- Home
- छत्तीसगढ़
-
14 नवम्बर से 31 जनवरी तक चलेगा अभियान
1.37 लाख किसानों ने धान बेचने कराया पंजीयन
बिलासपुर। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो रहा है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। खरीदी 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी केन्द्रों से लेकर जिला कार्यालयों तक खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि खरीदी कार्य से जुड़ी हर स्तर की समस्या का तत्काल समाधान निकाला जाये। किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। 140 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी होगी। किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह का माहौल है।
धान खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी रोकन के लिए सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक केन्द्र पर 2-2 कैमरे लगाए जाएंगे, इसके साथ ही धान संग्रहण केन्द्रों और राईस मिल परिसरों में भी कैमरे इंस्टॉल किये जाएंगे। तौल में गड़बड़ी की आशंका को दूर रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्ड बांट का उपयोग किया जाएगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले में इस साल धान बेचने के लिए 1 लाख 37 हजार किसानों ने पंजीयन कराये है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 7.80 लाख मीटरिक टन निर्धारित किया गया है। धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जायेगी। किसानों से 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी।
धान खरीदी प्रति सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी। शासकीय अवकाश के दिन खरीदी बंद रहेगी। धान में 17 प्रतिशत से ज्यादा नमीं नहीं होनी चाहिए। किसानों को अपना धान सुखाकर एवं अच्छी तरह से साफ करने बेचने लाने का अनुरोध किया गया है। केवल पंजीकृत किसानों से उन्हें जारी टोकन के अनुसार धान खरीदा जाएगा। खरीदी केन्द्रों पर साफ-सफाई के साथ ही कम्प्यूटर, इन्टरनेट, आद्रतामापी, कांटा-बांट, रंग एवं सुतली, कर्मचारी एवं हमाल, चबूतरा, तारपोलिन की व्यवस्था, डनेज, संग्रहण केन्द्रों की दूरी, प्राथमिक उपचार पेटी, किसानों के लिए पानी एवं छाया, एफएक्यू का प्रदर्शन की तैयारी पूर्ण कर प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्राप्त हो गया है। -
रायपुर। पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की राज्य परिषद के चेयरमैन पद पर प्रदीप टंडन की नियुक्ति की गई है। पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है। चैम्बर दूरदर्शी, सक्रिय,गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है, जो उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप मे कार्य करता है। पीएचडी सीसीआई भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सदभाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता हैं, ये संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई क्षेत्रों में 1,50,000 से अधिक छोटे बड़े एवम मध्यम उद्योगों से जुड़ा हुआ है। पीएचडी सीसीआई भारत और विदेशों में दूतावास और हाय कमीशन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और व्यावसायिक अवसरों को लाने के लिए भी काम कर रहा हैं।

पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बहरीन में 6 जीसीसी देशों के लिए स्थापित है। पीएचडी सीसीआई ने पार्टियों के बीच हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघों और संगठनों को सहयोजित किया हैं।
देश में क्षमता निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में पीएचडी चैंबर जर्मनी के कोनराड एडेनायर फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रित उद्यमशीलता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित भी करता हैं। चैंबर का मुख्यालय दिल्ली में हैं और उसके क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु,उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में स्थापित है।
- -जनजाति गौरव दिवस पर पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति की दिखाएंगे झलक-वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई और सोलकिया आदिवासी नृत्यों की देंगे प्रस्तुतिरायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक बिखेरेंगे। 14-15 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कलाकार रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का पुष्पाहार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों से आए ये कलाकार वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई, सोलकिया जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति से अपनी संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे।फसल कटाई के बाद गारो आदिवासी करते हैं वांगला-रुंगला नृत्य, देवता मिस्सी सालजोंग का करते हैं धन्यवादजनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने मेघालय से 20 सदस्यों की टीम रायपुर आई है। यह दल गारो जनजाति द्वारा फसल कटाई के बाद किया जाने वाला वांगला-रुंगला लोक नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके कलाकार मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 200 किलोमीटर दूर नॉर्थ कर्व हिल्स (North Curve Hills) से आए हैं। दल का नेतृत्व कर रहे श्री मानसेन मोमिन ने बताया कि वांगला गारो जनजाति का लोकप्रिय त्योहार है। यह जनजाति कृषि अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। फसल कटाई के बाद उर्वरता (Fertility) के देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने के लिए वे यह नृत्य करते हैं। वे फसल उपलब्ध कराने के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं, उनकी पूजा कर नाच-गाकर प्रार्थना करते हैं और नई फसल का भोग लगाते हैं। देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने से पहले किसी भी कृषि उत्पाद का उपयोग नहीं किया जाता है।वांगला-रुंगला आदिवासी लोक नृत्य में महिला और पुरुष दोनों हिस्सेदारी करते हैं। पुरुष नर्तक अपना परंपरागत ढोल लेकर नृत्य करते हैं जिसे दामा कहा जाता है। वांगला-रुंगला लोक नृत्य में नर्तकों का नेतृत्व करने वाले को ग्रिकगिपा या तोरेगिपा कहा जाता है। इसमें महिलाएं संगीत की धुन पर अपने हाथ हिलाती हैं, जबकि पुरुष अपने परंपरागत ढोल को बजाकर नृत्य करते हैं।दुश्मनों पर जीत के जश्न का नृत्य है सोलकिया, मंत्रोच्चार जैसे स्वर संगीत के साथ होता है नृत्यमिजोरम की राजधानी आईजोल से रायपुर पहुंची लोक नृत्य दल यहां सोलकिया नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके 20 सदस्यों के दल में 11 पुरूष और नौ महिलाएं शामिल हैं। यह नृत्य मुख्यतः मिजोरम की मारा जनजाति द्वारा किया जाता है। ‘सोलकिया’ का अर्थ दुश्मन के कटे हुए सिर से है। सोलकिया नृत्य मूल रूप से दुश्मनों पर जीत का जश्न मनाने के लिए किया जाता था। खासकर उस मौके पर जब विजेता द्वारा दुश्मन का सिर ट्रॉफी के रूप में घर लाया जाता था। लेकिन अब यह सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर मिजो समुदायों के पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाता है।मिजोरम के कलाकारों के दल का नेतृत्व कर रहे श्री जोथमजामा ने बताया कि सोलकिया नृत्य की शुरुआत पिवी और लाखेर समुदायों द्वारा की गई थी। इस लोक नृत्य के साथ आने वाला स्वर संगीत गायन की तुलना में मंत्रोच्चार के अधिक निकट है। ताल संगीत एक जोड़ी घडि़यों द्वारा प्रदान किया जाता है, जो एक दूसरे से बड़े होते हैं, जिन्हें डार्कहुआंग कहा जाता है। संगीत को बेहतर बनाने के लिए कई जोड़ी झांझ भी बजाए जाते हैं।श्री जोथमजामा ने इस नृत्य को करने वाली मारा जनजाति के बारे में बताया कि यह एक कुकी जनजाति है जो मिजोरम की लुशाई पहाड़ियों और म्यांमार की चिन पहाड़ियों में रहती है। इन्हें लाखेर, शेंदु, मारिंग, ज़ु, त्लोसाई और खोंगज़ई नामों से भी जाना जाता है।
-
कोरबा । एक निर्माणाधीन भवन गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो मजदूर सहित एक नाबालिग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। बताया जा रहा है कि पुराने बस स्टैंड के पास गीतंजली भवन के पिछले हिस्से में भवन निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास भवन का एक हिस्सा ढह गया। जो हिस्सा ढहा उसमें तीनों मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों लगभग 13 फीट की ऊंचाई से गिरे हैं, सभी को गंभीर चोट आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। हादसे में घायल महिला मजदूर झाम बाई के दाएं पैर में एक लंबा सरिया घुस गया है। एक अन्य मजदूर दिलहरण केसर और हाथ में गंभीर चोटें आई है। वही नाबालिग के गले, सिर और हाथ में गहरी चोट है। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। - गौरेला । जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी आईटीआई गौरेला में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं-प्रधानमंत्री कौशल विकास, मुख्यमंत्री कौशल विकास, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं आजीविका विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण सत्र 2024-25 में विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इन योजनाओं के तहत 6 विभिन्न व्यवसायों-डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, कटिंग एण्ड टेलरिंग, जनरल मेंसन-प्लंबरिंग और कारपेंटर व्यवसाय में प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) उम्मीदवारों से 30 नवम्बर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक संबंधित कोर्स के लिए अपना बायोडाटा एवं सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, शासकीय आईटीआई हॉस्टल, पोस्ट गुरूकुल, ग्राम सेमरा गौरेला,के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से या संस्था में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
