- Home
- छत्तीसगढ़
- -जशपुर जिले के पमशाला में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन का होगा आयोजन-जशपुर जिले को 87 करोड़ के विकास कार्याें मिलेगी सौगातरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 14 जनवरी को जशपुर जिले के पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नंद कुमार साय करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर जशपुर जिले को 87. करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे, जिसमें 85 करोड़ रूपए की लागत वाले 483 कार्याें का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं।कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री फूल सिंह राठिया, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक श्री शिवशंकर साय एवं रोहित साय, श्री एम.एस. पैकरा, अखिल भारतीय कंवर समाज के महिला प्रभाग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय विशिष्ठ अतिथि होंगे।
- -मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने की गृहस्थ जीवन की शुरूआत-मुख्यमंत्री श्री साय ने परिणय सूत्र में आबद्ध महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा को दिया आशीर्वादरायपुर /छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के घने जंगलों में माओवादी हिंसा की जगह अब प्रेम और विश्वास की नई इबारत लिखी जा रही है। माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ने वाले महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष परिणय सूत्र में आबद्ध होकर वैवाहिक जीवन की नई शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने परिणय सूत्र में आबद्ध दोनों नवदम्पत्तियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। यह कहानी सुकमा जिले की बदलती तस्वीर है, जहां कभी बन्दूकें गूंजती थी, अब वहां शहनाईयां गूंज रही है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 जनवरी को 206 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्याें की सौगात देने के लिए सुकमा के मिनी स्टेडियम में पहुंचे थे। लगभग सात माह पहले नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले मौसम महेश और हेमला, मड़कम पाण्डू और रव्वा भीमे ने जिला प्रशासन सुकमा से आग्रह किया था कि वह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में परिणय सूत्र में आबद्ध होकर नये जीवन की शुरूआत करना चाहते हैं। जिला प्रशासन ने उन चारों को भरोसा दिलाया था कि मुख्मयंत्री श्री साय का जब भी सुकमा में आगमन होगा, उस दिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत उनका विवाह विधिविधान से सम्पन्न कराया जाएगा। आज 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के सुकमा प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम में इन चारों आत्मसमर्पितों का विधि-विधान से विवाह मुख्यमंत्री श्री साय की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, जिसके साक्षी वहां मौजूद हजारों-हजार लोग बने। सभी ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।ज्ञात रहे कि गगनपल्ली गांव के रहने वाले मौसम महेश और डुब्बामरका की रहने वाली हेमला मुन्नी तथा कन्हाईपाड़ निवासी मड़कम पाण्डू और सल्लातोंग की रव्वा भीमे ये चारों पहले नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर इन चारों ने जून 2024 में नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया था। मौसम महेश लगभग बारह साल तक नक्सल संगठन से जुड़े रहे। मड़कम पाण्डू और हेमला मुन्नी 9 साल तक तथा रव्वा भीमे 6 साल तक नक्सल संगठन और उसकी गतिविधियों से जुड़ी रहीं।परिणय सूत्र में आबद्ध होने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आशीर्वाद प्राप्त करके हुए महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा ने बताया कि उन्हें रास्ता भटकने और हिंसा में संलिप्त रहने का बेहद अफसोस है। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर वे चारों विकास और शांति की मुख्य धारा में शामिल होने का फैसला लिया। उनका कहना था कि सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न नक्सल संगठनों से जुड़े कई युवा साथी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और कई साथी आत्मसमर्पण करने का मन बना चुके हैं।उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार, मकान और पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है। यह कहानी न केवल प्रेम की जीत की है, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति की सफलता का प्रतीक है। परिणय सूत्र में आबद्ध होकर इन चारों युवक-युवतियों ने यह साबित कर दिया है कि प्यार, विश्वास और सहानुभूति से नफरत और हिंसा को हराया जा सकता है।
