- Home
- छत्तीसगढ़
- -मतदान केंद्र में मिली बेहतर सुविधाओं की प्रशंसा कीनिर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन का जताया आभाररायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपनिर्वाचन के बाद बुधवार देर रात तक मतदान दल वापस लौटे। सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में मतदान सामाग्री जमा की गई। इस दौरान मतदान केंद्र और स्ट्रांग रूम में मिले सुविधाजनक व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।मतदान दल के श्री हीरा सिंह देवांगन ने कहा कि निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन ने बहुत ही बेहतर मतदान दल के लिए व्यवस्था की थी। मतदान सामाग्री वितरण से लेकर मतदान केंद्र एवं मतदान के बाद सामाग्री वापसी तक किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। इसके लिए निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है।मतदान दल के श्री हरमन कुमार बघेल ने कहा कि स्ट्रांग रूम तक मतदान सामाग्री को सुगम तरीके से एवं कम समय में ही जमा करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण भी काफी सरहानीय रहा है। इसलिए सरल एवं सहज तरीके से यह कार्य किया गया। मतदान केंद्र में ठहरने एवं जलपान की व्यवस्था भी काफी अच्छी रही है। किसी भी प्रकार की दिक्कतें निर्वाचन के दौरान नहीं आई।उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान दल को प्रशिक्षण दिलाया। साथ ही मतदान दल को पुष्प देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। मतदान केंद्र में उनके ठहरने, जलपान एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मतदान के पश्चात वापसी में भी उनका स्वागत किया गया। साथ ही स्ट्राॅग रूम में मतदान दल के लिए मतदान सामग्री के लिए सुविधानुसार ट्राॅली की व्यवस्था की गई। कम समय में सभी मतदान दल मतदान सामग्री को वापस जमा कर लौट गए।
- -किसानों को किसी भी प्रकार ना हो असुविधा: श्रीमती शर्मारायपुर / प्रदेश में आज से धान खरीदी की शुरूआत हुई है। इस व्यवस्था का निरीक्षण करने खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने जिले के धान उपार्जन केन्द्रांे में पहंुची। उन्होंने जनपद अभनपुर के ग्राम केन्द्री और पिपरौद के धान खरीदी केन्द्रों में जाकर किसानों के फीडबैक लिया और कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से धान खरीदने की प्रक्रिया और बायोमेट्रिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित करें की सभी किसानों का बायोमेट्रिक हो, सर्वर डाउन होने की उपस्थिति में अन्य विकल्पों द्वारा किसानों का सत्यापन करें। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि जैसे-जैसे धान खरीदी हो बारदाना पर्याप्त मात्रा मे रखें।खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने कहा कि जिले में धान खरीदी अच्छे तरीके से हो किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो, पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी हो। किसानों की किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो। उन्हें शासन द्वारा तय किए गए निर्धारित अवधि 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। हर केन्द्रों में टोल-फ्री नंबर को डिस्प्ले किया जाए, ताकि किसान आवश्यकता पड़ने पर उपयोग कर सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर, खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा, जिला सहकारी बैंक की सीईओ सुश्री अपेक्षा व्यास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- -किसानों का फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत-समिति से भी प्राप्त कर सकते है ऑफलाइन टोकन-उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेजजल की सुविधा-धान को नमी से बचाने के लिए सुरक्षित रखने के पर्याप्त साधनरायपुर । जिले में आज से उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी शुरू होने से गुलजार हो गया है। उपार्जन केंद्र में पहुंचने वाले किसानों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसानों में काफी उत्साह है और शासन द्वारा ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाइल एप टोकन तुंहर द्वार के माध्यम से टोकन कटा सकते है। साथ ही समितियों के माध्यम से टोकन प्राप्त किया जा सकता है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन से धान का वजन किया जा रहा है। कांटा बाट तराजू की भी व्यवस्था की गई है।जिले में 139 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही दूर-दराज से उपार्जन केंद्र में पहुंचने वाले किसानों के लिए केंद्र में बैठने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल और धान को नमी से बचाने के लिए भी संपूर्ण व्यवस्था की गई है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से न केवल किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रहे है और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।
