- Home
- लाइफ स्टाइल
- कई बार अनहेल्दी डाइट, हीटिंग टूल्स और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से कई बार बाल झडऩे भी लगते हैं। ये हीटिंग टूल्स बालों को थोड़ी देर के लिए स्टाइलिश बना देते हैं, लेकिन ये बालों के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। इस कारण बाल अपनी चमक खो देते हैं। ऐसे में बालों की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए आप होममेड हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। आप बालों के लिए जैतून के तेल, एवोकैडो और एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।एवोकैडोडैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए एवोकैडो बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल, विटामिन और फैटी एसिड बालों को फिर से चमकदार बनाने में मदद करते हैं। एवोकैडो का मास्क बनाने के लिए एवोकैडो को मैश कर लें और इसमें अंडे मिलाकर बालों पर लगाएं। लगभग आधे घंटे के बाद अपने बालों को हल्के गर्म या ठंडे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।जैतून का तेलइस तेल को प्राकृतिक कंडीशनर भी माना जाता है। इसके लिए एक बर्तन में जैतून का तेल गर्म करें और फिर थोड़ा ठंडा होने पर सिर पर मालिश करें। मसाज के बाद गर्म पानी में भिगोए हुए तौलिये को बालों पर बांध लें और करीब आधे घंटे तक ऐसा ही रहने दें। ये तरीका बालों के चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करेगा।सेब का सिरकाबालों के लिए आप सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सेब के सिरके में 2 चम्मच जैतून का तेल और एक अंडा मिलाकर इसका मास्क बना लें। अब इस मास्क को बालों में करीब आधे घंटे के लिए लगाएं। फिर बालों को धो लें और इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।एलोवेरा जेलहेल्दी बालों के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में मदद करते हैं। आप इसकी मदद से स्कैल्प की खुजली को भी कम कर सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल को सीधे बालों पर लगाएं और फिर 30 मिनट बाद धो लें।
- बालों को काला करने के लिए हेयर डाई या हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. बेहतर होगा कि सफेद बालों को काला करने के लिए आप नेचुरल तरीके अपनाएं. इससे बाल खूबसूरत बनेंगे.मेहंदी और बादाम का तेलबालों को काला और घना बनाने के लिए मेहंदी पाउडर के साथ बादाम के तेल का इस्तेमाल करें. एक बर्तन में पानी डालकर इसे हल्की आंच पर गर्म करें. इसमें मेहंदी पाउडर और बादाम तेल मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिला लें और कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें. मेहंदी और बादाम के तेल से बने इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और कुछ देर तक रखें. हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर रखें और इसके बाद बालों को धो लें. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें. इससे बाल मजबूत, घने और काले बनेंगे.इन उपायों से भी मिलेगा फायदा- बालों को खूबसूरत बनाने के लिए तिल का तेल लगाएं. इससे बाल लंबे और घने बनेंगे.- बालों को धोने के लिए शिकाकाई पाउडर या माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें.- बालों को धोने से पहले एक कप चाय का पानी उबालकर उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं. इस मिश्रण को बाल धोने से एक घंटे पहले बालों में लगाएं.- अदरक को पीस लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बालों पर लगाएं. इससे बाल काले होंगे.
-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यदि आप दिनभर थकान, कमजोरी, ऊर्जा की कमी जैसी समस्याओं को महसूस करते रहते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका आहार स्वस्थ नहीं है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही कारण है कि सभी लोगों को भोजन में हरी सब्जियों-फलों आदि को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
पोषण विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर जब अपनी आहार संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता है, तो वह धीरे-धीरे मुरझाने लगता है। इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण शरीर के कई अंग ठीक से काम नहीं करते हैं, जिससे गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन लक्षणों के नजर आते ही समझ जाना चाहिए कि हमारा आहार स्वस्थ नहीं है और इसमें बदलाव की आवश्यकता है।
त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएं
त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें अत्यधिक देखभाल और पोषण की आवश्यकता होती है। आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण बालों और त्वचा पर असर देखा जा सकता है। आहार में प्रोटीन और विटामिन की कमी के कारण त्वचा में सूखापन और फटी त्वचा, काले घेरे और महीन रेखाएँ, समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण, बालों के झड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी आहार विशेषज्ञ से मिलकर सलाह लें।
ध्यान केंद्रित न कर पाना
सभी कार्यों को करने के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का सिंक्रनाइज़ेशन जरूरी होता है, इसमें से एक में भी हुई समस्या के कारण दूसरे का कार्य प्रभावित हो जाता है। आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण ध्यान केंद्रित करने या याददाश्त से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी लोगों को ओमेगा-3 फैटी एसिड और तमाम तरह के विटामिन्स वाली चीजों को आहार में शामिल करना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्याएं
शरीर को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व तभी मिल पाते हैं जब आपका पाचन ठीक रहता है। पाचन में होने वाली समस्या भी आहार में पौष्टिकता की कमी का संकेत हो सकता है। आहार से फाइबर और पानी की कमी के कारण एसिड रिफ्लक्स, कब्ज, पेट में सूजन जैसी दिक्कतें बनी रहती हैं। इस तरह की समस्याओं के मामले में किसी पोषण विशेषज्ञ से मिलकर आहार में आवश्यक बदलाव कराने की जरूरत हो सकती है।
-
चेहरे को साफ करते समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद लोग कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। जानें वो गलतियां जो चेहरे को साफ करते समय अक्सर लोग करते हैं।
