- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है।आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दर्शाया गया है।जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रवादी नेता,प्रसिद्ध वकील, प्रबुद्ध पत्रकार और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 'देशबंधु' चित्तरंजन दास की 05 नवंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में देशबंधुजी ने अपनी एक स्वतंत्र छाप छोड़ी। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया । कई देशभक्तों की तरह उन्होंने भी असहयोग आंदोलन के अवसर पर अपनी वकालत छोड़ दी और अपनी सारी संपत्ति मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल को दे दी। वे अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और पत्रकारीय दृष्टिकोण के लिए भी जाने जाते थे । देशवासी उन्हें प्यार से 'देशबंधु' कहते थे।श्री साय ने कहा कि देशबंधु जीस्वदेशी के विचार से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने बंगाल में गांवों के पुनर्निर्माण , स्थानीय स्वशासन की स्थापना और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम किया।जीवन के अंतिम समय तक वे देशसेवा में लगे रहे। देशबंधु जी के त्याग और देशभक्ति को हमेशा याद किया जाएगा।
-
रायपु / विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप पहचान स्थापित करने वाला जशपुर जिले का प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत की प्रतिकृति अब घरों के ड्राइंग रूम से निकलकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जगह बनाने लगा है। यह सड्कों में दौड़ने वाले एक ट्रक में भी देखने मिला। छत्तीसगढ़ के अमर रोडवेज के मालिक जीवन खलखो ने अपने ट्रक में मधेश्वर पर्वत का आकर्षक चित्र बनाया है। श्री खलखो की यह पहल हमारे प्रदेश की गौरवशाली धरोहर और कला को सड़कों पर प्रदर्शित करने के लिए सभी के लिए प्रेरणादायक है।
- दुर्ग, / मिनी माता सम्मान (महिला सम्मान) 2024 हेतु संस्था सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई को सम्मानित किये जानें का निर्णय लिया गया है। संस्था द्वारा लघु भारत के रूप में विख्यात भिलाई नगर में विभिन्न वर्ग एवं जातियां निवासरत है। महिलाओं को विभिन्न स्तर पर समानता एवं उत्थान की दिशा निर्धारित करने की दृष्टि से वर्ष 1989 में सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई, जिला-दुर्ग (छ.ग.) का गठन किया गया। समिति का पंजीयन 25 अगस्त 2010 में छ.ग. शासन द्वारा किया गया। समिति का पंजीयन क्रमांक 19797 है। वर्तमान में समिति में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष 300 महिलाएं जुड़ी हुई है, सभी सदस्य पूर्णतः शिक्षित है एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रही है।बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 हेतु कुमारी चित्ररेखा सिन्हा, जिला-दुर्ग को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जो ग्राम-नगपुरा, जिला-दुर्ग की निवासी है, वह एक मध्यवर्गीय परिवार से है उनके पिता श्री खेमलाल सिन्हा कृषक है एवं माता श्रीमती राधिका सिन्हा गृहणी है। स्कूली शिक्षा गांव में सम्पन्न हुई तथा प्रारंभिक उच्च शिक्षा की पढ़ाई साईस कॉलेज दुर्ग से की है। सामाजिक कार्य में रूचि होने के कारण अपना मार्स्टस समाजकार्य में दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव से किया है तथा एम फील इन सायकियाट्रिक सोशल वर्क में (सेन्ट्रल इंडिया ऑफ इन्टीट्यूट मेडिकल एण्ड न्यूरो साइंस देवादा) में अध्ययनरत है। उनके द्वारा सामुदायिक रेडियो रेडियो लोकवाणी 8906 एफएम के माध्यम से समाज में सामाजिक जागरूकता एवं महिला उत्थान हेतु कार्यक्रम हिंसा को नो में रेडियो में ब्रोडकास्ट एवं नैरोकास्ट समुदाय में जाकर जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है. जिससे महिलाएं घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक हो रही है। उक्त सम्मान 06 नवम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 कार्यक्रम के अवसर पर प्रदान किया जावेगा, जिसमें पुरस्कार के रूप में 2.00 लाख रूपये का बैंक डी.डी./चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्योत्सव स्थल पुरानी गंज मंडी गंजपारा पहुँचकर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24वें वर्ष पूरे होने पर जिले में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मंच सहित स्टॉल और बैठक व्यवस्था, पार्किंग आदि की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, एसडीएम दुर्ग श्री एच.एस. मिरी, सभी निगम आयुक्त सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- -जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत परिसर में दीप प्रज्जवलित कर दी शुभकामनाएंदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत दुर्ग में छत्तीसगढ स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में बड़ी सख्या में अधिकारी/कर्मचारियों ने दीप प्रज्जवलित कर राज्य उत्सव की शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत एवं सभी ग्राम पंचायत भवनों में दीप प्रज्जवल कर राज्य उत्सव मनाये जाना सुनिश्चित करने कहा एवं राज्य उत्सव की शुभकामनाऐ दी। जिला पंचायत भवन में दीप प्रज्जवल करने पहुंची जिला पंचायत संदस्य श्रीमति माया बेलचंदन ने कहा हम सब स्व. अटल बिहारी वाजपेय केे अभारी है, जो छत्तीसगढ स्थापना के सुत्रधारी रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ नित प्रतिदिन प्रगति के पथ पर बढ़ता जाए। इस दौरान बडी संख्या में स्व-सहायता समूह की दीदीयों ने राज्य स्थापना के अवसर पर दीप प्रज्जवल किया। इस अवसर में उपसंचालक पंचायत काव्या जैन, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत स्वप्नि धु्रव, सुनिल कुमार बिहान, अधिकारी व कर्मचारी ने भी दीप प्रज्जवल किया।
