- Home
- छत्तीसगढ़
- धमतरी। धमतरी जिले में तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है, जिसमे दो बच्ची सगी बहन है। सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नगरी शासकीय अस्पताल भेजा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम बेलरगांव निवासी काजल यादव, यामिनी यादव पुत्री धन्नुलाल यादव (18), पायल यादव पुत्री धन्नुलाल यादव (14) तथा सेविका कोर्राम पुत्री सुरेश कोर्राम (14) मंगलवार 29 अक्टूबर की सुबह गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान नहाते-नहाते एक बच्ची डूबने लगी, जिसे बचाते हुए डूबने से तीनों की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।
- भिलाईनगर। धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दिपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणो के द्वारा बनाये गये मिट्टी के दिये का ही उपयोग करें। अभी नगर के सभी क्षेत्रों में कुम्हारो द्वारा बनाये गये दिये का विक्रय किया जा रहा है। बहुत सी ग्रामीण महिलाएं गांव से कुम्हारो के बने दिये लाकर गली, मोहल्लो, कालोनियों में कलश दिया, घड़ा, गुलदान, गुल्लक इत्यादि की बिक्री कर रही है। कलेक्टर सुश्री ऋृचा प्रकाश चौधरी ने सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो को आदेशित किये है, कि इस प्रकार के ग्रामीण अंचलो के बने सामग्रीयों का अधिकत्म उपयोग करें।इसी तारतम्य में आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा नगर निगम के सभी जोन कमिश्नर, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है कि कुम्हारो के बने दिये बेचने वालो का सहयोग किया जाए। अधिक से अधिक लोगो को मिट्टी के बने दिये खरीदने के लिए प्रेरित किया जाए। दिया बेचने वाले कुम्हारो से किसी प्रकार की कर की वसूली न की जाए। नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा भी अपने-अपने घरों में ग्रामीण अंचल द्वारा बनाये गये दियो का ही उपयोग किया जाएगा।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल द्वारा नागरिको से अपील की है कि ग्रामीण अंचल के बने मिट्टी के दियो का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिस दिये से हम अपने घरो में रोशनी करेगें, उस दिये को बेच कर जो पैसा मिलेगा, उससे हमारे ग्रामीण अंचल के कुम्हार भाईयो के घरो में भी दिपावली अच्छे से मनेंगी।
- - 1 से 6 नवंबर तक शासकीय भवनों में की जाएगी रौशनी- 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव को आयोजन पुरानी गंज मंडी में-समय सीमा प्रकरणों का निराकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए- एडीएम-30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथदुर्ग / अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद एक्का की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। एडीएम श्री एक्का ने बैठक में रन फॉर युनिटी के आयोजन, राज्योत्सव की तैयारी और समय सीमा प्रकरणों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को प्रति वर्ष पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। चुंकि 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर शासकीय अवकाश होने के कारण रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। एडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे रविशंकर स्टेडियम परिसर से प्रारंभ होगा। इसमें शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे। यह दौड़ रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा, जिला अस्पताल, बस स्टैण्ड से चर्च होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम परिसर में समाप्त होगी। यहां पर सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे। इसी प्रकार सभी शासकीय कार्यलयों में भी 30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेंगे। एडीएम श्री एक्का ने राज्योत्सव के संबंध में अवगत कराया कि शासन के मार्गदर्शी निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन पुरानी गंज मंडी में किया जाएगा। 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रौशनी की जाएगी।एडीएम ने कहा कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा राज्योत्सव के आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। जिसके अनुसार श्री अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री बजरंग दुबे अपर कलेक्टर दुर्ग, श्री विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। श्री मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग एवं जिला सत्कार अधिकारी को जिले में मंत्रीगण/संसदीय सचिव एवं गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र के वितरण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग को स्थल की साफ सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था का, श्री ए.के. श्रीवास कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सुरेश पांडेय कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन, श्री प्रकाश देवरे कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं श्री आर.