- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 29/09/2025 को अवैध रूप से मदिरा विक्रय करते हुए पाए जाने पर कम्पोजिट गंजपारा देशी मदिरा दुकान के पास ट्रांसपोर्ट लाइन पूरानी गंज मंडी के सामने से 8.28 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त कर आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(2) के तहत विवेचक वैभव मित्तल द्वारा आरोपी उधप टांडी S/O अजीत टांडी को जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डी डी पटेल,आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख एवम आबकारी आरक्षक श्री विवेक श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 19.60 करोड़ की पेयजल आपूर्ति कार्यों का भूमिपूजन-2 करोड़ 37 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी का होगा निर्माण-दीक्षा नगर सहित 13 बस्तियों के एक हजार घरों तक पहुंचेगा नल कनेक्शनरायपुर। रायपुर शहर के दीक्षा नगर एवं आसपास की 13 बस्तियों की वर्षो पुरानी पानी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के ठक्कर बापा वार्ड अंतर्गत दीक्षा नगर स्थित गीतांजलि सोसायटी (उद्यान) में 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल आपूर्ति परियोजना का भूमिपूजन किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है। आज हुए भूमिपूजन वाले विकास कार्य के पूर्ण होने से दीक्षा नगर और आसपास के क्षेत्रों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान बनेगी। दीक्षा ने कहा कि पिछले 20 महीने में 462 करोड़ रुपए विकास की राशि मिली है। यह केवल एक नगरीय निकाय से स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक-एक गारंटी को पूरा करते जा रहे हैं। नगरीय निकाय के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आएगी। लोक निर्माण विभाग से कई सौ करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। सभी विकास के कार्य जनता की मांग अनुसार कराए जा रहे है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रायपुर नगर निगम के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव आयेगा, उसके लिए सभी वार्डों को 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों की नई शुरुआत हो रही है। आज पानी टंकी का भूमि पूजन हुआ और दो साल में सबके घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सड़कों का विकास तेजी से हो रहा है, चौड़े-चौड़े सड़क बन रहे हैं। आज बाहर के लोग कहते हैं रायपुर की पहचान और तस्वीर बदल गई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है।श्री राजेश मूणत ने कहा कि स्वच्छ पेयजल बहुत बड़ी जरूरत है। सरकार तय सीमा में सभी कार्यों को पूरा करेगी। रायपुर के लिए सौगात की श्रृंखला शुरू हो गई है। जनता की मंशा के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यह भूमिपूजन लंबे समय से हो रही पेयजल की समस्या से आमजनों को निजात दिलाएगी। स्वच्छ और नियमित पानी की सप्लाई हो सकेगी।पांच हजार से अधिक की आबादी होगी लाभान्वितगौरतलब है कि परियोजना के अंतर्गत 200 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी (25 मीटर स्टेजिंग) का निर्माण 2 करोड़ 37 लाख 14 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। 600 मीटर आर.एम.टी. डीआई के-09 पाइपलाइन से रॉ वाटर पम्पिंग एवं राइजिंग मेन कार्य 81 लाख 13 हजार रुपए में होगा। डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने का कार्य 40,000 मीटर लंबाई में किया जाएगा, जिस पर 14 करोड़ 61 लाख 05 हजार रुपए व्यय होंगे। इसके अलावा 1000 घरों तक घरेलू नल कनेक्शन और उतनी ही संख्या में वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिस पर 1 करोड़ 57 लाख 82 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति प्रणाली को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए पी.एल.सी. स्काडा ऑटोमेशन तकनीक भी लगाई जाएगी, जिसकी लागत 23 लाख 60 हजार रुपए होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू,महापौर श्रीमती मीनल चौबे,पार्षद श्रीमती प्रमिला बल्ला साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
- -उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पणरायपुर । उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकापर्ण समारोह को संबोधित करते हुए नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा आप बचपन में कैसे स्कूल में पढ़े ? जिस पर श्री साव ने बताया कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। वह शासकीय भवन नहीं था, हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। हम अपने घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर की पोताई भी हम करते थे। जबकि आज देखिए आपके लिए सरकार कितने भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकार आपको आधुनिक सुविधायुक्त विद्यालय बनाकर दे रही है ताकि आप अपना पूरा ध्यान लगाकर खूब पढ़े और आगे बढ़े। इसलिए आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि आप पूरा मन लगाकर अच्छी तरह पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है, छात्र-छात्राओं की जरूरतों का ध्यान रखकर विद्यालय का विकास किया जा रहा है। श्री साव ने बताया कि रायपुर शहर राजधानी के अनुरूप अवरुद्ध विकास को हमने तेज गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। रायपुर गारब्रेज फ्री सिटी में देश में चौथे नम्बर पर आया है, यह आप सभी के योगदान से सम्भव हुआ है।