- रायपुर / मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। डॉ. यादव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी उन्हें मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
- -तीजा-पोरा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा-करमा नृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हुएरायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से हुआ। नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउण्ड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी कलाकारों के दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तीन दिवसीय राज्योत्सव के आयोजन को लेकर मेला स्थल को शानदार ढंग से सजाया गया है। हजारों की संख्या में लोग यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद और प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे।राज्योत्सव 2024 का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के शुभारंभ के पूर्व से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हो गया। सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार स्व.लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीतों की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा। रिखी क्षत्रीय की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य में अलग-अलग महीनों में आयोजित होने वाले तीज-त्यौहार एवं लोकपर्व आधारित कार्यक्रमों की संवाद, गीत एवं नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। उनकी टीम ने तीजा-पोरा, जंवारा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा नृत्य एवं करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिखी क्षत्रीय की टीम की सभी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने ताली बजाकर सराहा।इससे पूर्व रजनी रजक की लोकगाथा पर आधारित ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में तथा महेन्द्र चौहान एवं साथी द्वारा प्रस्तुत आदिवृंदम एवं चन्द्रभूषण वर्मा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
- दुर्ग /बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्म उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान करते हैं। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रांे में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में मदद मिलती है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 4 नवम्बर से महिला टेलर (30 दिन), 25 नवम्बर से टू व्हीलर रिपेयरिंग प्रशिक्षण (30 दिन), 25 नवम्बर को वाहन चालक(ड्राईवर) प्रशिक्षण (30 दिन) दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https:forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।
- -राजनैतिक दल के प्रत्याशी एवं प्रतिनिधियों की रही उपस्थितिरायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के लिए सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी के समक्ष एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का रेडक्रॉस सभाकक्ष में द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात फाईनालाईज्ड कए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 अंतर्गत बीयू 719, सीयू 379 एवं वीवीपैट 425 का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग आॅफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।
- रायपुर । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्रामों में इस बरस का दीपावली पर्व बीते वर्षों की तुलना में अमूमन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । पूरे पर्व के दौरान ग्राम - ग्राम में पुलिसिया धमक के चलते जहां जुआरियों व शराबियों की दीपावली तो फीकी रही वहीं पुलिसिया कड़ाई के चलते इनके गतिविधियों का सामना न होने से आमजनों ने उल्लासपूर्ण तरीके से त्यौहार का आनंद लिया ।ज्ञातव्य हो कि त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने कड़ाई बरतने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व त्यौहार के ठीक पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम डिघारी में हुये हत्या की घटना तथा थाना क्षेत्र से लगे विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी ( बाराडेरा ) में त्यौहार के दरम्यान हुये बलवा के परिप्रेक्ष्य में किसी संभावित अनहोनी को टालने थाना प्रभारी सचिन सिंह के अगुवाई में थाना अमला ने कमर कस ली थी । उपलब्ध पुलिस बल को कई टोलियों में बांट ग्राम ग्राम में सघन गश्त करवाने के साथ - साथ श्री सिंह स्वयं गश्त में निकल पड़े थे । ग्रामों में लगातार पुलिसिया धमक के चलते जुआरियों व शराबियों तथा शराब कोचियों में दहशत फैला रहा और मिली जानकारी के अनुसार त्यौहार के दौरान करीबन 30 विध्नसंतोषी तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल करा दिया गया । इस दहशत के चलते जहां क्षेत्र में अमूमन शांति बना रहा वहीं होने वाले छिटपुट घटनाओं को ग्रामीण ग्रामीण व्यवस्था के तहत सम्हालते रहे ।
- - विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी आकर्षक प्रदर्शनी- सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन, स्थानीय कलाकार देेंगे रंगारंग प्रस्तुतिदुर्ग / राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग में कल राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उक्त आयोजन में सांसद, दुर्ग शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल, भिलाईनगर विधायक श्री देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर नगर पालिका निगम दुर्ग श्री धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर पालिका निगम भिलाई श्री नीरज पाल, महापौर नगर पालिका निगम रिसाली श्रीमती शशि सिन्हा, महापौर नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा श्री निर्मल कोसरे शामिल हैं। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों द्वारा अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आयुष, सिंचाई, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, आदिवासी विकास विभाग, जिला सहकारिता एवं केन्द्रीय बैंक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, पंजीयन विभाग/हाउसिंग बोर्ड, सीएसपीडीसीएल/क्रेडा, जनसंपर्क विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण, नगरीय निकाय, हेमचंद यूनिवर्सिटी, जिला परिवहन, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शामिल हैं। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिसमें सत्यदीप नृत्य दल द्वारा पंथी नृत्य, रेनू साहू द्वारा पंडवानी, रानी नंदिनी चौधरी एवं दल द्वारा कत्थक एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा लीलाधर साहू एवं दल द्वारा संस्कृत लोकनाचा शामिल है। इसके आलावा गायिका किरण शर्मा भी अपनी विविध प्रस्तुति देंगी।
- भिलाईनगर। भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 07 अधिकारी/कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी अपने 38 वर्षो के कार्यकाल में पूर्व साडा वर्तमान निगम भिलाई में कार्यो को सानदार पूर्वक संपादित करते हुए सेवानिवृत्त हुए। अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री द्विवेदी ने बताया पूर्व साडा का क्षेत्रफल बहुत बड़ा था इसलिए बहुत सारे गांव भी आते थे। नगर निगम रिसाली, भिलाई चरोदा, नगर पालिका कुम्हारी, नगर पालिका जामुल इत्यादि संयुक्त रूप से एक विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के रूप में कार्य करता था। उस समय से हम लोगों का प्रशासन के हित में कार्य करना ही अपना उददेश्य रहता था। आज निगम भिलाई का दायरा छोटा हो गया है, नये कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियो को लगता है कि हमारा क्षेत्र बहुत बड़ा है। यह सच है कि अभी का कार्यकाल में चुनौतिया ज्यादा है। उस समय साइकल से पुरे क्षेत्रो का भ्रमण करते हुए कार्यो को संपादित किया जाता था। तब न मोबाईल था, न ही यातायात के इतने अच्छे साधन, फिर भी कार्य सुचारू रूप से संपादन होता था।बिदाई के दौरान पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी अजय चतुर्वेदी, मूर्ति शर्मा, गुलजार सिंह वर्मा, जयकुमार जैन, श्रवण ठाकुर, विनोद चंद्राकर, महेन्द्र यादव, तुलसी विन्दा देवांगन, वकील अहमद आदि उपस्थित होकर अपने पूर्व के अनुभव कर्मचारियो के बीच में साझा किये। भिलाई प्रेस क्लब के महासचिव खिलावन सिंह चैहान पुरे पत्राकार बिरादरी के तरफ से उपस्थित होकर अशोक द्विवेदी का सम्मान किये। निगम प्रशासन की ओर से अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। अन्य 6 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी जगरनाथ सिंह कुशवाहा वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, चंचल शर्मा सहायक कार्यालय अधीक्षक, गीता सोनी पम्प सहायक, केशव राम सोनारे चैकीदार, सुदामा शर्मा सहायक मिस्त्री, संतोष कुमार देवांगन वाहन चालक शामिल थे।बिदाई समारोह में वरिष्ठ पार्षद एमआईसी के प्रभारी अध्यक्ष सीजू एन्थोनी, स्थापना प्रभारी अध्यक्ष संदीप निरंकारी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी.के.वर्मा, युनियन के पदाधिकारीगण सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
- बिलासपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 5 नवम्बर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 5 नवम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के छठ घाट में अरपा आरती में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे छठ घाट से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री साव रात आठ बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
- रायपुर / रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के तहत 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को मतदान संपन्न होगा। इस दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।
- रायपुर / रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के तहत मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केेन्द्र वाले शासकीय, प्राईवेट स्कूलो में अवकाश घोषित की गई है। उप निर्वाचन के लिए 12 नवंबर को मतदान दलो को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान केन्द्र के लिए उन्हे रवाना किया जायेगा।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत आनंगबाड़ी केन्द्रों में सहायिका की भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। ग्राम कर्रा के आंगनबाड़ी केन्द्र 2 एवं ग्राम निरतू के आंगनबाड़ी केन्द्र 2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2024 है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सील बंद लिफाफे में आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सीपत में जमा कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