एल. गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच, स्टॉल, बैरिकेटिंग, सोफ़ा-कुर्सी, माइक, लाइटिंग आदि की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। श्री हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्री अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग एवं श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच की सभी व्यवस्था का, श्री एस.एल. लकरा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग को अतिथियों हेतु शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो की व्यवस्था का, श्री टीएस अत्री खाद्य नियंत्रक दुर्ग, श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग एवं श्री राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को स्थानीय कलाकारों को रुकवाने एवं ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा मंच संचालन का कार्य भी करेंगे। डॉ मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग और डॉ हेमंत साहू सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दुर्ग को चिकित्सा सुविधा-एंबुलेंस व्यवस्था हेतु, श्री संदीप कुमार भोई उपसंचालक कृषि दुर्ग, श्री दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी दुर्ग, श्रीमती पूजा कश्यप साहू उपसंचालक उद्यानिकी दुर्ग एवं श्री पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग को आवश्यकता अनुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि, मंच पर कलाकारों के सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था और महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं श्री उत्कर्ष पांडेय कार्यपालन अभियंता लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग पेयजल की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा श्री एम.एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क दुर्ग को राज्योत्सव के प्रचार-प्रसार का, श्री सीमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग दुर्ग और श्री विकास सरोदे श्रम पदाधिकारी दुर्ग को अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन का एवं सर्व विभाग प्रमुख जिला दुर्ग को विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियां का पोस्टर बैनर अथवा लाइव प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी स्टॉल आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। एडीएम श्री एक्का ने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्व के अनुसार अभी से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार समय सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। सांसद/विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की निर्माण कार्य एजेंसी विभाग यूसी/सीसी जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को उपलब्ध कराए। इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय के पत्रों पर विभागीय अधिकारी समय सीमा में जवाब/दावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायल को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएमसी 16 पुराना शिव मंदिर कॉलोनी, वैशाली नगर, सुपेला भिलाई, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्री शुभम जैन आत्मज श्री सुभाष चंद जैन की विगत 07 दिसंबर 2022 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ मोटर दुर्घटना होने से घोर उपहति होने की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा श्री शुभम जैन को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- -कहा : सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी-मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी-राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया। श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।मंत्री श्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते।खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े।गौरतलब है कि इस वर्ष दीपावली के उत्सव को देखते हुए 29 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर श्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।
- रायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी सहित राज्यपाल के परिजन उपस्थित रहे।
- -10 एकड़ क्षेत्र में 24 माह में तैयार होगा 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान-CRIYN से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की तरफ अग्रसर होंगे छत्तीसगढ़ के युवा: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवालरायपुर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। श्री मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम रही है।केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान रायपुर को केन्द्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (सीसीआरवायएन) के तहत स्थापित किया जा रहा है। 90 करोड़ रूपए की लागत से इस संस्थान का निर्माण 24 माह में पूरा होगा। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ की भूमि विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा जो गैर संचारी रोगों जैसे मोटापा, प्रीडायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, व गठिया आदि के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा।अनुसंधान केन्द्र में बाह्य रोगी और प्रशासनिक ब्लॉक, आंतरिक रोगी ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, योग हॉल, आहार केन्द्र, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग के साथ ही अनुसंधान ब्लॉक भी स्थापित होंगे। यह केन्द्र स्पा और वेलनेस थेरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम संचालित करेगा।केंद्र में वेलनेस थिरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम का भी संचालन होगा। इस संस्थान के शुरू होने से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों के बारे में नए ज्ञान का विकास होगा।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश अपनी पुरानी पद्धतियों को संजोकर लगातार आगे बढ़ रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के रूप में जो उपहार दिया है उसे हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी याद करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र के स्थापित हो जाने के बाद राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। युवा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सक्षम बनेंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश योग और आयुर्वेद में सदैव अग्रणी रहा है और इस तरह के अनुसंधान केंद्रों के खुलने से इस परंपरा को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार ,मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है।रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री खुशवंत साहेब, विधायक श्री मोती लाल साहू, आयुष विभाग के अधिकारी एवं आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
- -हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान-खुशियों में नहीं लगेगा ग्रहण, घर पर बना पाएंगी व्यंजनरायपुर / वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई...इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती थी और न ही घर पर कोई पसन्द का व्यंजन बना पाती थीं। अब जबकि महतारी वंदन योजना से खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपए जमा हो रहे हैं तो इन गरीब महिलाओं को त्यौहार जैसे खास अवसरों में मुस्कुराने के साथ ही खुद का और रिश्तेदारों के मुंह मीठा करने का मौका मिल गया है।महतारी वंदन योजना में नाम जुड़ने के पश्चात हर महीने एक-एक हजार रुपए अपने खाते में प्राप्त करने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई की जिंदगी बहुत ही चुनौतियों तथा संघर्ष के बीच घिरी हुई है। घने जंगल में बसाहट में रहने वाली दशरी बाई के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। वह कुछ खास सीजन में कुछ रुपये वनोपज संग्रहण से जोड़ पाती है, इस बीच जिंदगी बहुत ही मुफलिसी से कटती है। उसके लिए घर का जरूरी सामान व राशन के इंतेजाम से और कुछ होता ही नहीं है। वह बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक हजार रुपए जो खाते में भेजा है वह उनके लिए बहुत ही काम आती है। राशन से जुड़े सामान खरीदने के साथ ही अपनी जरूरतों के सामग्री खरीद लेती है। उन्होंने बताया कि पति पण्डाराम को कभी-कभी काम मिलता है तो करते हैं। दशरी बाई ने बताया कि आने वाले दिनों में त्यौहार है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उसके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे पहले कई त्यौहार खाली हाथ बीता है। इस बार इस राशि से कुछ न कुछ व्यंजन घर पर जरूर बनाएगी। कोरबा ब्लॉक के अन्तिम छोर के ग्राम डोकरमना की कामता बाई को भी हर महीने एक हजार मिलता है। उन्होंने बताया कि गाँव में मजदूरी मिलना आसान नहीं है। एक हजार रुपये गाँव की महिलाओं के लिए एक बड़ी राशि होती है। यह राशि मेरे खाते में आ गई है और इस पैसे का सदुपयोग इस त्यौहार में होगा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत अन्तिम छोर के ग्राम पतुरियाडाँड़ की पिंकी पैकरा, रामबाई बताती है कि हर महीने उनके खाते में पैसा आ जाता है। उनके लिए महतारी वंदन की राशि उनके संघर्षमय जीवन को राहत पहुचाने वाला जैसा है। वृद्धा रामबाई ने बताया कि खाते में पैसा आने का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अनेक उम्मीदें भी सजने लगी है और इस बात की चिंता नहीं रहती कि त्यौहार जैसे मौके में कुछ पैसे के लिए किसी के आगे हाथ फैलाएं या उधार लें। उन्होंने बताया कि इस बार त्योहार सहित अन्य खास मौके में हाथ में पैसा रहने से अपने या किसी अन्य के लिए कुछ खरीद कर खुशियों को दुगनी कर सकते हैं। हमारे खुशियों को दुगनी करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
- दुर्ग/ दुर्ग संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत श्री घनश्याम प्रसाद बेनर्जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया जिला कबीरधाम को कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कदाचार बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर कबीरधाम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार श्री घनश्याम प्रसाद बेनर्जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया जिला कबीरधाम ने ग्राम बाधामुड़ा विकासखण्ड पण्डरिया, जिला कबीरधाम में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में मद्यपान कर उपस्थित होकर शासन की छबि धूमिल किया है। श्री घनश्याम प्रसाद द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 23 का पालन न कर कर्तव्य अवधि में मादक पेय शराब का सेवन कर अवचार किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