- दुर्ग / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा योजनाओं की समीक्षा बैठक मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत शासन के निर्देशानुसार कृषि संबंधी कार्यों पर व्यय किए जाने एवं अपूर्ण कार्यों को अधिक से अधिक पूर्ण करने के निर्देश दिये। मनरेगा योजन अंतर्गत 266 अनुमेय कार्यों में कृषि संबंधी कार्यों का चयन एवं अपूर्ण वर्मी एवं नाडेप के स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने संबंधी कार्यक्रम अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों की समीक्षा ली गई। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पशुपालकों के घरों में अधिक ये अधिक वर्मी एवं नाडेप का निर्माण किए जाने के साथ ही पूर्ण कार्यों को उपयोग में लाने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में जनपद क्षेत्रों के पंचायतों में पशुओं के ठहरने की व्यवस्था हेतु अनुमेय कार्यों का चयन कर सुरक्षित स्थल निर्माण करने के निर्देश दिए। पंचायतों में समतलीकरण एवं भूमि सुधार कर मवेशियों को बैठने की अच्छी व्यवस्था प्रदान करने हेतु प्राक्कलन तैयार करने कहा गया। ब्लाक ननकट्टी जेवरा, चंदखुरी, कोलिहापुरी, खपरी सी, ब्लाक मुरमुंदा, मुर्रा नंदनी-खुदंनी, पथरिया स, कोड़िया, लिटिया, बरहापुर, पाटन पतौरा, सांकरा, महूदा, किकिरमेटा, मर्रा, केसरा पशुओं के देखरेख हेतु कर्मचारियों के दायित्वों का निर्वहन करने एवं क्रमबद्ध कार्ययोजना की रूपरेखा को बताया गया।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों का उपयोगिता बढ़ाने एवं बंद पड़े और अनउपयोगी सामुदायिक शौचालायों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। साथ ही कर्मचारियों को सामुदायिक शौचालय के उपयोगिता संबंधी प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। धमधा अंतर्गत 168, दुर्ग अंतर्गत 89, पाटन अंतर्गत 148 सामुदायिक शौचालय है। जिनके उपयोगिता संबंधी जानकारी प्रति सप्ताह प्रदान करने हेतु सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ब्लाक् कॉर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को निर्देश दिये हैं। ग्रेवाटर मैनेजमेंट हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सामुदायिक सोकपटी को उपयुक्त स्थल में बनाने एवं उपयोगी होने की जानकारी फोटो सहित प्रति सप्ताह प्रदान करने निर्देश दिये। व्यक्तिगत सोकपीट प्रति पंचायत 10 नग स्वीकृति की जानकारी तकनीकी सहायकवार, पंचायतवार ली गई। साथ ही व्यक्तिगत सोकपीट केवल खानापूर्ति हेतु न बनाए साथ ही अच्छी उपयोगिता की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। जल संरक्षण कि दिशा बंद पड़े बोरवेल्स जिनकी स्वीकृति धमधा 43, दुर्ग 96 एवं पाटन 205 है, उन्हंे कार्यरत मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया गया कि प्रति ब्लॉक 10 बोरवेल्स जिनका निर्माण पिछले वर्ष किया गया है। उन्हें परीक्षण कर ग्राऊण्ड वाटर रिचार्ज की जानकारी संकल्प करने के निर्देश दिये। पूर्ण में स्वीकृत सभी कार्यों से जल भराव एवं जल रिचार्ज की जानकारी एक सप्ताह के भीतर एकत्र करने के निर्देश दिये।उन्होंने जल शुद्धिकरण हेतु निर्मित जिला स्तरीय जल शुद्धिकरण संयंत्र की स्वीकृति एवं पूर्णता संबंधी समीक्षा ली गई। सभी पूर्ण कार्यों में ग्रेवाटर एवं वर्षों के पानी का शुद्धिकरण किए जाने हेतु निर्मित संरचना के कार्यों का रिपोर्ट तैयार करने निर्देश दिये। जिन तालाबों में संरचना निर्मित है। उन्हें परीक्षण कर सभी कार्यों की फोटो संबंधी जीपीटी बनाया जाए तथा अधिक से अधिक जल शुद्धिकरण कर कार्य करने के निर्देश दिये गये। सेग्रीगेशन शेड निर्माण एवं पूर्णता की समीक्षा अंतर्गत जिओ टैगिंग हेतु केवल धमधा ब्लाक में 2 जियो टैगिंग हेतु शेष है। साथ ही सभी सेग्रीगेशन शेड को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिये एवं ग्राम पंचायत में स्व. सहायता समूह की महिलाऐं जो सूखा एवं गीला कचरा प्रबंधन एवं संग्रहण का कार्य करती है, उन्हें गिले कचरे जैसे खाद्य पदार्थ एवं हरी सब्जी के छिलके को प्रतिदिवस संग्रहण करके पशुओं तक पहंचाने प्रतिदिवस के कचरे का संकल्प कर प्लास्टिक को प्रति 5-10 पंचायत संग्रहण कर ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रति पखवाड़ा 15 दिवस में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजर संयंत्र में भेजने के कार्य रूप रेखा पर विशेष बल देने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कचरे के समूचे उपयोग का विकल्प तलासने की जरूरत पर जोर दिया गया है एवं ग्रामीण दीदीयों को जो कचरा संग्रहण करनी है उन्हें प्रति परिवार मासिक दर से 10-20 रूपये प्रदान करने हेतु प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये, जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़े।
- - सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में बीआईटी कॉलेज में होगा समारोह का आयोजनदुर्ग / राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे बीआईटी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर समारोह को सम्बोधित करेंगे।समारोह में सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा जनजातीय गौरव समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.डी. ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उक्त आयोजन में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल, महापौर नगर पालिका निगम दुर्ग श्री धीरज बाकलीवाल, कंडरा समाज अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, कवंर समाज अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार जयसिंधु, हल्बा समाज अध्यक्ष श्री मंथीर खलेन्द्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में निगम भिलाई के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था को और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार विमर्श के बाद 15 कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रत्येक वार्ड में निर्धारित सफाई कर्मचारियो की उपस्थित को सत्यापित करेगे, वार्ड पार्षद।