ज्यादा गर्म और ठंडे पानी
चेहरे को धोते समय लोग इस बात का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। वे मौसम के मुताबिक चेहरा धोते हैं। अगर ठंड है तो ज्यादा गर्म पानी का यूज करते हैं और गर्मी है तो ठंडे पानी का। इस कारण पोर्स की सफाई नहीं होती और वह पिंपल का कारण बन जाते हैं।
चेहरे का रगडऩा
चेहरे को धोने के बाद लोग उसे टावल से रगडऩे की भूल कर देते हैं. इससे स्किन पर रैशेज या लालपन आ जाता है। इतना ही नहीं ये वजह स्किन पर पिंपल आने का कारण भी बन जाती है।
सोप का इस्तेमाल
फेस को साफ करने के लिए हमेशा फेस वॉश ही यूज करना चाहिए। इसके बावजूद कई बार लोग जल्दी में सोप से चेहरे को साफ करने की भूल कर देते है। ये स्किन को ड्राई और डल बना सकता है।
एक ही तौलिया
इस भूल को अक्सर लोग करते हैं. वे बॉडी के लिए बनाए गए टावल को चेहरे पर रगड़ लेते हैं। इस कारण बॉडी की गंदगी चेहरे पर पहुंच जाती है। चेहरे को पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मेकअप के साथ चेहरा धोना
बहुत कम लोग ये जानते हैं कि मेकअप के साथ चेहरा धोने की भूल नहीं करनी चाहिए। चेहरे पर लगे मेकअप को फेस वॉश से हटाने के दौरान थोड़ा बहुत मेकअप चेहरे पर ही रह जाता है और इसमें केमिकल मौजूद होता है। ऐसे में इस भूल को करने से बचें। -
सर्दियों में सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है हेयर फॉल। यह प्रॉब्लम तब और भी बढ़ जाती है, जब आपके बाल टूटते जाते हैं और रिग्रोथ यानी बालों का उगना बंद हो जाता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप बालों को पूरी तरह नेचर के हवाले कर दें यानी आपको सबसे पहले शैम्पू और हेयर ऑयल बदलना है। मार्केट में नारियल तेल, बादाम का तेल, तिल का तेल मिलना बहुत आसान है लेकिन केमिकल रहित पूरी तरह हर्बल शैम्पू मिलना बहुत मुश्किल है। ऐसे में आप घर पर हर्बल शैम्पू बना सकते हैं।
हर्बल शैम्पू बनाने के लिए सामग्री
सूखा आंवला 100 ग्राम
रीठा 100 ग्राम
शिकाकाई 100 ग्राम
मेथी दाना 50 ग्राम
हर्बल शैम्पू बनाने का तरीका
घर पर हर्बल शैम्पू बनाने के लिए आप सबसे पहले आंवला, रीठा, शिकाकाई और मेथी दाना को साफ पानी से धो लें। फिर इनको एक साथ रात भर के लिए दो गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन सबको अच्छी तरह से हाथों से मसल लें और इनको पकाने के लिए किसी पैन में गैस पर रखें। ध्यान रखें कि गैस की फ्लेम इस दौरान धीमी ही रखनी है। जब इसका पानी दो गिलास से एक गिलास रह जाए, तो गैस को बंद कर दें और इसको ठंडा होने दें। जब यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे किसी दूसरे बर्तन में छान लें और फिर किसी बोतल में भरकर रख दें। होममेड हर्बल शैम्पू तैयार है।
कैसे लगाएं-
सबसे पहले एक मग में पानी लें और उसमें एक ढक्क न शैंपू डाल दें।उसमें अच्छी तरह मिल जाने पर शैंपू को बालों और स्कैेल्पं पर लगाएं और फोम बनाएं।ऐसा करने से बालों पर शैंपू बालों पर चिपकेगा नहीं और बालों को नुकसान नहीं पहुचाएंगा।बालों को साफ करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि बालों को रगड़-रगड़कर साफ ना करें। - चेहरे की देखभाल के लिए ब्यूटी रूटीन में क्रीम्स ही नहीं फेशियल ऑयल भी मददगार होते हैं। इनसे चेहरे को ग्लोइंग बनाने और उसे हेल्दी रखा जा सकता है। जानें कुछ ऐसे ऑयल, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनकी मालिश से चेहरे के दाग-धब्बे काफी हद तक गायब हो जाते हैं और त्वचा बेहद बेदाग नजर आती है।टी ट्री ऑयलएक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए ये ऑयल बेस्ट माना जाता है। रात में सोने से पहले दो से तीन बूंद लेकर इसकी मसाज चेहरे पर करनी चाहिए।बादाम का तेलये स्किन को अंदर से रिपेयर करके उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। रात में सोने से पहले इसकी चेहरे पर मसाज का रूटीन जरूर फॉलो करें।विटामिन ई ऑयलड्राई स्किन के लिए बेस्ट माने जाने वाला विटामिन ई ऑयल फेस को हाइड्रेट रखने में कारगर है। इसे रात में एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।कोकोनट ऑयलस्किन के लिए कोकोनट ऑयल सबसे बेस्ट माना जाता है। अगर आप स्किन पर ड्राईनेस के अलावा डलनेस का भी सामना कर रहे हैं तो कोकोनट ऑयल को लगाना शुरू करें।ऑलिव ऑयलये विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल फैटी एसिड्स के भरपूर होता है। इसकी खासियत है कि ये सेंसेटिव स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
- व्यस्त जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो एक्सरसाइज नहीं कर पाते. वहीं पूरे दिन ऑफिस में बैठे रहने से शरीर एक्टिव नहीं रहता और इसका असर सेहत पर पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कि बिजी लाइफस्टाइल की वजह से आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते या घर में रहते हुए भी एक्सरसाइज करने में आलस आता है तो कुछ खास टिप्स को फॉलो कर एक्टिव रह सकते हैं.चलने की आदत डालेंशरीर के एक्टिव न रहने से कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं. अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के लिए वक्त नहीं निकाल पाते, तो कम से कम रोजाना कुछ कदम चलने की आदत डालें. चलना सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. दिन में 5000-10000 स्टेप्स चलें. जॉगिंग नहीं कर सकते तो ब्रिस्क वॉक करें. इससे आप 30 मिनट में 200 कैलोरी तक घटा सकते हैं.एक ही जगह पर बैठे न रहेंअपनी रेगुलर स्पीड से थोड़ा ज्यादा तेज चलना शुरू कर दें. ऑफिस में बैठे हैं तो एक ही जगह पानी की बोतल लेकर बैठने से अच्छा होगा कि बार-बार पानी लेने के लिए उठना शुरू करें. इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी. कुर्सी पर पूरे दिन बैठे न रहें. बीच बीच में अपनी जगह से उठकर थोड़ा सा चलें.स्ट्रेचिंग करेंहाथ और पैरों को स्ट्रेच करते रहें. स्ट्रेंचिंग से नसें खुलती हैं. हर एक घंटे में अपनी जगह से उठें, स्ट्रेचिंग करें और फिर दोबारा काम में लग जाएं.घर की सफाई खुद करेंघर के काम खुद करना भी आपको एक्टिव रखेगा. झाड़ू लगाना, वैक्यूम क्लीनिंग जैसी चीजें करने से पेट की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है.जानवरों के साथ समय बिताएंअगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनके साथ समय बिता सकते हैं. उन्हें वॉक पर लेकर जाएं या घर पर ही कुछ देर उनके साथ रहें. इससे भी आप एक्टिव रहेंगे.
