- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पद्म विभूषण श्री सुन्दर लाल पटवा की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि पटवा जी अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिए। वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया। उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किये गये। श्री साय ने कहा कि पटवा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।
- -ट्रैफिक का दबाव कम करने एवं दुर्घटनाओं में होगी कमी-सड़कों के गड्ढे भरने एवं पेंचवर्क करने के निर्देश-गुमटी और पुरानी वाहनों को सड़कों के किनारे से हटाए तत्काल-चौक- चौराहों में अस्थायी रोटरी लगाने के दिए निर्देशरायपुर । राजधानी रायपुर की प्रमुख सड़कों का जायजा लेने के लिए आज दोपहर बाद कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पैदल निकले। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पैदल सड़कों पर निकले कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर सड़कों के किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़ी वाहन, गुमटी एवं ठेलों को प्रहरी टीम के माध्यम ने तत्काल हटाने की कार्रवाई की। साथ ही जिन चौक- चौराहों पर रोटरी नहीं लगे हैं, उन स्थानों पर अस्थायी रोटरी लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सड़कों के गड्ढे एवं पेंचवर्क को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर एवं एसपी घड़ी चौक से पैदल सड़कों पर निकले और जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी वाहन को हटाने, पुराने खंबे एवं बिजली के बाॅक्स, पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़कों पर फ्लैक्स रखने की वजह से भी यातायात बाधित होता है, ऐसे में उन फ्लैक्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई की जाएं। पेड़ की छटाई जिन-जिन स्थानों पर नहीं हुई है, उन पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द की जाएं।कलेक्टर एवं एसपी ने देवेंद्र नगर, शंकर नगर एवं खम्हारडीह चौक का भी निरीक्षण किया। ट्रैफिक सुधार करने के लिए अतिक्रमण हटाने, अस्थायी रोटरी बनाने एवं पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देवांगन, डीएसपी श्री गुरजीत सिंह, श्री सतीश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।रायपुर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में01. बंजारी चौक - अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण तथा रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना।02. राजीव गांधी चौक- रोटरी का निर्माण किया जाना।03. महिला थाना चौक- अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी का निर्माण।04. लाखे नगर चौक- चौक में स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण करना एवं रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना। सिग्नल को कमल विहार चैक में सिफ्ट किया जाना।05. आमापारा चौक- अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण तथा रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना।06. स्टेशन रोड- स्टेशन गेट नं-1 एवं 2 के मध्य डिवाइडर को रोड के मध्य में डिवाइडर का निर्माण।07. देवेन्द्र नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे:- स्थायी रोटरी का निर्माण08. अवंति बाई (लोधीपारा) चौक - क्रिस्टल आर्केट की ओर से आने वाले मार्ग में लेफ्ट टर्न में बाधित दुकान को अन्यत्र सिफ्ट किया जाना।