- Home
- छत्तीसगढ़
- -चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चारायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शुक्रवार को रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की।भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल रायपुर भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को जवानों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़ा है।
- -जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ मंजूर-बनेगा करीब डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, शहर का ट्रैफिक होगा स्मूथ-एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित, फुंडहर चौक से आगे एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड से जोड़ने फ्लाईओवर की पहले ही दी जा चुकी मंजूरी-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर का प्रस्ताव अगले बजट में शामिल करने के दिए निर्देशरायपुर। उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने तथा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आज जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण से गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक जी.ई. रोड पर शहर का यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।रायपुर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन (16.61 मीटर चौड़ा) फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा।एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फुंडहर चौक से आगे अटल एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड (एयरपोर्ट रोड) से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा पहले ही फ्लाईओव्हर निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक यातायात सुगम हो जाएगा।
- -न्याय-प्रक्रिया में तेजी एवं पारदर्शिता पर विशेष जोररायपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में नए कानूनी प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा नागरिक हित में किए गए बदलावों को विस्तार से पेश किया गया है, जो न्याय-प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, स्पष्ट और तेज बनाने में सहायक होंगे।मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक समाज की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम काफी अहम है। न्याय का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का भाव जगाना भी है, उन्होंने कहा कि नई विधियाँ नागरिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए, अपराध नियंत्रण और निवारण में पूरी तरह से मददगार साबित होंगी।प्रदर्शनी में विभिन्न आपराधिक मामलों से जुड़ी नई प्रक्रियाओं, न्यायालयों में सुनवाई की गति बढ़ाने के उपाय तथा कानून प्रवर्तन में सुधारों की व्यापक जानकारी दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता और सुरक्षा भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।यह प्रदर्शनी अगले सप्ताह तक आम जनता के लिए खुली रहेगी, जिससे सभी वर्ग के लोग नई कानूनी व्यवस्थाओं को समझ सकें और इसका लाभ ले सकें। आम जनता प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था के नवोन्मेष की झलक पा सकती है, जिससे आने वाले समय में सामाजिक स्थिरता और सुरक्षा को एक नया आयाम मिलेगा।
- -सरल और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से खुश किसान भूपेश सिंह ने व्यवस्था पर जताया आभाररायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित धान खरीदी अभियान किसानों के लिए आशा और विश्वास का मजबूत आधार बन रहा है। प्रति क्विंटल 3,100 रुपए की समर्थन मूल्य दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों के चेहरे पर संतोष और समृद्धि की नई चमक लाई है।दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत गनियारी के रसमड़ा उपार्जन केंद्र में शुक्रवार को सिलोडा गांव के प्रगतिशील किसान श्री भूपेश सिंह ने अपने दूसरे टोकन के तहत 96 क्विंटल धान की बिक्री की। लगभग 5.19 हेक्टेयर रकबे वाले श्री सिंह पहला टोकन भी सफलतापूर्वक बेच चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में कावेरी किस्म का धान लगाया था, जिसकी पैदावार उन्हें बेहद संतोषजनक मिली है। पिछले वर्ष भी उनकी उपज बेहतर रही थी, जिससे उन्हें खेती के प्रति और अधिक भरोसा मिला।किसान भूपेश सिंह बताते हैं कि धान की फसल हमारे लिए केवल अनाज नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत का प्रतिफल है। इसी से हमारा घर-परिवार चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और जीवन व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ता है। यह हमारी रोज़ी-रोटी और जीवन का आधार है।रसमड़ा उपार्जन केंद्र में खरीदी कार्यों के दौरान उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। बारदाने भरने, तौलने, सिलाई करने और धान को गुणवत्ता के आधार पर स्टैक में व्यवस्थित करने जैसे सभी कार्य समिति कर्मचारियों द्वारा सुचारू रूप से किए जा रहे थे। पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।श्री भूपेश सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की जा रही इन व्यवस्थाओं से न केवल उन्हें सुविधा मिल रही है, बल्कि खेती के प्रति उनका विश्वास भी और मजबूत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