- -मोबाइल मेडिकल यूनिट का उपयोग अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी किया जा सकेगारायपुर / बिलासपुर में मेडिकल मोबाइल यूनिट का संचालन नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया जाएगा। अभी यह मोबाइल मेडिकल यूनिट मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शहर की स्लम एरिया में नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता था।कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जारी निर्देश के बाद अब शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का यह मोबाइल मेडिकल यूनिट शहरी स्लम एरिया के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में भी उपयोग किया जा सकेगा।मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन एवं संधारण के संबंध में कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित वैक्सीनेशन, सिकलिंग परीक्षण,एनसीडी एवं स्पूटम सेम्पलिंग के संबंध में मोबाइल यूनिट के लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स नर्स मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में कार्य करेंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट में आने वाले मरीजों की कुल संख्या का न्यूनतम 50% मरीजों का सिकलिंग परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। नगर निगम के समस्त स्वच्छता कर्मचारियों एवं कार्यायलीन कर्मचारियों का संपूर्ण शारीरिक जांच 15 दिवस के भीतर किया जाना है। इस संबंध में मोबाइल मेडिकल यूनिट के लैब टेस्ट के अलावा आवश्यक आउट सोर्स टेस्ट शामिल किया जाना अनिवार्य होगा। समस्त मोबाइल मेडिकल यूनिट में आने वाले मरीजों का लैब टेस्ट संबंधित डाटा सीएमएचओ कार्यालय को प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम, जिसका क्रियान्वयन फील्ड से संबंधित है,ऐसे सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए आवश्यक दवाइयां और सामग्री न्यूनतम 1 वर्ष की शेष एक्सपायरी डेट की दी जाएगी। जारी निर्देश के अनुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट में यदि ऐसी औषधियां उपलब्ध हो जिसकी खपत कम हो रही है एवं एक्सपायरी डेट 2 माह से कम हो, उसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वापस की जाएगी। इसका उपयोग सीएमएचओ द्वारा शासन के अधीन संचालित औषधालय के माध्यम से किया जाएगा।
-
नए भवन में स्कूल शिफ्ट करने दिए निर्देश
बिलासपुर/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया।
कलेक्टर श्री शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चे भूगोल विषय का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पृथ्वी पर कितना प्रतिशत जल है और 17 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों का मुंह भी मीठा कराया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। बच्चों से मध्याह्न भोजन के विषय में जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने कहा।
इसके बाद कलेक्टर रानीगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया। आवारा पशुओं की देखरेख के लिए हर ब्लॉक में दो -दो पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। यहां आवारा किस्म के पशुओं को रखा जा रहा है जो सड़क में दुर्घटना का कारण बनते हैं। यहां पूर्व से उपलब्ध अधोसंरचना का ही उपयोग किया जा रहा है। जिन पशुओं के मालिक हों, उन्हें नहीं बल्कि आवारा और सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे पशुओं को ही यहां पनाह दी जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। -
87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी
पहले दिन 14 नवम्बर को 60 हजार क्विंटल धान खरीदी जाएगी
दुर्ग / जिले में शासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 मे. टन धान का उपार्जन किया जाएगा। विगत वर्ष 1,05,778 किसानों से 5,87,369 मे. टन धान उपार्जन किया गया था।
उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी। धान पतला के लिए 2320, धान मोटा 2300 एवं धान सरना 2300 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। पहले दिन 14 नवम्बर को जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुवात होगी। उक्त केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सहकारी समिति चंदखुरी और थनौद के उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसान पंजीयन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापी यंत्र, बारदाने की उपलब्धता, कम्प्यूटर एवं आपरेटर, विद्युत व्यवस्था, सीसी टीवी आदि की जानकारी ली। साथ ही व्यवस्था में किसी प्रकार से चूक न हो इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कलेक्टर ने मौके पर कम्प्यूटर में किसान का रकबा पंजीयन एवं उनके द्वारा बेची जा रही धान तथा रकबा समर्पण का अवलोकन भी किया। कलेक्टर को सहकारी समिति चंदखुरी के समिति प्रबंधक ने अवगत कराया कि उपार्जन केन्द्र चंदखुरी में 1142 पंजीकृत किसानों से 60 हजार 500 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। केन्द्र में 55 हजार बारदाने उपलब्ध है। अन्य आवश्यक तैयारी कर ली गई है। सहकारी समिति थनौद के समिति प्रबंधक ने बताया कि उपार्जन केन्द्र थनौद में पंजीकृत 1455 किसानों से 80 हजार क्विंटल धान खरीदी जाएगी। 58 हजार बारदाने केन्द्र में उपलब्ध है। 14 नवम्बर को टोकन प्राप्त 4 किसानों से 288 क्विंटल धान खरीदी कर शुरुवात होगी।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने समिति प्रबंधकों से कहा कि पहले दिन धान बेचने आने वाले किसानों का भव्य स्वागत किया जाये। अन्य दिनों में भी किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानियां न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने उपार्जन केन्द्र के प्रवेश द्वार, किसानों के धान ढेरी और कम्प्यूटर कक्ष में सीसी कैमरा लगाने तथा सीसी कैमरा मॉनिटरिंग हेतु समितिवार टीम गठित करने प्रभारी खाद्य नियंत्रक को निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रभारी खाद्य नियंत्रक श्री टी.एस. अत्रि, डी.एम.ओ. श्री भौमिक बघेल, सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी श्री हृदेश शर्मा, समिति प्रबंधक श्रीमती किरण कौशल एवं राजकुमार साहू व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। -