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। यहां बाईपास, अच्छी और चौड़ी सड़कें हैं। उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित यह स्कूल बड़ा ही भव्य और सुंदर बना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब आप सभी छात्र-छात्राओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना है। विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है।आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित विद्यालयनवनिर्मित विद्यालय भवन में भूतल पर पाँच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक एवं बालिका के लिए पृथक बाथरूम तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएँ, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम बनाए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 165 आर.एम.टी. शेड के साथ मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, पार्किंग टाइल्स, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सम्पवेल निर्माण, सेप्टिक टैंक, ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट क्लास तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।इस मौके पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे एवं श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
- रायपुर ।राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायपुर में बंगाली समाज द्वारा कालीबाड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। श्री डेका ने बंगाली समिति द्वारा कालीबाड़ी चौक में विराजित देवी की प्रतिमाओं का दर्शन किया और पूजा अर्चना की।
- -1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृहरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है, जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब इस भवन के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी,बल्कि विभिन्न सरकारी-अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। लगातार सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में बागबहार को यह सौगात मिली है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागबहार में विश्राम गृह बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी होगी।मुख्यमंत्री की घोषणा पर हो रहा है तत्काल अमलयह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्काल अमल हो रहा है। यही कारण है कि जिले में एक के बाद एक विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और आमजन सीधे तौर पर इसका लाभ मिल रहा है।
-
-सफलता की कहानी
-20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प, सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगीरायपुर /कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ तालाब आज ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा है। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।20 साल पुराने तालाब का कायाकल्पग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण अनुपयोगी हो गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचायत के प्रस्ताव पर इसे मिशन अमृत सरोवर के तहत पुनर्जीवित किया गया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से तालाब का जीर्णाेद्धार कर इसकी जलभराव क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 10 हजार घनमीटर कर दिया गया।18 एकड़ खेतों में पहुंचा पानीतालाब के पुनरुद्धार से आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। किसान मनोज रक्सेल और अरविन्द सिंह की तीन-तीन एकड़, जबकि सुरेन्द्र, लक्ष्मण, वीरेन्द्र और आनंद की दो-दो एकड़ से ज्यादा भूमि अब सिंचित हो रही है। इसके अलावा जगबली यादव की लगभग सवा एकड़ ज़मीन भी इस सरोवर से सींची जा रही है। किसानों ने बताया कि अब वे खरीफ के साथ रबी की फसलें भी लेने लगे हैं, जिससे उनकी आमदनी में सुधार हुआ है।महिलाओं की कमाई 75 हजार रुपएग्राम पंचायत ने अमृत सरोवर को आजीविका संवर्धन के रूप में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को लीज पर उपलब्ध कराया है। जय मां महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं ने इस तालाब से बीते ग्रीष्म में 75 हजार रुपये की मछली बेचकर लाभ कमाया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सोनकुंवर और सचिव श्रीमती जीराबाई ने बताया कि इस साल लगभग तीन लाख रुपए के मछली उत्पादन की उम्मीद है। यह पहल महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया और पोषण संवर्धन का साधन बन रही है।