- - जिला स्तर पर प्रथम स्थान जीतकर रबिना और टीम ने संभागीय मंच तक बनाई शानदार जगह-बस्तर ओलंपिक ने सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभाओं को दिया बड़ा अवसर, खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभाररायपुर । बस्तर के सुदूर अंचलों में दबी पड़ी खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच देने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रारंभ किए गए बस्तर ओलंपिक ने अबूझमाड़ के युवाओं के जीवन में नई उमंग और नई दिशा जगाई है। 2024 में पहली बार आयोजित हुए इस महोत्सव की अभूतपूर्व सफलता के बाद, इस वर्ष पुनः भव्य रूप में बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 13 दिसंबर तक जगदलपुर में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर की नजरें अबूझमाड़–ओरछा की बेटियों पर टिकी हैं।जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रबिना पोटाई के नेतृत्व वाली नारायणपुर की जूनियर खो-खो टीम ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। ओरछा की शांत-पहाड़ी गलियों से निकलकर प्रदेश स्तर के मंच तक पहुंची यह टीम अब अपने जिले के लिए नए कीर्तिमान बनाने को तैयार है।अबूझमाड़ ओरछा की रबिना पोटाई ने बताया कि बचपन से ही उसका मन खेल में लगता था। मेरे माता-पिता नहीं और हम लोग 4 भाई-बहन हैं वे हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते हैं। पहले हमारे क्षेत्र में न तो अच्छे अभ्यास के साधन थे और न ही बड़े प्रतियोगिताओं का अनुभव मिल पाता था इसलिए हमारी प्रतिभा अक्सर दिख नहीं पाती थी। जब से बस्तर ओलंपिक शुरू हुआ है तब से हमें वह मंच मिला जिसकी हमें वर्षों से आवश्यकता थी। मैंने पिछले साल भी इसमें भाग लिया था और संभाग स्तर तक पहुँचकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उस अनुभव ने मुझे और मजबूत किया। इस बार हमने और कड़ी मेहनत की है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि नारायणपुर जिले को खो-खो में प्रथम स्थान दिलाना है। मैं चाहती हूँ कि मेरा गाँव, मेरा स्कूल और मेरा जिला मुझ पर और मेरे पुरे टीम के ऊपर गर्व महसूस करे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का इस पहल के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह आयोजन हमें बड़े मंचों तक पहुँचने का मौका दे रहा है और हम सभी अपनी पूरी क्षमता दिखाएँगे।रबिना के साथ खेलने वाली खिलाड़ी हैं सलोनी कोवाची, सुंदरी पोटाई, रोशनी कुमेटी, सनिता, सरीता मंडावी, शिवानी कचलाम, अंजु रावल, कविता पद्दा, ममता वड्डे, मनिषा पोटाई और सुनिता उसेंडी। इन खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अनुशासन और निरंतर अभ्यास से जिला स्तर पर श्रेष्ठता साबित की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक की शुरूआत ने सुदूर व घने जंगलों में रहने वाली पीढ़ियों के नजरिये में बदलाव लाया है। पहले जहां प्रतिभा नजरअंदाज होती थी वहाँ अब संरचित मंच और प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध हैं। रबिना और उनकी टीम की यह उपलब्धि सिर्फ खेल की जीत नहीं है यह सामाजिक बदलाव आत्मविश्वास और मेहनत की जीत भी है।
-
0गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी किया गया0
0आयुक्त ने सभी निर्माणाधीन भवनों की जाँच करने, सी एंड डी वेस्ट मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश0
रायपुर/ आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मार्ग में अम्बुजा माल, डेकाथलन, श्रीराम बिजनेस पार्क, सफायर ग्रीन, राम वर्ल्ड, अमर मैरिज पैलेस, गोयल गोडाउन, वाइन शॉप में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही सम्पतिकर वसूली, करारोपण हेतु सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण कर स्थल समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को प्रभावी तौर पर राजस्व वसूली करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम हेतु शत - प्रतिशत राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाने निर्देशित किया.
आयुक्त ने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के सभी बड़े बकायादारों को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी करने के निर्देश सभी जोनों के जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को दिए हैं.
आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा विगत दिवस गौरव गार्डन, मधुबन, ओमया, अमायरा का सम्पतिकर वसूली हेतु अभियान चलाकर स्थल सर्वे किया गया और आज गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी कर दिया गया. श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी अतिशीघ्र डिमांड बिल और विवरणी का नोटिस जारी करने की नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने निरीक्षण के दौरान नगर निवेश विभाग के उप अभियंताओं को सभी निर्माणाधीन भवनों की अनुज्ञाओं की स्थल निरीक्षण, जाँच कर प्रतिवेदन देने और सी एंड डी वेस्ट मिलते ही उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा किये गए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर उपायुक्त श्री रमेश जायसवाल, श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, आईटी विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन, उप अभियंता श्री सोहन गुप्ता, श्री अमित सरकार, जोन 9 सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक एवं जोन 9 के अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही. -
रायपुर/ आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा अग्रोहा कॉलोनी स्थित 2050 हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक को हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट जनरल सूखा गीला कचरा ब्लैक पॉलीथिन में देने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आने पर तत्काल नोटिस जारी कर भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है और हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निपटान की उचित व्यवस्था करने के निर्देश जोन 8 जोन कमिश्नर ने 2050 हेल्थ केयर हॉस्पिटल अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा के सम्बंधित संचालक को नोटिस में दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी नोटिस में दी गयी है.
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक दिनांक 13.11.2025 को निगम की वित्तीय आय बढ़ाने हेतु आवेदन शुल्क में वृद्वि किये जाने प्रस्तुत प्रस्ताव में संकल्प पारित किया गया है। जिसके आधार पर काउंटर आवेदन फार्म में निम्नानुसार शुल्क में संशोधन किया गया है। जैसे - भवन अनुज्ञा पक्का निर्माण फार्म 20 रूपये, भवन अनुज्ञा कच्चा निर्माण फार्म 10 रूपये, बिजली एनओसी फार्म 10 रूपये, स्वनिर्धारण संपत्तिकर विवरणी फार्म 10 रूपये, ठेकेदारी पंजीयन फार्म 10 रूपये, नामांतरण फार्म (निगम संपत्ति) 50 रूपये, लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन 10 रूपये, जन्म-मृत्यु के एक माह से अधिक किन्तु एक वर्ष के भीतर शपथ पत्र और विलंब शुल्क 10 रूपये, एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर कार्यपालन मजिस्ट्रेट की अनुमति एवं विलंब शुल्क 10 रूपये किया गया है। इसी प्रकार समाचार पत्रों में विज्ञापित भूखण्डों और दुकान निविदा/निलामी हेतु फार्म को योजना के नियमानुसार शुल्क लिया जायेगा।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को ज़ोन-5 के सेक्टर 10 अंतर्गत विभिन्न नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम, क्रिकेट कोर्ट, अवैध होर्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय और नाला सफाई कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने ज़ोन आयुक्त अमरनाथ दुबे के साथ सेक्टर 10, सड़क 03 पर बने बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था के लिए लगे विद्युत पोल और मेट के तत्काल संधारण का निर्देश दिये। समीप के क्रिकेट कोर्ट की रेलिंग पर एक हॉस्पिटल के नाम से लगे बोर्ड को हटाकर उसके स्थान पर नगर निगम भिलाई का बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया गया।
सेक्टर 10 'ए' मार्केट से लगी सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि नगर पालिक निगम अधिनियम एवं शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए महापौर परिषद की बैठक में संकल्प पारित किया गया है कि सभी अवैध होर्डिंग हटाए जाएं। भविष्य में होर्डिंग लगाने से पहले नगर निगम भिलाई से अनिवार्य रूप से अनुमति लेना आवश्यक है।
सेक्टर 10 'ए' मार्केट रोड किनारे पार्षद अभय सोनी की निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का भी अवलोकन किया गया, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाना है। पार्षद निधि से जनहित के अच्छे कार्य के लिए हर्ष व्यक्त किये।
पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंह द्वारा कराए जा रहे नाला सफाई कार्य का भी निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया और कार्य की सराहना किए।