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सीईओ द्वारा विगत दिवस 11 नवम्बर को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने मनरेगा एवं एसबीएम की समीक्षा की। सीईओ ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत भारत सरकार के स्पष्ट निर्देश के तहत मनरेगा के नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट टैंक, मछली पालन तालाब एवं डबरी निर्माण, कच्ची- पक्की नाली, नाला निर्माण, कुआं, पशु आश्रय शेड, बायो गैस प्लांट, वृक्षारोपण कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन कर वसूली आवश्यक है क्योंकि स्वच्छताग्राही बहनों द्वारा कचरा कलेक्शन सप्ताह में 3 दिन किया जाना है जिसके लिए पंचायत के सरपंच, सचिव एवं कर निगरानी की टीम बनाई जाए तथा कर वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए। शौचालयों के रख-रखाव के लिए रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ के माध्यम से लगातार जानकारी देने कहा। त्रिस्तरीय जल शुद्धिकरण तालाबों में किए गए कार्यों की जांच कर तालाबों में शुद्ध जल के स्तर की जांच करने तथा गंदे पानी को तालाबों में जाने से रोकने के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी लेने कहा। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन, समस्त तकनीकी सहायक एवं स्वच्छता भारत मिशन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
प्राथमिकता के साथ शिक्षा ऋण स्वीकृत कराने हेतु लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को शासन के विशेष प्राथमिकता वाले योजना बताते हुए जिले में इस कार्य को निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के अंतर्गत किसानों को अपने धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में शिक्षा ऋण के स्वीकृत प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को विशेष प्राथमिकता के साथ शिक्षा ऋण के प्रकरणों को स्वीकृत कर जरूरतमंद विद्यार्थियों का मदद उपलबघ कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं श्री डीआर ठाकुर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने धान बिक्री करने वाले किसानों की पंजीयन की स्थिति, इसका समुचित प्रचार-प्रसार तथा धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए बैठक, छांव एवं पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में इंटरनेट, विद्युत व्यवस्था के अलावा नमी मापक यंत्रों तथा खरीदी गए धान के समुचित रखरखाव एवं देखभाल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्व एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीदी के कार्य का माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। जिससे कि केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे की ही धान की खरीदी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बच्चों के दर्ज संख्या के आधार पर स्कूलों में शिक्षकों का पदस्थापना कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सेवानिवृत्त के उपरांत स्वेच्छा से शालाओं में सेवा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में ’जल जतन अभियान’ के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का भी आयोजन कराने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से 15 नवंबर को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के तैयारियांे के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने इसके सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम में जिले के गणमान्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा आदिवासी समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि शुक्रवार 15 नवंबर को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के पुलिस मैदान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में सड़कों में विचरण करने वाले घुमन्तु पशुओं के समस्याओं से निजात दिलाने हेतु किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। इसके लिए उन्होेंने राजस्व, पुलिस, पशुपालन विभाग के साथ-साथ नगरीय प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। -
प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त