09. कपड़ा मार्केट रोड:- महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट जाने के लिए वर्तमान में केवल एक ही मार्ग है। मुख्य मार्ग के समानान्तर मार्ग में स्थित 02 दुकान को हटाकर नया मार्ग का निर्माण किये जाने से चौक पर सुगम यातायात संचालित होगा।10. खम्हारडीह थाना चौक: - अस्थायी रोटरी के स्थान पर स्थायी रोटरी एवं डिवाइडर का निर्माण तथा रोटरी के मध्य हाई मास्क लाईट लगाया जाना।11. शंकर नगर एक्सप्रेस-वे चौक: - वर्तमान में लगा सिग्नल आईटीएमएस का एवं सिग्नल में वी.ए.सी. मोड नही होने के कारण सिग्नल संचालन में असुविधा होना। चैक पर महिला थाना चौक के सिग्नल को सिफ्ट किया जाना।12. कृष्ण कुंज - अवंति विहार तिराहा से महासमुंद बैरियर तक सर्विस रोड नही होना। रॉग साइड मुव्हमेंट होना जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित होना। अतः अवंति विहार तिराहा से महासमुंद बैरियर तक कृष्ण कुंज के सामानान्तर सर्विस रोड का निर्माण करना।13. रिंग रोड नं 1 - महासमुंद बैरियर से चंद्रा आईकॉन तक रिंग रोड नम्बर-1 में सर्विस रोड का निर्माण किया जाना।14. कमल विहार चौक देवपुरी - संतोषीनगर रोड में भारी मालवाहक वाहन प्रतिबंधित करने से कमल विहार चैक देवपुरी मार्ग में यातायात का दबाव बढ़ना एवं जाम की स्थिति निर्मित होना। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु लाखेे नगर चैक के सिग्नल को कमल विहार चैक में शिफ्ट किया जाना।
- -, तालाब को पाटकर खेत बनाने वालों पर लगाया 25000 का जुर्माना और तालाब को पुनः मूल स्वरूप में लाने का जारी किया आदेश- बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी ने की बड़ी कार्यवाहीबिलासपुर / बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने पिछले माह नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की जांच एसडीएम पीयूष तिवारी के द्वारा कराई थी, जिसमें यह बात सामने आयी कि ग्राम कोनी खसरा नंबर 126 रकबा 0.299 हेक्टेयर जो कि वर्तमान में हजारी प्रसाद पिता रामप्रसाद के नाम पर दर्ज है, यह जमीन मिसल के कालम 4 में 'पानी के ऊपर ' मद में दर्ज है और वाजिबुल अर्ज के कालम 2 में 'तालाब ' दर्ज है. छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 के अनुसार तालाब और पानी के ऊपर मद की जमीन का स्वरूप परिवर्तन नहीं किया जा सकता क्यूंकि यह सामूहिक निस्तार की जमीन होती है, इसका उल्लंघन लोकहित को बाधित करता है ।एसडीएम ने तहसीलदार से जाँच कर स्पष्ट प्रतिवेदन मंगाया, जांच में तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार यह सिद्ध हुआ कि अनावेदक व्यासनारायण पाण्डेय पिता रामचरण तथा सुरेंद्र पाण्डेय पिता रामलाल के द्वारा तालाब को पाट कर खेत बनाया गया है,अनुविभागीय अधिकारी ने भू राजस्व संहिता की धारा 242 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनावेदकों से जवाब लिया जवाब में अनावेदकों ने भी यह स्वीकार किया कि उन्होंने तालाब की जमीन को पाट कर खेत बनाया है, बाकी जवाब संतोषप्रद ना होने के कारण छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 242, 253 के तहत अनावेदकों पर 25000रु का जुर्माना अधिरोपित किया और तालाब को उसके मूल स्वरूप में लाने का आदेश पारित किया है साथ ही अपने आदेश में उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि 7 दिवस के भीतर तालाब को उसके मूल स्वरूप में नहीं लाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी.जिला कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी और उनकी राजस्व टीम की इस कार्यवाही से प्राकृतिक जल स्त्रोत का पुनः स्थापन सुनिश्चित होगा, साथ ही प्राकृतिक स्थानों को पाटकर खेती या प्लॉटिंग करने वालों को यह संदेश भी जाएगा कि कलेक्टर का प्रशासनिक डंडा उन पर कभी भी चल सकता है.