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आने वाले वार्डो में नाली, सड़क, बाजार एवं तिपहिये रिक्शे/ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य के लिए कार्य आधारित निविदा के संबंध में निगम भिलाई के नेहरू नगर जोन-1 में वार्ड 1 से 8 तक एवं वार्ड 9 से 18 तक। वैशाली नगर जोन-2 में वार्ड 14, 15, 16, 19, 20, 26, 27 एवं 21, 22, 23, 24, 25, 28, 29 तक। मदर टेरेसा नगर जोन-3 में वार्ड 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37 तक। शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन-4 में वार्ड 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44 एवं वार्ड 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51 तक। सेक्टर 06 जोन-5 में वार्ड 69 का 1/2 भाग एवं 70 तक के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही सफाई करने वाली संबंधित एजेंसी के नियम एवं शर्तो की जानकारी अगले महापौर परिषद की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने को कहा गया।उपरोक्तानुसार समस्त वार्डो में सफाई कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराये जाने के लिए प्रकरण एमआईसी के बाद सामान्य सभा से स्वीकृति के बाद ही मुर्त रूप लेगा। तब तक के लिए नवीन कार्यादेश होने तक कार्य की निरंतरता बनाये रखने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। जिससे सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। नगर निगम भिलाई के संपत्ति की सुरक्षा हेतु आगामी निविदा होने तक सुरक्षागार्ड व्यवस्था दिनांक 30.11.2024 तक के लिए समय वृद्वि, देयक एवं वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी गई है। निगम के वाहन शाखा हेतु उच्चकुशल, कुशल एवं अर्धकुशल वाहन चालक एवं हेल्फर उपलब्ध कराने हेतु आगामी निविदा होने तक दिनांक 30.11.2024 तक समयावृद्वि एवं अतिरिक्त व्यय राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।महापौर परिषद के बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, श्रीमती मालती ठाकुर, नेहा साहू एवं निगम के अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त येशा लहरे, सतीश यादव, कुलदीप गुप्ता, अभियंता आर.एस.राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह शोरी, लेखाधिकारी सी.बी.साहू आदि उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर जोन-2 वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए बेदखली की कार्यवाही की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई थी, कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम भिलाई के भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहा है अतिक्रमणकारी को नोटिस दिया गया कि भूखंड स्वयं का है, दस्तावेज निर्धारित समय अवधि में प्रस्तुत करने को कहा गया। समय सीमा के अंदर संबंधित द्वारा दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। शिकायत के आधार पर निगम के राजस्व अधिकारी एवं तोड़फाेड़ दल मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर देखा की निगम की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।वैशाली नगर के जोन आयुक्त को इस बात का ज्ञात होते ही कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जोन आयुक्त येशा लहरे ने राजस्व अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके आधार पर निगम की टीम अवैध निर्माण को जे.सी.बी. के माध्यम से तोड़कर भूमि को मूर्त रूप दिए। गौरतलब है कि अवैध निर्माण करने वाले किसी प्रकार के व्यक्ति के निर्माण स्थल को नगर निगम भिलाई उसके स्वयं के व्यय से तोड़कर उससे अर्थदण्ड वसूल करेगी।कार्यवाही के दौरान वैशाली नगर जोन-2 राजस्व विभाग से राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, अरुण सिंह, पूषण देशमुख, गुप्ता नंद तिवारी एवं मुख्य कार्यालय से बेदखली दल हरिओम गुप्ता के साथ राजेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।
- कलेक्टर ने फूल मालाओं से किया किसानों का स्वागतधान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ली जानकारीइलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर शुरू की धान तौलाईबिलासपुर/जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर किसान श्री भुजबल यादव द्वारा लाए गए धान की तौलाई की। कलेक्टर ने श्री यादव सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का फूल माला से स्वागत किया।कलेक्टर ने धान बेचने आए किसान श्री भुजबल यादव, श्री ओमकार प्रसाद, श्री शिव कुमार यादव सहित अन्य किसानों से केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए टोकन कटाने की सुविधा मिली है जो बहुत उपयोगी है। लम्बी लाईन से हमें राहत मिली है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं। हरदीकला उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के लिए 5 किसानों ने टोकन कटवाया था। श्री भुजबल यादव 125 बोरो में 50 क्विंटल धान लेकर आए थें। उनका पूरा धान खरीद लिया गया। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई करवाई। हरदीकला समिति में 1166 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस समिति में बसिया, हरदीकला और कोरमी गांव के किसान अपना धान बेचने आते हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस दौरान एसडीएम बिल्हा श्री बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- बालोद। बालोद जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीपेड पहुंचने पर सांसद श्री भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के द्वारा संचालित बालगृह बालक (मानसिक दिव्यांग) एवं खुला आश्रय गृह में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत सेवा श्रम संघ प्रणवानंद एकेडमी VIP रोड रायपुर के बच्चों द्वारा आनंद मेला में दिवाली के लिए दिया बेचकर को राशि एकत्र हुई उस राशि से बच्चों के हाथों बालदिवस के अवसर पर कंबल और फल का वितरण किया गया । खुला आश्रय के बच्चों द्वारा प्रार्थना गीत "दया कर दान भक्ति का...." प्रस्तुत किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, भारत सेवा श्रम संघ के स्वामी अरुणा महाराज जी , शाला के संचालक महादेव जी, मनोज बर्मन , संध्या शर्मा, सीमा कौर , मनोज वर्मा , विद्यालय के छात्र, छात्राओं के अतिरिक्त बालगृह बालक की वार्डन प्रभा सेंद्रे खुला आश्रय गृह के वार्डन जितेन्द्र मिश्रा और दोनों संस्थाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
रायपुर। नेहरू नगर , पुलिस लाइन, रायपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार, चित्रकार श्री रमेश शर्मा का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री शर्मा ने देशबंधु सहित राजधानी रायपुर में प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थीं। वे इंटीरियर डिजाइनर देवयानी शर्मा के पिता, जयद्रथ शर्मा के बड़े भाई, मनु शर्मा, अभिषेक शर्मा, नियति शर्मा के बड़े पिताश्री और पत्रकार आशीष तिवारी के ससुर थे।
संपर्क- मनु शर्मा 09827877047अभिषेक शर्मा- 08602000662आशीष तिवारी-9425525128 - -पारंपरिक खेलों और खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहनरायपुर / बस्तर संभाग के सभी जिलों में इन दिनों बस्तर ओलिंपिक का आयोजन हो रहा है। अबूझमाड़ जैसे बेहद पिछड़े ईलाके में भी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बस्तर ओलंपिक में हिस्सा ले रहे है। बस्तर ओलंपिक के शुभंकर मस्कट वनभैंसा और पहाड़ी मैना सबच्चें, युवा और आम नागरिक को आकर्षित हो रहे है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर बस्तर संभाग में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के जनजातीय बहुल क्षेत्रों के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारना है और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर अंचल के लोगों से इन खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है और बस्तर अंचल में नई खेल अधोसंरचनाएं विकसित की जा रही है।बस्तर ओलंपिक के आयोजन के तहत प्रथम चरण में 6 नवम्बर से 16 नवम्बर तक विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। दूसरे चरण में 19 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके बाद अंतिम चरण में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बस्तर ओलंपिक में युवा खो-खो, कब्बडी, बालीबाल, ऊंची कूद, तवाफेक, फुटबाल, गोलाफेक, तीरदांजी, बैडमिन्टन जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।बचपन की यादें हो रही ताजाबस्तर ओलंपिक में ऐसे खेल शामिल किए गए है जिसे ग्रामीणजन हमेशा से गांवों में खेलते आएं है। ग्रामीण परिवेश से जुड़े खेल होने के कारण बिना किसी हिचक के इन खेलों में उत्साह के साथ शामिल हो रहे है। इन आयोजनों में स्कूली बच्चों, ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गो को भी आनंद मिल रहा है। विशेषकर बुजुर्गो को अपने स्कूली जीवन और बचपन की याद ताजा हो रही है।बस्तर ओलंपिक सराहनीय पहलनारायणपुर के बोरावण्ड गांव के खिलाड़ी जयसिंह, रजनु यादव और उनके साथियों ने बस्तर ओलंपिक में अपने खेल को निखारने के इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के सुदूर पहुंचविहीन गांव के प्रतिभावान युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए यह उनकी सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि कबड्डी पुरुष वर्ग में उनकी टीम ने विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी, मेडल और टीम को ड्रेस प्रदान किया गया। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है।अबूझमाड़ अंचल में आ रहा बदलावबस्तर ओलंपिक में शामिल हो रहे खिलाड़ियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। इस क्षेत्र में माओवादी घटनाओं में कमी आई है और लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है। अबूझमाड़ के संवेदनशील इलाकों में सड़क, बिजली, पानी, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और उप-स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं बड़ रही हैं। ईरकभट्टी, मसपुर और गारपा जैसे दूरस्थ गांवों तक अब पक्की सड़कें बन चुकी हैं, जिससे इन गांवों के निवासियों को शहरों और बाजारों से जोड़ने में आसानी हो रही है। नारायणपुर से गारपा और मसपुर तक बस सेवाओं की शुरुआत भी इस क्षेत्र के विकास में एक अहम कदम है, जिससे लोगों को यातायात में सहूलियत मिल रही है।
