- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग द्वारा उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 के तात्यापारा वार्ड के भैंसथान में दुकानों के सामने नाली पर कब्जा जमाकर निर्मित किये गए 6 अवैध पाटों को जेसीबी मशीन बुलवाकर तोड़ते हुए सफाई की बाधा जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत दूर की गयी.
-
रायपुर । कबीर आश्रम भानसोज में सतगुरु कबीर साहेब की 627 वां जयंती परसों रविवार 18 मई को मनाया जावेगा । सुबह 10 बजे ध्वजारोहण बाद अपराह्न 1 बजे तक सत्संग व गुरु पूजा का आयोजन होगा । आयोजन समाप्ति पश्चात भोजन व्यवस्था है । आयोजन में संकरी आश्रम के संत गुरूजतन साहेब , संत अनिल साहेब व संत अमन साहेब शिरकत करेंगे । आयोजन भानसोज कबीर आश्रम के संत गुरूपालन साहेब व साध्वी रामबाई साहेब द्वारा भक्तगणों व ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है ।
-
बिलासपुर/ वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (WIRC) द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के चेयरमैन CMA अरिंदम गोस्वामी और अन्य पदाधिकारी आज बिलासपुर में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से उनके निवास में मुलाकात की। सौजन्य भेंट के दौरान कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के ढांचे में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (CMAs) को सम्मिलित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल था।
इस चर्चा के दौरान CMA अरिंदम गोस्वामी ने रियल इस्टेट क्षेत्र में वित्तीय पारदर्शिता, लागत अनुकूलन तथा नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने में कॉस्ट अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि CMA की विशेषज्ञता इस क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।माननीय मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी सुझावों को गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।इस अवसर पर ICMAI रायपुर चैप्टर के सचिव CMA सौरभ दास, CMA आशुतोष और CMA जयदीप भी उपस्थित थे ।इस मुलाक़ात को देश के नियामक तंत्र में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी प्रोफेशन को अधिक व्यापक मान्यता और सहभागिता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। -
बिलासपुर/ वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (WIRC) द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के चेयरमैन CMA अरिंदम गोस्वामी और अन्य पदाधिकारी आज बिलासपुर में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से उनके निवास में मुलाकात की। सौजन्य भेंट के दौरान कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के ढांचे में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (CMAs) को सम्मिलित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल था।
इस चर्चा के दौरान CMA अरिंदम गोस्वामी ने रियल इस्टेट क्षेत्र में वित्तीय पारदर्शिता, लागत अनुकूलन तथा नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने में कॉस्ट अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि CMA की विशेषज्ञता इस क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।माननीय मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी सुझावों को गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।इस अवसर पर ICMAI रायपुर चैप्टर के सचिव CMA सौरभ दास, CMA आशुतोष और CMA जयदीप भी उपस्थित थे ।इस मुलाक़ात को देश के नियामक तंत्र में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी प्रोफेशन को अधिक व्यापक मान्यता और सहभागिता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। -
भिलाईनगर। स्थानीय लोगो की शिकायत थी कि मदर टेरेसा नगर में पुरूष एवं महिला शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। जैसे ही आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के संज्ञान में आया, उन्होने स्वयं जोन आयुक्त सतीश यादव एवं संबंधित अभियंता को लेकर वार्ड 31 प्रगति नगर स्थित शौचालय का निरीक्षण करने गए। वहां पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि शौचालय का निर्माण हो चुका है। किन्तु पानी सप्लाई नहीं होने के कारण उन्हे परेशानी हो रही है। बोर है लेकिन मोटर नहीं डालने के कारण ठेकेदार पानी की प्रतिपूर्ति नहीं कर रहा है। संबंधित जोन आयुक्त को निर्देशित किए की शीध्रता के साथ बोर में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई चालू किया जाए।
कल दिनांक 15 मई के रात्रि 11 बजे जोन आयुक्त स्वयं खड़े होकर संबंधित बोर में मोटर लगाकर उसे चालू करवाये। उसका लोकेशन फोटोग्राफमय वीडियो के साथ आयुक्त को भेजे। इससे स्थानीय निवासियों को बहुत खुशी हुई, सभी लोग अपने आवश्यकतानुसार शौचालय का उपयोग करना शुरू कर दिए है। सभी जोन के जोन आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि किसी भी वार्ड में गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या नहीं होना चाहिए। यदि किसी कारण से मोटर खराब है या पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है। तो उसे गैंग के द्वारा सुधरवाया जावे। इसके लिए निगम के पास पर्याप्त बजट है, किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।आवश्यकतानुसार जिस किसी भी वार्ड में पानी की समस्या हो रही है, वहां पर गर्मी को देखते हुए टैंकर से भी पानी को पहुंचाया जा रहा है। आम नागरिको से अपील है कि यदि कहीं पर भी पानी की समस्या है तो निगम के जोन कार्यालय से संपर्क कर सकते है। उन्हे पानी प्रदान किया जाएगा। टैंकर से सप्लाई है पहुंचने में थोड़ा बहुत समय लगेगा, लेकिन पानी अवश्य पहुचेगा। पानी का उपयोग उतना ही करें, यह भी देखने में आ रहा है कि टैंकर से पानी लेते समय लोग पानी का दुरूपयोग बहुत करते है, पानी को बचाना भी जरूरी है। -