- -कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे शामिल-मयारू मोर लाटाबोड़, लोकरंग अर्जुन्दा के साथ ही स्कूली बच्चों की होगी शानदार प्रस्तुति-स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोहबालोद। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर 2024 को स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का शुभारंभ 05 नवंबर को दोपहर 03 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर की मयारु मोर लाटाबोड़, लोकरंग अर्जुन्दा और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर महावीर अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वारा मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोला बारम्बार प्रणाम हे, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास द्वारा सेवा जोहार, संस्कार शाला द्वारा हमर सुग्घर छत्तीसगढ़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कन्नेवाड़ा द्वारा करमा नृत्य सहित एकलव्य आवासीय विद्यालय डौंडी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेसिक शाला और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों पर आधरित स्टॉल लगाया जाएगा।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम के सफल आयोजन के तैयारियांे की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भव्य एवं गरिमामय रूप से कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश सिंह राठौर के अलावा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बालोद। शिक्षा सत्र 2025-26 में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 09 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 तक है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Cजवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की आॅनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 09 नवंबर बालोद, 04 अक्टूबर 2024 शिक्षा सत्र 2025-26 में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाईन पंजीकरण की तिथि 09 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 तक है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। aptai Captain Shikha Sharman Shikha Sharma
Captain Shikha Sharma
- -मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने दिया आवेदन-जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए।जुनवानी निवासी ने अपने स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन की राशि प्रदान करने आवेदन दी। उन्होंने बताया कि उनके पति नगर पालिक निगम भिलाई में फिल्ड वर्कर के पद पर जोन-01 नेहरू नगर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त के पश्चात निगम द्वारा किसी भी प्रकार का अंतिम भुगतान व पेंशन प्रदान नही किया गया है। इस संबंध में निगम में आवेदन भी दिया गया है। पति की मृत्यु के पश्चात आश्रितों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने नगर निगम भिलाई आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। तमेर पारा दुर्ग निवासी ने मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह परित्यक्ता है। वह वर्तमान में अपने मां एवं भाई के साथ निज आवास में निवास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम पात्र सूची में दर्ज है। उक्त मकान हेतु निर्धारित राशि में जमा की जा चुकी है, किंतु आज दिनांक तक मकान हस्तांतरित नही किया गया है। इस पर एडीएम ने नगर निगम दुर्ग आयुक्त को तत्काल कार्यवाही करते हुए मकान हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम नगपुरा में बाजार चौक से रावणभाठा चौक तक पानी की पाईप लाईन बिछाई नही गई है, जिसके कारण ग्रामवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम मेडेसरा अहिवारा निवासियों ने कृषि भूमि में जाने हेतु रास्ता प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अपने स्वामित्व की कृषि भूमि पर कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, किंतु वर्तमान में कृषि भूमि से लगी कच्ची सड़क है जिसकों अन्य भूमि स्वामी द्वारा अतिक्रमण कर घेर लिया गया है, जिसकी वजह से कृषकों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें कृषि कार्य भी करने नहीं दिया जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
- रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, रायपुर द्वारा नियमित रूप से संचालित किए जाने वाले कृषि सांख्यिकी सर्वेक्षण के तहत डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण के लिए सुपरविजन मॉड्यूल वेब एवं मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया जा रहा है । सुपरविजन मॉड्यूल वेब एवं मोबाइल एप्लिकेशन संचालन के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय परिसर, न्यू राजेन्द नगर, रायपुर में 5 नवम्बर को एक दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, नागपुर एवं फरीदाबाद के अधिकारियों सहित रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर एवं दुर्ग के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी भी शामिल होंगे ।
- रायपुर। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा।सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 64 अधिकारियों को प्रवर सेवा वेतनमान पर तथा कनिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 25 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर विगत 28 अक्टूबर को पदोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा से श्री प्रणव सिंह, श्री मनीष मिश्रा, श्री नवीन कुमार ठाकुर, सुश्री अभिलाषा पैकरा, श्री विनायक शर्मा, श्री अरुण वर्मा, श्रीमती गीता दीवान, सुश्री अर्चना पांडेय, डॉ. दीप्ति वर्मा, श्रीमती मधु हर्ष, श्रीमती ऋतु हेमनानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज और निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




.jpg)





.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)




.jpg)




.jpg)