- *सैकड़ों छात्रों ने एक साथ दौड़कर दिया एकता का संदेश**कलेक्टर ने दिलाई एकता की शपथ*बिलासपुर/ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण की अगुआई में ' रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। नेहरू चौक से शुरू हुए 'एकता दौड़' में सैकड़ों छात्रों ने एक साथ दौड़कर एकता का संदेश दिया। कलेक्टर ने छात्रों को एकता की शपथ भी दिलाई।सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर इस वर्ष 29 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन हुआ। नेहरू चौक पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कलेक्टर और एसपी की अगुआई में छात्रों की रैली नेहरू चौक से शुरू होकर सिम्स चौक , गोलाबाजार होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में समाप्त हुई।कलेक्टर अवनीश शरण ने यहां छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश की अखंडता के लिए प्रयास किए और अखंड भारत की सौगात हमें दी। उनके जीवन मूल्य और आदर्शों से हम बहुत कुछ आत्मसात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की राजनैतिक एकता के साथ सामाजिक ,आर्थिक एकता की प्रक्रिया जारी है, जिसमें हम सबको अपना योगदान देना होगा।एसपी रजनेश सिंह ने कहा सरदार पटेल के अडिग निर्णयों ने भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाया है उन्होंने छात्रों से कहा कि हमें श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए स्वयं को तैयार करना है और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका निभानी है, उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं को नशे की बुराई से बचाएं।एकता दौड़ में निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडिशनल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक श्री मनोज सिन्हा , रेड क्रॉस जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना, खेल अधिकारी अवध चंद्राकर, एपीसी मुकेश पाण्डेय, शहरी स्रोत समन्वयक वासुदेव पाण्डेय, व्यायाम शिक्षक तुलिका सिंह, अमित मिश्रा,महेश,अख्तर खान,प्राचार्य चौकसे,अजीत कुजूर, चारी,एम एल पटेल, अखिलेश मेहता के अलावा विभिन्न स्कूल मे स्काऊट गाईड ,एन एस एस,एनसीसी,पीटीआई उपस्थित थे।कार्यक्रम मे शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलो से मिडिल व हाई स्कूल के सैकड़ों छात्र शामिल हुए।
- रायपुर/दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ दक्षिण विधानसभा के विभिन्न मार्गों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, जिला समन्वयक श्री के.एस. पटले, जिला परियोजना अधिकारी एवं स्वीप की सहायक नोडल अधिकारी डॉ कामिनी बावनकर, जिला सहायक परियोजना अधिकारी श्री चुन्नी लाल शर्मा उपस्थित थे।
-
रायपुर. मुंगेली जिले में करंट लगने से दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया गांव के करीब करंट की चपेट में आने से प्रियांशु यादव (15), अर्जुन यादव (15) तथा राम साहू (20) की मृत्यु हो गई तथा शिवा पांडे (20) घायल हो गया है। पटेल ने बताया कि पथरिया गांव में सड़क किनारे त्रिमूर्ति पेट्रोल पंप के सामने झालर लाइट लगाने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था। उनके मुताबिक, जब चारों पेट्रोल पंप की ऊंची सीढ़ी को धक्का देकर ले जा रहे थे तब उनकी सीढ़ी हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गई। इस घटना में चारों व्यक्ति करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी और बिजली प्रवाह को बंद कराया। पटेल ने बताया कि बाद में वहां मौजूद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे हुए तीन व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल शिवा पांडे को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल भी घटनास्थल पहुंच गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। - बिलासपुर /लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शासन के निर्देशानुसार 29अक्टूबर को सवेरे 6.30 बजे शहर में"एकता दौड़" का आयोजन किया गया है। दौड़ में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्रांर्गत आने वाले विद्यालयों के विद्यार्थी, स्काउट गाईड तथा एन.सी.सी. केडेट्स की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।चूंकि वर्तमान में विद्यालयों में दीपावली अवकाश है। अतः इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए आप स्वयं अपने विद्यालय के स्काउड गाईड एवं एन.सी.सी. प्रभारी एवं विद्यार्थियों के साथ दिनांक 29 अक्टूबर को प्रातः 06:30 बजे नेहरू चौक बिलासपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें जहां से एकता दौड़ प्रारंभ होकर सिम्स चौक से गोलबाजार होते हुए सेजेस लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त होगा। इस एकता दौड़ में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त सहित जिला प्रशासन के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहेंगे। कलेक्टर ने शहर के लोगों को इस दौड़ में शामिल होने की अपील की है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ-साथ आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ के स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। मुख्यमंत्री श्री साय ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए।