- -मुख्यमंत्री ने किया सुकमा जिले में 205 करोड़ रुपए के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यासरायपुर / माओवाद एक कैंसर की तरह है। कैंसर को समाप्त करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरूरी होता है। माओवादी बस्तर के कुछ इलाकों में जोंक की तरह चिपक गये थे और यहां के स्थानीय लोगों को डरा-धमका कर शोषण कर रहे थे। ये स्थल उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाह थे। हमने माओवादियों की माँद में घुसकर उन पर हमले का निर्णय लिया। हमारे सुरक्षाबलों के जवानों के अदम्य साहस से हमने इन माओवादियों का मुकाबला किया और उनको धूल चटाई। बीते एक साल में विभिन्न मुठभेड़ों में हमारे सुरक्षाबलों ने 230 से अधिक माओवादियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के मिनी स्टेडियम में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के पुण्य चरणों का स्पर्श हुआ। उस भूमि का मैं सादर अभिनंदन करता हूँ।माओवादी हिंसा ने बस्तर संभाग के साथ ही सुकमा जिले को भी हिंसा की आग में झोंक दिया था। इससे सुकमा जिले का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ था।एक साल में हमारी सरकार ने सुकमा जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये और इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में आज हमने यहां 205 करोड़ रुपए के 137 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है।इन कार्यों में 39 करोड़ रुपए की राशि के 82 कार्यों का लोकार्पण एवं 166 करोड़ रुपए के 55 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य सुकमा नगरपालिका में 83 करोड़ रुपए की लागत से जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन है। इसके साथ ही 14 करोड़ रुपए की राशि से केरलापाल से पोंगाभेज्जी मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन भी हमने किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में खेल अधोसंरचना बेहतर हो, इसके लिए 11 करोड़ रुपए की लागत से हम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने जा रहे हैं। इसका भी हमने आज भूमिपूजन किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनियोजित रणनीति के तहत हमने माओवाद प्रभावित इलाकों में कैंपों का विस्तार किया और सुरक्षा का नेटवर्क विस्तृत किया।अब माओवादी बहुत सीमित इलाके में सिमट गये हैं और बौखलाहट में हैं। इसके चलते वे कायराना हरकत कर रहे हैं। माओवादियों द्वारा हमारे जवानों के काफिले पर आईईडी ब्लास्ट की घटना में जो जवान शहीद हुए, वे बस्तर के माटीपुत्र ही थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुकमा की इस धरती पर हम सब पुनः संकल्प लेते हैं कि माओवाद को जड़ से नष्ट करेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत का बदला लेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम कैंपों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा दिलाने के साथ ही विकास के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने कैंप के पांच किमी की परिधि में आने वाले गांवों के विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की जिसके माध्यम से सभी बुनियादी सुविधाएं इन ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही है।जो माओवादी अपने लिए सबसे अच्छे हथियार, संचार के नये उपकरण का इस्तेमाल करते हैं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को इतने दहशत में रखा कि यहां के लोग टेलीविजन से भी दूर रहे।माओवादी कमांडर का गांव पूवर्ती विकास के मामले में कई बरस पिछड़ा हुआ था। लोगों ने बिजली नहीं देखी थी, टेलीविजन नहीं देखा। अब पूवर्ती गांव सोलर लाइट से रौशन है। आजादी के 78 साल बाद पहली बार दूरदर्शन लोगों ने देखा। यह लोगों के लिए चमत्कार की तरह था। ग्राम सालातोंग में 78 साल बाद बिजली आई है। बिजली के आने से यहां विकास का उजाला भी तेजी से फैला है। अब यहां के बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएंगे। विकास की मुख्य धारा में शामिल हो पाएंगे। लोगों को आवागमन के लिए राहत हो, इसके लिए यहां पर हक्कुम मेल चलाई जा रही है। इन बसों के चलते लोगों का जीवन आसान हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना आसान हो गया है।इस योजना के माध्यम से पहली बार लोगों के आधार कार्ड बने, आयुष्मान कार्ड बने और किसान क्रेडिट कार्ड भी बने।मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से हम सुकमा जिले की 52 हजार 220 माताओं को हर महीने एक हजार रुपए की राशि अंतरित कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 6000 से अधिक हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री आवास की किश्त जारी कर दी है। हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी है और 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को अब तक 77 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कर चुके हैं। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सुकमा जिले से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इसकी प्रशंसा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में हमारी सरकार कठोरता से कार्रवाई करेगी। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर "मावा सुकमा - बदलता सुकमा" कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और नक्सल पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित दो पूर्व नक्सलियों के अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर दोनों जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय की मौजूदगी में दो एमओयू भी किए गए जिसमें पहला एमओयू जिला प्रशासन ने लाइवलीहुड कालेज में कौशल विकास हेतु आईटीसी प्रथम संस्था के साथ किया, जबकि दूसरा एमओयू जिला पंचायत द्वारा वेस्ट मैनजमेंट के लिए बस्तर जिले के एमआरएफ वेस्ट मैनेजमेंट के साथ किया गया। सुकमा की महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग हेतु आकांक्षा ब्रांड के नाम से नामकरण किया गया।सुकमा प्रवास के दौरान समग्र शिक्षा आकार (दिव्यांग) के राहुल पदामी ने मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग रघुनाथ नाग और सोडी बीड़े को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। नीट कोचिंग से एमएमबीएस के पढ़ाई के लिए चयनित सिल्की नेताम और गुलशन मुड़ियामी तथा बस्तर ओलंपिक में संभागीय प्रतियोगिता में भाला फेंक में पहला स्थान पाने वाली सुकमा की खिलाड़ी पायल कवासी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रित पंडा सुनीता, श्रीमती पोडियाम सन्नी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।कार्यक्रम को वन मंत्री श्री केदार ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास कर रही है। सुकमा जिला के गठन के बाद से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, गणमान्य जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री सुंदरराज पी सहित जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- बलरामपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों से ‘परीक्षा पर संवाद’ करने के उद्देश्य से चर्चा की जाती है। ‘‘परीक्षा पर चर्चा’’ कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए यह कार्यक्रम जिलों के सभी विद्यालयों में 14 दिसम्बर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक पंजीयन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों के द्वारा माई जीओवी प्लेटफार्म के माध्यम से सहभागिता लिया जा सकता है। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी, स्वयं के पोस्टर, क्रिएटिव विडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। साथ ही साथ शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा के तैयारी के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रश्न पूछने का भी अवसर दिया जाएगा।
- बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत क्लस्टर स्तर पर आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तिथि निर्धारित किया गया था। अंतिम वरियता सूची, चयन एवं प्रतिक्षा सूची तथा चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था। जिसे दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात संशोधित अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के बेवासाईट पर देखा जा सकता है। संशोधित चयन एवं प्रतिक्षा सूची तथा चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथि पृथक से जारी की जाएगी।
- बलरामपुर /तातापानी महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी 2025 को जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान पुलिस लाईन बलरामपुर हेलीपैड, हाई स्कूल ग्राउण्ड तथा कार्यक्रम स्थल तातापानी के 500 मीटर चारों ओर नो ड्रोन फ्लाई जोन एरिया घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश, संभाग, जिला समितियों व निकायों के लिए प्रभारियों की घोषणा के बाद सोमवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम की घोषणा की गई है। पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।भाजपा द्वारा पंचायत चुनावों के लिए सोमवार को घोषित प्रदेश समिति के संयोजक सौरभ सिंह बनाए गए हैं। 19 सदस्यीय इस समिति में भरत लाल वर्मा, जगन्नाथ पाणिग्राही, राजा पांडेय, अखिलेश सोनी, नीलकण्ठ टेकाम, निरंजन सिन्हा, ललित चन्द्राकर, श्रीमती शालिनी राजपूत, आशाराम नेताम, श्रीमती अलका चन्द्राकर, सतीश लाटिया, रामकुमार भट्ट, दीपक म्हस्के, डॉ. किरण बघेल, वैभव बैस, अनुराग अग्रवाल, सुनील पिल्लई, आकाश विग को समिति का सदस्य बनाया गया है।