- -विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते काष्ठ डिपो में रखे वनोपज की गुणवत्ता खराब होने से राजस्व की क्षति का मामलारायपुर /प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार विभागीय समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यों में कसावट लाते हुए त्वरित कार्यवाही कर वनमंडल मोहला में पदस्थ रेंजर श्री हरिसूरजबली सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर हरिसूरजबली सिन्हा द्वारा काष्ठ पातन डिपो परिवहन के विदोहन योजना में लापरवाही के चलते वनोपज की गुणवत्ता खराब होने से राजस्व की क्षति होने, अग्नि प्रहरी के प्रमाणकों को जारी करने के लिए पैसों की मांग करने, अतिक्रमण, बेदखली की कार्यवाही के दौरान अधीनस्थों को सहयोग नहीं के कारण की गई है।उल्लेखनीय है कि वनमंडलाधिकारी मोहला द्वारा रेंजर हरिसूरजबली सिन्हा को लगातार समझाईश देने के बाद भी उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत शासकीय कार्य एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा प्रकरण की जांच में प्रथम दृष्टतया दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया है।
- - कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न होः राज्य निर्वाचन आयुक्त : अजय सिंह-अब रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वप्रेरणा से जोड़ सकते हैं मतदाता सूची में नामरायपुर, / राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाएं समय पर और सही तरीके से संपन्न हो सकें।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन नामावली को पूर्ण रूप से सही बनाया जाये। नामावली में किसी भी तरह की त्रुटि को दूर करने के निर्देश दिए ताकि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और वे अपने मतदान का अधिकार सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी मतदाता का नाम सूची में आवश्यक रूप से शामिल हो।श्री सिंह ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में कहा कि अब शासन द्वारा प्रावधान में संशोधन उपरांत निर्धारित प्रारूप में आवेदन के द्वारा तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा स्वप्रेरणा से किया जा सकता है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को एक अक्टूबर की स्थिति में सभी योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाने के संबंध में प्रमुखता से कहा।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति के संबंध में कहा कि योग्य और प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि चुनाव के दौरान सभी प्रक्रियाएं सही ढंग से हो सकें। इन अधिकारियों का चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए उनकी नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने चुनाव कर्मियों की व्यवस्था और प्रशिक्षण के बारे में सभी जिले के कलेक्टर्स से जानकारी ली और चुनाव में संलग्न होने वाले सभी कर्मियों की उचित व्यवस्था और प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण देने से वे चुनाव के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम होंगे। उन्होंने अधिकारियों को समय पर और उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि चुनाव के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने कर्मचारियों की समुचित व्यवस्था के लिए पास के जिले से समन्वय बनाने कहा ।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था के संबंध में कहा कि सभी आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध हो। इसके अलावा, इन सामग्रियों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के लिए कहा ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।समीक्षा बैठक में बजट आबंटन और आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त बजट होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव में आवश्यक सभी बजट प्रावधानों और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों की सहायता हेतु निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत सेल की स्थापना करने कहा।इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, सभी जिला के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप सचिव डॉ नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव एवं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन पूरा होने के बाद मतदान दल लौट आया। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह ने मतदान दल का स्वागत किया। सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के स्ट्रांग रूम में दल पहुंचे। मतदान दलों के लिए मतदान सामाग्री स्ट्राॅग रूम तक पहुंचाने ट्राॅली की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा भी मौजूद रहे
