- Home
- छत्तीसगढ़
- -राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रकाशित ”गाय - धर्म और विज्ञान” पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय को इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुस्तक में गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया गया है। पूरे देश में 4 जनवरी 2025 को गौ-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के लगभग सवा लाख स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने गौमाता के महत्व से बच्चों को परिचित कराने के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने राज्य के 125 गौशालाओं को चारे के लिए दी जा रही अनुदान राशि प्रति गाय 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रूपए करने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोग का गठन किया है। राज्य सरकार ने गौ धाम बनाने तथा गौमूत्र और गोबर के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घर-घर इस पुस्तक के निःशुल्क वितरण से लोगों में गौ माता के प्रति जागरुकता आएगी। इस अवसर पर गाय धर्म और विज्ञान पुस्तक की संकलनकर्ता- संपादक श्रीमती शताब्दी सुबोध पाण्डे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -अब पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की मिलेगी जानकारी-वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अब देशभर के पर्यटन प्रेमी जशपुर की हरी-भरी वादियों की जानकारी के लिए पर्यटन वेबसाइट www.easemytrip.com का उपयोग कर सकते हैं। जशपुर पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। अब पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की जानकारी आसानी से मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध बनाने हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में स्थित जशपुर जिला शहरी जीवन शैली से और भागदौड़ की जिंदगी से सुकून का अहसास दिलाता है। प्रकृति को नजदीक से जानने के लिए जशपुर एक आदर्श स्थान है। चाहे वह हरे-भरे चाय बागान हो , रॉक क्लाइम्बिंग का रोमांच हो, आदिवासी समुदायों की जीवंत परंपराओं को नजदीक से जानना हो, जशपुर हर यात्री के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। अपने मनमोहक परिदृश्य, ठंडी जलवायु और आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज, रहन-सहन, खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और आत्मीयता से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ, जशपुर एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो यात्रा के बाद लंबे समय तक पर्यटकों के साथ रहता है। जशपुर में रूकने के लिए एक सुंदर और आकर्षक सुविधा युक्त सरना एथनिक रिज़ॉर्ट है। जशपुर में दमेरा, देशदेखा, चाय बगान, सोगड़ा आश्रम, रानीदाह, बगीचा विकास खंड में कैलाश गुफा, खुडियारानी,राजपुरी ,दनगरी , मकरभंजा , कुनकुरी विकास खंड में एशिया का सबसे दूसरा बड़ा चर्च, मधेश्वर पहाड़ सबसे बड़ा शिवलिंग, मयाली नेचर कैम्प आदि बहुत सारे पर्यटन स्थल का आनंद लिया जा सकता है।
- रायपुर . छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर रीजन विजेता रहा। टीम इवेंट में कोरबा वेस्ट की क्षेत्र उपविजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह कल 9 दिसंबर को कंचना स्थित निजी कोर्ट में होगा, जिसमें प्रबंध निदेशक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।पॉवर कंपनीज की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान से आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने बताया कि आज टीम इवेंट के प्रतियोगिता में रायपुर रीजन एवं कोरबा वेस्ट के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रायपुर की टीम ने 12 वर्षों की चैंपियन कोरबा वेस्ट की टीम 03-02 से पराजित किया।विजेता टीम के खिलाड़ी योहन नायक, राजेश ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर, के गिरीश व नवीन इक्का ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। कोरबा वेस्ट के खिलाड़ी अविनेष पाठक, सीमांत मिंज, एम जोशी, नरेंद्र उइके एवं गौरव गुप्ता ने कांटे की टक्कर दी।कल सोमवार को महिला एकल में झरना लता साहू व संध्या रानी के बीच फाइनल मुकाबला होगा।महिला युगल का फाइनल कोरबा पूर्व और रायपुर सेंट्रल के बीच होगा। पुरूष युगल का मुकाबला रायपुर सेंट्रल व बिलासपुर क्षेत्र की टीम के बीच कल खेला जाएगा
-
- गवर्नमेंट हाई स्कूल पसीदी में व्याख्यान
रायपुर/अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने कसडोल के नजदीक ग्राम पसीदी, छरछेद में ग्रामीणों एवम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पसीदी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, देश में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के कारण अक्सर अनेक निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है,जिससे निदान के लिए आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की अत्यंत आवश्यकता है.
डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कुछ लोग अंधविश्वास के कारण हमेंशा शुभ-अशुभ के फेर में पड़े रहते है। यह सब हमारे मन का भ्रम है। शुभ-अशुभ सब हमारे मन के अंदर ही है। किसी भी काम को यदि सही ढंग से किया जाये, मेहनत, ईमानदारी से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी की मान्यताएं व कुरीतियां अभी भी जड़े जमायी हुई है जिसके कारण जादू-टोना, डायन, टोनही, बलि व बाल विवाह जैसी परंपराएं व अंधविश्वास आज भी वजूद में है। जिससे प्रतिवर्ष अनेक मासूम जिन्दगियां तबाह हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ाने और तार्किक सोच को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अंधविश्वास को कुरीतियों के विरूद्ध समाज के साथ विद्यार्थियों को भी एकजुट होकर आगे आना चाहिए।
डॉ. मिश्र ने कहा प्राकृतिक आपदायें हर गांव में आती है, मौसम परिवर्तन व संक्रामक बीमारियां भी गांव को चपेट में लेती है, वायरल बुखार, मलेरिया, दस्त जैसे संक्रमण भी सामूहिक रूप से अपने पैर पसारते है। ऐसे में ग्रामीण अंचल में लोग कई बार बैगा-गुनिया के परामर्श के अनुसार विभिन्न टोटकों, झाड़-फूंक के उपाय अपनाते है। जबकि प्रत्येक बीमारी व समस्या का कारण व उसका समाधान अलग-अलग होता है, जिसे विचारपूर्ण तरीके से ढूंढा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली का बल्ब फ्यूज होने पर उसे झाड़-फूंक कर पुनः प्रकाश नहीं प्राप्त किया जा सकता न ही मोटर सायकल, ट्रांजिस्टर बिगड़ने पर उसे ताबीज पहिनाकर नहीं सुधारा जा सकता। रेडियो, मोटर सायकल, टी.वी., ट्रेक्टर की तरह हमारा शरीर भी एक मशीन है जिसमें बीमारी आने पर उसके विशेषज्ञ के पास ही जांच व उपचार होना चहिए। डॉ. मिश्र ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को भूत-प्रेत, जादू-टोने के नाम से नहीं डराएं क्योंकि इससे उनके मन में काल्पनिक डर बैठ जाता है जो उनके मन में ताउम्र बसा होता है। बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, निडरता के किस्से कहानियां सुनानी चाहिए। जिनके मन में आत्मविश्वास व निर्भयता होती है उन्हें न ही नजर लगती है और न कथित भूत-प्रेत बाधा लगती है। यदि व्यक्ति कड़ी मेहनत, पक्का इरादा का काम करें तो कोई भी ग्रह, शनि, मंगल, गुरू उसके रास्ता में बाधा नहीं बनता.
डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा — देश में जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, झाड़-फूँक की मान्यताओं एवं डायन /टोनही के संदेह में प्रताडऩा तथा सामाजिक बहिष्कार के मामलों की भरमार है। डायन के सन्देह में प्रताडऩा के मामलों में अंधविश्वास व सुनी-सुनाई बातों के आधार पर किसी निर्दोष महिला को डायन घोषित कर दिया जाता है तथा उस पर जादू-टोना कर बच्चों को बीमार करने, फसल खराब होने, व्यापार-धंधे में नुकसान होने के कथित आरोप लगाकर उसे तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी जाती है। कई मामलों में आरोपी महिला को गाँव से बाहर निकाल दिया जाता है। बदनामी व शारीरिक प्रताडऩा के चलते कई बार पूरा पीडि़त परिवार स्वयं गाँव से पलायन कर देता है। कुछ मामलों में महिलाओं की हत्याएँ भी हुई है अथवा वे स्वयं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। जबकि जादू-टोना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को प्रताडि़त करना गलत तथा अमानवीय है। वास्तव में किसी भी व्यक्ति के पास ऐसी जादुई शक्ति नहीं होती कि वह दूसरे व्यक्ति को जादू से बीमार कर सके या किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा सके। जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, टोनही, नरबलि के मामले सब अंधविश्वास के ही उदाहरण हैं। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ओडीसा, झारखण्ड, बिहार, आसाम सहित अनेक प्रदेशों में प्रतिवर्ष टोनही/डायन के संदेह में निर्दोष महिलाओं की हत्याएँ हो रही है जो सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है। नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सन् 2001 से 2015 तक 2604 महिलाओं की मृत्यु डायन प्रताडऩा के कारण होना माना है। जबकि वास्तविक संख्या इनसे बहुत अधिक है अधिकतर मामलों में पुलिस रिपोर्ट ही नहीं हो पातीं।हमने जब आर टी आई से जानकारी प्राप्त की तब हमें बहुत ही अलग आंकड़े प्राप्त हुए. झारखंड ,बिहार छत्तीसगढ़ ,ओडिशा में, राजस्थान,आसाम में हजारों प्रमाणिक जानकारी है।जबकि कुछ राज्यों से जवाब ही नहीं मिला. पर समाचार पत्रों में लगभग सभी राज्यों से ऐसी घटनाओं के समाचार मिलते हैं
डॉ. मिश्र ने कहा आम लोग चमत्कार की खबरों के प्रभाव में आ जाते हैं। हम चमत्कार के रूप में प्रचारित होने वाले अनेक मामलों का परीक्षण व उस स्थल पर जाँच भी समय-समय पर करते रहे हैं। चमत्कारों के रूप में प्रचारित की जाने वाली घटनाएँ या तो सरल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के कारण होती है तथा कुछ में हाथ की सफाई, चतुराई होती है जिनके संबंध में आम आदमी को मालूम नहीं होता। कई स्थानों पर स्वार्थी तत्वों द्वारा साधुओं को वेश धारण चमत्कारिक घटनाएँ दिखाकर ठगी करने के मामलों में वैज्ञानिक प्रयोग व हाथ की सफाई के ही करिश्में थे।
डॉ. मिश्र ने कहा भूत-प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है। भूत-प्रेत बाधा व भुतहा घटनाओं के रूप में प्रचारित घटनाओं का परीक्षण करने में उनमें मानसिक विकारों, अंधविश्वास तथा कहीं-कहीं पर शरारती तत्वों का हाथ पाया गया। आज टेलीविजन के सभी चैनलों पर भूत-प्रेत, अंधविश्वास बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित हो रहे हैं। ऐसे धारावाहिकों का न केवल जनता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है बल्कि छोटे बच्चों व विद्यार्थियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस संबंध में हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक सर्वेक्षण कराया है जिसमें लोगों ने ऐसे सीरीयलों को बंद किये जाने की मांग की है। ऐसे सीरीयलों को बंद कर वैज्ञानिक विकास व वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने व विज्ञान सम्मत अभिरूचि बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित होना चाहिए। भारत सरकार के दवा एवं चमत्कारिक उपचार के अधिनियम 1954 के अंतर्गत झाड़-फूँक, तिलस्म, चमत्कारिक उपचार का दावा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इस अधिनियम में पोलियो, लकवा, अंधत्व, कुष्ठरोग, मधुमेह, रक्तचाप, सर्पदंश, पीलिया सहित 54 बीमारियाँ शामिल हैं। लोगों को बीमार पडऩे पर झाड़-फूँक, तंत्र-मंत्र, जादुई उपचार, ताबीज से ठीक होने की आशा के बजाय चिकित्सकों से सम्पर्क करना चाहिए क्योंकि बीमारी बढ़ जाने पर उसका उपचार खर्चीला व जटिल हो जाता है।
डॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों का निर्मूलन एक श्रेष्ठ सामाजिक कार्य है जिसमें हाथ बंटाने हर नागरिक को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को डॉ शैलेश जाधव, डॉ . एच के एस गजेंद्र, आलोक मिश्र ने संबोधित किया . छात्रों के समक्ष वैज्ञानिक अभिक्रियाओं पर आधारित ट्रिक्स का प्रदर्शन किया गया . ग्रामीणों एवम छात्रों के प्रश्नों एवम उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य परमेश्वर जायसवाल, आभार प्रदर्शन सोनवानी सर ने किया. ग्राम पसीदी और छरछेद में अन्धविश्वास एवं टोनही प्रताड़ना के खिलाफ़ अभियान चलाया गया , छात्रों एवं ग्रामीणों को पंपलेट किताबें प्रदान की गईं. -
भिलाई/ नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र में फाइट द बाईट अभियान चलाया गया| वार्ड क्रमांक 1 जुनवानी क्षेत्र शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज एवं नर्सिंग भिलाई में फाइट द बाईट अभियान के तहत कॉलेज के क्लासरूम, टॉयलेट, बाथरूम एवं नालियों में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन टीम द्वारा जांच कर दवाई छिड़काव किया गया | कॉलेज के बच्चों को भी प्रेरित किया गया कि वह भी साफ-सफाई रखें अपने क्लास रूम, हॉस्टल,
एवं कैंपस की बच्चों को भी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ में समझाइश दी गई कि बाहर का खाना बंद करें, फास्ट फूड, दुकानों का जंक फूड शरीर के नुकसानदाई होता है। ताजा खाने ही शरीर के लिए फायदेमंद है। हम सब मिलकर स्वच्छता बनाए रखेंगे।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किए हैं कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जाए| स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगम के अलग-अलग वार्डों में जाकर बीमारियों की रोकथाम हेतु जांच कर रही है| जहां पर भी गंदगी पाई जा रही है उसकी जांच कर मैलाथियांन, टेमीफस, जला आइल का छिड़काव कर रही है ओर नालियों मे भी स्प्रे के माध्यम से दवाई डाल रही है|
अभियान के दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के के सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख आदि उपस्थित रहे| -
- विकास कार्यों को दुर्ग शहर में गति मिली - गजेन्द्र यादव
- जिले के युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
दुर्ग/ दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में शहर में स्थित सीटी क्लब के प्रांगण में 148 लाख की लागत से तरणताल निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार बेडमिंटन का मैदान तैयार किया जा रहा है, उसी प्रकार तरणताल का निर्माण भी हो। उन्होंने विधायक बनने के बाद जो सपना देखा था उसको पूरा करने में कलेक्टर सुश्री चौधरी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिला को वैभवशाली बनाने हरसंभव कोशिश करूंगा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की रेकिंग में दुर्ग जिला प्रथम स्थान पर रहा है।
विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए जिला अस्पताल में 9 करोड़ की लागत से 150 बिस्तरों का वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरू के आईटी पार्क की तरह भिलाई में भी आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिससे जिले के छात्र-छात्राओं को पढ़ने तथा रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई न हो सके। उन्होंने जिले को सुव्यविस्थत करने के लिए जैसे पटेल चौक, राजेन्द्र प्रसाद चौक तथा अन्य क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण करने के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी।
महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को नया आयाम देने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कलेक्टर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता के सुझाव के आधार पर विधायक श्री यादव ने शहर का विकास करने हमेशा तत्पर रहे है। जिले के विकास के लिए व्यक्तिगत जागरूकता होना अनिवार्य है। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विधायक के माध्यम से शहर को तरण ताल की सौगात मिली है, इससे जिले के युवाओं को सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि शहर की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। जिले के युवा पीढ़ी को खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य अनुभवी खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि तरणताल का निर्माण करने के उपरांत उसका संचालन भी सुव्यवस्थित सुचारू रूप से होना चाहिए।
इस अवसर पर पार्षद श्री राजकुमार नारायणी, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री जे.के. मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। -
दुर्ग/ कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत जैविक किसान मेला का आयोजन सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर की अध्यक्षता में आज पाटन विकासखण्ड के ग्राम सोनपुर में किया गया।
कार्यक्रम में उप संचालक श्री संदीप कुमार भोई ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में जैविक खेती के वर्तमान परिदृश्य एवं संभावनाएं के संबंध में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल द्वारा उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किया कि जैविक खेती से मिट्टी भुरभुरी एवं टिकाऊ होती है, जबकि रासायनिक खेती से मिट्टी कठोर एवं अनुपजाऊ होती है। जैविक खेती से प्राप्त उपज का बाजार मूल्य 02-03 गुना तक प्राप्त होता है तथा उत्पाद का स्वाद एवं स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए अधिकाधिक क्षेत्र में जैविक खेती करने का आह्वान किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया है जिसमें जैविक विधि से कीटव्याधि नियंत्रण, संतुलित उर्वरकों का उपयोग जैसे अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से बताया गया है। कार्यक्रम में सर्वदा के प्रतिनिधि द्वारा श्री अन्न (मिलेट्स) की विशेषता के बारे मे बताते हुये इसे दैनिक आहार में सम्मिलित करने हेतु आह्वान किया गया।