सड़क 25 पर निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का भी निरीक्षण किया गया तथा उसमें आवश्यक संधारण कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, शंकर सुवन मरकाम, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, सूर्या सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुविधाओं का संधारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और शहर की सुंदरता को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -
- 5214 किसानों से किया 90.22 हेक्टेयर रकबा समर्पण
दुर्ग/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 21896 किसानों से 1,15,550.48 मे. टन धान खरीदी हुई है जिसकी लागत राशि 27,4050.48 लाख रूपए है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। उपार्जन केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए समुचित प्रबंध की गई है। धान खरीदी हेतु केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था है। अब तक 5,214 किसानों ने 90.22 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 6,16,435 मे. टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित है। -
एसएनए मॉडयूल के माध्यम से किया गया जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत सचिवों को 01 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रूपये की राशि का ऑनलाईन भुगतान
बालोद/राज्य में सिंगल नोडल एकांउट (एसएनए) मॉडयूल से ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान करने वाला बालोद प्रथम जिला बन गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत के सचिवों को राशि 01 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रूपये एसएनए मॉडयूल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान किया गया। मॉडयूल के क्रियान्वयन से ग्राम पंचायत सचिवों को राशि उनके खातों तत्काल अन्तरण हो गई। राज्य में सर्वप्रथम जिला बालोद के द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों का मानदेय, वेतन भुगतान एसएनए मॉडयूल से समय पर वेतन प्राप्त होने से ग्राम पंचायत सचिव ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि संचालक, पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार पंचायत संचालनालय अंतर्गत संचालित 06 योजनाओं का क्रियान्वयन एसएनए मॉडयूल से किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव मानदेय वेतन शामिल है। उक्त संबंध में बालोद जिलें के समस्त जनपद पंचायत के तकनीकी टीम द्वारा जनपद स्तर पर कार्यरत समस्त सचिवों का एसएनए पोर्टल में बेसिक जानकारी का इन्द्राज किया गया। इसके साथ ही संबंधित सचिवों के बैंक खाता को मैप करते हुए वैलिडेट किया गया। तत्पश्चात नवम्बर के उपस्थिति को जनपद एडमिन के द्वारा पोर्टल में प्रविष्टि की गई। इसके साथ ही क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण जिला एवं राज्य के तकनीकी अधिकारियों द्वारा त्वरित किया गया। -
मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग करेंगे खेल महोत्सव का शुभारंभ
बालोद/जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 06 दिसंबर को जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के मिनी स्टेडियम कचांदुर में मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग करेंगे। सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं रस्साकस्सी कुल 04 खेलों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्देश्य इंडिया मूवमेंट अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान कर उन्हें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करना है। आज कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के तैयारियों का जायजा लेने जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारियों ने स्थल का मुआयना किया तथा संबंधितों को तैयारीपूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री युवराज मारकंडे, श्री अजीतेश दत्ता राय सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जशपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री भानु यादव, श्रीमती मुक्ता देवी, श्रीमती रीना बरला, श्री मिकलेश यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र रविवार 14 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होकर बुधवार 17 दिसम्बर 2025 को समाप्त होगा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने कहा है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं न ही मुख्यालय से बाहर रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर को तत्काल प्रेषित करने कहा है। कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त कार्यालय में अवकाश के दिनों में भी पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी भी सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरुपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक स्पर्श सदैव ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही समाज को सही दिशा देता है और जनसेवा के कार्यों को अधिक संवेदनशीलता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने में सहायक होता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर राज्य सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
