- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री ने चार नगरीय निकायों में 14.34 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन-आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए , मंदिरहसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए , चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख रुपए के कार्य का लोकार्पणरायपुर । . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज आरंग में चार नगरीय निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए के 13, मंदिरहसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए के छह, चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए के सात और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख 18 हजार रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आरंग नगर पालिका में दो करोड़ 74 लाख रुपए के 26, मंदिरहसौद नगर पालिका में दो करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए के 37, चंदखुरी नगर पंचायत में एक करोड़ 76 लाख रुपए के दस और समोदा नगर पंचायत में एक करोड़ 12 लाख रुपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब और लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की गारंटी और सुशासन लेकर आई है। आरंग क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में आज विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और किसानों के हित में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में आरंग विकासखंड के चार नगरीय निकायों चंदखुरी, समोदा, आरंग और मंदिरहसौद में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कुल 174 करोड़ 72 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में विकास के ये कार्य आगे भी जारी रहेंगे।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में क्षेत्र के शहरों और गांवों के विकास में तेजी आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने आरंग में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने आज लोकार्पित तथा भूमिपूजन किए गए कार्यों के लिए चारों नगरीय निकायों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरंग बस स्टैंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला और पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा आरंग, मंदिरहसौद, चंदखुरी और समोदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे।
- -14.04 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान-अब तक 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-15.25 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 14.04 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14059 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 15.25 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 23 दिसम्बर को 78175 किसानों से 3.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93 हजार 714 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 93 हजार 985 टोकन जारी किए गए हैं।
- -इस साल 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई का लक्ष्य-अब तक 1.26 लाख क्विंटल बीज और 1.39 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरितरायपुर / राज्य में रबी फसलों की बोनी तेजी से जारी है। अब तक 12 लाख 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि इस साल बुआई के लिए निर्धारित 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे का 65 प्रतिशत है। बीते वर्ष रबी सीजन में 18 लाख 61 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हुई थी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबी फसल के लिए इस वर्ष 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1.57 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर 1.26 लाख क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भण्डारण का 80 प्रतिशत है। इसी प्रकार प्रदेश में इस वर्ष रबी फसल के लिए 4.65 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 4.58 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण कर 1.39 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है, जो कुल भण्डारण का 30 प्रतिशत है।
- -आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, की जा रही वसूली की कार्रवाई-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त-परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम निलंबित-तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरणरायपुर /महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो एवं पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है एवं ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए है, उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जा रही है।सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सन्नी लिओनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं हैै। वास्तव में सन्नी लिओनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है अपितु यह वीरेन्द्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन कर आधार एवं अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी हरकत है।वस्तुतः बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर में वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन किया गया है तथा उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी है। प्रत्येक आवेदन के परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी/वार्ड प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था। इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेज़ो का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा तथा द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाना था तथा परियोजना अधिकारी के द्वारा अनुमोदित किया जाना था। इस प्रकरण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी, जो की वीरेन्द्र कुमार जोशी की पड़ोसी है, के द्वारा बिना तथ्यों की जॉंच परख किए ऑनलाईन पोर्टल पर वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा सन्नी लिओनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके द्वारा दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है।