अंत में मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल द्वारा कृषकों को कृषि यंत्र, केसीसी, नर्सरी पौध, मत्स्य पालक को आइस बॉक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन एवं अन्य जन प्रतिनिधि, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुधन, सहकारिता विभाग, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं लगभग 300 से अधिक कृषक उपस्थित रहे। -
युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
साहू समाज छात्रावास का किया लोकार्पण, मंच निर्माण एवं पेवर ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बलौदाबाजार में जिला साहू संघ द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान झिरिया साहू समाज के नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने साहू स्मारिका, तेली दिवस पुस्तक एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पवन साहू द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन भी किया। श्री साव ने साहू छात्रावास में मंच निर्माण और पेवर ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। भाटापारा के विधायक श्री इंद्र साव और कसडोल के विधायक श्री संदीप साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज मेहनतकश समाज है। साहू समाज के लोग ईमानदारी और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। इसी की बदौलत आज साहू समाज हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में साहू समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अपनी संस्कृति को सहेजते हुए आधुनिकता की ओर समाज को लेकर जाना है। इसके लिए सामाजिक बुराईयों और कुप्रथाओं को दूर करते हुए शिक्षा पर जोर देने की ज़रूरत है। शिक्षित समाज से ही एक सशक्त राज्य और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। युवक-युवती परिचय सम्मलेन साहू समाज की प्रशंसनीय पहल है। -
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के सिम्स (CIMS) ऑडिटोरियम में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में परिचय पुस्तिका का विमोचन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहू समाज के व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने योग्य जीवन साथी की तलाश में सम्मेलन में पहुंचे युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्य अतिथि के रूप में परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज प्रदेश के सभी जिलों में परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उसका लाभ समाज को मिल रहा है। यह आयोजन समाज के लोगों की मदद के लिए है। परिचय पत्रिका के मध्यम से रिश्ता तय हो रहा है। यह समाज के लिए अनुकरणीय कार्य है।
श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि आज साहू समाज के लोग अपनी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं। विगत वर्षों में समाज के लोगों ने सभी क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, संदीप साहू, सुशांत शुक्ला और पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू सहित साहू समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता बोनस एवं विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली बच्चों, विजेता प्रतिभागियों एवं एकल अभियान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि बिलासपुर में एक रिक्शा चालक की बिटिया पर्वतारोहण के लिए अफ्रीका के किलीमंजारो जाना चाहती है, उसे तत्काल पौने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देकर समस्या का समाधान किया गया। वही एक श्रमिक की बिटिया बैडमिंटन की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं होगी और प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक में 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक में एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत परिश्रमी रहे हैं तथा उन्होंने जशपुर में पैदल चलकर तथा कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की है। आप में से भी कोई कठिन परिश्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाइए, आपका सफल होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एकल विद्यालय एवं यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे। - -चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय होगा लोकार्पित-विभिन्न योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरणरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय को लोकार्पित करेंगे। राज्य शासन द्वारा चिरमिरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन कर आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। यह जिला चिकित्सालय 100 बिस्तरीय है। यहां शासन द्वारा 8 विशेषज्ञ चित्सिकों तथा 10 मेडिकल आफिसरों एवं पर्याप्त संख्या में पैरा मेडिकल टीम पदस्थ की गई है।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवावल सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 करोड़ 43 लाख 46 हजार रूपए की लागत से निर्मित 141 कार्यों का लोकार्पण तथा 517 करोड़ 82 लाख 81 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 306 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 4002 हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण करेंगे। लाभान्वितों में किसान, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, दिव्यांगजन, मछुआरे, वनाधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही आदि शामिल हैं।
- रायपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के सिम्स (CIMS) ऑडिटोरियम में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में परिचय पुस्तिका का विमोचन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहू समाज के व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने योग्य जीवन साथी की तलाश में सम्मेलन में पहुंचे युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्य अतिथि के रूप में परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज प्रदेश के सभी जिलों में परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उसका लाभ समाज को मिल रहा है। यह आयोजन समाज के लोगों की मदद के लिए है। परिचय पत्रिका के मध्यम से रिश्ता तय हो रहा है। यह समाज के लिए अनुकरणीय कार्य है। श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि आज साहू समाज के लोग अपनी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं। विगत वर्षों में समाज के लोगों ने सभी क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, संदीप साहू, सुशांत शुक्ला और पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू सहित साहू समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -50 सीटर कन्या छात्रावास, सहकारी बैंक खोलने, कलार और मुरिया समाज भवन सहित विभिन्न घोषणाएंरायपुर / वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर में लगभग 8 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी शामिल हुए।वन मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों को 3100 रूपये में धान खरीदी, तेंदूपत्ता 5500 रूपये मे, प्रधानमंत्री आवास योजना, नलजल योजना, महतारी वंदन योजना आदि से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की मांग पर नयानार में नाली निर्माण, बेनूर में कलार समाज के लिए 15 लाख रूपये का भवन निर्माण, बेनूर में जिला सहकारी बैंक खोलने, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास, बाजार स्थल पर धान खरीदी चबूतरा निर्माण करने, बेनूर में 50 सीटर कन्या छात्रावास खोलने, मावली माता मंदिर में अहाता निर्माण, तुरठा के आश्रित गांव में सड़क निर्माण, यादव और मुरिया समाज भवन बनाने की घोषणा की। राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, नल जल योजना जैसे विभिन्न योजनाएं संचालित किए जा रहे है। बस्तर अंचल के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, पूर्व सरपंच श्री बेनूर नारायण मरकाम सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -8 करोड़ तीन लाख के 9 विकास कार्यों का किया भूमि पूजन-लोकार्पणरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले के बड़ाजी ग्राम में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 8 करोड़ तीन लाख के 9 विकास कार्यों का भूमि पूजन-लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्बा समाज के शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। आज हम सभी युवा शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल ने भी संबोधित किया।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार गेंद सिंह ने मराठों और ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। उनका उद्देश्य बस्तर को गुलामी से मुक्त कराना था। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए स्वीकृत आदेश पत्र का हितग्राहियों को वितरण किया गया ।
- -युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री-साहू समाज छात्रावास का किया लोकार्पण, मंच निर्माण एवं पेवर ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा कीरायपुर. । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बलौदाबाजार में जिला साहू संघ द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान झिरिया साहू समाज के नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने साहू स्मारिका, तेली दिवस पुस्तक एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पवन साहू द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन भी किया। श्री साव ने साहू छात्रावास में मंच निर्माण और पेवर ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। भाटापारा के विधायक श्री इंद्र साव और कसडोल के विधायक श्री संदीप साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज मेहनतकश समाज है। साहू समाज के लोग ईमानदारी और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। इसी की बदौलत आज साहू समाज हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में साहू समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अपनी संस्कृति को सहेजते हुए आधुनिकता की ओर समाज को लेकर जाना है। इसके लिए सामाजिक बुराईयों और कुप्रथाओं को दूर करते हुए शिक्षा पर जोर देने की ज़रूरत है। शिक्षित समाज से ही एक सशक्त राज्य और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। युवक-युवती परिचय सम्मलेन साहू समाज की प्रशंसनीय पहल है।कार्यक्रम को विधायक श्री इंद्र साव और श्री संदीप साहू ने भी संबोधित किया। प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और बलौदाबाजार जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री सुनील साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं ने समझी संसदीय कार्यप्रणालीरायपुर /महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ग्राम बतरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद युवाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही सार्वजनिक मुद्दों पर विचार करने और अपनी राय बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करना है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चों से भी मिली और युवा संसद कार्यक्रम के सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि युवा संसद के माध्यम से छात्रों को सरकार की कार्यप्रणाली को जानने और समझने का अवसर मिलता है।
-
गौरेला। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला में विभिन्न औद्योगिक व्यवसायों में कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 9 दिसंबर सोमवार को सबेरे 10 बजे से किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आईटीआई गौरेला में विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, कोपा (टेली के साथ), स्टेनो हिन्दी एवं वेल्डर कोर्स में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल हो सकते है।