- आयुक्त ने बालाजी गार्डन, शंकर नगर, आनंद नगर गार्डन, पंडरीतराई तालाब, शौचालयों की सफाई व्यवस्था देखी, दिये निर्देशरायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोककल्याण कारी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह की संवेदनशील पहल पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गनिर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी उद्यानों को आवश्यकतानुरूप संवारने का कार्य शीघ्र करवाकर आमजनों के लिए अधिकाधिक जनपयोगी बनाने नगर निगम रायपुर द्वारा सभी जोनों के माध्यम से उद्यानों को सजाने संवारने का कार्य तेज गति से निरंतर प्रगति पर है. उद्यानों में व्यवहारिक आवश्यकतानुरूप पेंटिंग और रंग - रौगन का कार्य करवाया जा रहा है.उद्यानों में लगे हुए ओपन जिम के उपकरणों में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत के कार्य करवाये जा रहे हैँ. बच्चों को स्वस्थ मनोरंजन देने झूलों में सुधार करवाकर पेंटिंग की जा रही है. उद्यानों में सुन्दरता निखारने फव्वारों में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत करवाकर उन्हें शीघ्र चालू करवाने का कार्य किया जा रहा है. सभी उद्यानों की साफ - सफाई व्यवस्था, लाइटिंग प्रबंध, पेयजल व्यवस्था, लान, पौधरोपण सुव्यवस्थित करने का कार्य प्रगति पर है. उद्यानों को सजाने, एवं संवारने के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग नगर निगम प्रशासक और नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन की जा रही है. वहीं सभी जोनों के माध्यम से नगर में उपलब्ध सार्वजनिक खेल मैदानों को सुव्यवस्थित करने कार्य प्रगति पर है, ताकि शीघ्र बच्चों और युवाओं को अनेक स्थानों पर सुव्यवस्थित खेल मैदानों के रूप में स्वास्थ्यवर्धक वातावरण और स्वस्थ मनोरंजन सहजता एवं सरलता से अपने घरों के समीप उपलब्ध हो सके.आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 3 के क्षेत्र में बालाजी उद्यान, शंकर नगर उद्यान, आनंद नगर उद्यान, पंडरी तराई तालाब, विभिन्न शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया. सभी शौचालयों में क्यूआरकोड लगाने, पेमेंट मशीन लगाने सहित निरन्तर स्वच्छता व्यवस्था चुस्त - दुरुस्त बनाये रखने, तालाब को स्वच्छ बनाने, उद्यानों को अधिकाधिक जनपयोगी बनाकर वहाँ आमजनों को स्वस्थ्य मनोरंजन, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण, सुन्दर परिवेश देने हरसम्भव कार्य जनहित में जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर करवाने के निर्देश दिए.
- रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को एक वीडियो संदेश में छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी है। कहा कि आप जम्मो भाई-बहिनी, सियान-संगवारी मन ल लोक परब छेरछेरा के गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।*छेरछेरा तिहार दान-पुन के परब हरय। हमर छत्तीसगढ़ म दान के बहुत पुराना परंपरा हवय। संगवारी हो, हमर परंपरा ल हमन ल सहेज के रखना हे।**छत्तीसगढ़ महतारी अउ माता शाकम्भरी के कृपा ले हमर छत्तीसगढ़ म खुशियाली अउ हरियाली बने रहे, इही कामना हे।**#छेरछेरा*श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
- भिलाई। नेहरू नगर बेलवा तालाब में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें स्वामी जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के आध्यात्मिक संस्कृति भारतीय धर्म आदि के बारे में दिए गए व्याख्यानों का मुख्य आधार था । आज के युवा उससे क्या सीख सकते हैं।संगोष्ठी में नगर निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया स्वामी जी जब भारत गुलाम था उस समय अमेरिका के शिकागो में जाकर धर्म संसद में भारत का वैभव भारत की संस्कृति भारत की आध्यात्मिक चेतना के बारे में दुनिया को बताया। उन्होंने हमें संदेश दिया कि उठो जागो जब तक लक्ष्य न मिल जाए तब तक चलते रहो, राष्ट्रहित, समाज हित स्वयं हित में काम करो। अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित मानव कल्याण का होना चाहिए। भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा हर युवाओं को स्वामी जी से प्रेरणा लेना चाहिए किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में वह अपने लक्ष्य को प्राप्त किया पूरी दुनिया को एक आध्यात्मिक चेतना दिए आज हम छोटी सी परेशानियां में परेशानियों से हिल जाते हैं जबकि स्वामी जी सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं आगे भी रहेंगे हमें उनकी जीवनी उनकी लेखनी पढ़ना चाहिए उसका मनन करना चाहिए। इस अवसर पर आर्ट ऑफ़ लिविंग लिविंग के शिक्षक राजेश साहू विश्व हिंदू परिषद से शैलेंद्र परिहार पंकज चौरसिया ने भी अपना विचार रखा। संगोष्ठी के दौरान वैभव जांगड़े भारत विकास परिषद एवं भाजपा के कार्यकर्ता, अमर दास, संदीप सिंह राजपूत, डोमार सिंह, सुनील यादव, प्रिया शिधर, प्रियांशु, मुकेश, सौम्या, मोहित वाला, राज सिंह, विशाल कुमार, विधि कोठारी आदि उपस्थित रहे।
- दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री घनश्याम यादव निवासी महामाया पारा वार्ड न. 04 भिलाई 03 दुर्ग की विगत 26 मार्च 2024 को रायपुर से दुर्ग जीई रोड कुम्हारी के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) में मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार श्रीमती सीता साहू पति तोषण साहू और गुनगुन साहू पिता तोषण साहू निवासी ग्राम बसनी धमधा जिला दुर्ग की विगत 14 जनवरी 2024 को ईटा भट्टी रोड धमधा दुर्ग मेन रोड के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं में घोर उपहति होने की पुष्टि की गई है। इनकी मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मृतक श्री घनश्याम यादव के विधिक प्रतिनिधि उनकी पत्नि मैना यादव को, मृतिका श्रीमती सीता साहू और गुनगुन साहू के विधिक प्रतिनिधि श्री तोषण कुमार साहू को प्रतिकर राशि 2-2 लाख रूपये स्वीकृत की गई है।
- प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग - मुख्यमंत्रीप्रयागराज महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*दुर्ग/ केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
- दुर्ग/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जिले की स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार तथा मानव संसाधन नीति 2018 में दिये गये निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/जिला स्वास्थ्य समिति जिला दुर्ग के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोज दानी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से 25 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में सायं 05.30 बजे तक स्वीकार किया जायेगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
-
-प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग, आईजीकेवी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम
-प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग, आईजीकेवी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे। विशेष अतिथि के रूप में के. एस. पैकरा उपसंचालक, उद्यानिकी विभाग एवं जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड से अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, प्रकृति की ओर सोसायटी एवं जिंदल स्टील के तत्वावधान द्वारा पिछले 15 वर्षों से आयोजित यह प्रदर्शनी प्रेरणादायक है। यह न केवल लोगों को प्रकृति से जोड़ती है, बल्कि समाज और विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें प्रेरित भी करती है। हम सभी को फूलों की तरह खिले रहकर समाज में सकारात्मकता का संचार करना चाहिए। प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल फल, फूल और सब्जियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं बल्कि यह कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार और उन्नति को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करता है इसके माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता और परिश्रम को सम्मानित भी किया जाता है।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग कैटेगिरी में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रथम, द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आखिरी दिन होने से देर रात तक लोग इस प्रदर्शनी का आनंद उठाते दिखे। - -विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन-कोण्डागांव में रोड शो में होंगे शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगेे। मुख्यमंत्री इस दौरान तीनों जिलों में वृहद पैमाने पर विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 10.05 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.40 बजे सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनीस्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के पश्चात स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से शाम 5.15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे
- -युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवादरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब देश और प्रदेश के भविष्य हैं। एक सपना लेकर कि आप किस रूप में देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते है, उसको हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पढ़ाई करें। छत्तीसगढ़ राज्य में तकनीकी, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट से संबंधित उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर में नालंदा परिसर युवाओं के चौबीसों घण्टे खुला है। नालंदा परिसर की तर्ज पर राज्य के अन्य जिलों में भी हाईटेक लायब्रेरी की स्थापना हम कर रहे है, जहां ऑनलाईन-ऑफलाईन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मटेरियल उपलब्ध होंगे।मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के युवाओं को देश और प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आयोजित बस्तर ओलंपिक की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस आयोजन की सराहना की है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म के आदर्श, अध्यात्म और दर्शन पर अपने व्याख्यान से पूरी दुनिया को भारत का कायल बना दिया।मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने संवाद की शुरूआत में अंबिकापुर की अपूर्वा दीक्षित के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती है कि मन विचलित हो जाता है, परंतु हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अडिग रहना होता है। उन्होंने इस सिलसिले में स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी एक छोटी सी कहानी सुनाई और कहा कि स्वामी विवेकानंद बनारस में एक सन्यासी के साथ जा रहे थे, उसी समय बहुत सारे बंदरों ने स्वामी जी को घेर लिया, ऐसी स्थिति में स्वामी जी न तो डरे न ही अपनी जगह से डिगे। इसका परिणाम ये हुआ कि सारे बंदर भाग गए। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि हमें भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडिग रहना है। दृढ़संकल्प से सारी समस्याओं का समाधान निकलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने रायगढ़ के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा श्रुति के सवालों के जवाब में कहा कि हमें सफलता के लिए अपना एक क्षेत्र चुनकर पूरी दृढ़ता और मनोयोग के साथ प्रयास करने से सफलता मिलती है। बस्तर में शांति और विकास के संबंध में राजकुमार कुरेटी के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के नक्सल प्रभावित पांच जिलों में सुरक्षा और विकास को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इन जिलों में 39 सुरक्षा कैम्प की स्थापना और नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प है। जिस प्रतिबद्धता और रणनीति के साथ नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए हमारी सरकार काम कर रही है, उससे हमें लगता है कि हम इस लक्ष्य को निर्धारित समयवधि से पहले ही प्राप्त कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास की स्थापना के लिए वहां के लोग भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। बस्तर ओलंपिक के आयोजन में लाखों युवाओं की भागीदारी इस बात को प्रमाणित करती है।बलौदाबाजार की छात्रा मृणाल वाजपेयी द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय से उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जशपुर के एक छोटे से गांव बगिया के रहने वाले है। आज उनके गांव की आबादी लगभग ढाई हजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह 10 साल के थे, तभी पिताजी का साया उनके सर से उठ गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी माता जी के ऊपर आ गयी। माता जी निडर महिला है बड़े धैर्य और निडरता से जिम्मेदारी सम्हाली। हमारे पालन-पोषण, पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी और घर का काम उन्होंने सम्हाला। माता जी को हमने अपना रोल मॉडल माना। बड़ा होने के नाते घर की जिम्मेदारी हमने अपने ऊपर ली। जिस समय पिता जी का स्वर्गवास हुआ उस समय मेरा छोटा भाई मात्र दो माह का था। छोटे भाईयों को पढ़ाया, लिखाया। हमने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत पंच से की। पांच साल पंच रहे। गांव के लोगों ने हमारे अच्छे काम और ईमानदारी को देखकर हमें निर्विरोध सरपंच चुना। छह माह बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिली और 1990 में तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बना। मुख्यमंत्री ने फिर अपने सांसद बनने, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्री मंडल में राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री बनने तक के सफर का उल्लेख किया और कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके रोल मॉडल रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने के अवसर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस तरीके से निर्णायक फैसले लिए है, वे मेरे ही नहीं, नई पीढ़ी के भी रोल मॉडल हैं।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत एवं गुरु खुशवंत साहेब, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।श्री साय ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है। लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।
-