- -माई भारत स्वैच्छिक संगठन से जुड़े 10 हजार से अधिक युवा हुए शामिलरायपुर / केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में बुधवार को जशपुर नगर में माटी के वीर पदयात्रा आयोजित हुई। जशपुर के बालाछापर से शुरू हुई लगभग सात किलोमीटर लंबी पदयात्रा विभिन्न चौक, चौराहों एवं मार्गाें से होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची। इसका उद्देश्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समुदायों की विरासत और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश-दुनिया को बताना और सम्मानित करना है। माटी के वीर पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। पदयात्रा में शामिल लोगों के स्वागत-सम्मान में जगह-जगह सुन्दर रंगोलियां और कलाकृतियां बनाई गई थी। गम्हरिया चौक पर जनजातीय समुदायों के प्राचीन अस्त्र-शस्त्र एवं वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। पदयात्रा के दौरान आदिवासी नर्तक दलों द्वारा गीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया।जशपुर नगर के बालाछापर से निकली पदयात्रा विभिन्न मार्गों और चौकचौराहों से होते हुए शहर के हृदय स्थल रणजीता स्टेडियम पहुंची। पूरे जशपुर नगर में इस पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। पदयात्रा में बस्तर के किलेपाल से आए जनजातीय नर्तक दल के कलाकारों ने ककसार नृत्य प्रस्तुत किया गया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों ने भी जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत-सम्मान किया।इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्री चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित माई भारत से जुड़े दस हजार से अधिक वॉलेंटियर भी शामिल हुए।
- रायपुर /विधानसभा क्षेत्र 51- रायपुर नगर दक्षिण में उपनिर्वाचन बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ | मतदान की कार्यवाही प्रातः 7 बजे से शाम के 6 बजे तक सभी 266 मतदान केन्द्रों में सुचारू एवं निर्बाध रूप से पूर्ण हुई | मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान का प्रतिशत 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया है | मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अनंतिम है | मतदान दलों की वापसी पूर्ण हो जाने के पश्चात् उनके प्रपत्रों की जांच के उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे, जिसमें आंशिक संशोधन की सम्भावना रहेगी।
- -रायपुर पहुंचे कलाकारों का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागतरायपुर / जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर में 14-15 नवम्बर को आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय आदिवासी नृत्य उत्सव में असम के कलाकार रेट-किनॉन्ग और अरुणाचल प्रदेश का दल गेह पदम ए ना-न्यी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।असम के कारबी जनजाति के लोक नृत्य रेट-किनॉन्ग में वहां की आदिम कृषि परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है। अरुणाचल प्रदेश के आदि जनजाति के लोक नृत्य गेह पदम ए ना-न्यी में परंपरागत रूप से सूत कातने और बुनकरों के रूप में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया जाता है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 नवंबर को बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय भाठागांव बी में ही जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। उल्लेखनीय है कि नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है।
-
- 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी
- पहले दिन 14 नवम्बर को 60 हजार क्विंटल धान खरीदी जाएगी
दुर्ग/ जिले के किसानों का इंतजार अब खत्म हुआ। वे अपने उत्पादित धान को बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंचेंगे। जिले में शासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 मे. टन धान का उपार्जन किया जाएगा। विगत वर्ष 1,05,778 किसानों से 5,87,369 मे. टन धान उपार्जन किया गया था।
उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी। धान पतला के लिए 2320, धान मोटा 2300 एवं धान सरना 2300 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। पहले दिन 14 नवम्बर को जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुवात होगी। उक्त केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी होगी। -
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को प्रशिक्षण अभ्यास हेतु 11 नवंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक छः सप्ताह की अवधि के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इस दौरान प्रशिक्षण अवधि में श्री सोनाल डेविड अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
-
कृषि महाविद्यालय रायपुर बना ओवर ऑल चैम्पियन
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 11 से 13 नवम्बर 2024 तक आयोजित पूर्व क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज कृषि महाविद्यालय, रायपुर के स्पार्ट्स कॉम्पलैक्स में किया गया। इस अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पूर्व जोन के 7 महाविद्यालय के लगभग 270 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय पूर्व क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 नवम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया था। पूर्व क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन आवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर डॉ. ए.के. दवे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पूर्व क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में 186 अंक प्राप्त कर कृषि महाविद्यालय, रायपुर ओवर ऑल चैम्पियन रहा। वहीं 88 अंक के साथ कृषि महाविद्यालय, भाटापारा ओवर ऑल द्वितीय स्थान पर एवं 50 अंक के साथ कृषि महाविद्यालय, मर्रा पाटन ओवर ऑल तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि जो प्रतिभागी इस पूर्वी क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी हुए है वे आने वाली विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली अंतर क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता की तैयारी करें। उनहोंने काहा कि जिन प्रतिभागियो को इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त नहीं हुई वे आने वाले वर्ष में आयोजित होने वाले खेल-कूद प्रतियोगिता की तैयारी करें। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे इस तरह का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल-कूद प्रतियोगिता में भी करें जिससे विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उंचा हो सके।