खुशहाली का प्रतीक बना अमृत सरोवरकिशोरी ग्राम पंचायत का यह अमृत सरोवर आज केवल जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। - भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (भिलाई स्टील प्लांट) के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में 25 सितम्बर को विश्व फार्मेसी दिवस 2025 के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फार्मेसी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विभाग प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।जन-जागरूकता पर केंद्रित लघु नाटिका ने लोगों को यह संदेश दिया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नाटिका के माध्यम से जनता को केवल पंजीकृत डॉक्टरों से परामर्श लेने और पंजीकृत फार्मेसी से ही दवा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में मरीजों के लिए एक जानकारीपूर्ण पेम्फलेट का विमोचन भी किया गया।चिकित्सालय सभागार में फार्मासिस्ट श्री शुभांग और श्री प्रदीप द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री पुखराज ताम्रकार ने संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। फार्मेसी विभाग के सदस्यों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।यह आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. एम. रविंद्रनाथ के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरव मुखर्जी और डॉ. उदय कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। फार्मेसी विभाग प्रभारी श्री बी.आर. ढोके, डॉ. रुचिर भटनागर, डॉ. मनीष देवांगन, डॉ. प्राची मेने, डॉ. मीता सचदेव, डॉ. रघुनंदन बिसोई, डॉ. पूजा सियाल सहित फार्मासिस्ट श्रीमती रचना आनंद, श्रीमती अर्चना मसीह, श्री देवेश कुमार नायक एवं चिकित्सालय स्टाफ की सक्रिय मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश बंजारे ने किया।
- भिलाई । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में “लोको शेड कर्मचारियों के ज्ञान संवर्धन” प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का सफल समापन किया गया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण का उद्देश्य इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के संचालन और रखरखाव में संलग्न एसईसीआर तकनीशियनों की तकनीकी दक्षता को और परिष्कृत करना था।समापन समारोह की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में की। उनके साथ आईआईटी भिलाई के शोध एवं विकास के प्रभारी डीन डॉ. बालकृष्ण मेहता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संयोजक डॉ. शशांक कुर्म ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अभ्यास का संतुलित समावेश किया गया, जिससे प्रतिभागियों को लोकोमोटिव प्रणालियों की समग्र समझ प्राप्त हुई।अपने संबोधन में प्रो. प्रकाश ने प्रतिभागियों से तकनीकी ज्ञान को गहराई से समझने पर बल देते हुए कहा कि व्यावहारिक अनुभव और सैद्धांतिक ज्ञान के बीच संतुलन स्थापित करना आवश्यक है। डॉ. मेहता ने एसईसीआर तकनीशियनों की सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि आईआईटी भिलाई के छात्र भी लोको शेड का भ्रमण कर वास्तविक परिस्थितियों को समझें और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में योगदान दें। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों से ईमानदार प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया ताकि भविष्य के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाया जा सके।इस अवसर पर आईआईटी भिलाई के विद्युत अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ. अविषेक अधिकारी ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान को अपने सहकर्मियों तक भी पहुंचाएं ताकि कार्यक्रम का व्यापक लाभ सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम का समापन डॉ. ललित कुमार साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस पहल ने आईआईटी भिलाई और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उस प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट किया, जिसके अंतर्गत तकनीकी दक्षता में वृद्धि, उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहन तथा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव संचालन की कार्यकुशलता और विश्वसनीयता को मजबूत किया जा रहा है।***
- रायपुर । महिलाओं में सिकल सेल रोग की गंभीर चुनौती से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस पहल ने सिकल सेल रोग से प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर निदान और सक्रिय देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया।कोटा कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में लगभग 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें गर्भवती महिलाएं, माताएं और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन एम्स रायपुर की सिकल सेल समिति और जैव रसायन विभाग द्वारा, एसोसिएशन ऑफ बायोकैमिस्ट्री क्लिनिकल वेलफेयर के सहयोग से किया गया।