इस प्र्रकरण पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने की कार्यवाही की गयी है। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्यवाही की गयी है तथा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र कुमार जोशी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है।सरकार की मंशा है कि पात्रता रखने वाली महतारियों को योजना का लाभ मिल सके, अतः सभी आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया गया है। योजना को लागू किए जाने हेतु विस्तृत प्रावधान किए गए है, जिसमें योजना अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु ऑनलाईन साफ्टवेयर विकसित करते हुए प्रत्येक मैदानी अमलों को पृथक-पृथक आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया था। इसी क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जाने के उपरांत आवेदन पत्रों का इन्द्राज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा ऑनलाईन पोर्टल में किया जा कर संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए दस्तावेज अपलोड किया गया।साफ्टवेयर में दर्ज आवेदनों का प्रथम स्तर पर ग्राम समिति के माध्यम से सत्यापन तथा उसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किए जाने का प्रावधान रखा गया है तथा उसके उपरांत द्वितीय सत्यापन किए जाने का दायित्व संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक का निर्धारित किया गया था ताकि दो स्तर पर सत्यापन हो सके। सत्यापन उपरांत वार्ड/पंचायत स्तर पर गठित समिति के द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत आदि सार्वजानिक जगह पर यह सूची चस्पा की गयी है तथा ग्रामीणों को यह अवसर दिया गया कि वे इस सूची में परीक्षण कर गलत आवेदन करने वाले विरूद्ध दावा आपत्ति कर सके।प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण हेतु बाल विकास परियोजना स्तर पर गठित समिति के द्वारा निराकरण का प्रावधान रखा गया है एवं दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर लगभग 12000 से अधिक गलत आवेदनो को निरस्त किया गया। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाकर प्रकाशित किया गया। उपरोक्त प्रक्रियाओं के निर्धारण के उपरांत भी ऐसे फर्जी आवेदन प्राप्त न हो इस दृष्टि से लगातार इनके सत्यापन की कार्यवाही हेतु मैदानी अमलों को दिशा निर्देश दिये गये एवं लगभग 15 हजार गलत आवेदनों को चिन्हांकन करते हुए निरस्त किया गया।अंतिम सूची में 70,26,352 आवेदको का भी राज्य स्तर से विभिन्न उपलब्ध डाटा से वेरीफाई किया गया है एवं आधार एंथेटिकेंशन के लिए UIDAI को प्रेषित कर आधार का सत्यापन कराया गया है। अतः 50 प्रतिशत आवेदक फर्जी होने का कथन पूरी तरह गलत है। विभाग द्वारा समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी खोजकर 15000 से अधिक गलत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, उन्हें लाभ सूची से बाहर कर दिया गया है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के आईडी पर परिलक्षित है।महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महतारियों को बेहद लाभ प्राप्त हुआ है, जैसे महतारियों के द्वारा इस राशि का उपयोग बच्चों के एवं स्वयं के स्वास्थ्य पोषण पर व्यय, बचत करने तथा सुकन्या समृद्धि के खाते खोलकर बेटियो के नाम से जमा करने के, बच्चों की शिक्षा पर, अपनी दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने जैसे महिला सशक्तिकरण के अनेक उदाहरण है।महतारी वंदन योजना को लागू करते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए है। प्रक्रिया के आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम/वार्ड प्रभारी के स्तर पर प्राप्त करते हुए सारे दस्तावेज़ के साथ आवेदन ऑनलाईन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा भरा गया है। आवेदको के द्वारा स्वतः ऑनलाईन आवेदन का भी प्रावधान रखा गया था। विभाग द्वारा लगातार प्रत्येक स्तर पर हितग्राहियों के सत्यता की जानकारी ली जा रही है। समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है। इसी के परिणाम स्वरूप मृत हितग्राहियों की जानकारी भी लिया जाकर उन्हें लाभ सूची से हटाया जा रहा है, अद्यतन स्थिति में 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मृत्यु हो जाने के कारण लाभ सूची से हटाया गया है। इस प्रकार विभाग द्वारा लगातार योजना को लागू किए जाने हेतु तत्परता से कार्यवाही जा रही है।
- टाटा इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के लिए 1.50 लाख का सौंपा चेकआर्म रेसलिंग के दिव्यांग प्रतिभागियों का सम्मान, 20-20 हजार रूपए की सहायता दीरायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के हाथों लैपटाॅप मिलने के बाद खमतराई निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा मुस्कान कुमारी पटवारी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिव्यांग छात्रा मुस्कान टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साईसेंस मुंबई में एम.एस.डब्ल्यू की पढ़ाई कर रही है। मुस्कान को पढ़ाई में दिक्कतें होती थी, लेकिन लैपटाॅप मिलने के बाद अब मुस्कान अपना सुनहरा भविष्य गढ़ सकेगी। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने इंस्टीट्यूट में आगे की पढ़ाई के लिए 1.50 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस राशि से वह अपनी पढ़ाई कर सकेगी और उसके भविष्य को संवारने में मदद भी मिलेगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने दिव्यांग छात्रा मुस्कान को शुभकामनाएं दी।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसनी कप के दिव्यांग विजेताओं को सम्मानित किया और 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। गुढ़ियारी निवासी श्री जी. संदीप कुमार ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसलिंग कप के विजेता रहे है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेल में भारत को तृतीय स्थान में मेडल जीता है। साथ ही डीडी नगर निवासी श्री होरी लाल यादव ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसलिंग कप के प्रतिभागी रहे है। कलेक्टर ने दोनों दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।
- मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती के रूप में पाकर किसानों ने अपनी खुशी व्यक्त कीमहासमुंद। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी विकासखंडों में सुशासन सप्ताह के तहत किसान सम्मेलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों से कुल 1643 किसानों ने भाग लिया। इनमें महासमुंद से 670, बागबाहरा से 200, पिथौरा से 248, बसना से 312, और सरायपाली से 213 किसान शामिल हुए। किसान सम्मेलन में किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया गया। किसान सम्मेलन में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया। कुल 80 किसानों को “कृषक सम्मान पत्र“ से सम्मानित किया गया, जबकि 24 किसानों को मसूर मिनीकिट और 19 किसानों को रागी बीज वितरित किए गए। इसके अलावा 10 किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 180 पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती 2,350 किसानों को दी गई, जिसे पाकर किसानों ने खुशी जाहिर की। किसानों ने कहा कि किसान हितैषी सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान बोनस का भुगतान और 3100 रूपए की दर प्रति एकड़ 21 क्ंविटल धान खरीदी सराहनीय कार्य है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल ने खेती-किसानी को नई दिशा दी है।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कृषि, उद्यानिकी, और पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार और लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कृषि विभाग ने किसानों को संगठित समूहों के निर्माण और उनकी आय दोगुनी करने की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।उद्यानिकी विभाग ने पौध वितरण और नवीन तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जबकि पशुपालन विभाग ने स्वावलंबी बनने के लिए विशेष योजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने इसे किसानों की समृद्धि और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।
- सूरजपुर। शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 का समापन किया गया। इस अवसर पर दिनांक 6.12.2024 से 22.12.2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग दिवस में किया गया। दिनांक 20 दिसंबर 2024 को स्पीच कंपटीशन आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दिनांक 21 दिसंबर 2024 को महाविद्यालय में विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर वीडियो दिखाया गया तथा व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान में राजमोहिनी देवी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के श्री सुनील गुप्ता, सहायक प्राध्यापक, गणित द्वारा भारत के महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन के जीवन को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा भारत के गणितज्ञों का योगदान भारत के विकास में किस प्रकार रहा है पर विस्तृत व्याख्या की गई। विद्यार्थियों ने व्याख्यान में पूरे समय गणितज्ञों के जीवन वृत को बताया। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से जाना। विषय विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों को सहजता से और सरलता पूर्वक समझाया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, न्यू दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। उपरोक्त आयोजन में सभी कार्यक्रम ष्एंसिएंट इंडियन मैथमेटिशियन एंड इट्स कंट्रीब्यूशनष् थीम पर आधारित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रभारी डॉ. जे.के. राय मैडम द्वारा पूरा सहयोग एवं निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे द्वारा सभी विद्यार्थियों को गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने एवं गणित के प्रयोग द्वारा अपने जीवन को किस प्रकार सरल बनाया जा सकता है तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को बनाए रखने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, श्री सी.बी. मिश्र, डॉ. रश्मि पांडेय, डॉ. विकेश कुमार झॉ, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, श्री आनंद कुमार पैकरा, एवं श्री रोहित सेठ उपस्थित रहे। महाविद्यालय में सीकास्ट के कोऑर्डिनेटर श्री टी.आर. राहंगडाले, श्री दीपचंद एक्का, सहायक प्राध्यापक गणित एवं श्री अनिल कुमार चक्रधारी सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र,द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सफल संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अतिथि शिक्षकों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। छात्र-छात्राओं से उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। जिसमें विद्यार्थियों में उत्साह और गणित विषय के प्रति रुचि देखने को मिली।
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा सुखद सहाराकांकेर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में न सिर्फ अपार खुशियां लेकर आई है, बल्कि एक सुखद सहारा सिद्ध हो रही है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती मीना देवांगन को उक्त योजना के तहत प्रति हजार प्रति माह के मान से अब तक 10 किश्तों में कुल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। ये पैसे मीना के लिए केवल एक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं।श्रीमती मीना ने बताया कि वह इन पैसों का उपयोग बड़ी सूझबूझ से करती हैं। अपने बच्चे की ट्यूशन फीस भरने से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में खर्च करने तक, उन्होंने इन पैसों का सदुपयोग किया है। साथ ही, वह इन पैसों से सुकन्या समृद्धि योजना में भी निवेश करती हैं, ताकि अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।श्रीमती मीना ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम भी करती हैं और अपनी मेहनत से घर चलाने में आवश्यक सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिले पैसे ने उन्हें सिलाई के काम में भी मदद की है। इस योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है। वह कहती हैं- “प्रदेश सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। इस योजना ने हमें एक नई दिशा दी है। इसके लिए हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं।”
- हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के बाद उद्यम शुरू कर परिवार को बनाया आत्मनिर्भरजगदलपुर। जगदलपुर शहर के गीदम रोड तेतरखुटी निवासी नवयुवक लोकेश साहू अपनी हायर सेकंडरी की पढ़ाई के बाद शासन की स्वरोजगार योजना से लाभान्वित होकर आज अपने 05 सदस्यीय घर-परिवार को आत्मनिर्भर बना चुके हैं। यही नहीं लोकेश अपने अगरबत्ती और धूपबत्ती उद्यम में 05 अन्य युवाओं को रोजगार देकर जॉब प्रोवाइडर बन गए हैं। लोकेश बताते हैं कि पढ़ाई करते समय से ही उनकी दिलचस्पी स्वरोजगार में रही है। सोशल मिडिया व रायपुर-बिलासपुर शहरों में अगरबत्ती निर्माण कार्य को देखकर सोचा कि बड़े शहरों में तो इस कार्य की अधिकता है, लेकिन छोटे जगहों पर यह काम नहीं है। आम लोगों की नियमित उपयोग और मांग के मद्देनजर बस्तर क्षेत्र में इस उद्यम की संभावना देखकर मुझे यह व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रेरणा मिली, जिससे मुझे मार्केटिंग के अवसर के साथ ही अच्छा फायदा भी हो सके। लोकेश ने उद्यम स्थापित करने की ठानी, परन्तु पूंजी की समस्या उसके सामने खड़ी थी। तभी उनके एक रिश्तेदार ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर में संचालित स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में बताया। इसके बाद उसने कार्यालय में आकर योजना की जानकारी ली तथा सपना साकार होता देख बहुत उत्साहित हुए। उन्होंने कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर ऑनलाइन आवेदन करवाया। कार्यालय द्वारा उनका आवेदन पंजाब नेशनल बैंक अनुपमा चौक जगदलपुर में वर्ष 2023-24 में प्रेषित किया गया। बैंक शाखा द्वारा उन्हें 10 लाख 50 हजार रुपए ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। शासन की तरफ से योजनांतर्गत उन्हें 25 प्रतिशत करीब 02 लाख 62 हजार रुपए का अनुदान भी प्रदान किया गया। लोकेश उक्त योजनांतर्गत सहायता प्राप्त होने पर तुरंत ही अपना उद्यम शुरू कर अब उसे पूरी लगन एवं मेहनत के साथ संचालित कर रहे हैं। अपने उत्पाद को बस्तर जिले के साथ ही समीपवर्ती दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में भी आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे अच्छी आमदनी हो रही है। लोकेश ने बताया कि अपने इस उद्यम के जरिए 05 सदस्यीय परिवार में खुशहाली है। अपने बेटे ईशरीत को शहर के नामी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा रहे हैं। बैंक की किश्त भी नियमित तौर पर अदा कर रहे हैं और अब बैंक ऋण भी करीब 02 लाख रुपए ही जमा करना शेष है। लोकेश सरकार की उक्त स्वरोजगार योजना से लाभान्वित होकर अब बहुत खुश हैं और इस योजना से सहायता देने के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। लोकेश की उक्त उद्यम के साथ ही चायपत्ती, ड्रायफ्रुट और मसाले का कारोबार भी संचालित कर रहे हैं, जिससे शहर के 05 अन्य युवा भी रोजगार पाकर अपने परिवार के भरण-पोषण में मदद दे रहे हैं और वे भी लोकेश को धन्यवाद देते हैं।
- स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तीजन बाई को मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयररायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वाेच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है।उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ने निगम के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण करने सुबह-सुबह ही पहुंच गये। निगम भिलाई के नेहरू नगर चैंक स्थित अटल परिसर, आधुनिक सामुदायिक सुलभ शौचालय, एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं नेहरू नगर स्थित सी.एन.डी. वेस्ट से बनने वाली सामग्री के प्लांट का निरीक्षण किये। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किए कि जो भी कार्य कराए जा रहे है, शासन के नियमानुसार गुणवत्ता में कोई कमी न आए एवं कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाये।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय नेहरू नगर स्थित जी.ई.रोड किनारे नेहरू प्लेनेटेरियम के बगल में प्रस्तावित अटल परिसर का निरीक्षण किए। योग, राशि, जीम, बाल उद्यानों के साफ-सफाई, पौधो में पानी सिंचाई व्यवस्था को देखे। वहां से होते हुए कोसा नगर स्थित कांजी हाउस पहुंचे, वहां पर आवारा पकड़े गये मवेशियो के चारा-पानी व्यवस्था को अच्छे ढंग से करने के लिए संबंधित एजेंसी को फटकार लगाए। बीमार पड़े मवेशियो की चिकित्सा हेतु संबंधित डाॅक्टर से बात कर शीध्र ईलाज करने के निर्देश दिए। नेहरू नगर एस.एल.आर.एम. सेंटर के समीप निर्माणाधीन सी.एन.डी. वेस्ट प्लांट को देखे। प्लांट का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा करें। इसके लिए संबंधित एजेंसी को नोटिस देने के लिए निर्देशित किए। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी एवं एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।आयुक्त पाण्डेय ने नेहरू नगर चैंक स्थित आधुनिक सामुदायिक सुलभ शौचालय का अवलोकन किए। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्शेना को निर्देशित किए कि साफ-सफाई प्रतिदिन हो, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो। दिव्यांगो के लिए चलने एवं उनके लिए उपयुक्त सुलभ शौचालय भी हो। एस.एल.आर.एम. सेंटर में महिलाओ द्वारा बनाये जा रहे खाद को देखकर तारिफ किए। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्मित खाद को विक्रय हेतु समुचित व्यवस्था बनाने को कहा। इसका एक आउटलेट केन्द्र हो, जहां से निगम द्वारा निर्मित जैविक खाद का विक्रय किया जा सके। नेहरू नगर पूर्व स्थित प्लेनेटेरियम (तारामण्डल) के बगल में प्रस्तावित अटल परिसर का भूमि पूजन कार्यक्रम 25 दिसम्बर को सुबह 11ः00 बजे प्रस्तावित है।निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, पुरूषोत्तम सिन्हा, उपअभियंता अर्पित बंजारे, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला उपस्थित रहे।