0- बच्चे योग प्रशिक्षक की देखरेख में नियमित रूप से कर रहे विभिन्न आसनों का अभ्यास
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति के बाल संस्कार शिविर में बच्चे पांच गुरुजनों के मार्गदर्शन में लगातार संस्कारवान हो रहे हैं। साथ ही उन्हें अपनी ड्राइंग प्रतिभा को निखारते हुए योग की क्लास अटैंड करना काफी पसंद है। मंत्रोच्चार को लेकर बालकों में कुछ झिझक जरूर है, लेकिन इससे उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है।एक मई से शुरू हुई ऑनलाइन बाल संस्कार शिविर की क्लास में बच्चों को रामरक्षा स्तोत्र के कल सिखाए गए श्लोकों का आज रिवीज़न कराया गया। फिर अनुपठन कराया। उसके बाद श्लोक सात से 10 (चार श्लोकों) का पाठ कर बाल प्रशक्षुओं को उनका अर्थ समझा गया।इसी तरह योग कक्षा में ॐ के जाप के साथ गुरु वंदना की गई। फिर कदमताल, रस्सी कूदना, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, वृक्षासन, चक्की चलन, भुजंगासन, नौकासन, वज्रासन और तीन प्राणायाम करवाए गए। आज की क्लास का समापन ध्यान व शांति मंत्र से किया गया।आध्यात्मिक व योग समिति की समन्वयक आस्था अभय काले ने बताया कि इसके अलावा शिविर के बच्चों से छोटे आसान के रूप में भ्रामरी, कपाल भारती, अनुलोम विलोम कराया गया। तत्पश्चात शांति पाठ कराया गया। उसके बाद योग क्लास का समापन किया गया। 125 बच्चों के बाल संस्कार शिविर में पांच विभिन्न वर्गों में बालक- बालिकाएं आस्था काले सहित वर्षा चोपकर, सेजल शाह, अलकनंदा नारद, साक्षी टोले के मार्गदर्शन व अभ्यास से योग आसनों में पारंगत हो रहे हैं।इधर योग क्लास के बाद ड्राइंग में रुचि रखने वाले बच्चे अपनी कलात्मक प्रतिभा को सिद्धहस्त प्रशिक्षकों के सानिध्य में निखार रहे हैं। गुरुजनों से सतत मिल रहे दिशा- निर्देशों से ड्राइंग को लेकर उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। प्रत्येक रविवार को ऑनलाइन शिविर में गार्गी वोरा बच्चों को वार्ली आर्ट की तकनीकी जानकारी देते हुए उनसे ड्राइंग बनवाती है। छत्तीसगढ़ में खासा प्रसिद्ध वार्ली आर्ट कम उम्र के बच्चों को ड्राइंग करने के लिए काफी आकर्षित करता है। शिविर में भी बच्चे इसे लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। -
0- छत्तीसगढ रिंग फाइट टीम के खिलाड़ियों को आज सुबह महाराष्ट्र मंडल वितरित करेगा ट्रेक सूट
रायपुर। हैदराबाद में 23 मई से होने वाले इंटरनेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप 2025 में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के रिंग फाइटर्स जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। फाइटर तन्वी, यशिका और वर्तिका काफी उत्साहित नजर आ रहीं हैं। वहीं चैंपियनशिप को लेकर गौरव और वेदांत की तैयारी भी किसी से कम नहीं है। चैंपियनशिप के मद्देनजर फाइटरों का अभ्यास भी अब अंतिम चरणों में पहुंचने लगी है।महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह अभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। इसी सिलसिले में चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में शनिवार को सुबह 7:30 बजे सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के संरक्षक अजय मधुकर काले और अध्यक्ष चेतन दंडवते खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।नियमित रूप से अभ्यास में आ रहीं लालपुर स्कूल की छात्रा तन्वी और यशिका साहू ने कहा कि हम रिंग फाइट के लिए घंटों पसीना बहा रहे हैं। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के सचिव व शिविर के प्रमुख प्रशिक्षक ओपी कटारिया के निर्देशन में प्रतिभागी बच्चों की पुख्ता तैयारी चल रही है। फाइटर्स के अनुसार कटारिया सर ने हमें स्पर्धा के सभी राउंड के बारे में बारीकी से समझाया और अभ्यास कराया है। प्रशिक्षणार्थी फाइटर्स ने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि हम इस बार हैदराबाद से मेडल जीतकर ही लौटेंगे।संत ज्ञानेश्वर स्कूल के वेदांत साहू, तुषार वर्मा और रायपुर कान्वेंट के गौरव हेमने ने कहा कि हम नियमित अभ्यास में आ रहे हैं। अभ्यास के शुरुआती दिनों में लगा कि यह काफी टफ होगा, लेकिन अब अभ्य़ास में काफी मजा आ रहा है। कटारिया सर हमें प्रतिदिन पंच और किक का अभ्यास करा रहे हैं। -
*अब नहीं रहेगा कोई भी घर कच्चा, खोज खोज कर बनाएंगे पक्का : श्री अरुण साव*
*मोदी की हर गारंटी पूरा करने सरकार वचनबद्ध**डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री*बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की गांव गोंदइया में आयोजित समारोह में क्षेत्र के विकास के लिए 21 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें इन प्रमुख रूप से गोंदइया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकेट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के एक करोड़ 69 लाख की लागत से डाइक निर्माण तथा लगरा में दो करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकेट प्रोटक्शन वॉल का निर्माण शामिल है। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि राज्य सरकार मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किया जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा की गरीब परिवारों का एक भी घर कच्चा नहीं रहेगा। सरकार सर्वे के जरिए खोज खोज कर उनका आवास पक्का बनाने के लिए कमर कसी हुई है । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं । हमने पुराना धान का बोनस भी 3716 करोड़ रूपया अटल जी की जयंती पर 2023 में दिया। महतारी वंदन का ₹1 हजार हर महीना दे रहे हैं। अब तक 15 किस्त दिए जा चुके हैं। महिलाएं सोची भी नहीं थी की राशि मिलेगा। लेकिन उनका सपना हमारी सरकार ने पूरा किया। एक तरफ जहां मोदी जी मुफ्त में चावल लोगों को दे रहे हैं वहीं विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को नगद सहायता कर रही हैं। महिलाओं के दोनों हाथों में लड्डू वाली फायदा हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। आतंकवादियों ने जहां हमारे लोगों की धर्म पूछ कर मारा। हम उनके घर घुसकर उनके कर्म पूछ कर हमले किए हैं । आज पड़ोसी देश हमारी सेना के पराक्रम के सामने घुटने टेक दिए। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है । सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी सहित पूरा मंत्रिमंडल गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुलझा रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 164 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं । हमारी सरकार की कथनी और करनी एक है। मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में बिना भेदभाव के समाज के सभी तबकों का विकास समान रूप से हो रहा है। उन्होंने सहयोग के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी श्री प्रणव शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, गोंदइया की सरपंच हेमलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आसपास के सरपंच,पंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीण किसान जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। -
- नगपुरा में सुशासन तिहार समाधान शिविर का सफल आयोजन, 4600 से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण*
दुर्ग/ जनपद पंचायत दुर्ग के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, नगपुरा में शुक्रवार को सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए।शिविर में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि पूरे देश में अगर कोई गारंटी चलती है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चलती है, और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गारंटी पर जनता का विश्वास है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो संकल्प पत्र में वादे किए गए थे, अब सरकार उन वादों को जमीनी हकीकत में बदल रही है। हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिन्हें जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। जनता की शिकायतें सुनने के तीन माध्यम ऑनलाइन पोर्टल, समाधान पेटी और समाधान शिविर जिसका निराकरण कर विभागीय अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी से अवगत कराया है। आवेदन ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से प्राप्त की गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्र सभी परिवारों को पक्के मकान देने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए परिवारों के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को दो वर्षों का बोनस दिया गया। 21 क्विंटल धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित किया गया। साथ ही अंतर की राशि भी एकमुश्त दी गई। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत हर पात्र महिला को एक हजार रुपए मासिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।सरकार लगातार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। चाहे वह अधिकारी-कर्मचारी हों या भूमिहीन मजदूर, सभी के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिविर के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।शिविर में 14 ग्राम पंचायत से 4642 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निराकृत 4456, जनपद पंचायत दुर्ग को 3491 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें निराकृत 3488, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 1426 आवेदन प्राप्त निराकृत 1420, पेंशन के 300 आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन के 228 आवेदन निराकृत 223, राशन कार्ड के 124 निराकृत 121 किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं 8 हितग्राहियों को ड्राईविंग लाईसेंस प्रदान किया गया।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जनपद सदस्य अंजोरा श्री माखन सरिता साहू, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। -
*पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में प्रस्ताव पारित*
*विकसित भारत के निर्माण के लिए एक साथ चुनाव समय की मांग :*लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक साथ चुनाव है जरूरी : श्री अरुण साव*बिलासपुर/ केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में आज यहां अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के सभागार में *एक राष्ट्र, एक चुनाव* विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी श्री अरुण साव ने की। संगोष्ठी में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने के समर्थन और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री के प्रति बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। कुलपति एडीएन वाजपेई ने पारित प्रस्ताव की प्रति प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू को प्रस्ताव की प्रति सौंपी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति श्री विनोद सोनी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में विद्वान प्रोफेसर कॉलेज के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।