- रायपुर । नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये ।
- - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडीरायपुर / देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन रायपुर में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से 29 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगें । यह दौड़ सुबह 7 बजे से तेलीबांधा तालाब से प्रारंभ होकर गौरेया चौक में समाप्त होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोगों से रन फार यूनिटी में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। 31 अक्टूबर को दीवाली होने के कारण इस बार हम 29 अक्टूबर को यह आयोजन कर रहे है lउन्होंने कहा कि यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधताओं में एकता का महत्व समझाता है और हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि हम सभी इस दौड़ में सम्मिलित होकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें। रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर हम सभी एकजुटता, अखंडता और अपने राष्ट्र के प्रति असीम श्रद्धा को प्रदर्शित करें।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सोमवार शाम को मंत्रालय महानदी भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षणार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप लोगों से उम्मीद है कि जनता की बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षर्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आपको मैदानी क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2023 बैच के 7 अधिकारी एवं राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के 6 अधिकारी एवं 2 सहायक जेल अधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर.पी. कल्लुरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक श्री रतनलाल डांगी, एएसपी डॉ. पंकज शुक्ला, मेजर ड्रिल प्रशिक्षक श्री उदय सिदार भी उपस्थित थे।
- -नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2030 तक के लिए होगी लागू-सेवा उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहन का प्रावधान-औद्योगिक नीति 2024-30 में सेवानिवृत्त सैनिकों, अग्निवीरों, कमजोर वर्ग, नक्सल पीड़ित एवं तृतीय लिंग के उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 को मंजूरी दी गई। नई औद्योगिक नीति में छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। राज्य के प्रशिक्षित व्यक्तियों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए उद्योगों हेतु प्रति व्यक्ति 15 हजार रूपए की प्रशिक्षण वृत्ति प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। नवीन औद्योगिक नीति 01 नवबंर 2024 से 31 मार्च 2030 तक के लिए लागू होगी।उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में निवेश प्रोत्साहन में ब्याज अनुदान, लागत पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट, विद्युत शुल्क छूट. मूल्य संवर्धित कर प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। नई नीति में मंडी शुल्क छूट, दिव्यांग (निःशक्त) रोजगार अनुदान, पर्यावरणीय प्रोजेक्ट अनुदान, परिवहन अनुदान, नेट राज्य वस्तु एवं सेवा कर की प्रतिपूर्ति के भी प्रावधान किये गये हैं।मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में राज्य के युवाओं के लिये रोजगार सृजन को लक्ष्य में रखकर एक हजार से अधिक स्थानीय रोजगार सृजन के आधार पर बी-स्पोक पैकेज विशिष्ट क्षेत्र के उद्योगों के लिये प्रावधानित है। राज्य के निवासियों विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीर सैनिक, भूतपूर्व सैनिकों, जिनमें पैरामिलिट्री भी शामिल है, को नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। नक्सल प्रभावित, कमजोर वर्ग, तृतीय लिंग के उद्यमी भी नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत विशेष प्रोत्साहन के पात्र होंगे।नई औद्योगिक नीति में पहली बार सेवा क्षेत्र अंतर्गत एमएसएमई सेवा उद्यम एवं वृहद सेवा उद्यमों के लिये पृथक-पृथक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। सेवा क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग सर्विसेस, रिसर्च एंड डेव्हलपमेंट सेक्टर, पर्यटन एवं मनोरंजन सेक्टर आदि से संबंधित गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है। इस नीति में बड़ी संख्या में सेवा श्रेणी के उद्यमों को भी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिये पात्र उद्यम माना गया है, जिसमें पर्यटन, मनोरंजन एवं अन्य सामाजिक सेवाओं के सेक्टर तथा सरगुजा एवं बस्तर संभाग में होम-स्टे सेवाओं को भी शामिल किया गया है।इस नीति में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की परिभाषा को भारत सरकार द्वारा परिभाषित एमएसएमई के अनुरुप किया गया है। इन उद्यमों को प्राप्त होने वाले प्रोत्साहनों को अन्य राज्यों की तुलना में प्रतिस्पर्धी बनाया गया है। निवेशकों की सुविधा के लिये सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों एवं वृहद उद्योगों के लिये पृथक-पृथक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन प्रावधान किए गए हैं।