कृषि महाविद्यालय परिसर में 11 से 13 नवम्बर, 2024 तक आयोजित पूर्व क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अक्षय कुमार को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के जरनीश कुमार का द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की संध्या नेताम को प्राथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर की बसंती नेताम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की 200 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अक्षय कुमार को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के लिहर्ष गजभिये को द्वितीय स्थाप प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की 200 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की बसंती नेताम प्रथम एवं काजल सिंह को द्वितीय पर रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, महासमुंद के विनीत पैंकरा को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के महेन्द्र कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं बालिका वर्ग की 400 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की संध्या नेताम को प्रथम एवं सुप्रिया नेताम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की 800 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के संजू वर्मा को प्रथम एवं उमेश कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की 800 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की बसंती नेताम प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, मर्रा पाटन की खेमलता मंडावी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 1500 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के संजू वर्मा को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, महासमुंद के विनीत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दैड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, मर्रा पटन की खेमलता मंडावी को प्राथम एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर की पुष्पा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की 4x100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के छात्रों को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के छात्रों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की 4x100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की छात्राएं प्रथम कृषि महाविद्यालय, रायपुर छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार इस खेल-कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कृषि महाविद्यालय, रायपुर के लिहर्ष को प्रथम एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अक्षय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की संध्या नेताम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, महासमुंद की खोमेश्वरी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के रजनीश कुमार प्रथम एवं वरून द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, गरियाबंद की पूजा प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, महासमुंद की रानी कोसले द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के अभिमन्यु को प्रथम एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के गजेन्द्र को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, मर्रा पाटन की नैना एक्का प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर की महिमा भारद्वाज द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के गजेन्द्र सोनकर प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के अभिमन्यु द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की यमुना कश्यप को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, मर्रा पाटन की नैना एक्का को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के अभिमन्यु को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के वेदप्रकाश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की काजल दीवान को प्रथम एवं यमुना कश्यप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के छात्र प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की छात्राएं प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, मर्रा पाटन की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं।