मुख्य अतिथि की आसंदी से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव का विषय आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत ही जरूरी एवं प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ सालों में देश के विकास के लिए कई साहसिक कदम उठाए हैं। उनमें एक साथ देश में चुनाव कराने का प्रस्ताव भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी का यह विकसित भारत के निर्माण के लिए क्रांतिकारी कदम है। यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद पूरे देश में सांसद और विधायकों के चुनाव एक साथ होंगे। इससे प्रशासन में स्थिरता रहेगी और विकास कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिलेगा। इसके लिए कुछ जरूरी संवैधानिक संशोधन करने होंगे। चुनाव आयोग को कुछ अधिक अधिकार देना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी भी स्थिरता के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव को जरूरी मानते थे। पंडित नेहरू ने भी एक देश एक चुनाव के आधार पर शासन चलाया। इसमें समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा तथा समय, श्रम और धन की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने कहा कि अभी बार-बार के चुनाव होने से लगभग 12000 करोड रुपए खर्च होते हैं। एक साथ चुनाव होने से यह बचेगी और जनता की भागीदारी भी इसमें सुनिश्चित होगी। अतिथियों ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका *कन्हार* का ई विमोचन भी किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे समसामयिक मुद्दे पर संगोष्ठी के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वह पुराना लोकतंत्र है। हमारे देश के कारण कण - कण और कदम-कदम पर लोकतंत्र की प्रक्रिया देखने को मिलती है। लोकतंत्र का संदेश हमने पूरे विश्व को दिया है । उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। स्वतंत्र चुनाव के लिए मजबूत कदम चुनाव आयोग और सरकार ने उठाया है। चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की मजबूती और जागरूकता के लिए कई काम किए हैं । इसीलिए एक चाय बनाने वाले व्यक्ति का पीएम बनना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर पर एक राष्ट्र एक चुनाव पर व्यापक चर्चा हो रही है । अधिकांश लोग इसके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि 1951 से लेकर 1967 तक देश में एक साथ चुनाव संपन्न हुआ। इसके बाद कुछ गड़बड़ी आई। इसके कारण प्रक्रिया रुक गई। आज हर समय कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं। करोड़ों रुपए खर्च होते हैं, देश का विकास कहीं न कहीं इसे बाधित होता है ।राष्ट्र की तरक्की व मजबूती के लिए संपूर्ण राष्ट्र में एक साथ चुनाव बहुत जरूरी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत हो चुकी है। अभी हाल ही में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव एक साथ हुए। आमतौर पर 80 दिन लगने वाले चुनाव केवल 40 दिन में निपट गया। और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वागत भाषण दिया। -
समाधान शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह समाधान शिविर नगर निगम अंतर्गत जोन क्रमांक 04 के लिए आयोजित किया गया था। इसमें वार्ड क्रमांक 23 से 29 के लोग शामिल हुए। उन्होंने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांव, गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार में बिलासपुर के विकास के लिए लगातार राशि मिल रही है। बिलासपुर के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने देंगे। हम मिलकर बिलासपुर को आगे बढ़ाएंगे। बिलासपुर की बेहतरी और तरक्की के लिए लगातार प्रयास करेंगे। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि सुशासन तिहार में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान नगर निगम को 12 हजार आवेदन मिले जिनमें से सभी आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। जोन क्रमांक 04 में 550 आवेदन मिले थे जिनका निराकरण कर लिया गया है। 508 बीएलसी आवासों की स्वीकृति मिली है जिनमें से 16 आवास जोन क्रमांक 04 के हैं। शिविर में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम के सभापति श्री विनोद सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, पूर्व महापौर श्री किशोर राय, श्री दीपक सिंह, श्री रामदेव कुमावत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे। -
वार्ड 26 के कृष्णा नगर नाला की सफाई देखी, नागरिकों द्वारा लगातार कचरा डालने से नाला जाम हो रहा
नाला सफाई में गद्दे तकिये तक निकल रहे, सभापति ने की अपील,नागरिक नाले में कचरा
पॉलीथिन कदापि ना डालें, ताकि निकास अवरुद्ध ना होरायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने गुढ़ियारी के भारत माता चौक के समीप कैनाल लींकिंग रोड के नाले को माह में चौथी बार जेट मशीन बुलवाकर मुहाना खोलकर सफाई करवाई. सभापति ने जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया, उप अभियंता श्री तिग्गा की उपस्थिति में दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के क्षेत्र में कृष्णनगर नाले की बारिश पूर्व सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. माह में चार बार सफाई जेट मशीन लगाकर किये जाने के पश्चात भी नाला जाम होने पर प्रतिदिन 10 सफाई मित्रों का गैंग भेजकर नाला सफाई करवाने के निर्देश सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 2 जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैँ. नाला सफाई के बाद भी बार- बार जाम होने का कारण नाले के भीतर नागरिकों द्वारा बड़ी मात्रा में लगातार कचरा, गन्दगी, ठोस अपशिष्ट डाला जाना है. नाला सफाई में भीतर से नागरिकों द्वारा घरों के अपशिष्ट पदार्थ, सामग्रियां,गद्दे, तकिये तक मिल रहे हैँ. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नागरिकों से नगर निगम रायपुर की ओर से विनम्र अपील की है कि कोई भी नागरिक कचरा, गन्दगी, पॉलीथिन, अपशिष्ट पदार्थ, सामग्री नाले के भीतर कदापि ना डाले, जिससे नाले का निकास सुगम बना रह सके और उसमें गन्दे पानी की सुगम निकासी हो सके. -