-
कई बार लिपस्टिक लगाने से होंठ फट जाते हैं. लिपस्टिक की क्वालिटी आपके होंठों की स्किन को खराब कर सकती है. अगर ये समस्या आपको भी परेशान कर रही है तो कुछ आसान टिप्स अपनाएं. इससे आपकी प्रॉब्लम दूर होगी.
होठों को एक्सफोलिएट करें
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को एक्सफोलिएट जरूर करें. इससे होंठों की स्किन हेल्दी रहेगी और होंठ फटेंगे नहीं.
लिप बाम का इस्तेमाल करें
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाएं. इससे होंठ चमकदार रहेंगे और होंठों के फटने की समस्या नहीं होगी.
आर्गन ऑयल या नारियल तेल लगाएं
होंठों की त्वचा सबसे ज्यादा सेंसिटिव होती है. होंठों की स्किन हेल्दी रहे, इसके लिए होंठों को एक्सफोलिएट करते रहें. प्राकृतिक तेल जैसे आर्गन ऑयल या नारियल तेल लगा सकते हैं.
लिप लाइनर
मैट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर लिप लाइनर लगाएं. इसके अलावा रोज लिपस्टिक लगाने से बचें. इससे आपके होंठों की त्वचा खराब हो सकती है. लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठों पर लगाए न रखें.
लिपस्टिक की क्वालिटी जरूर चेक करें
लिपस्टिक में मोम, तेल और पिग्मेंट्स जैसे तत्व होते हैं. मैट लिपस्टिक में अधिक मोम, कलर और कम तेल होता है. कम तेल वाली लिपस्टिक आपके होंठों को ड्राई करती है. लिपस्टिक खरीदने से पहले इसकी क्वालिटी जरूर चेक करें. -
साल 2021 भी कोरोना वायरस के खतरे के बीच बीता। इस साल भी संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगे। लोग आपस में मिल नहीं सकते थे। किसी तरह का समारोह, शादी पार्टी में कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। लोग यात्रा नहीं कर सकते थे, तो वहीं शादी पार्टी में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकते थे। इसका असर ये हुआ कि सालों से शादी को लेकर चली आईं परंपराओं में कुछ बदलाव हुआ। भारत में शादी किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होती है, जहां दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त, आस पड़ोस के लोग समेत पंडित पुरोहित आदि शामिल होते हैं। हजारों की संख्या में मेहमानों के बीच लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ रहने की कसमें लेते हैं। लेकिन इस साल कोरोना के कारण ऑनलाइन शादी का चलन शुरू हुआ। डिजिटल कार्ड से लेकर ऑनलाइन गिफ्ट देने की तरकीब लोगों ने निकाली। कहीं दुल्हन का भाई वीडियो कॉल के जरिए बहन की शादी में शामिल हुआ तो कहीं पंडित ने फोन पर ही मंत्रोच्चारण के साथ फेरे कराए। चलिए जानते हैंं साल 2021 में ऑनलाइन शादियां कैसे हुई?
डिजिटल इनविटेशन कार्ड
वर्चुअल शादियों में न तो ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया और न ही शादी के निमंत्रण कार्ड बांटे जा सकते थे। ऐसे में शादी में शामिल होने वाले परिवार के 20 लोगों को डिजिटल कार्ड के जरिए न्योता दिया गया। यहां तक कि परिवार के बाकी सदस्यों, जिनकी शादी में चाहकर भी प्रतिबंधों के बावजूद बुलाया नहीं जा सकता था, उन्हें भी डिजिटल कार्ड के जरिए निमंत्रण दिया गया। डिजिटल इनविटेशन कार्ड ट्रेंड में रहा, जिसमें मेहमानों से लाइव वीडियो पर जुड़कर शादी में शामिल होने का आग्रह किया गया।
ऑनलाइन शगुन और गिफ्ट
रिश्तेदार और दोस्त शादी में शामिल नहीं हो सकते थे। ऐसे में लोगों ने वर वधु को मोबाइल के जरिए शगुन और तोहफे दिए। किसी ने गूगल पे या फोन पे के जरिए शगुन भेजा, तो किसी ने ऑनलाइन ऐप के माध्यम से तोहफे दिए।
लाइव ऐप पर जुड़े मेहमान
कोविड गाइडलाइन के तहत शादी में 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। ऐसे में घर के लोग ही शादी में शामिल हुए बाकी रिश्तेदार और दोस्तों को लाइव ऐप के जरिए शादी में जोड़ा गया। करीबियों ने शादी को वीडियो कॉल, लाइव ऐप के जरिए देखा और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
वीडियो कॉल कर पंडित ने पढ़े
इस साल ऐसे भी मामले सामने आए, जहां शादी में वर-वधु तो थे लेकिन शादी कराने वाले पंडित नहीं पहुंचे। इस तरह की शादी में पंडित ने वीडियो कॉल के जरिए मंत्र पढ़े और दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए। मौलवी ने वीडियो कॉल पर निकाह कराया। - 01 जनवरी से नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में नए साल के स्वागत में हम कुछ नया करने का संकल्प लेते हैं। हम सब चाहते हैं कि आने वाला साल हमारे लिए बहुत अच्छा हो, हमारा घर खुशियों से चहकता रहे व सभी का स्वास्थ्य बढ़िया रहे। आपकी दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाब नए साल में आपको खुशहाल,स्वस्थ व दीर्घायु बना सकता है।