- पीआरएसआई के नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पीआरएसआई (Public Relations Society of India) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ पर असीम कृपा बरसाई है। छत्तीसगढ़ ऐसा भू-भाग है जिसका उल्लेख हर काल में मिलता है। छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक, पौराणिक एवं प्राकृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा है। यहां एक ओर पहाड़, जंगल और नदियां हैं, तो दूसरी ओर कोयले से लेकर हीरे तक के भंडार हैं। यही छत्तीसगढ़ की ताकत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जितना विकास और विश्व पटल पर नाम होना चाहिए था, वह अभी तक नहीं हो पाया है। देशभर के लोग आज यहां आए हैं, निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की विशेषताएं देशभर में जाएंगी।श्री साव ने कहा कि जनसंपर्क की ताकत संचार कौशल में है। जनता तक अपनी बात पहुंचाने का जनसंपर्क अद्भुत माध्यम है, जिसमें लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। इन इनोवेशन्स के कारण जनसंपर्क की क्षमता का विस्तार भी हो रहा है। उन्होंने शुभकामनाएं दीं कि भारत माता के वैभव को आगे बढ़ाने में पीआरएसआई जो निरंतर कार्य कर रहा है, उसमें यह सफल हों। आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।दैनिक ‘हरिभूमि’ के प्रधान संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी ने कॉन्फ्रेंस कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि जनसंपर्क का यह महाकुंभ रायपुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के बाद छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क का दायरा और अधिक बढ़ेगा। भारत को आगे बढ़ाने के लिए पीआरएसआई जिस तरह से कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को उस स्तर तक सफलता नहीं मिल पाई है, जो दर्शा सके कि छत्तीसगढ़ कितना बदल चुका है। आप सभी की तीन दिवसीय यह उपस्थिति देश के हर कोने तक परिवर्तन के इस अहसास को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचाएगी और यह बताएगी कि हम प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन में जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं तथा व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के दर्शन के साथ हुआ।
- *सुशासन सप्ताह में तेजी से करें निराकरण*बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में आज लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन, पीएम पोर्टल सहित लंबित सभी मामलों का निराकरण 25 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए। सुशासन सप्ताह का इस दिन समापन भी होगा। उन्होंने प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। मामलों मंे विलम्ब नहीं किया जाये। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि हर शासकीय वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से होने चाहिए ताकि छोटी दुर्घटनाओं में मौके पर ही प्राथमिक इलाज हो सके। रेड क्रास सोसायटी द्वारा सभी जरूरी दवाईयों से युक्त एक बॉक्स तैयार किया गया है। मात्र 1 हजार में 20 प्रकार की दवाईयां युक्त बॉक्स उपलब्ध है। उन्हांेने टीएल बैठक में कुछ अधिकारियों को बॉक्स भी वितरित किए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के ईई ने बताया कि अधिकारियों के ठहरने के लिए कोनी में ट्रांजिट हॉस्टल पूर्ण हो चुका है। आवंटन के लिए तैयार है। कलेक्टर ने इच्छुक अधिकारियों से आवेदन करने के निर्देश दिए। इनमें अलग-अलग प्रकार के 44 कमरे हैं। बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
-टेकारी में धान उठाव का बोहनी भी नहीं
रायपुर। केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक रायपुर के मंदिर हसौद शाखा के अधीन बनाये गये 7 धान उपार्जन केन्द्रों में बीते रविवार की स्थिति में लगभग 33 लाख कट्टा धान परिवहन के अभाव में जाम पड़ा है । इसके एक केन्द्र टेकारी में तो अब तक खरीदे गये धान तकरीबन 52 हजार कट्टा उठाव के बोहनी के इन्तजार में है।
यह जानकारी देते हुये किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि गनौद केन्द्र में अब तक खरीदे गये धान का महज 10 प्रतिशत के करीबन उठाव हुआ है और यहां पर लगभग 78 हजार कट्टा धान जाम है । गोढ़ी में खरीदे गये धान में से महज 30 प्रतिशत का ही उठाव हुआ है और करीबन 77 हजार कट्टा धान परिवहन के इन्तजार में है । पलौद केन्द्र में भी लगभग 30 प्रतिशत धान का उठाव हुआ है व लगभग 50 हजार कट्टा धान जाम पड़ा हुआ है । उमरिया केन्द्र में लगभग 15 प्रतिशत धान का उठाव हो तकरीबन 45 हजार कट्टा धान परिवहन हेतु प्रतीक्षारत है । बरौदा केन्द्र में लगभग 49 प्रतिशत धान का परिवहन हो चुका है और महज 5 हजार कट्टा धान का उठाव बाकी है । सर्वाधिक परिवहन रायपुर - आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंदिर हसौद केन्द्र से लगभग 60 प्रतिशत हुआ है और करीबन 26 हजार कट्टा का उठाव बाकी है ।
इन खरीदी केन्द्रों का दौरा कर किसानों व कर्मियों सहित कई केन्द्रों के प्राधिकृत अधिकारी से चर्चा करने के बाद यह जानकारी देते हुये किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा है कि जाम धान की वजह से कई केन्द्रों में खरीदी हेतु जगह नहीं होने से धान खरीदने व बेचने में कर्मियों व? किसानों को दिक्कत आ रही है पर शासन - प्रशासन के दबाव में जबरिया धान खरीदी का काम चल रहा है व परिवहन में विलंब होने से सूखती की शिकायत भी शुरू हो चला है । गोढ़ी सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारी दिलीप बैस व टेकारी के प्राधिकृत अधिकारी विश्वनाथ नायक ने धान खरीदी बिक्री में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों सहित जाम धान की ओर शासन - प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की जानकारी दी है ।
- बालोद। ग्राम-सिवनी में कलेक्टर परिसर के सामने नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का कार्यकम हुआ संपन्न।मुख्य अतिथि छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर के चीफ जस्टिस माननीय श्री जस्टिस रमेश सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर के जस्टिस माननीय श्री जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की वर्चुअल उपस्थिति में भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अजय साहू सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