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पूर्व में दिए गये निर्देशो के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई, जिससे चल रहे विकास/निर्माण कार्यो में और गति लाया जा सके। वर्ष 2023 से शुरू हुए सभी निर्माण कार्यो की समय अवधि लगभग पूर्ण हो रही है और जिन कार्यो में विलंब हो रहा है। उसे समय अवधि में पूर्ण करने हेतु आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किये, कि सभी कार्यो को दिए गये समय पर पूर्ण कराये। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित सभी तालाबो का सीमांकन किया जाए। उसको नगर निगम के राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त किया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति तालाब के किनारे अतिक्रमण न कर सके।
आयुक्त पाण्डेय ने यह भी कहा कि आयुषमान कार्ड सभी वार्डो में बनाये जा रहे है, उसके बनाने की गति को तेज किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकें। साथ ही नवीन राशन कार्ड बहुत से बनकर राशन दुकानो पर रखे है, उसका शिविर प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:00 से 4:00 तक जोन कार्यालय में लगाये जा रहे है। हितग्राही जोन कार्यालय में, राशन दुकानो में आकर अपना नवीन राशन कार्ड लेकर जा रहे है, किन्तु इस कार्य में और गति लाने की आवश्यकता है, जिससे समय अवधि के अंदर सभी के पास नवनी राशन कार्ड पहुंच जाए। सामुदायिक सुलभ शौचालय के जीर्णाेद्वारा, निर्माण आदि का कार्य सभी जोन क्षेत्र में चल रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।इसी प्रकार पेयजल व्यवस्था में सतत निगरानी रखी जाए, जहां कही भी नल की टोटी टूटी मिले या पाईप में लिकेज दिखे उसे शीध्र संधारण किया जाए। घरों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है नागरिक को समझाइस दी जाए कि अपने घर से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरो को पृथक कर देवें, जिससे गीला एवं सूखा कचरा अलग करने में परेशानी न हो। अगर कोई नहीं मानता है तो उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाए। उन घरों से कचरा लेना बंद किया जाए जो लोग बार-बार समझाने के बाद भी गीला कचरा सूखा कचरा एक में मिला कर देते हैं। गौरतलब है, कि नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता दीदीयो एवं हमारे जनप्रतिनिधयो द्वारा लगातार समझाइस दी जा रही है कि गीला एवं सूखा कचरा अलग कर दे। किन्तु आदत से मजबूर लोग एक ही में कचरा मिलाकर दे रहे है। इससे सफाई व्यवस्था में बहुत परेशानी होती है।बैठक के दौरान मुख्य अभियंता, सभी अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी, उपअभियंता, उद्यान अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। -
बिलासपुर/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 7 सहायक वर्ग दो वर्ग के कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। संभागायुक्त बिलासपुर ने 26 दिसम्बर को पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इन कर्मचारियों के पदोन्नति की अनुशंसा की गई थी। उनकी नवीन पदस्थापना भी कर दी गई है।
संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदोन्नत किये गए कर्मचारियों में योगेश चन्द्रा सहायक वर्ग दो तहसील जैजैपुर की नवीन पदस्थापना सहायक अधीक्षक जिला कार्यालय बिलासपुर, श्री राधेश्याम गुप्ता सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय चांपा को सहायक अधीक्षक संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर, सुरेश दास मानिकपुरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चाम्पा से सहायक अधीक्षक के पद पर कलेक्टर कार्यालय जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, केआर आदित्य सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती को सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती, प्रदीप कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चाम्पा से सहायक अधीक्षक आयुक्त कार्यालय बिलासपुर, यशवंत कुमार चौधरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती तथा कमल भान चौधरी सहायक ग्रेेड 2 तहसील कार्यालय पाली से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में नवीन पदस्थापना की गई है। -
*किसानों के प्रति संवदेनशीलता को दर्शाती विष्णु की पाती*
*किसानों ने विष्णु की पाती पढ़कर दी प्रतिक्रिया*
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न वर्गो से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने *‘‘विष्णु की पाती’’* के माध्यम से सीधे संवाद किया है। जिला सहकारी केन्द्र की सरकंडा शाखा में किसानों को विष्णु की पाती का वितरण किया गया। किसानों ने कहा कि विष्णु की पाती पढ़कर उनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान आर्थिक समृद्ध हो रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। शासन द्वारा किसानों को हर सुविधा मुहैया करायी जा रही है, जिससे उन्हें खेती करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। किसान सम्माननिधि, कृषक उन्नति योजना के साथ ही किसानों को समय-समय पर कृषि उपकरणों का वितरण भी किया जा रहा है। सुशासन के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों से विष्णु की पाती के जरिए संवाद किया है। पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। रमतला निवासी किसान श्री रामप्रसाद धीवर ने मुख्यमंत्री की पाती पढ़ी पढ़कर उनमें ऊर्जा का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए काम कर रही है। सरकार की यह पहल किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है।