समूह प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की टीम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की वाली-बॉल प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की टीम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की वाली-वाल प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की टीम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, मार्रा, पाटन की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की टीम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, मार्रा, पाटन की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, मर्रा पाटन की टीम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की टीम को प्रथम एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण कृषि महाविद्यालय, रायपुर के खेल अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर ने दिया। समापन कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुलता कौशल ने किया। डॉ. वी.बी. कुरूवंशी ने विजेताओं का नाम प्रतिपादित किया। कार्यक्रम के अंत में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की खेल अधिकारी डॉ. सुबुही निषाद ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं सभी टीम के टीम लीडर तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। -
पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर में पूर्वी क्षेत्रीय अन्तर्महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2024 की शुरूआत हुई। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय रायपुर, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर, कृषि महाविद्यालय, महासमुंद, कृषि महाविद्यालय भाटापारा, कृषि महाविद्यालय, मर्रा, पाटन तथा कृषि महाविद्यालय, गरियाबंद के 270 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें 160 छात्र एवं 110 छात्राएं हैं। 11 से 13 नवम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लम्बी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्क थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, हर्डल दौड़ तथा 4ग्100 मीटर एवं 4ग्400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक स्पर्धाओं के अंतर्गत वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। इससे शरीर स्वस्थ एवं मजबूत बनता है एवं बच्चों में टीम स्पिरिट तथा खिलाड़ी भावना का विकास होता है जो भविष्य में उन्हें सफल एवं अनुशासित नागरिक बनने में योगदान देते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता तथा मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा सफलता अर्जित करें। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलायी।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि महाविद्यालयों को चार जोन में विभाजित किया गया, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत 11 महाविद्यालय आते हैं। पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में सात महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया है। विश्वविद्यालय के पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण जोन के 28 महाविद्यालयों में भी अन्तरमहाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यलाय के समस्त कृषि महाविद्यालयों के चार जोन में आयोजित होने वाले अन्तरमहाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता से प्रत्येक जोन के चयनित 40-40 विद्यार्थियों का एक टीम गठित किया जाएगा जो विश्वविद्यालय स्तार पर आयोजन होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में अपने-अपने जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। चारों जोन की विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित हाने वाली खेल-कूद प्रतियोगिता से चयनित 40 विद्यार्थियों की एक राष्ट्रीय टीम का गठन किया जाएगा जो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अन्तर कृषि विश्वविद्यालयों खेल-कूद प्रतियोगिता में करेंगे।
शुभारंभ समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा तथा निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा ने भी संबोधित किया। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर ने स्वागत स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता के रूप-रेखा प्रतिपादित की। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ. ए.के. दवे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर डॉ. विनय पाण्डेय एवं पूर्वी क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने वाले समस्त सात महाविद्यालयों के टीम मैनेजर, रैफरी एवं रायपुर स्थित तीनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. सुबुही निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। -
बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 14 नवम्बर को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय कल 14 नवम्बर को दोपहर 01.35 बजे रायपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.55 बजे बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद बी में हाईस्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे ग्राम भांठा गांव में दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक धान खरीदी के शुभारंभ व अवलोकन करेंगे तथा जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 03.35 बजे हाईस्कूल मैदान माहुद बी से रायपुर के लिए रवाना होंगे।





.jpg)















.jpeg)





.jpg)