- भिलाई/ नगर निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को नवीन राशन कार्ड वितरित किया जा रहा है। सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक कोऑपरेटिव सोसाइटी के दुकानदार एवं नगर निगम भिलाई के कर्मचारी बैठेंगे। अभी तक जो नागरिक अपना राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करवाए हैं, वह जाकर राशन कार्ड नवीनीकरण करवा सकते हैं। यह सुविधा सभी के लिए प्रदान की जा रही है। अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठा सकते हैं। जो राशन कार्ड धारी राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करेंगे भविष्य में उन्हें राशन मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए इंतजार मत करें। शीघ्र अपना राशन कार्ड नवीनीकरण कारण करवा लेवे। मुखिया को दो फोटो, अपना आधार कार्ड, पुराना राशन कार्ड लेकर जाना होगा उसी के आधार पर राशन कार्ड का नवीनीकरण हो जाएगा ।
- भिलाई। सुशासन सप्ताह 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में वैशाली नगर कन्यशाला के छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं क्या-क्या चल रही है। इस पर परिचर्चा छात्रों के बीच में की गई। क्या-क्या लाभ मिल रहा है कक्षा 11वीं की छात्रा रेशमा जय श्री ने बताया आज महतारी बंधन का पैसा मेरे घर में आने से हम लोगों को बहुत बड़ी सहायता हो जाती है ।मेरे घर में दो लोगों को मिलता है राशन कोऑपरेटिव से मिल जाता इस पैसे से मेरा पढ़ाई लिखाई और जरूरी चीज मेरी मां पूरा कर देती है। यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। पहले बहुत परेशानी होती थी। पलक ने बताया प्रधानमंत्री आवास से मकान बन जाने के बाद मेरे चाचा लोग अच्छे से निवास कर रहे हैं। पहले एक घर में रहते थे तो आपस में परेशानी होती थी। आज सबको मकान मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना से रोजगार मिल रहा है। किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट बनवाना है तो मोर संगवारी को कॉल कर दो आकर के हमें सर्टिफिकेट बना कर दे देता है। हमारे चाचा के लड़की का जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बैठे बन गया। यह सब सुविधा हमें सुशासन के द्वारा ही मिल रहा है। हम लोग बहुत आभारी हैं माननीय मुख्यमंत्री जी का। कन्या शाला की प्राचार्या संगीता बघेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया आज आवश्यकता अनुसार हर चीज शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं। राशन, मकान, घर रोजगार, बच्चों को पढ़ने के लिए सुविधा, साफ सफाई, आदि पर प्रशासन पूरा ध्यान दे रहा है। हम लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए दूसरों को भी प्रेरित करना है। बच्चों द्वारा महतारी बंधन योजना, छत्तीसगढ़ महतारी, भोरमदेव मंदिर, सोलर ऊर्जा के स्रोत पर रंगोली बनाकर अपने विचारों को व्यक्त किया गया। जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बच्चों से आवाहन किया कि 70 प्लस के सभी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसका शिविर स्कूल में लगवाएंगे बच्चे अपने घर से अपने दादा-दादी बुजुर्गों को लाकर के यहां पर आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे। बच्चे एवं शिक्षिकाएं अपने घरों से 70 प्लस वरिष्ठों को लाकर के आयुष्मान कार्ड बनवा सकती हैं। इस पर सब लोग सहमति व्यक्त किये।
- छत्तीसगढ़ इनफ्लुएंसर्स मीटअप मेंदो सौ से अधिक इन्फ्लूएंजर्स मीटअप में हुए शामिलबिलासपुर /छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी, स्मार्ट सिटी और जनसंपर्क विभाग के सहयोग से शहर में दो दिवसीय इन्फ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया। जहां राज्य भर के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के इन्फ्लूएंसर ने शिरकत की। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफर्म यूट्यूबर, इंस्टाग्राम , फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी प्रश्नोत्तरी व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ ही छत्तीसगढ़ी वर्ग पहेली हल कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढकर भाग लिया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक सुश्री आमना मीर ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी भूमिका वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है, वे क्या कंटेंट सोशल मीडिया पर डाल रहे है और इसका समाज ,देश, प्रदेश में क्या प्रभाव पड़ेगा इसका विशेष रूप से खयाल रखें। उन्होंने इन्फ्लूएंजर्स से आग्रह किया कि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पुस्तक का वितरण किया गया। विभाग द्वारा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पुस्तक का वितरण कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इन्फ्लूएंजर्स को इंटीग्रेटेड कमांड & कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कराया गया,और इसकी कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी और युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा की और अपने अनुभव सुनाए, उन्होंने बताया कि इस तरह वे सोशल मीडिया के जरिए कमाई कर रहे हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य भर से 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स शामिल हुए।