पौंसरा निवासी किसान श्री महेश्वर प्रसाद काछी ने बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाले सहयोग से वे अपनी खेती किसानी के कार्यो को बड़ी आसानी से कर पा रहे हैं। किसान अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार का पालन पोषण खेती के कामों से ही करते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मिलने वाले किसान सम्मान निधि, बोनस एवं अन्य सुविधाओं से बड़ी राहत मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पत्र पढ़कर उनका मनोबल बढ़ा है। बिरकोना निवासी किसान श्री सनत कुमार गुप्ता ने भी विष्णु की पाती पढ़ी। उन्होंने कहा कि पत्र पढ़ने से ऐसा लगा कि प्रदेश के मुखिया हमारे साथ है और किसानों को किसी भी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। -
बिलासपुर/खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में अवैध खनन गतिविधियों के विरूद्ध 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जो कि सुशासन की दिशा में खनिज विभाग सराहनीय पहल है। सबसे ज्यादा 404 प्रकरण अवैध परिवहन के हैं, जिनसे 84.31 लाख रूपये की वसूली हुई है।
उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ वर्षों में अवैध उत्खनन के 57 प्रकरण बनाये गये। इनमें 29.74 लाख रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अवैध खनिज भण्डारण के 15 मामलों में 7.50 लाख जुर्माना की राशि वसूल की गई। भण्डारण लाईसेंस का उल्लघन करने पर 14 मामले दर्ज किए गए । इनमें 8 के भण्डारण लाईसेंस निरस्त किए गए। उनसे 4 लाख की राशि जब्त की गई। पांच लाईसेंसियों से8.87 लाख रूपए जमा कराया गया। खदान संचालन के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर 13 खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 9 को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 12 से 51 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज राजस्व के रूप में 40 करोड़ रूपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। जिसे 9 महीनों में 79 प्रतिशत की वसूली की जा चुकी है। समय से पहले लक्ष्य प्राप्ति की संपूर्ण संभावना है। -
दुर्ग/ जिले के दुर्ग विकासखण्ड के पुरई गांव निवासी ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद यादव, दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। परिवार में और कोई सदस्य नहीं है। जिनसे उन्हें जीविकोपार्जन में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 60 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उन्हें मनरेगा में भी काम नहीं मिल पा रहा था। वृद्धावस्था में पेंशन के लिए भी प्रयास किए गए लेकिन सर्वे सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही थी। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा साहू ने ढेला बाई को जुड़ने की सलाह देते हुए महतारी वंदन योजना का आवेदन भरा। आवेदन स्वीकृत होने पर ढेला बाई यादव को विगत मार्च 2024 से हर माह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से उनकी जीविकोपार्जन की मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं। ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद सरकार की इस योजना से काफी खुश हुए है, उन्होंने जीविकोर्पाजन की सहारा मिल जाने पर इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
-
बिलासपुर/शासकीय महिला आईटीआई कोनी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार एवं स्वरोजगारमुखी शुल्क आधारित लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स (6 माह) में प्रवेश हेतु विभिन्न कोर्स में आवेदन फार्म जमा किये जा रहे है। इच्छुक आवेदिका डोमेस्टीक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ब्यूटी पार्लर एवं फैशन डिजाइनिंग कोर्स हेतु आवेदन कर सकती है। प्रवेश हेतु आवदेन फार्म एवं विस्तृत जानकारी हेतु संस्था कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है। प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 एवं बैच प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि 13 जनवरी 2025 से है।
-
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) कोंडागांव में निवासरत बालिका जूडो खिलाड़ी कुमारी हेमबती को कल 26 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया था । उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और साथ ही पुरस्कार की राशि रु 1 लाख हेमबती के बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा। आज दोपहर बालगृह कोंडागांव की अधीक्षक श्रीमती मणि शर्मा के साथ हेमबती पुरस्कार प्राप्त कर रायपुर पहुंची , विमानतल में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , महासचिव चंद्रेश शाह, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, प्रभा सेंद्रे, श्वेता सिंह , रिंकू, लेखा , इंद्रसेन , ने उन्हें पुष्प गुच्छ, माला और शाल पहना कर स्वागत किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी हेमबती को बधाई देते हुए उनके उज्जव भविष्य की कामना किए हैं। विमानतल में महीला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी मिडिया के लोगो ने भी उनसे भेट किए।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी। उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