नई औद्योगिक नीति में फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा गैर काष्ठ वनोत्पाद (एनटीएफपी) प्रसंस्करण, कम्प्रेस्ड बॉयो गैस, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस (ए.आई), रोबोटिक्स एण्ड कम्प्यूटिंग (जी.पी.यू), आई.टी., आई.टी.ई.एस., डेटा सेंटर, जल विद्युत परियोजनाओं, सौर ऊर्जा परियोजनाओं आदि के लिए आकर्षक पृथक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन का प्रावधान है।इस नीति के माध्यम से युवाओं को अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनाने के लिये उद्यम क्रांति योजना का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये अनुदान युक्त ऋण प्रदान किये जाने का प्रावधान है।थ्रस्ट सेक्टर के ऐसे उद्योग, जहां राज्य का प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है और जहां भविष्य के रोजगार आ रहे हैं, उन क्षेत्रों के लिये अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान है। राज्य के कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को देश के औद्योगिक मानचित्र में स्थान दिलाने के लिये इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर की स्थापना का प्रावधान है।गौरतलब है कि नई औद्योगिक नीति के निर्माण के लिए उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ एक वर्ष तक संवाद करके गहन परामर्श किया गया। देश के अग्रणी राज्यों की औद्योगिक नीतियों का अध्ययन करने के उपरांत राज्य की अनिवार्य स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सर्वश्रेष्ठ प्रावधानों को इसमें शामिल किया गया है।उद्योग मंत्री ने बताया कि नई नीति के माध्यम से राज्य के सभी क्षेत्रों के समग्र, संतुलित एवं समावेशी औद्योगिक विकास को ध्यान में रखकर विकासखंडों को तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया है। प्रथम समूह में 10 विकासखंड विकासशील, द्वितीय समूह में 61 विकासखंड पिछड़े एवं तृतीय समूह में 75 विकासखंड जो औद्योगिक के मामले में अति पिछड़े है, उन्हें शामिल किया गया है।
-
रायपुर / दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 01 नवंबर को राज्यभर के कोषालय और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस आशय का आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।
- -चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर जताया आभार-पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों पर जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्रीरायपुर / लंबे अरसे से सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आज बड़ी राहत मिली, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर इस परीक्षा के रिजल्ट आज सवेरे घोषित कर दिए गए।इस परीक्षा में 959 युवाओं का चयन सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पदों पर हुआ है। परीक्षाफल घोषित होने से उत्साहित अभ्यर्थियों ने आज नवा रायपुर सर्किट हाउस में मख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। चयनित अभ्यार्थियों में से लगभग 30 से 40 अभ्यर्थी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।भिलाई से आई वयोवृद्ध श्रीमती दुलारबाई देवांगन के नाती और नाती बहु का चयन इस परीक्षा में होने की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लंबे इंतजार के बाद उनके नाती श्री तिलक देवांगन और नाती बहु श्रीमती भारती देवांगन का चयन हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया। चयनित अभ्यर्थियों के परिजनों और अभ्यर्थियों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने चयनित अभ्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा इस वर्ष आप सबकी दीपावली अच्छी होगी। आप लोग अपने चयन की खुशियां मनाएं। दीपावली तथा राज्य स्थापना दिवस पर दीप जलाएं।मुख्यमंत्री ने चयनित उपस्थित अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोग बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। जनता के रक्षक के रूप में आप पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। नक्सली चुनौती का सामना करने के साथ कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आप पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। आगे भी विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के अनुसार कार्य कर रही है। सभी के सहयोग से हम विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। इस कार्य में आप सभी की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी चन्द्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में ज्वाईनिंग दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन दीपावली के कारण कल किया जा रहा है, इसमें आप लोग भी अपनी भागीदारी करें।जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आप लोगों को देश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। आप छत्तीसगढ़ और देश की सेवा करेंगे, साथ ही गैर कानूनी कार्यों पर नकेल कसने का काम भी करेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद आपके माता-पिता और परिवारजनों के चेहरे पर दिख रही खुशी मन को सुकुन देने वाली है।इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी नितिन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से परीक्षा का रिजल्ट दीपावली के पहले घोषित होने से त्यौहारों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। चयनित अभ्यर्थी सुश्री निधि ने कहा कि आज चयनित उम्मीद्वारों के लिए खुशी का दिन है। चयनित सभी लोगों की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। इस अवसर पर एडीजीपी श्री एस.आर.पी. कल्लुरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत 2018 में शुरू हुई थी। पिछले वर्ष अगस्त-सितम्बर में इंटरव्यू हुआ था, तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