- उठाव में आई तेजी, अब तक कुल खरीदी का 25 फीसदी उठाव*वास्तविक किसानों से हो धान खरीदी, कोचियों पर रखे पैनी नजर**अब तक लगभग 693करोड़ के 3.01 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था आगे भी बनाए रखें कि किसानों को धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक के सारे काम आसानी से हो जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर अपना हित साधने वालों आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। कोचियों पर पैनी नजर रखें। वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी की जाए। जिले की सीमा पर भी लगातार चौकसी बरती जाए। उन्होंने केंद्र में धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब तक कुल खरीदी का लगभग 25 फीसदी उठाव हो चुका है।बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 693 करोड़ 46 लाख के 3.01 लाख मीटरिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। लगभग 65 हजार से ज्यादा किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों पर धान का विक्रय किया है। इस बीच अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी जारी है।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही धान खरीदी की जाए। नोडल अधिकारी सतत रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। नये और पुराने दोनों तरह के बारदाने पयाप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर संभावित जाम एवं टोकन काटने की भी जानकारी ली और निर्देश दिए। बताया गया कि भुगतान की भी कोई समस्या नहीं हैं। कलेक्टर ने पंजीकृत सभी मिलर्स को उठाव करने के कड़े निर्देश दिए हैं।बैठक में संयुक्त कलेक्टर और एसडीएम श्री एस एस दुबे,जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभू कुमार गुप्ता, सीईओ जिला सहकारी बैंक सुनील सोढ़ी और वीसी के जरिए सभी एसडीएम और तहसीलदार जुड़े थे।
- -विष्णु की पाती का हुआ वाचन-महिलाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन-हरी साग- सब्जियों की लगाई गई प्रदर्शनीरायपुर। धरसींवा विधानसभा स्तरीय अंतर्गत तिल्दा के भरत देवांगन स्कूल मैदान में महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित महिलाएं ने योजना की राशि से व्यवसाय शुरु की है। साथ ही रोजगार मूलक कार्य में इस्तेमाल कर रही है। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा एवं स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान किया गया।साथ ही महिला फुगड़ी, महिला रस्साकशी, निम्बू चम्मच स्पर्धा, महिला कुर्सी दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम संकल्प एवं विष्णु की पाती का वाचन किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य कैम्प लगाए गये। जहां महिलाओं के बीपी और शुगर की जांच की गई। हरी-साग सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। आधार कैम्प में आधार पंजीयन और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत भी खाते खोले गये। कार्यक्रम में खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ श्री विवेक गोस्वामी उपस्थित थे।
- - प्राचीनकाल से भारत देश में गुरुकुल की गौरवशाली परंपरा रही है - राज्यपाल श्री डेकादुर्ग / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सूर्या विहार भिलाई में श्री स्वामी नारायण गुरुकुल विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक श्री रिकेश सेन, स्वामी महंत सुफलक दास, श्री मनीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि गुरूकुल भवन केवल एक भौतिक संरचना का अनावरण नहीं है बल्कि यह शिक्षा, संस्कृति और नैतिकता के प्रकाश स्तंभ की स्थापना है। राज्यपाल ने कहा कि स्वामीनारायण गुरूकुल गत 75 वर्षों से शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। भारत के 60 से अधिक गुरूकुलों के माध्यम से 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षित करना और उन्हंे नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना, दोनों एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह गुरूकुल परंपरा जिसे हमारे ऋषि मुनियों ने आरंभ किया था, आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक है।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारे देश में गुरूकुल की गौरवशाली परंपरा रही है। गुरूकुल के संस्थापक संतो और आचार्याे का दृष्टिकोण था कि शिक्षा केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है बल्कि यह मानव जीवन को संपूर्णता प्रदान करने का मार्ग है। उनका यह दृष्टिकोण आज के समय में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का साधन है बल्कि यह समाज और राष्ट्र के निर्माण का भी आधार है। मुझे यह देख कर प्रसन्नता हो रहा है कि स्वामी नारायण गुरूकुल इस विचारधारा के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहा है।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि आधुनिक युग में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। ऐसे समय में स्वामी नारायण गुरूकुल जैसा संस्थान, समाज में नैतिक संस्कारो को फिर से जीवित करने का कार्य कर रहा है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता है बल्कि उन्हें जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। ज्ञान, आध्यात्मिकता और नैतिकता का समन्वय किसी भी व्यक्ति को समाज का आदर्श नागरिक बनाते हैं।राज्यापाल श्री डेका ने गुरूकुल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाई में इसकी स्थापना की और यहां के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यहां अध्ययनरत् विद्यार्थियों से कहा कि वे यहां दी जाने वाली शिक्षा और संस्कारों का पूरी लगन से पालन करें और इसे अपने जीवन का आधार बनाएं। आज इस विद्यालय भवन का उद्घाटन, विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीदों और सपनों का आरंभ है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी न केवल अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ बनेंगे बल्कि समाज में नैतिकता और सदाचार का प्रचार भी करेंगे, ऐसी हम सबकी आकांक्षा है। राज्यपाल श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और गुरूजनों को विद्यालय भवन के लिए शुभकामनाएं दी। गुरूकुल के संचालक श्री रघुनाथ ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरूकुल के आचार्यगण, विद्यार्थी और उनके अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- - छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के शिल्पों का एक ही छत के नीचे अनुपम संग्रहणदुर्ग / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिले के रामकृष्ण मार्ट के ऊपर वार्ड नंबर 11 बोरसी उत्तर स्थित जीविका स्व-सहायता समूह बोरसी युवा शक्ति संगठन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के शिल्पों का एक ही छत के नीचे अनुपम संग्रहण एवं विक्रय केंद्र हमर हटरी का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिल्पकारों जैसे मटपराई कला, बास कला, पारा कला, ढोकरा कला, बेल मेटल, बस्तर कला, जूट कला के शिल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो। शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों की मांग को देखते हुए हमर हटरी एम्पोरियम में भारतीय संस्कृति के वेशभूषा एवं परिधान किराए पर उपलब्ध हैं तथा शील्ड एवं स्मृति चिन्ह के ऑर्डर भी लिए जाएंगे। इससे बेरोजगार एवं बेसहारा बहनों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होगी।