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने किया। कार्यक्रम मंे विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती दमयंती हरदेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. किशन कांति टंडन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला खनिज अधिकारी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, तहसीलदार संध्या नामदेव सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने समाज के नवनिर्माण में महिलाओं के योगदान के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने कहा कि पूरी दुनिया में माता एवं मातृभूमि का स्थान सबसे अग्रणी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सहनशीलता, वात्सल्य, दया, करूणा, साक्षात प्रतिमूर्ति है और राष्ट्र, समाज, परिवार के निर्माण में इनका योगदान वास्तव में अतुलनीय है। इस अवसर पर एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. किशन कांति टंडन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अलावा महिलाओं में निहित क्षमता, विशेषता एवं राष्ट्र, परिवार एवं समाज के निर्माण में उनके योगदान के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।









.jpg)






.jpg)


.jpg)







.jpg)