- दुर्ग / जिले के विकासखण्ड धमधा के अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी को कायाकल्प योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य में संचालित शासकीय अस्पतालों में सफाई प्रबंधन, रोग नियंत्रण, भवन एवं परिसर सौंदर्यीकरण, रोगी सेवा में सुधार हेतु स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत, स्वच्छ अस्पताल योजना में किये गये कार्यों के आधार पर वर्ष 2023-24 के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार मिला है। विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और एक लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी में पदस्थ सीएचओ सुश्री दीपशिखा यादव, आरएचओ श्री प्रतिम चंद साहू, आरएचओ सुश्री अंबिका सिन्हा के द्वारा कायाकल्प योजना के मानकों के अनुरूप कार्य कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया गया। इस कार्य में जिले की समस्त टीम जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. खण्डेलवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, डॉ. रश्मि भोसले, डॉ. नेहा राजपूत, श्रीमती शोभिका गजपाल, श्रीमती प्रीतिका पवार, संभागीय सलाहकार श्रीमती कविता चंद्राकर तथा विकास खण्ड धमधा से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. ठाकुर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ऋचा मेश्राम का समर्पित योगदान रहा।
- -डाॅ. अबीर मिश्र एवं डाॅ.सुरभि मिश्रा देंगे अपनी सेवाएंरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित चिकित्सालय में 6 जनवरी, 2025 को निःशुल्क दंत (डंेटल) एवं कान, नाक, गला रोग (ईएनटी) शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी चिकित्सालय के तत्वावधान में किया जा रहा है जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. अबीर मिश्र, एम.डी.एस.(कंजरवेटिव एंड एंडोडोन्टिक्स) एवं ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ.सुरभि मिश्रा (एम.एस.ईएनटी) उपस्थित रहेंगे।पाॅवर कंपनी मुख्यालय में कार्यरत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा औषधालय का संचालन किया जाता है। इस औषधालय में पाॅवर कंपनी द्वारा मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा के लिए सूचीबद्ध रायपुर नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में यह निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा हैं जिसमें पूर्वान्ह 10 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक मरीजों की निःशुल्क जांच की जायेगी।चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा पाॅवर कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठायें।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहेे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके अमूल्य विचार हमें सदैव मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
- राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया एवं डोंगरगांव के जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच निर्वाचन हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने स्थान निर्धारित किया गया हैं। साथ ही नाम निर्देशन प्राप्त करने एवं नाम-निर्देशन पत्र की आवश्यक व्यवस्था करने के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।जनपद पंचायत छुरिया के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से 25 तक जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु तहसील कार्यालय छुरिया में नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा। जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन प्राप्त करने तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू को नियुक्त किया गया है। छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भर्रीटोला (आंको), घोरतालाब, पेण्ड्रीडीह, सड़क चिरचारी, तेलीनबांधा के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन सड़क चिरचारी में याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार श्री नोजेन्द्र गौतम द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत लालूटोला, पाटेकोहरा, पिनकापार, रंगीटोला, रानीतलाब के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन लालूटोला में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला श्री केशोराम जोशी द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत झिथराटोला, महाराजपुर, नागरकोहरा, रामपुर, शिकारीटोला, कल्लूटोला के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन झिथराटोला में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला झिथराटोला श्री महेन्द्र साहू द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत भण्डारपुर, हालेकोसा, जरहामाहका, मगरधोखरा, पुर्रामटोला, शिकारीमहका के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन शिकारीमहका में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शिकारीमहका श्री दयालशरण मेश्राम द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत गोपालपुर, जैतगुंडरा, जोब, खोभा, मरकाकसा, पण्डरापानी के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन जोब में प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोब श्री धर्मेन्दु कुमार रजक द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत आमगांव, बम्हनीचारभाटा, बेंदाड़ी, झाडीखैरी, केशोटोला, गेरूघाट, नांदियाखुर्द के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन बम्हनीचारभाठा में व्याख्याता शासकीय हाई संकुल बम्हनी चारभाठा श्री मधुसूदन सिंह धु्रव द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, कल्लूबंजारी, मेटेपार, मासूल के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत कल्लूबंजारी में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कल्लुबंजारी श्री भूपेन्द्र कुमार केवर्त द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत आलीवारा, घोटिया, जयसिंगटोला, कुहीकला, टिपानगढ़ के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन कुहीकला में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुहीकला श्री निलेश कुमार जंघेल द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत धरमूटोला, फाफामार, गैंदाटोला, मातेखेड़ा, साल्हेटोला, सीताकसा गै. के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन गैंदाटोला में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गैंदाटोला श्री बी देवांगन द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा।ग्राम पंचायत भर्रीटोला (पैरी), बाईरडीह, घोघरे, घुपसाल छु, लाममेटा के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीा यांत्रिकी सेवा छुरिया में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया श्री मंगतूराम वामन द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत बैरागीभेड़ी, बेलरगोंदी, भोलापुर, गहिराभेडी, हैदलकोडो, पाण्डेटोला के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन भोलापुर में प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भोलापुर श्री कमलेश्वर कुमार देवांगन द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत बादराटोला, बागद्वार, बिटाल, पदगुडा, खुर्सीपार के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन कार्यालय ग्राम पंचायत भवन बादराटोला में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बादराटोला श्री खिलेन्द्र कुमार साहू द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत आतरगांव, चिरचारीखुर्द, लक्ष्मणभरदा, केरेगांव, सोमाझिटिया के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन चिरचारीखुर्द में व्याख्याता हाई स्कूल चिरचारीखुर्द श्री मेघनाथ साहू द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत चिरचारीकला, दैहान, गर्रापार, जोशीलमती, केसाल, कोलिहालमती, पठानढोडगी के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन जोशीलमती में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोशीलमती श्री गैंदलाल कोलियारे द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत अछोली, आमगांव, चांदो, खुर्सीटिकुल, कन्हारपुरी के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन आमगांव कु. में प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमगांव कुं. श्री महेश कुमार बोरकर द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत भण्डारीभरदा, कुमर्दा, मुंजालकला, मुंजालपाथरी, सागर के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन कुमर्दा में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुमर्दा श्री बसंत कुमार यादव द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत चारभाटा कु, धनगांव, घुपसाल, हालाडुला, नांदिया के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन चारभाटा कु में व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल चारभाठा श्री रामअधार नायक द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत बडग़ांव, बरबसपुर, गिदर्री, गोड़लवाही, जोंधरा, मासुलकसा, परेवाडीह, उमरवाही के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन उमरवाही में प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उमरवाही श्री विजय कुमार ध्रुव द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत आयबांधा, बननवागांव, चिाखलाकसा, पांगरीखुर्द, साल्हे, सीताकसा, तुर्रेगढ़ के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन तुर्रेगढ़ में व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल तुर्रेगढ़ श्री सुरेश सलामे द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत अरजकुंड, गुण्डरदेही, कलडबरी, कांपा, करमरी, महरूम, मटिया, रतनभाट के सरपंच एवं पंच पद हेतु कार्यालय ग्राम पंचायत भवन करमरी में प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करमरी श्री गोपीराम भुआर्य द्वारा नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा।जनपद पंचायत डोंगरगांव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से 20 तक जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु तहसील कार्यालय डोंगरगांव में नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा। जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन प्राप्त करने तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव श्री प्यारेलाल नाग को नियुक्त किया गया है। डोंगरगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करमतरा, कु. भांठागांव, संबलपुर, मरेठानवागांव, मोखली, छुईखदान, सोनेसरार, रूपाकाठी, किरगी के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय करमतरा में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री क्षितिज कुमार सोरी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत खुर्सीपार, रूदगांव, रातापायली, परना, बडग़ांव चारभांठा, बडभूम, नांदिया, भटगुना, खुज्जी के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय खुर्सीपार में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आरएस पात्रे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत टप्पा, तेन्दूनाला, वि.