-
-सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर-1 स्टेट बैंक के सामने की घटना
दुर्ग । सेक्टर-1 मुर्गा चौक की ओर से सिविक सेंटर की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवती और एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी है। इलाज के दौरान एक और युवती की अस्पताल में मौत हो गई। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना करीब रात 8 बजे सेक्टर-1 स्टेट बैंक के सामने की है। कार में चार लोग सवार थे। कार चालक लोकेन्द्र उइके (32 वर्ष) और उसके साइड वाली सीट पर दीपिका कौर (30 वर्ष) बैठी थी। पीछे वाली सीट पर परमवीर सिंह (30 वर्ष) और पूनम कौर (24 वर्ष) सवार थे। सेंट्रल एवेन्यू रोड पर डिवाइडर की तरफ से चालक ने कार को काफी तेजी से दौड़ाया। जैसे ही सेक्टर-1 स्टेट बैंक के सामने कार पहुंची। अनियंत्रित होकर दाए साइड खींचा गई और सामने एक पेड़ से टकराई। चारों घायलों को भट्ठी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बीच लोकेन्द्र और दीपिका कौर की मौत हो गई। उसके बाद आज घायलों में पूनम कौर ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार इस दुर्घटना में अब तक तीन की मौत हो चुकी है। जबकि एक घायल का इलाज जारी है। - रायपुर। तकनीकी मकड़जाल की वजह से धान बेचने में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों के चलते परेशान किसान सांसत् में हैं । धान खरीदने की वर्तमान गति के चलते वे आश्वस्त नहीं हो पा रहे कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर वे धान बेच भी पायेंगे या नहीं। किसानों में व्याप्त इस अनिश्चितता की भावना को दूर करने व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने के साथ - साथ आवश्यकता पड़ने पर समयावधि बढ़ाने का आश्वासन किसानों को दे उन्होंने आश्वस्त करने की मांग को ले किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मेल से ज्ञापन भेजा है । साथ ही ज्ञापन की प्रति विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भी भेज व्यापक किसान व समितियों के हित में आवश्यक व्यवस्था कराने का आग्रह किया है ।श्री शर्मा ने जानकारी दी है कि शासन द्वारा समितियों के माध्यम से धान खरीदी हेतु 14 नवंबर से 31 जनवरी तक अर्थात 78 दिन का समय निर्धारित किया गया है लेकिन इसमें शासकीय अवकाश के दिनों को हटाने मे वास्तविक खरीदी महज 47 दिनों ही होगी जिसमें से 14 नवंबर से ले 8 दिसंबर तक के 24 दिनों में से अवकाश के दिनों को छोड़ महज 16 दिनों ही धान खरीदा गया है इसमें प्रतिकूल मौसम की वजह से धान खरीदी बंद होने वाले दिन भी शामिल है । रायपुर जिले के अनेक उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर किसानों व कर्मियों सहित जागरूक किसानों से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने बतलाया है कि जिले के 139 धान उपार्जन केन्द्रों में लगभग 15 लाख किसान पंजीकृत हैं जिनमें से करीब 14 लाख लघु व सीमांत किसान एवं 1 लाख दीर्घ किसान हैं । धान बेचने हेतु इन पंजीकृत किसानों का रकबा लगभग 2 लाख हेक्टेयर होने व रकबे के मान से लगभग 8 लाख टन धान खरीदी किया जाना है । आज दिनांक तक 2 लाख टन धान की खरीदी होने व इसमें से महज लगभग 15 हजार टन का ही उठाव होने व करीबन पौने दो लाख टन धान खरीदी केन्द्रों में जाम होने की जानकारी दी है । प्रेषित ज्ञापन में आन लाइन टोकन सिस्टम से समस्या खड़ी होने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि खरीदी के शुरुआती सप्ताह में उपार्जन केन्द्रों के लिये प्रतिदिन खरीदी के निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों व 30 प्रतिशत दीर्घ किसानों के लिये आरक्षित किया गया था जिसका लाभ ग्रामों में निवासरत किसान एंडरायड फोन व इलाके में नेटवर्क की समस्या होने से नहीं उठा पाये व शहरों से संपर्क रखने वाले किसान खलिहानों में धान तैयार न होने के बाद भी टोकन लेने में कामयाब रहे और इसकी पुष्टि विभागीय आंकड़ों से की जा सकती है जिससे स्पष्ट हो जावेगा कि शुरुआती सप्ताह में लक्ष्य का महज 35 प्रतिशत धान ही खरीदी केन्द्रों तक पहुंचा । कुछ दिन बाद इसमें संशोधन कर 60 प्रतिशत टोकन एप के माध्यम से व 40 प्रतिशत टोकन उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से जारी करने का फरमान जारी हुआ पर आरक्षण की सीमा यथावत रखने से यह भी प्रभावकारी साबित नहीं हुआ । खासकर बड़े किसानों के मन में तो यह भय बैठ गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपना धान इस हालत में नहीं बेच पायेंगे । पूर्ववर्ती वर्षों की तरह किसानों के बीच बिना भेदभाव किये टोकन जारी करने की संपूर्ण जिम्मेदारी उपार्जन केन्द्रों पर डालने या फिर एप के माध्यम से 30 प्रतिशत व उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 70 प्रतिशत टोकन जारी करने का संशोधन कर टोकन समस्या को दूर करने का सुझाव दिया गया है । धान बेचते समय सशरीर खरीदी केन्द्रों में उपस्थित होने में असमर्थ व नामिनी न रखे किसानों के लिये पूर्ववर्ती वर्षों की भांति आधार आधारित ओ पी पी का आप्शन भी शुरू कराने का आग्रह किया गया है । धान का प्रभावी परिवहन न होने से जाम धान की वजह से निकट भविष्य में धान खरीदी ठप्प होने की संभावना व्यक्त करते हुये प्रभावी परिवहन करवा समितियों को सूखती से होने वाले हानि से भी बचाने का अनुरोध किया गया है । ज्ञापन में पूर्ववर्ती वर्षों में परिवहन ठेकेदारों को धान के उठाव के लिये दिये जाने वाले अधिकतम 72 घंटे की अवधि को भी इस वर्ष समाप्त कर दिये जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुये परिवहन कर्ताओं द्वारा और मनमानी की आशंका व्यक्त की गयी है । साथ ही परिवहनकर्ताओ द्वारा निर्धारित रूट पर वाहन लाने - ले जाने के बदले शार्टकट रुट से आ - जा शासन को चूना लगाने व सड़कों को खराब करने की गतिविधियों पर भी लगाम कसने का आग्रह किया गया है । बारदानों की भी समस्या निकट भविष्य में आने की जानकारी देते हुये अधिकांश मिलरो द्वारा उपार्जन केन्द्रों में भेजे जाने वाले बोरों में से तकरीबन 50 प्रतिशत जर्जर होने व इसे वापस ले जाने के बदले अपने राजनैतिक व प्रशासकीय प्रभामंडल का उपयोग कर केन्द्र प्रभारियों पर इसके उपयोग हेतु दबाव बनाने की प्रवृत्ति पर भी कड़ाई से रोक लगाने व समितियों को धान खरीदी में आने वाली समस्याओं से प्राधिकृत अधिकारियों के माध्यम से रुबरु हो निजात दिलाने व समितियों को हानि से बचाने पुख्ता व्यवस्था का आग्रह ज्ञापन में किया गया है । ज्ञापन में कमोबेश प्रदेश के सभी उपार्जन केन्द्रों में यही हालात होने की जानकारी देते हुये व्यापक किसान व समिति हित में त्वरित प्रभावी व्यवस्था का आग्रह किया गया है ।