ब्रह्ममुहूर्त में उठ जाएंशास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त निद्रा त्यागने के लिए सर्वोत्तम है, इस समय उठने से सौंदर्य, बल,विद्या, बुद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस वक्त जागकर अपने इष्ट देव या भगवान की पूजा,ध्यान, अध्ययन और पवित्र कर्म करना बहुत शुभ होता है एवं इस काल में की गई ईश्वर की पूजा का फल भी शीघ्र प्राप्त होता है।सैर, व्यायाम व योग करेंयदि आप देर से जागते हैं तो नए साल में अपनी इस बुरी आदत को बदल लीजिए। स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व उठकर दो या तीन कि.मी. घूमने जाएं। आपकी उम्र कुछ भी हो, रोजाना व्यायाम, योग या तेज चहलकदमी के लिए 30 मिनट का समय निकालिए। समय और क्या व्यायाम करना है वह आप अपनी रूचि के अनुसार चुन सकते हैं।पौष्टिक खाना खाएंइस साल संकल्प लें कि जहां तक हो सके घर का बना हुआ ही भोजन खाएं,इससे आपके बीमार होने की आशंका बहुत कम हो जाएगी वहीँ बाहर के खाने पर जो पैसा बचेगा,उसे सूखे मेवे और फल खाने में खर्च करें । शाकाहार भोजन स्वास्थ्यवर्धक होता है अतः शाकाहार भोजन से ही स्वास्थ्य बनाने का प्रयास करें।अन्न की बर्बादी न करेंशास्त्रों में अन्न की बर्बादी या उसकी निंदा करना महापाप माना गया है।यह भी कहा गया है कि अन्न ब्रह्मा,विष्णु और रूद्र रूप है,इसलिए अन्न ही ब्रह्म है।जो अन्न की बर्बादी या निंदा करता है,वह ब्रह्म की निंदा का भागीदार होता है।अतः हर प्राणी को अन्न की निंदा करने और उसके दुरूपयोग से बचना चाहिए।पौधे लगाएंहरियाली सबके मन को भाती है, सकारात्मक ऊर्जा देती है, शुद्ध ऑक्सीजन देकर पर्यावरण को भी शुद्ध और संतुलित रखती है। इतना ही नहीं वास्तुदोष निवारण, बीमारियों को ठीक करने में एवं उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में वृक्ष-वनस्पतियों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता हैं। स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इन्हें लगाना हमारे लिए हर हाल में लाभकारी हैं। इस साल कम से कम पांच पेड़ लगाने का प्रण जरूर लें।
- कई लोगों के घरों में खारा पानी (Hard Water) ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि खारा पानी कई मायनों में स्किन और बालों के लिए अच्छा नहीं होता. खारे पानी की समस्या से निजात पाने के लिए पानी को कई तरीकों से फिल्टर किया जाता है, लेकिन फिर भी इसे नुकसानदायक ही माना जाता है. देखा जाए तो खारे पानी में मिनरल कंटेंट ज्यादा होता है. ये मिनरल कंटेंट ज्यादा हो को सिर में स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं बनने लगती हैं. बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं की बात की जाए तो खारे पानी के कारण बालों में डलनेस और ड्राईनेस की प्रॉब्लम आम होती है.इतना ही नहीं बालों का झड़ना (hair fall) भी शुरू हो जाता है. लंबे समय तक खारे पानी से नहाने के कारण बालों की ये सभी समस्याएं सामने आने लगती है. क्या आप भी खारे पानी के कारण स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से बालों को झड़ने से काफी हद तक रोका जा सकता है.फिल्टर है बेस्ट ऑप्शनबालों की बेस्ट केयर के लिए पानी को फिल्टर करना बेस्ट साबित हो सकता है. इस स्टेप के कारण खारे पानी में मौजूद मिनरल कंटेंट को कम करने में मदद मिलती है और ऐसा करने से आपके बालों का झड़ना या तो रुक सकता है या फिर बालों का गिरना कम हो सकता है. बता दें मार्केट में कई तरह के फिल्टर मौजूद हैं, जो आपको बेस्ट रिजल्ट देने में सक्षम माने जाते हैं. आजकल इन्हें इंस्टॉल करना भी काफी आसान है.बारिश से दूरीजिन लोगों को खारे पानी से बालों को धोना पड़ता है, ऐसा देखा गया है अक्सर उनके बाल कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि उनका सिर बारिश में बिल्कुल न भीग पाए. बारिश के पानी के कारण बालों में ड्राईनेस भी बढ़ जाती है.क्लेरिफाइंग शैंपूजिन लोगों की खारे पानी से नहाना मजबूरी है उनके लिए क्लेरिफाइंग शैंपू का इस्तेमाल बेस्ट रहता है. खारा पानी यानी हार्ड वाटर से स्कैल्प में बनी प्रॉब्लम को इस शैंपू से दूर किया जा सकता है. इसे एक तरह का हेयर डिटॉक्स भी कह सकते हैं. हालांकि इन्हें हफ्ते में एक बार ही यूज की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें ऐसे केमिकल होते हैं, जो ज्यादा इस्तेमाल के कारण बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.कंडीशनर है जरूरीखारे पानी के कारण बालों के ड्राई और डल होने के खतरा बरकरार रहता है, इसलिए बालों को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. बालों को हाइड्रेट रखने के लिए आप कंडीशनर की मदद ले सकते हैं. खारे पानी से नहाने के बाद 10 मिनट तक बालों में कंडीशनर लगाएं और फिर धो लें. ऐसा करने से बाल हाइड्रेट तो होंगे साथ ही वे सॉफ्ट भी हो सकेंगे.