नवागांव, सांगिनकछार, तिलईरवार, खम्हेरा, कोहका, ढाबा के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय टप्पा में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए बीआरसी समग्र शिक्षा श्री अरविन्द रत्नाकर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़, बोदेला, नाथूनवागांव, मचानपार, पेन्डरवानी, आरगांव, धौराभांठा, कोपेडीह के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय तुमड़ीबोड़ में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जयंत कुमार साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत कोकपुर, माथलडबरी, जंतर, चिचदो, बम्हनीभांठा, आसरा के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय कोकपुर में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए उप अभियंता जनपद पंचायत श्री मो.शकील खान को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत अर्जुनी, केसला, सालिकझिटिया, सुखरी, सिंगारपुर, बुद्धूभरदा, अमलीडीह, बरसनटोला, किरगी के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय अर्जुनी में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी श्री संदीप कुमार वैष्णव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत रामपुर, घोरदा, बनहरदी, बनभेड़ी, च.टोलागांव, जंगलपुर, कोटरासरार के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय रामपुर में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए प्राचार्य हाई स्कूल अर्जुनी श्री पद्म लोचन शर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत दिवानभेड़ी, दिवानझिटिया, मारगांव, गिरगांव, जारवाही, ओडारबांध, बीजाभांठा, कोनारी के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय दिवानभेड़ी में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री रश्मि ठाकुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत मनेरी, मु.नवागांव, बरगांव, बगदई, आरी, मोहड़, दर्री, कोहका मो. के सरपंच एवं पंच पद के लिए जनपद पंचायत कार्यालय डोंगरगांव में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए उप अभियंता जनपद पंचायत श्रीमती दीपा गौरखेड़े को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत बांकल, खपरीकला, हरदीटेका, कन्हारडबरी के सरपंच एवं पंच पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय बांकल में नाम निर्देश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री आलोक सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
- बालोद,। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए 02 मिनट का मौन रखा। इस दौरान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्तीबालोद। जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा 30 एवं 31 दिसंबर तथा 02 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि इसके अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में 30 दिसंबर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डी में 31 दिसंबर तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में 02 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड केवल पुरूष के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी पास निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
- बालोद। नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 01 एवं वार्ड क्रमांक 20 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 02 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी नेे बताया कि इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियां उपक्रम 02 जनवरी 2025 को शाम 05.30 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
- -शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा स्कूलों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं को पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में और अधिक बेहतर बनाने हेतु विकासखण्डवार निर्धारित किए गए कार्य योजना के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, सहायक परियोजना अधिकारी राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री अनुराग त्रिवेदी सहित बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से अपने-अपने विकासखण्डों में पिछले शिक्षा सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में मौजूदा शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को कमजोर परीक्षा परिणाम वाले शालाओं को चिह्नांकित कर इन शालाओं के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को बेहतर बनाने हेतु जनवरी में आयोजित की जाने वाली प्री बोर्ड परीक्षा के आयोजन के तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्री बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु स्कूलों में शिक्षकों और पालकों के व्हाट्सएप्प ग्रुप के निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने सभी शालाओं में कैरियर कांउसलिंग आयोजित करने तथा शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में स्वेच्छा से सेवा देने के इच्छुक सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा पढ़े-लिखे नवयुवकों की भी अध्यापन कार्य के लिए सेवा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूलों में अध्यापन हेतु स्वेच्छा से सेवा देने के इच्छुक व्यक्तियों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के स्कूली विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की प्रगति के अलावा विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की अद्यतन की जानकारी, स्कूलों में मध्याह्न भोजन के संचालन की सुचारू व्यवस्था, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की समुचित व्यवस्था, पेंशन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, शिक्षा के अधिकारी अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन, विभिन्न निर्माण कार्यों के अद्यतन जानकारी, आंकलन शिविर के आयोजन की तैयारी तथा उल्लास कार्यक्रम के अद्यतन स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों ने पिछले शिक्षा सत्र में अपने-अपने विकासखण्डों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा परिणाम तथा वर्तमान शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम के लिए निर्धारित लक्ष्य तथा उसे हासिल करने हेतु बनाए गए रणनीति के संबंध में जानकारी दी।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनसुार ग्राम खेदामारा निवासी विकास यादव की मृत्यु 02 नवम्बर 2022 को नहाने के दौरान पानी में डुबने से हुई थी। इसी प्रकार इंदिरा नगर हथखोज निवासी श्रीमती मंजू देवी की मृत्यु 09 अक्टूबर 2021 को आग में जलने से हुई थी। कलेक्टर द्वारा मृतक विकास यादव के पिता कुमार यादव को और मृतिका मंजू देवी की पति गोविंद कुशवाहा प्रत्येक को 04-04 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 03 कार्याे के लिए 15 लाख 69 हजार 390 रूपए स्वीकृत किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पुरई में सीसी रोड वार्ड-02 कमलू किराना स्टोर से बरगद वृक्ष तक के लिए 6 लाख 09 हजार 763 रूपए, ग्राम घुघसीडीह में सीसी रोड भागवत ठाकुर घर से शीतला तालाब तक के लिए 5 लाख 99 हजार 767 रूपए, ग्राम खम्हरिया में सीसी रोड टीका साहू घर से डोमन साहू घर तक के लिए 3 लाख 59 हजार 860 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान आरक्षण हेतु आम सूचना के माध्यम से समय सारणी जारी की गई थी। 27 दिसम्बर 2024 को पूर्व में जारी समय-सारणी को संशोधित कर नवीन समय सारणी जारी की गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के परिपालन में पूर्व में जारी समय सारणी अनुसार आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। आरक्षण कार्यवाही हेतु नवीन समय सारणी पृथक से आम सूचना के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
- महासमुंद / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमगांव में 'प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र' का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे चिकित्सा खर्च में कमी आएगी और जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।इस अवसर पर नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर और उपाध्यक्ष पप्पू पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षदगण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय निवासियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी, जिससे चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा। अतिथियों ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताते हुए इसकी सराहना की।
- महासमुंद / कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। प्रमुख ग्रामों में नादगांव, परसट्ठी, कोटनपाली, बिछलादादर, बरतुंगा, केरामुड़ा तुकड़ा और साल्हेपाली शामिल हैं।अधिसूचना के अनुसार, यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित जानकारी के आधार पर प्रारंभ किया गया है। इस सर्वेक्षण कार्य में वनमंडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, और संबंधित तहसीलों के सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रैमटेक सॉफ्टवेयर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को सहयोगी संस्था के रूप में जोड़ा गया है। यह सर्वेक्षण क्षेत्रीय विकास और राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी तहसीलों के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को इस अधिसूचना का कड़ाई से पालन करने और समय पर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी विभागों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
- महासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस संशोधित समय-सारणी के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया को नियमानुसार सुनिश्चित करें। जारी समय सारणी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 शुक्रवार को किया जाएगा। 08 जनवरी 2025 बुधवार से 10 जनवरी 2025 शुक्रवार तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टरों द्वारा 10 जनवरी 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक पंचायत को प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 को होगा, जबकि आरक्षण की कार्यवाही 11 जनवरी 2025 शनिवार तक पूरी कर ली जाएगी।







.jpeg)







.jpg)

.jpg)
.jpg)


.png)
.jpg)


.jpg)

.jpg)