इस अवसर पर सिकल सेल समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) एली मोहापात्रा ने समिति सदस्यों डॉ. सुप्रवा पटेल, डॉ. तुषार जागज़पे, डॉ. नीलज बगड़े, डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. अमित मिश्रा के साथ मिलकर इस बात पर जोर दिया कि नियमित स्क्रीनिंग और समय पर उपचार से गर्भावस्था के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की प्रभावी सुरक्षा संभव है।शिविर के दौरान 47 रक्त नमूने एकत्र किए गए जिनकी जांच सिकल सेल स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन और ग्लूकोज़ परीक्षण के लिए की गई। प्रतिभागियों को रोग प्रबंधन, निवारक उपायों और जीवनशैली में आवश्यक बदलावों पर व्यक्तिगत परामर्श भी प्रदान किया गया।इस पहल ने यह स्पष्ट किया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच और विवाह पूर्व स्क्रीनिंग सिकल सेल रोग के दीर्घकालिक प्रभाव को कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस सामुदायिक जागरूकता प्रयास के माध्यम से एम्स रायपुर ने एक बार फिर सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आनुवंशिक एवं जीवनशैली संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे परिवारों को समग्र देखभाल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- रायपुर। आदिवासी अंचलों में ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 259 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी यह स्वीकृति आदेश राज्य के दूरस्थ और सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में अंतिम छोर तक संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।ग्रामीण संपर्क प्रभाग ने 25 सितंबर को यह स्वीकृति आदेश लेखा एवं भुगतान अधिकारी को जारी किया। इसे “मदर सैंक्शन” कहा गया है। निधि आवंटन वित्त मंत्रालय की जस्ट-इन-टाइम प्रोटोकॉल व्यवस्था के अनुरूप किया गया है और इसे सिंगल नोडल एजेंसी (SNA) स्पर्श मॉडल के जरिए संचालित किया जाएगा। यह स्वीकृति आदेश पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पर अपलोड किया गया है, ताकि राज्य सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए वास्तविक व्यय के आधार पर इसका उपयोग कर सके।निर्देशों के अनुसार, कार्य की प्रगति और आवश्यकता के अनुसार एक से अधिक मदर सैंक्शन जारी किए जा सकते हैं, हालांकि किसी भी समय प्रणाली पर केवल एक सक्रिय सैंक्शन मान्य होगा और अप्रयुक्त शेष राशि आगे ले जाई जाएगी।यह 259 करोड़ रुपये की स्वीकृति पीएम-जनमन के अंतर्गत चल रहे परियोजना चरणों से जुड़ी है। इससे पहले मार्च 2024 में 126.70 करोड़ रुपये, मार्च 2025 में 180 करोड़ रुपये तथा मई 2025 में 1 करोड़ रुपये की प्रतीकात्मक राशि जारी की गई थी। नवीनतम मंजूरी के साथ छत्तीसगढ़ को ग्रामीण संपर्क योजनाओं के लिए पीएम-जनमन के तहत केंद्रीय सहायता 500 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्देश दिया है कि निधियों का उपयोग योजना के मानकों के अनुरूप शीघ्र किया जाए और वित्त मंत्रालय के उन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिनमें सभी SNA खातों को बंद करने तथा अप्रयुक्त केंद्रीय शेष राशि को भारत की समेकित निधि में और अप्रयुक्त राज्य शेष राशि को राज्य की समेकित निधि में वापस जमा करने की अनिवार्यता है।मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वित्त प्रभाग की सहमति से जारी यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में संपर्क अवसंरचना को सशक्त करेगी और वहां की कमजोर वंचित समुदायों को महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक लाभ पहुंचाएगी।
- बलौदाबाजार /छत्तीसगढ़़ रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर भवन बलौदाबाजार में वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने हेतु 1 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृध्दजन दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा वृध्दजनों की समस्याओं का समाधान तथा वृध्दजनों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही चिकित्सकों द्वारा वृध्दजनों का बी.पी. शुगर जांच कर मुल्याकंन एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम 2007 के बारे में विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जायेगी।
- बलौदाबाजार, / वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार सेवा पर्व के तहत सोमवार को सिद्धखोल पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में पर्यटन स्थल परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने हेतु विशेष पहल की गई।इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की सहभागिता को बढ़ाकर पर्यटन स्थल को पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक टिकाऊ और व्यवस्थित बनाना था । साथ ही यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारी ही नहीं है, बल्कि पर्यटन स्थलों की पहचान और आकर्षण बनाए रखने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।अभियान के दौरान समिति के सदस्यों के साथ सिद्धखोल पर्यटन स्थल के संचालन एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल दीपक कौशिक, वन प्रबंधन समिति कुकरीकोना के कार्यकारिणी सदस्य एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित थे।