- रायपुर। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर बस्तर जिले के सुदूर गांव चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो पहले नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब शांति और विकास की नई पहचान बन रहे हैं। जहां कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग स्थानीय युवाओं को वानिकी कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्व-रोजगार दे रहा है।लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव और कानूनों की गलत व्याख्या के कारण ग्रामीण विकास के रास्ते से भटक गए थे। शासन के प्रति अविश्वास का माहौल बना दिया गया था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। ग्रामीणों ने इन असामाजिक तत्वों की असल मंशा समझ ली है और वे अब भटकने के बजाय विकास में सहभागी के लिए तैयार हैं। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार संवाद, जागरूकता और विश्वास निर्माण के प्रयासों से ग्रामीणों का नजरिया बदला है। वानिकी कार्यों में स्थानीय लोगों को घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है तथा सामाजिक रूप से भी वे सशक्त हुए हैं।मुण्डागढ़ के आसपास स्थित बांस वनों में इस वर्ष वैज्ञानिक तरीके से वन-उपचार किया गया। इस काम में ग्रामीणों को लगभग 20 लाख रुपये का तत्काल रोजगार मिला, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा होगा। अगले तीन वर्षों में लगभग एक करोड़ 37 लाख रुपये के अतिरिक्त रोजगार की संभावना है। इस क्षेत्र से प्राप्त 566 नोशनल टन बांस के उत्पादन का पूरा लाभ वन प्रबंधन समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास में ही खर्च किया जाएगा।छिन्दगुर और चांदामेटा के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवरण सह सुधार कार्य के तहत बीमार, पुराने और मृत वृक्षों को हटाकर जंगल का उपचार किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को 32 लाख रुपये का तत्काल रोजगार मिल रहा है। काष्ठ उत्पादन से प्राप्त आय का 20 प्रतिशत भी गांव की समिति को मिलेगा। अगले छह वर्षों में लगभग 43 लाख रुपये का अतिरिक्त रोजगार इसी उपचार कार्य से मिलेगा। वन विभाग ग्रामीणों की जरूरतों का भी ध्यान रख कर ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण तथा समिति सदस्यों को टी-शर्ट उपलब्ध कराने जैसी आवश्यकताएं तुरंत पूरी की जा रही हैं।वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता ने कहा कि जो इलाके पहले भय और हिंसा से पहचाने जाते थे, वे आज शांति, आजीविका और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। वानिकी कार्यों के माध्यम से जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करते हुए ग्रामीणों को स्थायी आजीविका दी जा रही है। बस्तर के नक्सल मुक्त गांव यह साबित कर रहे हैं कि जब विश्वास और विकास साथ आते हैं, तब बदलाव होना निश्चित है।
-
--टी सहदेव
भिलाई नगर। तेलुगु सिनेमा के प्रख्यात पार्श्व गायक पद्मश्री घंटसाला की 103 वीं जयंती पर एसएनजी विद्याभवन, सेक्टर 04 में रविवार को पद्मश्री घंटसाला चैतन्य वेदिका के तत्वावधान में पाडुता तीयगा सीजन 9 में तेलुगु फ़िल्मों के मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस संगीतमय कार्यक्रम में स्वर सम्राट एवार्ड से सम्मानित हैदराबाद के डॉ शरतचंद्र और स्वर कलानिधि एवार्डी वैजाग के सोमेश सुरों की महफिल सजाएंगे। सोमेश के नेतृत्व वाले ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में रमण मूर्ति और बाबूराव वाद्ययंत्रों पर संगति करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक-द्वय देवेंद्र यादव और रिकेश सेन तथा मेयर नीरज पाल शिरकत करेंगे।
अध्यक्ष एएस शर्मा और महासचिव के लक्ष्मीनारायण ने बताया कि चैतन्य वेदिका के संस्थापक एवं प्रदेश के कई गायकों के सुर तराशने वाले दिवंगत आर गणपति राव की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के साथ-साथ स्थानीय गायक भी गीत पेश करेंगे। जिसमें जी वेणुगोपाल, बी रामू, के राजू, एमवी गौरीनाथ, जीएस वेंकटसुब्रमण्यम, जे वेंकट रमण, एन चंद्रशेखर, वी प्रकाश राव, डी श्रीनिवास राव, टी लक्ष्मणमूर्ति, एसवीवी शंकर श्रीनिवास, के दिलीप कुमार, के राधा, लता, एमवी श्रुति, जोशना, एसएनकेवी लक्ष्मी, रानी नायडु, उमा तथा लक्ष्मी रानी सुरों का जादू बिखेरेंगे।