- सर्दियों मे ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। स्किन ड्राई होने की वजह से कई स्किन प्रॉब्लम्स भी सामने आने लगती है। जैसे, ड्राई स्किन को ज्यादा जोर से रगड़ देने से स्किन पर रेशेज और फिर कालापन होने लगता है। वहीं, कुछ लोगों को होठों के आसपास कालेपन की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में इन स्किन प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए चेहरे पर हल्दी उबटन लगाना बहुत जरूरी है लेकिन सर्दियों में हल्दी उबटन बनाने के दौरान कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए, वरना स्किन पर ड्राईनेस बढ़ सकती है।ग्लिसरीन डालेंउबटन बनाते समय इसमें ग्लिसरीन की 6-7 बूंदें जरूर डालें, जिससे कि स्किन पर ड्राईनेस की समस्या न हो। आपकी स्किन अगर ऑयली है, तो आप ग्लिसरीन की 2-3 बूंदें ही डालें।कोकोनट ऑयलनारियल का तेल स्किन को रिपेयर करने में सबसे अच्छा समझा जाता है। विंटर में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए कोकोनट ऑयल बहुत ही फायदेमंद है।विटामिन-ईस्किन और बालों के लिए विटामिन-ई को काफी कारगर माना जाता है। आप विटामिन-ई की एक कैप्सूल उबटन में डाल सकते हैं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी।एलोवेरा जेलहल्दी फेसपैक या उबटन सर्दियों में लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसे में उबटन को बैलेंस रखने के लिए आप इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल भी जरूर डालें।-
- आप स्किन पर कितने ही प्रॉडक्ट्स क्यों न इस्तेमाल कर लें लेकिन अगर आप स्किन पर टोनिंग नहीं करते, तो आपकी स्किन पर हमेशा ओपन पोर्स की प्रॉब्लम रहेगी और आपकी स्किन पर न सिर्फ पिम्पल्स, एक्ने की समस्या रहेगी बल्कि मेकअप करने पर भी आपका चेहरा स्मूद नहीं लगेगा। ऐसे में आप फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। खासकर स्किन की डलनेस दूर करने के लिए आपको राइस वॉटर टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। राइस वॉटर टोनर यूज करने के फायदे-चेहर पर ग्लोइंग इफेक्टविंटर में अगर आपकी स्किन ड्राई होती जा रही है, तो आपको चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए राइस वॉटर टोनर जरूर ट्राई करना चाहिए। चावल में विटामिन-बी होता है, जिससे स्किन रिपेयर होती है।एंटी एजिंगआपकी उम्र अगर 30 साल से ऊपर है, तो आपको चावल के पानी का टोनर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बढ़ती उम्र का असर कम होना शुरू हो जाएगा और आपकी स्किन पहले से ज्यादा टाइट नजर आएगी।सन टैनिंगसूरज की रोशनी में लम्बे समय तक बैठने से आपकी स्किन काफी डल हो जाती है। समर ही नहींं बल्कि विंटर में भी आपको बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में नहीं बैठना चाहिए। टैनिंग होने से स्किन काफी डल लगने लगती है, ऐसे में आपको राइस वॉटर टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।ऑयली स्किन के लिएआपकी स्किन अगर ऑयली है, तो आपको राइस वॉटर टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे स्किन बिना ऑयली लगे बिना हाइड्रेट रहती है और एक्सट्रा ऑयल भी कंट्रोल में रहता है।एक्ने या निशानों को हील करनासबसे जरूरी बात यह है कि अगर आपके चेहरे पर कोई पिम्पल या फिर निशान है, तो राइस वाटर टोनर का इस्तेमाल करने का असर आपको कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा। इससे आप पुराने से पुराने निशान भी ठीक होने लग जाएंगे।
- दिन की शुरुआत अगर आप हेल्दी तरीके से करते हैं तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है औ कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है. अपनी डेली रूटीन में कुछ सामान्य से बदलाव करके आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. इसका असर आपके मूड पर भी पड़ता है.सुबह खाएं बादामदिन की शुरुआत भिगोए हुए बादाम खाकर करें. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है. ये स्किन और बालों के लिए अच्छा है. ब्रेन हेल्थ के लिए ये बेहद फायदेमंद है.किशमिश का सेवन भी पहुंचाएगा फायदाइसके बाद किशमिश खाएं. इसे भी रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें. ये गट हेल्थ के लिए अच्छा है और इससे डाइजेशन भी दुरुस्त होगा. अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इसमें भी किशमिश का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. किशमिश में आयरन और विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है, जिसका आपको फायदा मिलता है.गर्म पानी में मिलाकर पिएं हल्दीगर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और इसे पिएं. हल्दी में एंटी इंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे इम्युनिटी बूस्ट होगी और आप बीमार नहीं पड़ेंगे.
- अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें ऑफिस में काम करते समय बहुत नींद आती है। लगातार बैठे बैठे काम करने से आपका शरीर सुस्त होने लगता है, जिससे आप बार बार जम्हाई लेते हैं और पलकें भारी होने लगती हैं। आंखें बंद होने लगती है। यह नींद आने के लक्षण होते हैं। ऑफिस में नींद आना काम में लापरवाही नहीं बल्कि शरीर की सुस्ती है। अधिकतर लंच के बाद या दोपहर में नींद आती है। ऑफिस में आप किसी जरूरी मीटिंग में हो या फिर किसी कॉन्फ्रेंस में, नींद कभी भी आ सकती है। ऐसे में आप जो भी काम कर रहे हैं, उसमें तो गलती हो ही सकती है, साथ ही अगर आपके सीनियर या बाॅस ने सोते हुए देख लिया तो डांट भी पड़ सकती है। इसलिए ऑफिस में नींद आने की समस्या का समाधान निकाल लें, इससे आप काम के दौरान ऊर्जावान तो रहेंगे ही, साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहेगा।ऑफिस में नींद आने की वजह------------------विशेषज्ञों के मुताबिक ऑफिस में नींद आने के पीछे की वजह होती है, लगातार एक ही जगह पर बैठे-बैठे काम करना।-शारीरिक थकान के कारण नींद आती है।-काम में मन न लगने के कारण या मस्तिष्क की थकान के कारण नींद आ सकती है।ऑफिस में नींद की समस्या से कैसे पाए छुटकारा-------------डेस्क स्ट्रेचिंगलगातार काम करते करते आपका शरीर थक जाता है। खासकर खाना खाने के बाद आपको अधिक थकान महसूस होती है। ऐसे में भोजन पचाने और थकान को दूर करने के लिए आपको डेस्क स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। डेस्क स्ट्रेचिंग से आपकी मांसपेशियां लचीली होती है। जिससे शरीर में रक्त प्रवाह बनता है और ऊर्जा मिलती है। इसमें आप फुट पंप, नेक रोल और आर्म सर्कल अपना सकते हैं। इन स्ट्रेचिंग से शरीर में गतिशीलता बनी रहती है।10-15 मिनट टहलेंकनाडा की एक यूनिवर्सिटी में हुए शोध के मुताबिक, हर घंटे में लगभग 15 मिनट आपको खड़े होना चाहिए। लगातार डेस्क पर बैठे बैठे काम करने से शरीर सुस्त हो जाता है। ऐसे में काम के बीच में समय निकाल कर कुछ देर टहले। पैदल चले या फिर खड़े होकर काम करें। इससे आपकी हार्ट बीट बढ़ती है जो थकान को कम करने में काम आती है। वहीं शरीर भी वॉक करने से स्वस्थ रहता है।सूरज की रोशनी है जरूरीएक कमरे या हॉल में लगातार काम करने से भी सुस्ती महसूस होती है। शोध के मुताबिक, सूरज की रोशनी शरीर में सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाती है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए काम के बीच जब टहलने के लिए उठे तो बाहर निकलें या छत पर जाकर टहलें। यहां खुली हवा और सूरज की रोशनी आपके मूड को बेहतर बनाकर सकारात्मकता का प्रवाह करती है।-
- ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं और उससे राहत पाने के लिए तमाम तरह के जतन करते हैं. इसके बाद भी उनका वजन कम नहीं होता. इसके पीछे की वजह कुछ खराब आदतें हो सकती हैं. इनमें से सबसे टॉप पर रहता है आलस. आलस करने के कई नुकसान हो सकते हैं, जैसे सीढ़ियों से चढ़ने की जगह लिफ्ट से चढ़ना, लेकिन अगर आप से कहा जाए कि सीढ़ियां चढ़ने का फायदा सिर्फ वजन कम करना ही नहीं बल्कि इसके कई फायदे हो सकते हैं?हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सीढ़ियां चढ़ना आपके दिल के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है. जो तेजी से मोटपा घटाने में तो मदद करती है. साथ ही तनाव और चिंता को दूर करने में भी फायदेमंद है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब भी आपको सीढ़ियां चढ़ने का मौका मिलता है तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए. सुबह अपने घर से निकलते समय और ऑफिस पहुंचकर लिफ्ट की जगह सीढ़ियों को चुनें.सीढ़ियां चढ़ने के जबरदस्त फायदे--हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को भी ये खत्म करता है. यानी अगर आपने सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाल ली तो आपका दिल ज्यादा सुरक्षित रहेगा.अगर आप नियमित तौर पर सीढ़ियां चढ़ते हैं तो वजन कम करने में तेजी से मदद मिल सकती है.एक रिसर्च कहती है कि हर दिन सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की वजह से इंसान की मृत्यु दर 33 प्रतिशत तक कम हो सकती है.एक रिसर्च के अनुसार, अगर रोज 7 मिनट सीढ़ियां चढ़ी और उतरी जाएं तो हार्ट अटैक का रिस्क काफी कम हो जाएगा.शुरू में सीढ़ियों पर चढ़ते हुए आपको थकान हो सकती है, आपकी सांस भी फूल सकती है, लेकिन धीरे-धीरे करते रहने से आपको पता चल जाएगा कि आपके स्टैमिना में वृद्धि हुई है.सीढ़ियां चढ़ने के दौरान रखें यह सावधानियां--धीमी गति के साथ सीढ़ियां चढ़ना शुरू करें.सीढ़ियां चढ़ते वक्त आपकी पीठ सीधी हो.आप 20 या 25 के 5 सेट कर सकते हैं.धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ने की संख्या बढ़ा सकते हैं.चोट से बचने के लिए अच्छी तरह से फिट किए गए जूते पहनें.
- अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाना लगभग हर लड़की को पसंद होता है. आजकल बाजार में कई तरह के नेल पेंट आने लगे हैं जिनको लेकर गर्ल्स तमाम एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. इनसे उनके हाथों की रौनक काफी बढ़ जाती है. लेकिन ऐसी चीजों के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. कई बार नेल पेंट के अधिक इस्तेमाल से नाखूनों की चमक गायब हो जाती है.आपने भी ये नोटिस किया होगा कि जो चमक पहले आपके नाखूनों में रही है, वो अब नहीं. ज्यादा नेलपेंट लगाने से नाखूनों का रंग पीला पड़ने लगता है. अगर आपके नाखूनों के साथ भी ऐसी कोई समस्या है तो कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं. यहां जानिए उन नुस्खों के बारे में.नाखूनों में चमक लाने के उपाय1. कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर उसमें नींबू का रस मिलाएं. इसे अपने नाखूनों पर कॉटन की मदद से लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें. करीब 5 मिनट बाद आप एक टूथब्रश को गीला करें और उससे नेल्स को रगड़ें. इसके बाद अपने हाथों को गर्म पानी से धो लें. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें.2. एक बर्तन में गर्म पानी डालें और इसमें एक चम्मच व्हाइट विनेगर डालें. इसके बाद अपने हाथों को डिप कर दें. करीब 5 मिनट तक हाथों को ऐसे ही डाले रहें. इसके बाद हाथों को धोकर मॉइश्चराइज करें. इस प्रक्रिया को थोड़े थोड़े दिनों में दोहराने से नाखूनों का पीलापन कम हो सकता है.3. एक बर्तन में गर्म पानी डालकर इसमें थोड़ा शेंपू डालें. इसके बाद नींबू निचोड़ें. इस पानी में करीब दो से तीन मिनट तक अपने हाथों को डुबो कर रखें. इसके बाद टूथ ब्रश की मदद से नाखूनों को रगड़ें. फिर पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें. ऐसा हफ्ते में एक बार करने से काफी फायदा मिल सकता है. ध्यान रहे काले रंग के शेंपू को छोड़कर कोई भी शेंपू डाला जा सकता है.4. इन उपायों को करने के अलावा आप रात में रोजाना सोते समय नाखूनों पर बादाम के तेल या जैतून के तेल से मालिश करें. इससे नाखूनों को पोषण मिलता है और उनमें नेचुरल चमक लौटने लगती है. इसके अलावा नाखूनों की ग्रोथ भी तेजी से होती है.ध्यान रहेनाखूनों में पीलापन हमेशा नेल पेंट के कारण नहीं होता. कई बार ये सोरायसिस, थायरॉइड, टीबी, डायबिटीज, पीलिया जैसी कोई मेडिकल कंडीशन भी हो सकती है. इसलिए एक बार विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें. अगर स्थिति सामान्य है, तो आप इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं.