रायपुर । सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर शंगीता एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा शनिवार दिनांक 11/01/2024 को चार अलग-अलग प्रकरणों में मध्यप्रदेश प्रांत की मदिरा सहित कुल 36.9 लीटर शराब और 02 दोपहिया वाहन जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया । महावीर नगर रायपुर में आरोपी राजेश मोटवानी के आधिपत्य से कुल 13.5 लीटर विदेशी मदिरा मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु 12 नग बोतल जॉनी वॉकर रेडलेबल स्कॉच व्हिस्की और 06 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की तथा गंज निवासी जमील खान से 30 नग पाव देशी मदिरा मसाला , ग्राम भूमिया तिल्दा निवासी आनंद पारधी से 79 नग पाव देशी मसाला एवं ग्राम जलसो तिल्दा निवासी धर्मेंद्र माल्या से 23 नग पाव मसाला मदिरा ,कुल 132 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 02 दोपहिया वाहन जब्त किया गया । उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अल्ताफ़ खान ,आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी ,प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- -छप्पर वाले कच्चे मकान से मिली मुक्ति, अब पक्के आशियाने का हुआ निर्माणरायपुर । रहने के नाम पर एक कमरे का कच्चा मकान था, जो जर्जर स्थिति में था और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता रहता था। जिसकी वजह से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन निलजा गांव निवासी गोपी डहरिया अब सुकून से चैंन की नींद अपने पक्के मकान में ले पा रहे है। अब बारिश में भी पानी टपकने की समस्या भी खत्म हो गई है। गोपी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है और अब गोपी के जीवन में खुशियां लौट आई है, क्योंकि उनका अधूरे सपना अब पूरा हो गया है। वे बताते हैं कि मन में अपने कच्चे और टूटे-फूटे मकानो को देखकर मन यह विचार आता था कि कब और कैसे पक्के घर में रहने का सपना पूरा होगा। किन्तु गरीबी के कारण यह अभिलाषा अधूरी सी रह गई होती, यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति न मिलती। वे बताते हैं कि आवास निर्माण के लिए अपने कच्चे घर को पूरी तरह तोड़ कर बनाया है और सारी चिंताएं दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
- भिलाई। नेहरू नगर स्थित जिम गार्डन के बगल में नेहरू प्लैनेटेरियम निगम भिलाई का बना हुआ है। जो नेशनल हाईवे के समीप है। जिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर आकर्षक ज्ञानवर्धक खगोलीय घटनाओं पर आधारित फिल्म दिखाया जाता है इसका समय शाम को 5:00 बजे से 7:00 तक है आधे घंटे का शो होता है उसी के अंदर पुरी खगोलीय घटनाओं के बारे में 3D फिल्म के माध्यम से बताया जाता है बैठकर देखने पर ऐसा लगता है कि देखने वाला स्वयं अंतरिक्ष में पहुंच गया है। हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष के संबंध में क्या-क्या जानकारी प्राप्त किए हैं किस प्रकार से मानव अंतरिक्ष को जाना चंद्रमा की सतह अंतरिक्ष में अन्य ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है जो बहुत ही रोमांचकारी लगता है। अंतरिक्ष में के बारे में बहुत सारे रहस्य है जिससे हम सब अनभिज्ञ है। विशेष करके स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चो और खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक है ।आयुक्त राजीव कुमार पांडे नेहरू प्लैनेटेरियम में जाकर के वहां के शो को देखें बहुत प्रभावित हुए। संबंधित संचालित करने वाली एजेंसी में मैटैक्स इंजीनियर्स को अच्छे से प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी जानकारी मिले। उनके शिक्षक अभिभावक जाकर देखें। सबके लिए उपयोगी है। इसके समीप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की याद में निर्माण अधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल परिसर को निर्धारित डिजाइन के अनुसार समय अवधि में पूर्ण करने को कहा। जनसंपर्क विभाग, नगर पाली निगम भिलाई।
- जशपुर । जिले में 32 साल पहले एक दर्दनाक घटना में भालू के हमले से दोनों आंखों की रोशनी खो चुके बाल बच्चन को आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुआवजा मिल गया। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी पत्नी कौशल्या साय ने पीड़ित को मुआवजे का चेक सौंपा। जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के रहवासी पीड़ित ग्रामीण बाल बच्चन सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 1992 की सुबह वे अपने गांव के पास के जंगल में नित्यकर्म के लिए गए हुए थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच में बैठे हुए भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने बाल बच्चन के दोनों आंखों को निकाल दिया। उपचार के बाद बाल बच्चन का जीवन तो बच गया लेकिन उसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी।पीड़ित ग्रामीण के बड़े भाई रंथू सिंह ने बताया कि घटना के बाद बाल बच्चन सिंह का परिवार आर्थिक संकट में आ गया था। बाल बच्चन का विवाह 5 माह पूर्व ही हुआ था। आंख की रोशनी चले जाने से वह काम नहीं कर पा रहा था। ऐसे समय में परिवार ने उनकी सहायता की थी। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया।पीड़ित बोल बच्चन आर्थिक सहायता की उम्मीद में अधिकारियों के पास लगातार चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर में 25 सितंबर 2024 को बगिया में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाल बच्चन की व्यथा सुनकर वनविभाग के अधिकारियों को तत्काल मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया था।बाल बच्चन के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा लड़का रोजगार में लगा हुआ है। बड़ी बेटी 12 वीं और छोटी बेटी 8 वीं क्लास में पढ़ रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल के बाद 2 लाख मुआवजा राशि मिलने पर सीएम आभार जताते हुए बाल बच्चन ने कहा कि मुआवजा राशि से वह अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई पूरी कराएंगें और पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके विवाह में यह राशि खर्च करेगे।