-
किसानों को जरूरी सुविधा उलपब्ध कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा बालोद जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिले के धान खरीदी केन्द्रों का सघन दौरा कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समुचित माॅनिटरिंग की जा रही है। जिससे कि बालोद जिले में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक एवं बेहतर ढंग से संपन्न हो सके। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र मोखा-रजोली एवं गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पलारी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले कृषकों को जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाए गए धान का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाने की समझाईश दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की समुचित जाँच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं निगरानी दल के सदस्य के रूप में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय में धान खरीदी केन्द्रों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित कृषकों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की लिमिट की मात्रा को बढ़ाने की मांग की। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में शासन को पत्र प्रेषित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर एवं जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे। -
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भिरई में फुटकर व्यापारी के गोदाम की जाँच कर 200 कट्टा धान जब्त करने की कार्रवाई की
बालोद/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा थोक एवं फुटकर व्यापारियों के घरों, दुकानों एवं गोदामों की सघन जाँच कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भी स्वयं थोक एवं फुटकर व्यापारियों के घरों, दुकानों एवं व्यापारियों की जाँच कर उनके पास धान खरीदी हेतु जारी किए गए अनुज्ञप्ति आधार पर अधिक धान की मात्रा पाए जाने पर धान जब्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भिरई में फुटकर व्यापारी श्री शरद सिन्हा के गोदामों का निरीक्षण कर व्यापारी द्वारा अपने गोदाम में रखे गए अवैध धान को जब्त कराने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान फुटकर व्यापारी श्री शरद सिन्हा के गोदाम में लगभग 80 क्विंटल धान पाया गया। उल्लेखनीय है कि फुटकर व्यापारियों को धान खरीदी हेतु जारी किए गए अनुज्ञप्ति के अनुसार उन्हें केवल 10 क्विंटल धान खरीदी की पात्रता है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने फुटकर द्वारा श्री शरद सिन्हा के गोदाम में लगभग 80 क्विंटल धान प्राप्त होेने पर उक्त सभी धान को जब्त करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने धान जप्ती कार्रवाई सुनिश्चित कर कोटवार की अभिरक्षा में फुटकर व्यापारी शरद सिन्हा को सुपुर्द किया गया। अधिकारियों ने कोटवार को जब्त किए गए धान की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर एवं जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।क्रमांक/965/ठाकुर -
बालोद/केंद्र सरकार के अमृत मिशन के अंतर्गत संचालित महत्वाकांक्षी पहल ’वुमेन फाॅर ट्री’ जिले में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के मामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन कर उभर रही है। यह योजना न केवल वृक्षारोपण को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। ’वुमेन फाॅर ट्री’ योजना तहत बालोद जिले के 08 नगरीय निकायों में अब तक 6,950 पेड़ रोपे जा चुके हैं। वृक्षारोपण से लेकर पौधों की देखभाल, सिंचाई, सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी जिले की विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई है। महिलाओं की इस प्रत्यक्ष भागीदारी ने न केवल पौधों के संरक्षण प्रतिशत को बढ़ाया है, बल्कि सामाजिक स्तर पर पर्यावरणीय चेतना को भी मजबूत किया है। योजना से जिले की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। अब तक 66 महिलाओं को योजना के माध्यम से रोजगार प्रदान किया जा चुका है। इन सभी महिला कार्यकर्ताओं को प्रति माह 08 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में स्थिर सुधार हो रहा है। सरकार द्वारा सभी महिला कार्यकर्ताओं को कार्य सुविधा हेतु