- अकसर वीक डेज में होने वाली पार्टियां थकावट भरी होती हैं। दिनभर काम करने के बाद किसी पार्टी में जाना काफी परेशान कर देने वाला होता है। साथ ही अगर आप मन बना भी लें तो आपका थका हुआ चेहरा हर किसी को साफ दिखाई देता है। इस तरह के थकावट भरे चेहरे के साथ पार्टी में एंजॉय करना काफी मुश्किल होता है। इस चेहरे पर कितना भी मेकअप क्यों न कर लिया जाए,लेकिन ये वैसा का वैसा ही दिखाई देता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को फ्रेश लुक दे सकते हैं।गुलाब जल का करें इस्तेमालसबसे पहले गुलाब जल से चेहरे को साफ करें। ये काफी ज्यादा हाइड्रेटिंग होता है और इसमें स्किन को ग्लोइंग बनाने की गजब क्वालिटी भी होती हैं। इसके लिए आपको कुछ खास मेहनत भी नहीं करनी होती, आपको बस एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में डुबोना है और फिर उससे पूरे चेहरे को साफ करना है। ऐसा करने से चेहरा फ्रेश दिखेगा। साथ ही ये दिमाग में हैप्पी हार्मोन को रिलीज कर आपके मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।फेस पैकचेहरे को साफ करने के बाद आप शहद से बना फेस पैक लगाएं। इससे हल्की सी मजास करें और कुछ देर के लिए रहने दें। इसमें विटामिन बी और सी होता है, जो स्किन को न्यूट्रिशन्स देता है। इसे ठंडे पानी से साफ करें और फ्रेश फील करें।मसाजचेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये स्किन को मॉइश्चराइज करेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इसके लिए हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। माथे, जॉलाइम और नाक के ब्रीज पर ज्यादा दबाव डालें।
- ग्लोइंग स्किन हर किसी को पसंद होती है. लेकिन सर्दियों में इसे मेंटेन रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि ठंड के मौसम में स्किन इतनी ड्राई हो जाती है, कि ड्राईनेस को खत्म करने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन फिर भी ड्राईनेस पूरी तरह खत्म नहीं हो पाती. लेकिन गेहूं का चोकर इस मामले में काफी मददगार साबित हो सकता है. गेहूं का चोकर स्किन को हाइड्रेट करने के साथ डीप क्लींजिंग का काम करता है. इसे सभी तरह की स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन में काफी निखार आता है. यहां जानिए चोकर के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में.पहले जानिए क्या होता है चोकरगेहूं को पीसकर आटा तैयार किया जाता है. गेहूं को पीसते समय इसके कुछ मोटे कण आटे में रह जाते हैं. जब आप आटे को छलनी से छानते हैं, तो ये कण उसमें आ जाते हैं. इसे ही चोकर कहा जाता है. चोकर को तमाम लोग आटे से अलग करके फेंक देते हैं, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.गेहूं के चोकर के फायदेगेहूं का चोकर त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मददगार होता है. ये डेड स्किन को हटाता है, साथ ही त्वचा की अंदरूनी सफाई करता है. जिससे स्किन की डीप क्लींजिंग हो जाती है. गेहूं का चोकर त्वचा की टैनिंग, दाग-धब्बों को भी दूर करने का काम करता है. साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाता है. इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेट होने के साथ क्लीन हो जाती है और अंदर से ग्लो करती है.इस्तेमाल करने का तरीकाइसे इस्तेमाल करने के लिए आपको गेहूं का चोकर के अलावा दही और शहद की जरूरत पड़ेगी. एक चम्मच गेहूं के चोकर में एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद मिला लें. इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाकर इससे चेहरे को स्क्रब करें और 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद सामान्य पानी से मुंह को धो लें. आप इस स्क्रबर का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें.