- -विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार,प्रतिभागी 6 अक्टूबर तक ले सकते हैं हिस्साबलौदाबाज़ार -भाटापारा । वाइल्डलाइफ वीक 02 अक्टूबर - 08 अक्टूबर, 2025 के अवसर पर, बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में "कैप्चर टू कंजर्व" विषय पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वन मंडलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार: ₹7,000 और तृतीय पुरस्कार: ₹5,000 है।प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके गूगल फॉर्म भरना होगा। फोटोग्राफी में छत्तीसगढ़ के वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करना होगा। परिणाम की घोषणा 7 अक्टूबर को की जाएगी। प्रतियोगिता के नियमानुसार केवल छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित वन्यजीव/प्रकृति फोटोग्राफ स्वीकार किए जाएँगे। इसके लिए प्रतिभागियों को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरना होगा।यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई तो प्रविष्टियों को अस्वीकार किया जा सकेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी फोटोग्राफी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के इच्छुक प्रतिभागी वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। पंजीकरण कर हेतु गूगल फॉर्म लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeYNEIjjXZXro4mHuJNDZdc5m5iOEBqvq9lU7_5iy9hfTCF1w/viewformअधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक अथवा QR कोड स्कैन किया जा सकता है।
- महासमुंद / राज्य शासन के निर्देश एवं परिवहन मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज बस स्टैंड महासमुंद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बस एवं ऑटो चालकों, परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें लगभग 120 लोगों की शुगर, बीपी एवं आंखों की जांच की गई।शिविर में जिला परिवहन अधिकारी श्री रामकुमार ध्रुव सहित पूरा स्टाफ उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग की से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजुसा चंद्रसेन, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय, नेत्र सहायक अधिकारी श्री उमेश गोतमारे, श्री टकेश्वर सिन्हा, श्रीमती मिलन भदौरिया एवं नर्सिंग अधिकारी श्री शेखर पटेल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चालकों एवं परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण करना तथा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना रहा।
- -पीएचसी कटगी में पहली बार उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक जांच एवं विशेषज्ञ सेवाएंबलौदाबाजार/ स्वास्थ्य विभाग बलौदाबाजार द्वारा सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी में जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिलेभर से आए 1098 मरीजों ने पंजीयन कर विशेषज्ञ परामर्श और उपचार का लाभ उठाया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक,हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों ने अपने रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, उपचार एवं जांच की सुविधा प्राप्त की।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर पहली बार अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें सोनोग्राफी, फंडस कैमरा जांच, एक्स-रे एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं शामिल रहीं। इन सेवाओं ने ग्रामीण अंचल के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक ही सुलभ कराईं गई।मेगा हेल्थ शिविर में 27 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 712 मरीजों की बीपी जांच,632 मरीजों की शुगर जांच एवं 36 मरीजों ट्रूनॉट जाँच किया गया। इसके साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा यादव द्वारा 64 सोनोग्राफी की गई।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना भेले द्वारा 153 गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई।हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्याण कुरुवंशी द्वारा 62 मरीजों की जाँच कर 2 मरीजों को तत्काल प्लास्टर लगाया गया।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली द्वारा 82 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें 14 मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) मरीज पाए गए एवं 30 हितग्राहियों को चश्मा वितरित किया गया।ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र माहेश्वरी ने 34 मरीजों का परीक्षण किया। शल्य विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा द्वारा 23 मरीजों की जांच की गई, जिनमें एक बच्चे को हाइड्रोसील की समस्या पाई गई।शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के. के. टेभुरने ने 41 बच्चों का परीक्षण किया, जिनमें एक बच्चे में बाल लकवा का संदेह और 2 बच्चों में जन्मजात मस्तिष्क विकृति पाई गई। इन बच्चों का उपचार चिरायु योजना के अंतर्गत कराया जाएगा।फिजियोथेरेपिस्ट गणेश वर्मा ने 21 मरीजों को उपचार दिया।दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रीत शिरोलकर ने 19 मरीजों का उपचार किया। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस. आर. बंजारे द्वारा 74 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें 2 महिलाओं में लकवा पाया गया (एक को प्रसव पश्चात् लकवा हुआ)।इस दौरान एक कुष्ठ रोगी की भी पहचान की गई। शिविर में सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी, बीएमओ डॉ. रवि अजगल्ले,डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- महासमुंद / प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत प्रत्येक माह की निश्चित 9 एवं 24 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि (गर्भावस्था के 3 महीने के बाद) के दौरान व्यापक और गुणवत्ता पूर्व प्रसव पूर्व देखभाल सेवाएं प्रदान किया जाता है। इसके तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान और उपचार को प्राथमिकता दी जाती है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इस बार विशेष कर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं परामर्श दिया गया, जिस हेतु जिले में पूर्व से स्वास्थ्य संस्थाओं का चिन्हांकन, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नाम वार सूची तैयार कर पूर्व आवश्यक तैयारियां की गई थी। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं चिन्हाकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही सोनोग्राफी की सुविधा मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं में प्रसूति चिकित्सा के इतिहास और मौजूदा नैदानिक स्थिति के आधार पर उच्च जोखिम गर्भधारण की पहचान एवं हर गर्भवती महिला को विशेष रूप से जिनकी पहचान किसी भी जोखिम कारक या सहरुग्णता स्थिति में की गयी हैं, उनके लिए उचित जन्म योजना बनाई गई।इस माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 24 से 26 सितम्बर 2025 तक तीन दिवसीय किया गया। जिसमें कुल पंजीकृत गर्भवती 9060 में से 1712 गर्भवती जांच हेतु चिन्हांकित स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंची। जिसमें से 528 गर्भवती को उच्च जोखिम गर्भावस्था चिन्हांकित किया गया। साथ ही सोनोग्राफी हेतु द्वितीय तिमाही एवं तृतीय तिमाही की गर्भवती को प्राथमिकता देते हुए सोनोग्राफी के लिए चिन्हांकित स्वास्थ्य केन्द्रों में 321 गर्भवतियों की सोनोग्राफी की गई। स्वास्थ्य संस्थाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर निरीक्षण किया गया। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा और तुमगांव का निरीक्षण किया एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के क्रियान्वयन की स्थिति को जांचा तथा आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश प्रदान किया। इसी प्रकार जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला सलाहकारों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
- महासमुन्द / स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव एवं विकासखण्ड महासमुन्द के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वस्थ माँ दिवस जिरियाट्रिक केयर थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।आयोजन में स्वस्थ माँ शिविर, मेगा हेल्थ कैंप, वयोवृद्ध स्वास्थ्य कार्यक्रम, वय वंदन कार्ड वितरण, आभा आईडी निर्माण तथा चिरायु दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियाँ संपन्न हुईं। साथ ही नवरात्रि शिविर स्थलों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर समाज को यह संदेश दिया गया कि नारी जब तक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त नहीं होगी तब तक परिवार, समाज और देश का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संचालन में बी.पी.एम. श्री सुरेन्द्र चंद्राकर, बी.ई.टी.ओ. श्री गिरीश ध्रुव, सभी सेक्टर सुपरवाइजर, आर.एच.ओ., बी.सी. और मितानिन का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन से समस्त जनसमुदाय ने लाभ प्राप्त किया।
- महासमुंद / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा ग्राम धनसुली में निकरा परियोजना अंतर्गत धान की फसल में कृषि ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसानों को ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की प्रक्रिया दिखाते हुए इसके संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, प्रधान अन्वेषक, निकरा परियोजना डॉ. आर.एल. शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. रवीश केशरी, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना साहू, निकरा परियोजना के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता श्री तरुण प्रधान एवं ग्राम धनसुली के कृषक उपस्थित रहे।