साड़ी, जैकेट, जूते तथा संपूर्ण टूलकिट (फावड़ा, कुदाली, बेलचा, धमेला) उपलब्ध कराई गई है। कई महिलाओं ने बताया है कि इस आय से वे अपने बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च एवं स्वयं के विकास में योगदान दे पा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा आने वाले महीनों में वृक्षारोपण के दायरे को और विस्तृत किया जाएगा। योजना का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़कर जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएँ। साथ ही, पौधों के संरक्षण के लिए तकनीकी एवं प्रशिक्षण सहयोग भी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन बालोद ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि ’वुमेन फाॅर ट्री’ योजना को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रशासन ने सभी पंचायतों, संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों को भी इस अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया है ताकि बालोद को और अधिक हराभरा, स्वच्छ तथा पर्यावरण-अनुकूल जिला बनाया जा सके। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली ने बताया कि ’वुमेन फाॅर ट्री’ योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम भी है। महिलाओं की भागीदारी से पौधों के संरक्षण दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि जिले की अधिक से अधिक महिलाएँ इस अभियान से जुड़कर और बालोद को हरियाली व स्वच्छता के क्षेत्र में एक मॉडल जिले के रूप में स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सहयोग कर जल संरचना को सुदृढ़ बनाने की अपील की है। - दुर्ग. कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री अभिजीत सिंह की उपस्थिति में आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सभागार में बैंक से सम्बद्ध जिला दुर्ग, बेमेतरा, बालोद के कृषकों को वर्ष 2026-27 के लिए फसल उत्पादन हेतु अल्पकालीन फसल ऋणमान निर्धारित करने संबंधी बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रकार के फसल उत्पादन हेतु कृषि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ एवं उन्नतशील कृषकों द्वारा विचार मंथन किया गया। फसल उत्पादन हेतु प्रति हेक्टेयर होने वाली व्यय के संबंध में कृषि विभाग व उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत जानकारी अनुसार खरीफ व रबी फसलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए ऋणमान का निर्धारण किया गया। जिसे राज्य स्तरीय तकनीकी समूह को प्रेषित किया जायेगा।बैठक में प्रति हेक्टेयर धान सिंचित के लिए 65,000 रूपए, धान असिंचित 48,000 रूपए, सोयाबीन 53,900 रूपए, चना 46,200 रूपए, गेहूँ 50,000 रूपए, गन्ना उन्नत 1,20,000 रूपए, अरहर/तुअर 45100 रूपए, जिमी कंद 1,60,000, मत्स्य पालन 1,87,000, गौपालन 40800 प्रति गाय, भैंसपालन 47300 प्रति भैंस, भेड़पालन 48400 प्रति भेड़, मक्का 60000, कपास 60000, ग्रीष्मकालीन धान 48000, सूरजमुखी 28600 रूपए प्रस्तावित किया गया। साथ ही उद्यानिकी फसलों के लिए टमाटर, मशरूम, शिमला मिर्च आदि खरीफ व रबी फसलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए ऋणमान का निर्धारण कर प्रस्तावित किया गया। बैठक में श्री संदीप भोई उप संचालक कृषि, श्री संतोष पाटले उप आयुक्त सहकारिता, श्री हृदेश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष, पूर्व संचालक शिव कुमार चन्द्राकर, श्री एस.के.जोशी पशुधन विभाग, श्री नारायण सिंह उद्यानिकी विभाग दुर्ग, डॉ. भारतेष शर्मा, अति.उप संचालक, श्री डी.डी. झॉ पशुचिकित्सा, सुमंत चंद्रवंशी मछली पालन विभाग, प्रगतिशील कृषक दीपक चन्द्राकर, प्रेमलाल नायक, पुरेन्द्र चन्द्राकर, पवन जैन, भगवान सिंह चन्द्राकर, योगेन्द्र दिल्लीवार, बैंक अधिकारी के.के.नायक अधीक्षक, एस.पी.वाहने, धीरेन्द्र देवांगन, लक्ष्मण साहू, झामनलाल साहू उपस्थित रहे।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत दुर्ग जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। जल संचय एवं भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने हेतु मनरेगा के माध्यम से बड़े पैमाने पर जल संरचनाओं का निर्माण स्वीकृत किया गया है।