- भिलाई । नगर निगम भिलाई क्षेत्र में निर्मित नेहरू नगर भेलवा तालाब का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह-सुबह पहुंच गए। वहां के लोगों से मिले वहां की व्यवस्था को देखें, देखकर के उन्होंने कहा यह बहुत ही खूबसूरत तालाब है। इसको अच्छे से मेंटेन करके और खूबसूरत बनाया जा सकता है। वहां पर सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों से बात किया उन्हीं के साथ जाकर के हर एक क्षेत्र का निरीक्षण किया ।रोज सुबह टहलने वाले वाले इंडस्ट्रियलिस्ट सुभाष गुलाटी ने कहा कहा अभी सफाई तो रोज हो रही है झाड़ू लग रहा है। लेकिन मेंटेनेंस, लाइट, तालाब के किनारे की दिवाली गिर गई है उसे बनाने की जरूरत है। शैलेंद्र सिंह परिहार ने बैठने के लिए कुर्सी लगवाने की बात की, डॉ ललित पोपट ने कहा एक हाई मास्क लाइट लगा दिया जाए जिससे प्रकाश हो जाएगा असामाजिक तत्व नहीं आ पाएंगे। आयुक्त ने सभी के सुझाव को ध्यान से सुनकर के जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत को प्रस्ताव बनाने को कहा। शीघ्र अति शीघ्र प्रस्ताव बनवाने को कहा। तालाब के बीच में फवारा लगाने का भी सुझाव आया जिससे पानी रीसायकल होते रहे। उद्यान को खुलने और बंद करने का टाइम टेबल सेट करने के लिए, निर्धारित समय पर तालाब खुले और निर्धारित समय पर बंद हो। सबके सहयोग से हम इस तालाब को और सुंदर बनाएंगे इसको देखकर के मुझे खुशी हुई क्या अच्छी हरियाली है गुरुद्वारा है, मंदिर है, बढ़िया सरोवर है, बस देख अच्छे से देखभाल की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ वी के गोयल, नरेश खोसला, डॉक्टर नवीन कौरा, बसंत चौबे, तुलसी भमवानी, संजय भाटिया, प्रदीप डालमिया, सुबोध अग्रवाल, नरेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह ने अपने सुझाव दिए। सभी की बातों को सुनकर के आयुक्त ने यथासंभव निराकरण करने को कहा। यह भी बात उठी की शाम को पुलिस की पेट्रोलिंग हो जिससे सामाजिक तत्व पर नियंत्रण हो। कुछ लोग जानबूझकर नगर निगम के लाइट को तोड़ देते हैं। नगर निगम भिलाई के तरफ से स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
- 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्तिबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर में 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इससे छह हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। उन्होंने लोगों से बिजली का सदुपयोग करते हुए इसके बचत की अपील की।उल्लेखनीय है कि नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि गांवों के खुड़िया फीडर से अधिक दूरी के कारण हमेशा लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। नवरंगपुर में 33/11 केव्ही का नया सब-स्टेशन बन जाने से अब यह समस्या नहीं होगी। पथर्रा फीडर के आठ गांवों आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी इत्यादि को नवरंगपुर सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे अधिक लोड की समस्या दूर होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- बिलासपुर स्थित डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र मे निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभबिलासपुर/अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र जो गरीब प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग संस्था है,अब इस संस्था में उन सभी निर्धन प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा मिलेगी। जहाँ वातानुकूलित कक्ष तथा शांत वातावरण में बच्चे अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये घंटों बैठ कर अध्ययन कर सकेंगे।ज्ञातव्य हो कि अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने तनखे से कुछ राशि बचाकर उन निर्धन प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी है एवं उन बच्चों के लिये निःशुल्क लायब्रेरी प्रारम्भ कर शिक्षा दान महा अभियान को आत्मसात किया है | जो समाज शिक्षित होगा,वही समाज विकसित होगा । शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता | इसके लिये जागरूक अधिकारी कर्मचारी अमूर्त सहयोग करके समाज का ऋण उतारने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहे है |निःशुल्क लायब्ररी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महादेव कांवरे (आईएएस) संभागीय कमिश्नर बिलासपुर और रायपुर के हाथों हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष अजाक्स , श्री शिवकुमार कंवर उप जिलाधीश बिलासपुर , प्रांतीय संगठन मन्त्री श्री जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संचिव डॉ अमित मिरी, संभागीय अध्यक्ष डॉ मोहन शेन्डे, कृष्ण कुमार रायकवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केदार अनंत, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र धृतलहरे एवम सभी दान दाता अधिकारी कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ l कार्यक्रम में सभी दान दाताओं को कमिश्नर श्री कावरे के हाथों सम्मान पत्र प्रदान किया गया ।मुख्य अतिथि के आसंदी से कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा दिये गए संवैधानिक अधिकारों के ऋण को सिर्फ और सिर्फ अपने आने वाले पीढ़ी को शिक्षा दान करके उबार सकते है। शिक्षा ही सब समस्याओं का समाधान है और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है l श्री कावरे ने अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र के लिये जल्द ही ई लायब्रेरी और इस केन्द्र भवन निर्माण के लिये पृथक से नगर निगम क्षेत्र में भूमि अलॉट करने में सहयोग करने की बात कही।