- बलौदाबाजार / विश्व पर्यटन दिवस एवं छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन में कलेक्टर दीपक सोनी ने निर्धारित 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए फिनिश पॉइंट तक साईक्लिंग पूरी की।साईक्लिंग से उन्होंने युवाओं में जोश व ऊर्जा का संचार किया जिससे प्रतिभागी उत्साहित हुए।कलेक्टर श्री सोनी ने साईक्लिंग के दौरान साईक्लिस्टों की सुविधा के लिए बनाए गए डिहाईड्रेशन सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने रूट में स्व सहायता समूह एवं ग्रामीणों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए उनके द्वारा साईक्लिस्टों के उत्साहवर्धन कार्य को सराहा। समहू की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण साईक्लिस्टों के लिए हाथ में पानी बॉटल व फल लेकर खड़े होते थे और जय जोहर, जय छत्तीसगढ़ कहते साईक्लिस्टों को अभिवादन करते थे।उल्लेखनीय है कि रविवार को आयोजित "टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन" सोनबरसा वन विहार से प्रारम्भ होकर लटुआ, बलौदाबाजार, रवान, अर्जुनी,टोनाटार, नावागांव, धंवई, पाटन रेलवे फाटक, बिटकुली, करहीबाजार एवं सोनबरसा तक 50 किलोमीटर की दूरी तय कर फिनिश पॉइंट में सम्पन्न हुआ।साइक्लोथॉन में स्पर्धा के दो श्रेणी थे जिसमें जिला अंतर्गत एवं जिले से बाहर के प्रतिभागी शामिल हुए। दोनों श्रेणी में पुरुष एवं महिला वर्ग को प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार₹10,000 पृथक -पृथक प्रदान किया गया। इस तरह साइक्लोथॉन में कुल दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
- जांजगीर-चांपा.।ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सचिव रमाशंकर कश्यप को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के द्वारा गठित जांच दल ने पाया कि पंचायत के 13 कार्यों में लगभग 6 लाख 55 हजार 324 रुपए की राशि का अनियमित व्यय किया गया है। कई स्थलों पर कार्य नहीं पाए गए। इस पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, किंतु उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला। जांच में यह साबित हुआ कि सचिव ने अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं किया और गंभीर लापरवाही बरती है। सचिव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया है तथा उन्होंने वित्तीय अनियमितता की है। यह आचरण घोर उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने कार्रवाई करते हुए श्री कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बम्हनीडीह कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
- महासमुंद / जिला जेल महासमुंद में आज अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री अक्षा गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, तहसीलदार श्री जुगल किशोर, सहायक जेल अधीक्षक श्री मुकेश प्रसाद कुशवाहा, जेल चिकित्साधिकारी श्री महेन्द्र चैधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों ने सभी बैरकों का दौरा कर बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली, जिनमें विधिक सहायता, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जेल सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं। कमेटी ने समग्र व्यवस्था को संतोषजनक पाया।बैठक में बंदियों के स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता, जेल के विस्तारीकरण हेतु भूमि हस्तांतरण, नए बैरकों के निर्माण, आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और मुलाकात कक्ष की स्थापना, बंदियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सरायपाली में 300 क्षमता वाले उप-जेल निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण एवं प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
- महासमुन्द / महासमुंद किसान को ऑपरेटिव्ह राइस मिल एंड मार्केटिंग सोसाइटी लिमिटेड महासमुंद द्वारा आहता के अंदर स्थित 66,160 वर्गफीट खुली भूमि को मांगलिक कार्य, सभा, सम्मेलन तथा पार्टी आदि कार्यों के आयोजन हेतु 5 वर्षों की लीज/किराया अवधि के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए संस्था द्वारा निविदा आमंत्रित किए हैं।प्राधिकृत अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 13 अक्टूबर 2025 तक कार्यालयीन समय में निविदा बंद लिफाफे में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा। संस्था द्वारा जारी सूचना के अनुसार 5,000 रुपये की राशि जमा करना अनिवार्य किया गया है। निविदा स्वीकृत होने पर 15,000 रुपये तत्काल जमा करने होंगे तथा यदि पन्द्रह दिवस के भीतर अनुबंध नहीं किया जाता है तो जमा राशि संस्था के पास ही रहेगी और किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी। नियम एवं शर्तों की जानकारी इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में संस्था कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