बिलासपुर/ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कॉस्टयूम ज्वैलरी निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पात्र इच्छुक महिला हितग्राहियों से आवेदन मंगाए गए हैं, 17 मई से 29 मई तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के लिए आवेदन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान कोनी में किया जा सकता है ,जिसमें 35 हितग्राहियों का चयन आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।आवेदन करने के लिए आधार कार्ड , राशन कार्ड या मनरेगा कार्ड, स्वयं का बैंक पासबुक (समस्त 3 प्रति) फोटो 5 प्रति। शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8 वीं पास आयु 18 से 45 वर्ष। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हितग्राहियों को निःशुल्क आवासीय और भोजन की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण स्थल एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी थाना के पास तुर्काडीह पुल के सामने बिलासपुर होगा।
-
बिलासपुर,/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डेंगू रोग के प्रति समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए जिला कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाट बाजारों, गांवों और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय की जानकारी देगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इसका आयोजन किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया की एडीज नामक मच्छर के काटने से यह रोग होता है । यह मच्छर दिन के समय में लोगों को काटता है। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार व तेज सिर दर्द,मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द,आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक मुंह मसूड़े से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी,पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें वह धूप में सुखाकर प्रयोग करें। नारियल का खोल,टूटे हुए बर्तन वह टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली परदे लगाया जाए तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- - कोंडागांव प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक लता उसेंडी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वादकोण्डागांव। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज विकासखंड माकड़ी के मड़ी प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में गरीब परिवारों के लिए एक रुपए में चावल और नमक फ्री में उपलब्ध कराया। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया इस तरह कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई। सुशासन तिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी किसान का बेटा ने सभी के हित में केंद्र और राज्य के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सुशासन तिहार शुरू किया है। जिसमें हिस्सा लेकर आप सभी लाभ लें और शासन के निर्देश पर जिला के अधिकारी आप तक पहुंचाते हैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी विजन का जिक्र करते हुए कहाँ की हमारे मुख्यमंत्री के शासन में लगातार महिला बाल विकास विभाग के ओर से गरीब परिवारों के बेटियों का पंजीयन कर उनका विवाह कर साथ में आर्थिक सहायता भी दिया जा रहा है।बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए चिंता रहती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बिना किसी कर्ज के शादी से परिजनों को बहुत राहत मिल रही है। पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहितों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विवाह के बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के नाम से 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया गया। नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोहजशपुर नगर। जिले के कांसाबेल ब्लाक के दोकड़ा में स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 21 से 27 मई तक किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्म पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 मई को भव्य कलश यात्रा से होगा। इस दिन बीजारोपण,पाश्र्व विग्रह,गर्भधान कर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दूसरे दिन 22 मई को सूर्य पूजन,गौ पूजन,मंदिर प्रवेश,वष्टमवागिनी संस्कार,मंडल पूजा,पाश्र्व विग्रह,प्राण प्रतिष्ठा,23 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,शिखर कलश,नील चक्र स्थापना,महा स्नान,यज्ञ और अधिवास,24 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,यज्ञ हवन,25 मई को प्राण प्रतिष्ठा,श्री जगन्नाथ,सुभद्रा और बलराम जी का मंदिर प्रवेश,सोलह पूजा,बीज़ मंत्र,आरती,अग्नि अभिषेक,पूर्णाहुती,छाया प्रति दर्शन,आरती,पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण,26 मई को अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन नाम उच्चारण प्रारम्भ 27 मई को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ ही यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।