बालोद। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद द्वारा विभाग बालोद द्वारा विकासखण्ड एवं जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के स्थान एवं अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गुरूर एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन 13 एवं 14 नवंबर 2024 को प्रस्तावित किया गया है। जिसमें गुुरूर विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी श्री ललित चन्द्राकर, जिनका मोबाईल नंबर 9407658283 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी श्री जीएस जुरेशिया, जिनका मोबाईल नंबर 7587047666 है। इसी तरह डौण्डीलोहारा के प्रभारी अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा, जिनका मोबाईल नंबर 9993840200 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी श्री धीरेन्द्र दिहारी, जिनका मोबाईल नंबर 7987256879 है। इसी तरह बालोद, गुण्डरदेही एवं डौण्डी विकासखण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2024 को प्रस्तावित किया गया है। जिसमें बालोद विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी श्री बसंत बाघ, जिनका मोबाईल नंबर 9340008561 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी श्री केएन योगी जिनका मोबाईल नंबर 7974759199 है। गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी श्री नवीन कुमार यादव, जिनका मोबाईल नंबर 9424123597 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी श्री टीकाराम साहू, जिनका मोबाईल नंबर 7697131935 है। डौण्डी विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी श्री जेएस भारद्वाज, जिनका मोबाईल नंबर 9691562199 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सुश्री मंजुला यदु, जिनका मोबाईल नंबर 9425290303 है।
उल्लेखनीय है कि महिला खेल प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 09 से 18 एवं 18 से 35 वर्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दोनों आयुवर्ग में 10 खेलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 100 मीटर एवं 400 मीटर का तवा फेक, खो-खो, हॉकी, सिंगल एवं डबल्स बैडमिंटन, बॉलीबॉल, 50 एवं 53 किलोग्राम आयु वर्ग में कुश्ती, बास्केटबॉल फुटबाॅल, 40 एवं 49 किलोग्राम हेतु वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी सहित कुल 10 खेल शामिल है। महिला खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखण्ड में निवासरत बालिका एवं महिला निर्धारित आयुवर्ग में भाग ले सकते हैं। आयु के संबंध में खिलाड़ियों को जन्म तिथि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। विकासखण्ड स्तर से चयनित खिलाड़ियों को ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। - -वनरक्षक श्री राजवाड़े और वनपाल श्री सिंह निलंबित-वन क्षेत्रपाल श्री विनय कुमार सिंह से मांगा गया स्पष्टीकरणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में बाघ की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव को दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कोरिया वनमंडल बैकुण्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक श्री पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल श्री रामप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसी तारतम्य में परिक्षेत्राधिकारी सोनहत के वन क्षेत्रपाल श्री विनय कुमार सिंह से टाईगर की मृत्यु के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से वनों की रक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मुस्तैदी से कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
-
सांसद भोजराज नाग होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
बालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के आदिवासी बाहुल्य एवं विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के पुलिस मैदान में शुक्रवार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। -
बालोद। कलेक्टर एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला बालोद के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के दिशा-निर्देशन में जिला प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। इंडियन रेडक्रास सोसायटी के जिला सचिव ने बताया कि इस संबंध में रेडक्रास के समस्त आजीवन सदस्यों की सामान्य सभा की बैठक 13 नवम्बर 2024 को टाॅउन हाॅल बालोद में दोपहर 03 बजे आयोजित की गई है। उन्होंने रेडक्राॅस सोसायटी के समस्त आजीवन सदस्यों को बैठक में परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 नवंबर 2024 को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वहां वे भगवान बिरसा मुण्डा ‘माटी के वीर‘ पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर को जिंदल एयरस्ट्रिप रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 8.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा सुबह 9 बजे जशपुर के गम्हरिया रेस्ट हाउस पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10 बजे पुरना नगर, जशपुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर‘ पदयात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12.25 बजे बिरसा मुंडा चौक से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे कल्याण आश्रम, जशपुर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय कल्याण आश्रम से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.05 बजे विवेकानंद कॉलोनी, जशपुर में होटल वृंदावन इंटरनेशनल का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3.00 बजे विवेकानंद कॉलोनी से प्रस्थान कर दोपहर 3.05 बजे रेस्ट हाउस, गम्हरिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप जशपुर से स्टेट प्लेन द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