- पक्का आवास में खुशी-खुशी रह रहें सोहन लाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्तबालोद। बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा में एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का घर चला रहे दिव्यांग सोहन लाल को अब कच्चे आवास से निजात मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब उसका आवास पक्का बन गया है। उसे काफी खुशी है कि उसके पक्का आवास का सपना अब हकीकत में तब्दील हो चुका है। श्री सोहन लाल ने बताया कि वे पहले कच्चे मिट्टी के मकान में निवास करते थे। उसने बताया कि उनका आवास काफी जर्जर हो चुका था। बारिश के दिनों में कच्चे छत से पानी का टपकना, घर में पानी का भर जाना और कभी भी जर्जर मकान के ध्वस्त होने का डर बना रहता था। रोजी-मजदूरी से ही घर का खर्च चलता है जिसमें अपने घर को पक्का बनाने में सक्षम नही थे। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब उन्हंे आवास की स्वीकृति मिली तो उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नही था। उन्होंने योजना के तहत आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि आते ही उन्हांेने अपने घर का निर्माण शुरू कर दिया। उसने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शासन में उसके घर के निर्माण कार्य में तेजी आई और अब उनका आवास पूरी तरह पूर्ण हो चुका है।श्री सोहन लाल एवं उनके परिवार की इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर संचालन से हुआ है। जहाँ श्री सोहन लाल एवं उनके परिवार खुशी-खुशी निवासरत है, अब उन्हें पक्का आवास में रहन-सहन में कोई समस्या नही आती है। उसने बताया कि शासन की योजना के तहत उनके घर में शौचालय का निर्माण किया गया है तथा जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन भी प्रदान किया गया है। जिससे भरपूर मात्रा में पेयजल प्राप्त होता है। सोहन लाल ने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। जिससे घर के छोटे-छोटे खर्च भी वहन हो जाते है। दिव्यांग श्री सोहन लाल ने पक्का आवास निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बारंबार धन्यवाद कहा है।
-
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक रखने एवं गंदगी फैलाने वाले व्यवसायियों पर चालानी कार्यवाही की गई। वार्ड क्रं. 02 स्मृति नगर में जुनवानी चैंक में विभिन्न व्यवसासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं व्यवसाय परिसर, फल ठेला में गंदगी पाए जाने एवं गीला एवं सूखा कचरा अलग नहीं पाए जाने वाले व्यापारी पृथ्वी जूस सेंटर 400, गोलू फल सेंटर 200, विश्वकर्ता फल सेंटर 100, ब्यूटी टी स्टाल 300, दूबे डेयरी 800, डिजत टू होटल 200, वंश डेली नीडस 500, अंबिका टेªडर्स 500, द भिलाई टाउन 500, सोनू फल ठेला 100 एवं शर्मा पूजा सामग्री 1500 से इस प्रकार कुल 5100 रूपये चलानी कार्यवाही करते हुए वसूल किये गये। साथ ही जोन क्रमांक 02 अंतर्गत वार्ड क्रं. 16 ठेठवार पारा में खटाल वालो के द्वारा नाली में गोबर बहाने पर चार लोगो से 4000 रूपये दाण्डिक शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी अभी यह सांकेतिक है चालानी कार्रवाई बढ़ते क्रम में होगी इसकी पूरी जिम्मेदारी जो लोग नगर निगम के समझाइए इसको नहीं मान रहे हैं उन्हीं के खिलाफ होगा.
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि जो भी व्यापारी सिंगलयूज प्लास्टिक में खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर कार्यवाही कर उनसे चालानी कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्हे समझाया जाए कि सिंगलयूज प्लास्टिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। शहर की साफ-सफाई में जो व्यापारी सहयोग नही कर रहे है। उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही कर उन्हे समझाईस दी जाए कि अगले बार से गंदगी न फैलाये नहीं तो निगम कचरा साफ नहीं करेगा उसी कचरे में आपको व्यापार करना पड़ेगा।
कार्यवाही के दौरान जॉन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अंकित सक्सेना, स्वच्छता सुपरवाइजर कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, इनाम सिंह कन्नौज, संतोष हरमुख, उनके दल के सदस्य उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर/ निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार निश्चय निरामक छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत की गई| इसके अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण करेगी| स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर टीवी कुष्ठ रोग मलेरिया जांच एवं वयोवृद्ध जांच अभियान, उनका पंजीयन होगा उनके उनको दवाई वितरित किया जाएगा उनका पूर्ण इलाज होगा।
उद्घाटन करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा यह बहुत अच्छी शुरुआत है उन्होंने बताया कि इस अभियान से लोगों के स्वास्थ्य के लिए शासन ने बहुत ही अच्छा पहल किया है। | स्वास्थ्य कार्यकर्ता नागरिकों के घर-घर जाकर, वार्डों,गली, मोहल्ले में जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी| जांच में टीवी, कुष्ठ रोग, मलेरिया एवं वयोंवृद्ध देखभाल जैसा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा| रोग पाए जाने पर तत्काल उसका इलाज कर दवाई वितरण किया जाएगा| सभी का पंजीयन डॉक्टर, इलाज, परीक्षण, दवाई एक साथ प्रधान किया जाएगा। संसद ने नागरिकों से अपील किया है कि लोग इस अभियान से जुड़े और उपचार का लाभ ले| शासन द्वारा यह अभियान आपके लिए ही चलाया जा रहा है, अधिक से अधिक संख्या में जांच करावे|
अभियान की शुरुआत मोबाइल यूनिट को सांसद विजय बघेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया|
इसके पूर्व निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एस डी एम, द्वारा लाल बहादुर शास्त्री की अस्पताल सुपेला का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था को और ठीक-ठाक बेहतर करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, डॉक्टर दानी, डॉ एमपी सिंह, सुपेला अस्पताल के सभी डॉक्टर सांसद सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री देवांगन, मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

















.jpg)









.jpg)