पुरी के आचार्यो का समूह पहुंचेगा दोकड़ाभगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के प्राण प्रतिष्ठा को वैदिक रीती रिवाज़ से सम्पन्न कराने के लिए ओडिसा के जगन्नाथ पुरी से आचार्यो का समूह दोकड़ा आमंत्रित किया गया है। इस समूह में पंडित पदम्नाभो महापात्र,पंडित वासुदेव महापात्र,पंडित प्रशंत कुमार दास,पंडित जगन्नाथ मिश्र,शोभनाथ मिश्र,पंडित बादल कुमार मिश्र शामिल हैँ। आयोजन समिति के स्वयं सेवक इन दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में जूटे हुए हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिलदोकड़ा स्थित इस प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने के लिए दोकड़ा पहुंचेंगे। आयोजन के शुभारंम के दिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इस प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष श्रद्धा रही है। मंदिर का जीर्णोद्धार और भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन उन्ही के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।आठ दशक से हो रही है भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजादोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा की परम्परा 8 दशक से भी पुराना है। मंदिर के पुजारी पंडित कुमोद चंद्र सतपती बताते हैँ इस क्षेत्र में रथ यात्रा की परम्परा की नींव स्व.पंडित सुदर्शन सतपती और उनकी धर्म पत्नी स्व सुशीला सतपती ने रखी थी। 1968 में दोकड़ा में मंदिर का निर्माण किया गया था। समय गुजरने के साथ मंदिर जर्जर हो गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला रखी थी। अब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है। इस नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु,माता सुभद्रा,ब्लभद्र प्रवेश करने जा रहे है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की अपील श्रद्धालुओं से की है।
- जशपुर नगर। शादी समारोह की तैयारी के लिए पत्ते तोडऩे जंगल में गई एक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना तपकरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत महुआडीह के घने जंगल में गुरुवार को हुई है, जहां एक दंतैल हाथी ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश में ग्रामीण तो भाग निकले, लेकिन 45 वर्षीय उर्मिला बाई ठोकर लगने से गिर पड़ी और हाथी की चपेट में आ गई। दंतैल ने उसे सूंढ़ में लपेटकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ जब गांव के कुछ लोग प्लास के पत्ते तोडऩे महुआडीह के जंगल में पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। अधिकतर लोग जंगल में इधर-उधर भाग गए, लेकिन उर्मिला बाई दौड़ते समय गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।तपकरा रेंज की वनपरिक्षेत्राधिकारी आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि मृतका के परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है, बावजूद इसके ग्रामीण जंगलों में जा रहे हैं जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
-
जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, आमजनों को शासन की योजनाओं का दिलाया लाभ*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आरंग ब्लॉक के ग्राम भानसोज में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, विधवा/विकलांग पेंशन कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया।
समाधान शिविर में आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही असली सुशासन है और यह शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेने और समाधान सुनिश्चित करने कहा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण निराकरण करने समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
इस दौरान जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। - -मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना बनी ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद की किरणरायपुर / छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित घने वनों के बीच बसे मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के 17 वनग्रामों में पहली बार बिजली पहुंची है। यह केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने इन ग्रामों के निवासियों के जीवन में आशा और उजाले का संचार किया है।मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 3 करोड़ रुपये की लागत से कातुलझोरा, कट्टापार, बोदरा, बुकमरका, संबलपुर, गट्टेगहन, पुगदा, आमाकोड़ो, पीटेमेटा, टाटेकसा, कुंदलकाल, रायमनहोरा, नैनगुड़ा, मेटातोडके, कोहकाटोला, एडसमेटा एवं कुंजकन्हार जैसे अत्यंत दुर्गम गांवों में बिजली पहुंचाने का सपना साकार हुआ। इन इलाकों तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था। दुर्गम पहाड़ियों, सघन वनों और नक्सल खतरे के बीच कार्य को अंजाम देना किसी मिशन से कम नहीं था।जब गांवों में पहली बार ट्रांसफार्मर से बिजली की रौशनी फूटी, तब ग्रामीणों की आंखों में खुशी थी। कुछ गांवों में बच्चों ने नृत्य किया, तो कहीं बूढ़े-बुजुर्गों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। यह वह पल था, जिसका उन्होंने दशकों से इंतजार किया था। इन वनग्रामों के 540 परिवार अब तक सौर ऊर्जा और लालटेन पर निर्भर थे। कई गांवों में सौर प्लेट या तो चोरी हो गए थे या खराब हो चुके थे, जिससे लोगों की रातें सिर्फ काली और भयावह थी। अब 275 परिवारों को बिजली कनेक्शन मिल चुका है और बाकी बचे परिवारों के घरों में बिजली कनेक्शन लगाया जा रहा है।