- -प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सक्ती जिले के चंद्रपुर में विराजित माँ चन्द्रहासिनी मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
- रायपुर / केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 13 नवंबर को प्रातः 6.30 बजे गुजरात के भाव नगर एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एयरस्ट्रिप आगडीह के लिए रवाना होंगे। वे 9.15 बजे जशपुर पहुंचेंगे। मंत्री डॉ. मांडविया जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। डॉ. मांडविया इसके बाद शाम 4 बजे एयरस्ट्रिप आगडीह जशपुर से रवाना होकर शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वे इसके बाद शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डॉ. मांडविया 8.15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
- -खाद्य मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की-किसानों को धान विक्रय में सहूलियत के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश-शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 जारीरायपुर /खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में 14 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होने जा रही है। धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंत्री श्री बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने मंत्री श्री बघेल को अवगत कराया कि धान उपार्जन के संबंध में संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जायेगा।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने बताया कि इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रक्बों का पंजीयन किया गया है। कुल 34,51,729 हेक्टेयर रक्बे में पंजीयन अनुसार धान उपार्जन का अनुमान है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 07 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी।मंत्री श्री बघेल ने बताया कि धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था किया गया है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री श्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में जिला कलेक्टरों के साथ संभाग स्तर पर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
- -प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की 6 साल से लंबित मांग 24 घंटे के अंदर हुई पूरी-समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी-छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कियारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के बाद पहली बार सहकारी समितियों के लगभग 13 हजार कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों की मांगों पर स्वयं संज्ञान लेकर इनके निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे, इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष 10 नवम्बर को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिये।समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धिमुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम में संशोधन किये जाने के आदेश 11 नवम्बर 2024 को जारी कर दिये गए। इसमें समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें सभी कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास व्याप्त है।खाद्य विभाग द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है कि धान उपार्जन समाप्त होने के एक माह के अंदर धान का उठाव राइस मिलर्स एवं विपणन संघ द्वारा किया जाएगा, यदि इसके पश्चात् भी उपार्जन केन्द्रों में धान शेष रहता है तो खाद्य विभाग द्वारा सहकारी समितियों को धान की सूखत दिये जाने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित किया जाएगा।कर्मचारियों की अन्य मांग के निराकरण के संबंध में खाद्य विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं विपणन संघ को शामिल करते हुए एक अंर्तविभागीय समिति का गठन किया गया है, जो कर्मचारी संघ की मांग पर विचार कर निराकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संवेदनशीलता के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस लौटेसभी कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस आ गए हैं तथा 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की समुचित व्यवस्था में लग गए हैं। कर्मचारियों द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि किसानों को धान उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई नही होगी। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी 13 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी।आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन सुगमतापूर्वक किये जाने के निर्देश सभी विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों को दिये गये हैं। धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं।छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा 4 नवम्बर 2024 से की जा रही हड़ताल आज समाप्त घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साहू ने समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त घोषित करते हुए कहा है कि समस्त समिति कर्मचारी शासन की समस्त योजनाओं का समिति स्तर से क्रियान्वयन किए जाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसव राजू एस., सचिव सहकारिता डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री के.एन काण्डेय सहित अन्य अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षतारायपुर / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब और श्री इन्द्रकुमार साहू शामिल होंगे।