“मोर गांव मोर पानी” अभियान ने दुर्ग जिले में जल संरक्षण की दिशा में नई ऊर्जा और प्रभावशाली परिणाम दिए हैं। वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच जैसी संरचनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी जल प्रबंधन को मजबूत बना रही हैं और जल सुरक्षा के लक्ष्यों को साकार कर रहा हैंयह अभियान छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि तथा जल संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है। अभियान के प्रमुख उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण को ग्रामीण स्तर पर सामूहिक जिम्मेदारी बनाना, पारंपरिक जल स्रोतों कुएं, तालाब, जीर्णाेद्धार विभिन्न तकनीकों से भूजल रिचार्ज बढ़ाना जल संकट की संभावनाओं को कम कर भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि जिले में विभिन्न जनपद पंचायतों के अंतर्गत वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच का निर्माण तेजी से किया जा रहा है- जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पंचायत दमोदा में स्वीकृत राशि 6.47 लाख रूपए सृजित मानव दिवस 1678 कुल गड्ढे 1500, ग्राम पंचायत बोरई में स्वीकृत राशि 9.86 लाख रूपए सृजित मानव दिवस 3014 कुल गड्ढे 2500, ग्राम पंचायत अंजोरा ढाबा में स्वीकृत राशि 4.67 लाख रूपए सृजित मानव दिवस 912 कुल गड्ढे एक हजार।इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत दारगांव में स्वीकृत राशि 7.62 लाख रूपए सृजित मानव दिवस 935 कुल गड्ढे 450, ग्राम पंचायत रौंदा में स्वीकृत राशि 7.16 लाख रूपए सृजित मानव दिवस 456 कुल गड्ढे 210 किया जा रहा है। अभियान का प्रभाव वर्षा जल संचयन में वृद्धि, जल बहाव एवं मिट्टी कटाव में कमी भूजल स्तर में सुधार के सकारात्मक संकेत सामुदायिक सहभागिता से जल संरक्षण गतिविधियों को मिली मजबूती मनरेगा के माध्यम से ग्रामवासियों को सतत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
- 0- जनवरी 2025 से अब तक 39 वन अपराध प्रकरण दर्ज0- विभाग ने 04 आरामिलों को किया सीलबंद, 01 अवैध आरा मशीन को किया राजसातदुर्ग. वन संरक्षण को लेकर वन विभाग के सभी अमले द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है। धमधा और पाटन डिविजन में वन संरक्षण प्रणाली मज़बूत है तथा विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगा रही है। सभी आरा मशीनों और बीट क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक द्वारा निर्धारित रोस्टर अनुसार आरामिलों का प्रति माह उप वन मंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी आरामिलों का निरीक्षण करते हैं, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण व्यवस्था बेहतर हुई है।वन विभाग द्वारा किए गए सक्रिय प्रयासों का परिणाम यह रहा कि जनवरी 2025 से अब तक 39 वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें लगभग 4 लाख रुपये का मुआवजा आरोपित किया गया है। इसके साथ ही अनुमानित 1028 नग (67.548 घन मीटर) व 15 जलाऊ चट्टा काष्ठ शासन के हित में जमा कराया गया है। विभाग ने 04 आरामिलों को सीलबंद किया है, जिनमें से 01 अवैध आरा मशीन को राजसात भी किया गया है।वन विभाग क्षेत्र में अवैध कटाई और परिवहन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। अवैध परिवहन के तहत अपराध पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर संबंधित अभियुक्त से मुआवजा की राशि वसूल कर प्रतिबंधित काष्ठों की जप्ती की जाती है एवं छूट प्रजाति के काष्ठों को निर्मुक्त किया जाता है। वन संरक्षण के लिए वन विभाग के सभी अमले मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।
- दुर्ग. मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास के तहत प्रबंधक, वार्डन, केयर टेकर के रिक्त संविदा पद की पूर्ति के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन ऑनलाईन https://sakhiniwas.e-bharti.in/durg के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। इसी प्रकार शक्ति सदन के तहत आवासीय अधीक्षक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय सहायक, रसोईया, सुरक्षा गार्ड/चौकीदार के रिक्त संविदा पद की पूर्ति के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन ऑनलाईन https://wcd.e-bharti.in/durg के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाईन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव, आवेदन प्रारूप, तथा संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दुर्ग जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट में विज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया संबंधी संपूर्ण जानकारी है।
- दुर्ग. मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जेण्डर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित) के रिक्त संविदा पद की पूर्ति के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव, आवेदन प्रारूप तथा संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दुर्ग जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है, जहां आवेदक विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।---



