कार्यपालक निदेशक द्वारा ग्राम टाटेकसा में स्थापित 25 केवीए ट्रांसफार्मर को चार्ज कर चालू किया गया। इस कार्य में 45 किमी लंबी 11 केवी लाइन, 87 निम्नदाब पोल और 17 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। कार्यपालक निदेशक श्री सेलट ने बताया कि इन दुर्गम गांवों तक 11 केवी लाइन बिछाने के लिए वन विभाग से एनओसी प्राप्त करने से लेकर उपकरणों की ढुलाई का काम चुनौतीपूर्ण था। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के संकल्प और समर्पित तकनीकी टीम के प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ अब नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय का ग्रामीणों ने महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का भी छिंद पत्तों से बने पारंपरिक गुलदस्तों से अभिनंदन किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की ज़मीनी समस्याएं सुनीं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने राशन दुकान का निरीक्षण किया, जहां हितग्राहियों से बातचीत कर राशन वितरण की नियमितता, गुणवत्ता, और उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न का वजन भी मौके पर करवाया और एक हितग्राही का राशन कार्ड देखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आंगनबाड़ी में बच्चों से आत्मीय वार्तालाप कर उनके अक्षर ज्ञान, रंग-पहचान आदि की जानकारी ली और बच्चों को चॉकलेट वितरण किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें अंदल कोसम माता मंदिर निर्माण के लिए 4 लाख रूपए की स्वीकृति, ग्राम में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थापना, नाहाड़ी तक संपर्क सड़क का निर्माण तथा गांव के सभी पारा को जोड़ने हेतु पुलिया और सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली दंतेवाड़ा की छात्रा रमशिला नाग से भेंट की, उसे पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्राम मुलेर में मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा न केवल सुशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी साबित करता है कि राज्य सरकार प्रदेश के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कटिबद्ध है।दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत मुलेर: योजनाओं के क्रियान्वयन से हो रहा सर्वांगीण विकासउल्लखेनीय है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत मुलेर विकास की नई इबारत लिख रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभिन्न सरकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन ने इस गांव को सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सेवा की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान किया है।बड़े बचेली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुलेर जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर स्थित है। कुल 112 परिवारों में 474 लोग निवासरत हैं, जिनमें 100 प्रतिशत माड़िया जनजाति के लोग हैं। गांव में दो आंगनबाड़ी केन्द्र (बाल्केपारा व पटेलपारा) संचालित हैं। गांव में 6 महिला स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें लक्ष्मी समूह को डीएमएफ मद से ट्रैक्टर प्रदाय किया गया है। इसका उपयोग खेती के साथ-साथ किराए पर भी किया जा रहा है। बीपीएल कार्डधारी परिवारों को राशन की नियमित आपूर्ति की जा रही है। गांव में सौर ऊर्जा से होम लाइटिंग की व्यवस्था है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत ग्राम मुलेर में महिलाएँ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ आत्मसम्मान का अनुभव हो रहा है। मुलेर ग्राम पंचायत सुदूर आदिवासी क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जमीनी पहुँच और सुचारू क्रियान्वयन का एक अनुकरणीय उदाहरण है। यहां जनभागीदारी और प्रशासनिक तत्परता से विकास की दिशा में सतत और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
- डब्ल्यूआरएस क्षेत्र में रेल्वे की भूमि पर बन्द किये गए कच्चे नाले को शीघ्र खुलवाने दिए निर्देशबारिश में जलभराव नहीं होने देने नालों की तले तक सफाई कर लद्दी निकालने के निर्देशरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के तहत वीरांगना अवन्ति बाई लोधी वार्ड नम्बर 6 के क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस के समीप नाला,डब्ल्यूआरएस कॉलोनी नाला, वाल्टेयर लाईन नाला, जाग्रति नगर नाला, मांझीपारा नाला की सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड 6 के पार्षद श्री खगपति सोनी सहित जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया, उप अभियंता श्री सुधीर भट्ट सहित अन्य सम्बंधित जोन 2 अधिकारियों की उपस्थिति में किया. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे को डब्ल्यूआरएस क्षेत्र में रेल्वे की भूमि पर निवासरत लोगों द्वारा सब्जी उगाने बाड़ी लगाकर बन्द किये गए कच्चे नाले को खुलवाने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ, ताकि बन्द नाले के मुहाने शीघ्र खुलवाकर बारिश पूर्व नाला सफाई अच्छी तरह सुव्यवस्थित करवाई जा सके और बारिश में जलभराव की समस्या से जागृति नगर, मांझी नगरसहित रेल्वे क्षेत्र की मलीन बस्तियों में जल का भराव की समस्या नहीं आने पाए. सभापति ने बड़े नालों की तले तक सफाई करके लद्दी निकालने के निर्देश दिए हैँ, ताकि बारिश में नालों से गन्दे पानी का बहाव अच्छी तरह हो सके और निकास सुगम बना रह सके.