- -रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं। अरूणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के नर्तक दल झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य, तेलंगाना के नर्तक दल माथुरी जनजाति नृत्य, राजस्थान के नर्तक दल वालर गरासिया गैर नृत्य और सिक्किम के नृतक दल सुब्बा लोक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री गजानन माधव मुक्तिबोध की 13 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर और इस युग के महान कवि गजानन माधव मुक्तिबोध जी की कर्मभूमि छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव रही है।कवि, आलोचक, निबंधकार, कहानीकार तथा उपन्यासकार के रूप में उन्होंने अमूल्य साहित्य की रचना की है। उन्हें आधुनिक हिंदी कविता के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गजानन माधव मुक्तिबोध को स्मरण करते हुए कहा है कि मुक्तिबोध जी ने साहित्य की अनेक विधाओं में अपनी लेखनी से अमिट छाप छोड़ी है।
- -मुख्यमंत्री ने ॐ का उच्चारण कर महाआरती का किया शुभारंभ-गंगा आरती दरहाघाट का किया लोकार्पण-महाआरती में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में महानदी के दरहाघाट तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था। आज पुनः यहां आने का मौका मिला है। महानदी छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है, इसके साथ ही यह प्रदेश में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। प्रभु श्री राम का ननिहाल है। अब अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बने हैं। छत्तीसगढ़ से भी लोग अयोध्या में सेवा दे रहे हैं। यहां के डॉक्टर अभी भी वहां निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। राम लला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तीर्थ यात्रा योजना को पुनः शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों के कॉरिडोर बनाने का भी काम कर रहे है।नदियां हमारी अमूल्य विरासत है, आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सहेजें -मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नदियां किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती हैं। नदियां केवल बहता पानी नहीं बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती हैं। भारतीय संस्कृति में नदियों को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती हमारी इस अमूल्य विरासत रूपी नदियों को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो, इसमें यह आयोजन महती भूमिका निभाएगा।साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, श्री गोकुलानंद पटनायक, श्री संतराम यादव, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, मातृशक्ति महिलाएं, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
-
बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते सोमवार को जिला चिकित्सालय का दौरा किया और ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक तथा अन्य चिकित्सा सेवाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि जिला चिकित्सालय में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इनमें 1000 लीटर प्रति मिनट, 500 लीटर प्रति मिनट, 300 लीटर प्रति मिनट, और 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से संचालित हैं और जरूरत के अनुसार भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
अधिकारी ने कलेक्टर को यह भी बताया कि अस्पताल का ब्लड बैंक भी सुचारू रूप से कार्यरत है, जिसमें 250 यूनिट ब्लड बैग रखने की क्षमता है। प्रतिदिन अस्पताल में लगभग 12 से 15 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, और वर्तमान में सभी ब्लड ग्रुप के 19 यूनिट रक्त उपलब्ध हैं। आपात स्थिति में डोनरों से संपर्क कर रक्त की व्यवस्था की जाती है।कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दो ऑक्सीजन प्लांट 300 और 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले हैं और सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। अन्य दो प्लांट में तकनीकी समस्या को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति, ब्लड बैंक और दवाइयों के स्टॉक का भी निरीक्षण किया, खासकर मौसमी बीमारियों जैसे ब्लडप्रेशर, मधुमेह और वायरल फीवर की दवाइयों की उपलब्धता पर ध्यान दिया। उन्होंने ओपीडी का भी दौरा किया और वहाँ उपचार के लिए आए मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा।





.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)


.jpg)





.jpg)