- -अब तक 15 ग्रामों की प्लान विजन किए जा चूके है तैयारदंतेवाड़ा । आदि कर्मयोगी अभियान केन्द्र एवं राज्य शासन के ’’दूरदर्षी मंत्र’’ ’’सबका साथ सबका विकास’’ ’’सबका विश्वास सबका प्रयास’’ का संजीव और स्थाई रूपांतरण है। एक ऐसा प्रयास जो विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा में जनजाति समाज को एक अग्रणी स्थान देता है। जहां शासन और समुदाय भागीदार बनकर कार्य करते है और साझे दृष्टिकोण से विकास को गढ़ा जाता है। इस क्रम में जिले में भी इस अभियान के तहत नोडल अधिकारियों द्वारा सक्रिय रूप से ग्राम क्षेत्रों में पहुंच कर ग्रामीणों के संग बैठक आयोजित कर सहभागी विकास के दस्तावेज तैयार किए जा रहे है। जिले में अब तक 15 ग्रामों के प्लान विजन को पोर्टल में अपलोड कर दिया गया हैं। इस प्लान के तहत मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा, एवं बुनियादी सेवाओं के प्रत्यक्ष लाभ को सुनिश्चित करना तो है ही इसके अलावा भविष्य के विकसित ग्राम की परिकल्पना और विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाना इसका मुख्य लक्ष्य है। दंतेवाड़ा जिले के अन्तर्गत जावंगा, गुमड़ा, पाहुरनार, मुस्तलनार, मुरकी, मूस्केल, फुलनार, कोरलापाल, हिरोली, गजेनार, मसेनार, मोलसनार, छिंदनार, नागूल, गोगपाल, छोटेगुडरा ग्रामों में पहुंकर नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा महत्वपूर्ण बैठक लेकर अभियान की सुचारू क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए गए है और इस संबंध में दिए गए कार्ययोजना प्रारूप को समय सीमा में पूरा करने को कहा है।
- महासमुंद। रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलभराव स्तर लगातार वर्षा के कारण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे की स्थिति में बांध का जलभराव 94.82 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 17,356 क्यूसेक पानी की आवक रही। इस दौरान सिंचाई हेतु 3,700 क्यूसेक एवं महानदी नदी में 4,026 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ज्ञात है कि शनिवार सुबह 11 बजे तक बांध का जलभराव 94 प्रतिशत हो चुका था। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार वर्षा के चलते लगभग 15,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए पानी की आवक 25,000 क्यूसेक तक पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जलस्तर नियंत्रित करने हेतु बांध से प्रति घंटे लगभग 4,000 क्यूसेक पानी महानदी नदी में छोड़े जाने की संभावना व्यक्त की गई थी। महासमुंद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे ने जानकारी दी कि महानदी नदी के किनारे बसे ग्रामवासियों को सतर्क किया जा रहा है। साथ ही, उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की अपील की है। file photo
- -रामलीला का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आतिशबाजी के साथ होगा 55 फीट के रावण का दहनरायपुर। विजयादशमी के अवसर पर बोरियाखुर्द रायपुर में चौथे वर्ष दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा बोरियाखुर्द के खेल मैदान में रावण दहन के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विगत दिनों कार्यक्रम की तैयारी एवं रुपरेखा तैयार करने हेतु समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद श्रीमति सुषमा तिलक साहूजी कार्यकारी अध्यक्ष लच्छुराम निषाद, सचिव रुद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष गण रमेश कुमार नन्दे, दूजराम साहू सहित समिति के सदस्यणों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले 3 वर्ष की भांति इस वर्ष भी 55 फिट के रावण, 40 फिट के मेघनाथ एवं 40 फिट के कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा साथ ही नई विधा के साथ रामलीला का मंचन होगा। रामलीला के पूर्व भगवान श्रीराम जी पूजा एवं शस्त्र पूजा किया जायेगा। रामलीला में रामजन्म से लेकर लंकादहन के साथ रावण का अंत तक का वृतांत को नये कलेवर के साथ प्रस्तुत किया जायेगा, जो पूरे नगरवासियों एवं दर्शकदीर्घा के लिये के लिए बहुत ही आकर्षक व रोमांचकारी होगा। रावण दहन के समय आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी एवं रावण दहन के पश्चात जस गीत सम्राट दुकालू यादव एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जायेगी।बैठक के पश्चात ही समिति के सदस्यों द्वारा बोरियाखुर्द के खेल मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव का भूमिपूजन विधि विधान के साथ संपन्न कर मैदान में ध्वजारोहरण किया गया। अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह आयोजन नगर वासियों के लिए सौभाग्य पूर्ण तथा भाईचारा एकता संप्रभुता अखंडता सदाचार समरसता की भावना को जागृत करने वाला कार्यक्रम होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में श्री रामाधार साहू पूर्व सरपंच, श्री चन्द्रहास निर्मलकर जी समाज सेवक,श्री जितेन्द्र धुरंधर जी समाज सेवक, नरेश साहू, कोमल साहू,अनन्त साहू, द्विजराम साहू, रोशनलाल साहू, गोपाल साहू, टीकम साहू,कृष्ण कुमार,आर एल ठाकुर, फलेश्वर साहू, देवेन्द्र निषाद, विजय वर्मा व अन्य सदस्यगण तथा वार्ड के नागरिक गण उपस्थित थे।




















.jpg)

.jpg)

.jpg)