-
रायपुर। नगर निगम जोन 4 अंतर्गत सुशासन तिहार अंतर्गत सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ आयुक्त विश्वदीप, जोन 4 जोन अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों सहित शिविर में रायपुर नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने बीपी की जांच करवाई, वहीं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रक्त जांच करवाई।
- भिलाईनगर। मोर संगवारी योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना चल रही है, घर बैठे-बैठे शासकीय कार्यों का निराकरण करवा सकते हैं। नगर निगम भिलाई के द्वारा मोर संगवारी योजना में हितग्राहियों को जो लाभ प्रदान किया जा रहा है, उसमें नगर निगम भिलाई का पुरे राज्य में तीसरे स्थान पर है। नागरिको को जो भी निगम संबंधी दस्तावेज की आवश्यकता है, उसे घर बैठे-बैठे टोल फ्री नबंर 14545 पर कॉल करके बनवा सकते हैं। मोर संगवारी के एजेंट आपके घर आयेगे, संबंधित कार्य के लिए दस्तावेज लेकर आफिस में आकर बनवा देगें। बनवाकर प्रमाण पत्र ले जाकर घर में पहुंचा देगें। इन सभी कार्यो के लिए उनका शुल्क मात्र 50 रूपये है। घर पर ही बैठे-बैठे प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। शासन की बहुत ही अच्छी योजना चल रही है, इस कार्य के लिए निगम या सरकारी दफतर आने की आवश्यकता नहीं है।मोर संगवारी के नोडल अधिकारी सुश्री दिप्ती साहू ने बताया कि निगम भिलाई द्वारा संगवारी के माध्यम से प्रदान किए गए प्रमाण पत्र इस प्रकार से है। विवाह प्रमाण पत्र 2765, मृत्यु प्रमाण पत्र 1204, जन्म प्रमाण पत्र 1991, दुकान एवं स्थापना पंजीयन/गुमस्ता लाइसेंस 354, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन 12685, पैन कार्ड सेवा 271, आधार मोबाईल नबंर अपडेट 13287, मूल निवासी प्रमाण पत्र 1354, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र 61, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 281, आय प्रमाण पत्र 3392, एपीएल राशन कार्ड 266, विवाह सुधार 125 इस प्रकार कुल 40336 प्रमाण पत्र बनाकर नागरिकों को लाभान्वित किया जा चुका है।नागरिको को पहले इसी कार्य के लिए नगर निगम भिलाई में आकर अपना समय, पेट्रोल एवं पैसा खर्च करना पड़ता था। अब यही सब काम घर बैठे-बैठे मात्र 50 रूपये देकर मिल रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मोर संगवारी को 14545 पर कॉल करें और घर बैठे सभी 27 प्रकार के दस्तावेज का लाभ प्राप्त करें।
- अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देशबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर एक बार फिर सख्ती दिखाई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की तत्काल कमेटी बनाकर इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर प्रमुख अभियंता ने विभागीय अधिकारियों की कमेटी बनाकर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एल.डब्ल्यू.ई. योजना के तहत निर्माणाधीन नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में गुणवत्ताहीन कार्य के संबंध में सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रमुख अभियंता को वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने कांकेर मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री संजय सूर्यवंशी और कार्यपालन अभियंता श्री के.के. सरल की दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में किये गये कार्य की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के परीक्षण प्रयोगशाला को ले जाकर कार्य की सूक्ष्मता से जांच करने को कहा है। उन्होंने इस जांच में आवश्यकतानुसार उप अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं की सेवाएं लेने के लिए भी निर्देशित किया है। प्रमुख अभियंता ने सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन अनिवार्यतः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन कार्यों के जिम्मेदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विगत जनवरी में भी गुणवत्ताहीन कार्यों पर जवाबदेही तय करते हुए बीजापुर से लेकर रायपुर तक अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई थी। राज्य शासन ने गुणवत्ताहीन कार्यों पर सख्ती बरतते हुए अधिकारियों को निलंबित करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एफआईआर तक की कार्रवाई की थी।
- तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द हीरायपुर/ छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.टेक, एम.फार्मा, एम.बी.ए., एम.सी.ए. जैसे विभिन्न कोर्सों में सीधे एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टलwww.cgdteraipur.cgstate.gov.in पद पर उपलब्ध कराया जाएगा। समस्त प्रवेश नियम भी इसी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, पुनर्वास प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि यथाशीघ्र बनवा लें। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर तैयारी करने और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
















.jpg)
.jpg)