- -शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन-अतिथियों एवं वक्ताओं ने देश व समाज के नवनिर्माण में जनजातीय समाज के योगदानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दीबालोद । गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज की अतीत एवं सांस्कृतिक विरासत अत्यंत वैभवशाली है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पुस्तक ’डिस्कवरी आॅफ इण्डिया’ में कहा कि आदिवासियों की संस्कृति विश्व की समस्त संस्कृतियांे की जननी है। श्री ठाकुर शनिवार 26 अक्टूबर को मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत एवं उनके ऐसिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. यशवंत कुमार साव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हल्बा समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईपीएस श्री आरएस नायक एवं सहवक्ता के रूप में वनवासी समाज के सचिव श्री कृष्णा साहू उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नई पीढ़ी को जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत एवं उनके सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्र व समाज के निर्माण में उनके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक योगदानों एवं विशेषताओं की जानकारी देने हेतु शिक्षण संस्थानों में इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र व समाज के ऊपर जब भी विपत्ति आई है आदिवासी समाज के लोगों ने उस विषम परिस्थितियों में देशवासियों के साथ मिलकर उन चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास का यदि गंभीरता से छीद्रान्वेषण किया जाए तो देश में फिरंगियों के विरूद्ध स्वाधीनता संग्राम की बिगुल आदिवासियों ने ही फंूका। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के पूर्व झारखंड में तिलका मांझी एवं छत्तीसगढ़ में परलकोट के जमींदार शहीद गैंदसिंह नायक जैसे अमर शहीदों ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का शंखनाद शुरू कर दिया था।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. यशवंत कुमार साव ने भी जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र व समाज के लिए उनके सांस्कृतिक आध्यात्मिक योगदानों पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री आरएस नायक ने स्वाधीनता संग्राम में समाज के नायकों के योगदान के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके योगदानों को अद्वितीय एवं अप्रीतिम बताया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समारोह के सहवक्ता वनवासी समाज के सचिव श्री कृष्णा साहू ने जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, सांस्कृतिक विरासत, स्वाधीनता आंदोलन में उनका योगदान, उनके स्वभावगत विशेषता, राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदानों के संबंध में बहुत ही रोचक एवं पे्ररणास्पद जानकारी दी। इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत विषय पर आधारित रंगोली एवं निबंध आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री प्रमोद कुमार भारती एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. रामेश्वर प्रसाद ठाकुर ने किया।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किये गये है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के सभी शासकीय भवनों में 1 नवंबर से 6 नवंबर तक रात्रि में रोशनी करने कहा है। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम परतोड़ी निवासी श्री महेत्रूराम ने किसान ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान कराने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम कुटेला निवासी कुमारी सतवंतिन ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 02 शिव विहार के सभी वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत महमंद और नयापारा के सड़क को सी.सी. रोड के रूप में निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह रोड महमंद और नयापारा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है जिसके कारण आये दिन ट्रेफिक और सड़क पर दुर्घटना जैसी समस्या बनी रहती है। वार्डवासियों ने कहा कि सी.सी. रोड बन जाने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरगहनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने शासकीय वन भूमि से कब्जा हटवाने आवेदन दिया है। मंगला जेपी विहार निवासी श्री मनीराम कौशिक ने भूमि सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मोपका बंगाली पारा निवासी श्रीमती रेखा भोसले ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे।



.jpg)











.jpg)








.jpg)


.jpg)