- वाड्रफनगर । भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव रविवार को अपने परिवार सहित 8 लोगों के साथ कार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोड़ पर कार की ट्रक से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में विधायक समेत परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए। सभी को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भाटापारा विधायक इंद्र साव 55 वर्ष, अपनी पत्नी प्रतिमा साव 53 वर्ष, 2 पुत्रियों सजु श्रुति साव 27 वर्ष, स्वाति साव 25 वर्ष सहित परिवार की 2 महिलाओं 32 वर्षीय मधुरिमा साव पिता राजेंद्र साव, सरस्वती साव पति राजेंद्र साव 53 वर्ष व पीएसओ तोकेश्वर यादव पिता मक्खन लाल यादव 28 वर्ष के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज अपनी कार से रविवार की सुबह निकले थे।वे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर रेणुकूट से पूर्व बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम नधिरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार विधायक, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रियां समेत 7 लोग घायल हो गए। विधायक की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।अस्पताल में कराया गया भर्तीहादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में ट्रक चालक म्योरपुर के ग्राम आरंगपानी निवासी तेज नारायण पिता रामलखन गोड़ भी घायल हो गया। इधर डॉक्टरों ने विधायक की पत्नी प्रतिमा साव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज जारी है।
- बलरामपुर। तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ (नोडल अधिकारी तातापानी) श्रीमती रेना जमील मेला स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए मेला स्थल पर समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा।तातापानी महोत्सव में 14 जनवरी को मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत 300 जोड़ों का विवाह समारोह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में इस वर्ष मेला स्थल पर आरागाही हवाई पट्टी में पैरासेलिंग के साथ ही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों के अलावा आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
- मोहला। मानपुर जिला पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ग्रामीण युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक युवक की यातनाओं से तंग आकर उसकी पत्नी ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मामला मोहला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी का है। जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 व 5 दिसंबर की दरमियानी रात ग्राम कनेरी निवासी विवाहित महिला नगीना बाई लेडिय़ा ने गांव में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोहला पुलिस ने उक्त घटना उपरांत थाने में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था। विवेचना में आत्महत्या की ये घटना संदिग्ध पाई गई। लिहाजा पुलिस ने मृतका के पिता कुंभकरण से आवश्यक पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता ने पूछताछ में बताया कि मृतका नगीना बाई व आरोपी राजेश लेडिय़ा की 2009 में सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मृतका के पति राजेश का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। जिसके चलते राजेश व पत्नी नगीना के बीच आए दिन विवाद होता था। विवाद के दरमियान आरोपी राजेश पत्नी नगीना से अक्सर मारपीट किया करता था। ऐसे में आए दिन पति के मारपीट से तंग आकर करीब 35 वर्षीय नगीना बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मोहला पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर गंभीरता से मामले की तप्तीश की। तप्तीश में पाया गया कि पति की यातनाओं से तंग आकर ही नगीना बाई ने आत्महत्या की। लिहाजा मोहला पुलिस ने आरोपी पति 38 वर्षीय राजेश लेडिय़ा पिता फगुनदास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भी पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। तदोपरांत थाने में धारा 108 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।














.jpeg)


.jpg)





.jpg)



.jpg)