हमर हटरी का उद्देश्य बेरोजगार एवं अप्रशिक्षित भाई-बहनों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के अभाव में स्व-सहायता समूह औपचारिक संगठनों तक सीमित रह जाते हैं और निराशा के कारण धीरे-धीरे लुप्त हो जाते हैं। बाहर प्रशिक्षण के लिए बड़ी रकम दे पाना मध्यम एवं निम्न वर्ग के लिए संभव नहीं है, परिणाम स्वरूप भाई-बहनों की प्रतिभा बेरोजगारी एवं कम वेतन में काम करके बर्बाद हो जाती है। इसलिए हमर हटरी की परिकल्पना की गई है। जीविका स्व सहायता समूह बोरसी एवं युवा शक्ति संगठन बोरसी के माध्यम से हम विगत 05 वर्षों से सामाजिक, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, कैरियर मार्गदर्शन, महिला जागरूकता, नशा उन्मूलन जैसे कार्य करते आ रहे हैं। हमर हटरी के शुभारंभ अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जिले के करंजा भिलाई में स्थित कोशी एरो क्लब व रिसार्ट का आज शुभारंभ किया। उन्होंने रिसार्ट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि इस प्रकार के रेस्टोरेन्ट के होने से आम जनता को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस रेस्टोरेन्ट में हवाई जहाज के भीतर के माहौल का लुत्फ उठा सकते है। इस रेस्टोरेन्ट में हवाई जहाज चलाने का लुत्फ उठा सकते है। इसके अलावा इस रेस्टारेन्ट में हवाई जहाज में बैठने जैसा अनुभव करेंगे।
- -लोक गीतों, लोक नृत्यों एवं लघु नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज करेंगे मड़ई - 2024 का समापनरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित इस चार दिवसीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 का कल समापन होगा। समापन समारोह कल 22 दिवसम्बर को अपरान्ह 04 बजे कृषक सभागार में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 के तीसरे दिन आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के विभिन्न सभागृहों एवं प्रेक्षागृहों में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लोक एवं आदिवासी नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा विविध लोक नृत्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया गया। पंथी, कर्मा, अबूझमाड़िया, मुरिया आदि विभिन्न लोक नृत्यों पर विद्यार्थी देर शाम तक झूमते रहे। मांदर की थाप पर थिरकते कदमों की लय-ताल ने दर्शकों के बीच उत्साह और उमंग का जूनून पैदा कर दिया। इस तरह मड़ई 2024 का तीसरा दिन जोश और आनंद से भरपूर रहा।
- चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव मड़ई 2024 का रंगा-रंग समापनकृषि महाविद्यालय रायपुर ओवर ऑल चैम्पियन तथा राजनांदगांव रनरअप रहारायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 का आज यहां रंगा-रंग समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृशि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम थे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर विभिन्न टीम प्रतियोगिताओं में विजेता कॉलेज टीम्स तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मड़ई 2024 युवा महोत्सव का ओवर ऑल चैम्पियनकृषि महाविद्यालय रायपुर को घोषित किया गया। कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव मड़ई 2024 का ओवर ऑल रनरअप रहा। मड़ई के शुभांरभ समारोह के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा प्रस्तुत झांकियों में कृशि महाविद्यालय प्रतापपुर को प्रथम तथा कृशि महाविद्यालय नारायणपुर को व्दितीय स्थान प्राप्त हुआ। संगीत स्पर्धाओं में रायपुर विजेता तथा कृशि महाविद्यालय कवर्धा उप विजेता रहे। इसी प्रकार नृत्य प्रतियोगिता में कृशि महाविद्यालय रायपुर विजेता तथा कृशि महाविद्यालय जगदलपुर उप विजेता रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायकों, टीम मैनेजर्स तथा विभिन्न आयोजन समितियों को अध्यक्षों एवं सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृशि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति बेहद समृव्द्ध है। मडई 2024 में कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से लगाव तथा यहां उपस्थित विद्यार्थियों की उर्जा एवं जोश देखकर अभिभूत हूँ। समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कर्मा नृत्य एवं पंथी नृत्य देखकर मन आल्हादित हो गया और कॉलेज के दिनों की यादें ताजा हो गई। श्री नेताम ने आशा व्यक्त की कि कृषि विश्वविद्यालय के ये कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त करेंगे और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे।समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि मड़ई 2024 के अंतर्गत पिछले चार दिनों से यहां उत्सव का माहौल है। सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां मड़ई में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ये चार दिन अविस्मरणीय रहेंगे और वे अपने पूरे जीवनकाल में इन्हें भुला नहीं सकेंगे। डॉ. चंदेल ने मड़ई 2024 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, विभिन्न महाविद्यालयों के टीम मैनेजरों, विभिन्न आयोजन समितियों के सदस्यों तथा निर्णायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने मड़ई के अंतर्गत विगत चार दिनों में आयोजित कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन सचिव डॉ बी.पी. कतलम ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि इस चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2024’’ में विभिन्न विधाओं की 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग, मिमिक्री, भाषण, कार्टूनिंग, एकांकी, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य, पाश्चात्य समूह गीत, मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, मेहंदी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाओं का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया गया।


.jpg)
























.jpg)