-
हर बदलते हुए मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटरकारा पाने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं होता है। ऐसे में आपके रुपये तो वेस्ट हो ही जाते हैं, साथ ही आपका टाइम भी खूब बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में आंवला आपकी स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ-साथ आप अपने स्किन और बालों में भी लगा सकते हैं। ये बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। ये बालों की ग्रोथ के साथ-साथ उन्हें काला करने में भी मदद करता है। ऐसे में आप आंवला का इस्तेमाल कर कुछ हेयरपैक बना सकते हैं। इस पैक का इस्तेमाल कर आपको ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही कई और फायदे भी मिलेंगे। ये खास कर उन लोगों के लिए अच्छा है जो लोग स्पा कराने का समय नहीं निकालते हैं। इन हेयर पैक का इस्तेमाल कर आप बालों की अच्छी केयर कर सकते हैं।
पहला हेयर मास्क
इस पैक को बनाने के लिए एक बर्तन में चाय पत्ती को पानी के साथ उबालें। इसके बाद इस पानी को ठंडा करें। फिर इसमें आंवला और शिकाकाई पाउडर मिलाएं। इसे पेस्ट को आप बालों की लेंथ और स्कैल्प पर जरूर लगाएं और 40 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से वॉश कर सकते हैं।
दूसरा तरीका
एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें और जब ये भूरे रंग का हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। फिर इसा ठंडा होने दें। फिर इसमें आवले का तेल मिलाएं। फिर इस मिश्रण से बालों की मसाज करे। इस पैक को ओवर नाइट के लिए लगा रहने दें। या फिर आप इसे एक घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश कर सकते हैं। ऐसा आप हफ्ते में तीन बार कर सकते है।
तीसरा तरीका
सबसे पहले एक कटोरी में दो अंडों को फोड़ कर उसे अच्छे से फेटें। इस अंडे में आंवला का पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसका पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं। इस मास्क को बालों में एक घंटे तक लगाएं। जब यह सूख जाए तो बालों को गर्म पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। - आप माइग्रेन के दर्द से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम देखते हैं कि काम के बहुत अधिक दबाव, चिंता, नींद संबंधी विकार और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द दो प्रकार की होता है, एक सामान्य रूप से सिर में होने वाला दर्द और दूसरा माइग्रेन। यह दोनों ही स्थितियां सामान्य जीवन के कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं। हेल्थ एक्सपट्र्स कहते हैं कि सिरदर्द के ज्यादातर मामले तनाव और थकान से जुड़े होते हैं, ऐसे में सांस लेने वाले व्यायाम और ध्यान मुद्रा योगासन से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप ब्रिज पोज यानी सेतुबंधासन का अभ्यास कर सकते हैं।ब्रिज पोज योग करने की विधि ---इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।-अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को फर्श पर सपाट रखें।- घुटनों को हिप्स की चौड़ाई से अलग रखें ।- टखनों को अपने हिप्स तक स्ट्रेच करें।-पैरों और बाहों को फर्श से प्रेस करते हुए, सांस लें।- इस दौरान अपने हिप्स और चेस्ट को ऊपर उठाएं।-अब अपनी पीठ को झुकाएं और रीढ़ को फर्श से ऊपर उठाएं।-सुनिश्चित करें कि आपके कंधे और सिर फर्श को छू रहे हों।- कुछ सेकंड के लिए आप इस मुद्रा में रहें।जब आप निचली रीढ़ पर प्रेशर महसूस करते हैं तब आप इसे सही कर रहे होते हैं।इस आसन को कम से कम 4-5 बार दोहराएं.ब्रिज पोज योग का फायदा-ब्रिज पोज या सेतुबंधासन के नियमित अभ्यास से सिरदर्द की समस्या से राहत पाई जा सकती है। खास बात ये है कि यह तनाव और चिंता को भी दूर करने के साथ मानसिक शांति को बढ़ावा देने में सहायक है। इसके साथ ही ये छाती, गर्दन, और रीढ़ की हड्डी में खिचाव लाता है।रखें ये सावधानियां-----------अगर आपकी पीठ में चोट हो तो सेतुबंधासन ना करें।- अगर आपकी गर्दन में चोट हो तो सेतुबंधासन ना करें।
- हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल घने, मुलायम, काले और लंबे बाल (Hair Long) हों. इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, कोई तेल की तलाश करता है तो कोई हेयर मास्क आदि का प्रयोग करता है. लेकिन इस खबर में हम आपके लिए एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जो प्रयोग में तो बहुत ही आसान है ही, यह बालों के ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद और असरदार भी है. ये उपाय अमरूद की पत्तियों का है.अमरूद की पत्तियों में कई पोषक तत्व होते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है. ये बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है. अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल आप बालों के लिए कई तरह से कर सकते हैं. आइए नीचे खबर में जानते हैं कि बालों पर अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.इस तरह बनाएं अमरूद की पत्तियों का हेयर पैक--------------15 से 20 अमरूद के पत्तों को धोकर सुखा लें.मिक्सी में पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं.अब इस पेस्ट को कटोरी में डालें.इसके बाद अपने हेयर स्कैल्प पर लगाएं.कुछ मिनटों के लिए उंगलियों से मसाज करें.अब बालों को हेयर बैंड की मदद से जूड़ा बनाकर 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें.जब ये सूख जाएं तो सादे पानी से धो लें.बाल को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें.इसे सप्ताह में दो बार लगाने से उनकी ग्रोथ तेज होगी.तेल के साथ करें प्रयोग-----अमरूद के कुछ पत्ते को धोकर ब्लेंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.अब इसमें एक छोटा प्याज डालकर प्यूरी बना लें.अब इसे कपड़ें में डालकर रस निचोड़ लें.अब अमरूद के पत्तों के पेस्ट और नारियल तेल को प्याज के रस में मिलाएं.इसे स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों से अच्छी तरह मसाज करें.आधे घंटे बाद धो लें.अमरूद की पत्तियों के पानी का ऐसे करें उपयोग----अमरूद की कुछ पत्तियों को आप धो लें.अब इन्हें एक लीटर पानी में उबालें.15 से 20 मिनट तक उबलने के बाद इसे ठंडा करें.ठंडा होने पर छान लें और बोतल में स्टोर कर लें.इसके बाद अब अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं.सूखने के बाद इसे बाल की जड़ों पर स्प्रे बोतल की मदद से लगाएं.10 मिनट तक मसाज करें.अगले कुछ घंटे बालो पर इसे रहने दें.इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें.-
- नयी दिल्ली। सर्दियों की शुरूआत होते ही लोगों के घुटनों, कूल्हों और कमर के दर्द में इजाफा होने की संभावना काफी बढ़ जाती हैं । ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को चलते फिरते रहने और घर से बाहर निकलते वक्त कई कपड़े पहनने की सलाह दी है। सर्दियों में 50 प्रतिशत से अधिक लोग बाहर निकलने में दिलचस्पी नहीं लेते और घरों के भीतर रहना ही पंसद करते हैं क्योंकि बाहर के मुकाबले घर गर्म और आरामदेह होते है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में बाहर निकलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपने कई परत में कपड़ें पहने हों। जालंधर के एनएचएस अस्पताल के निदेशक एवं ऑर्थोपेडिक एंड रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन शुभांग अग्रवाल का कहना है कि ठंड के मौसम में आमतौर पर मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, कार्टिलेज का पोषण कम हो जाता है और सामान्य तौर पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए लचीलेपन को बनाए रखने और उन कैलोरी को जलाने के लिए, जो हम लेते हैं, सर्दी के मौसम में भी हमें अपने शरीर को सक्रिय रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा,‘‘ किसी खास तरह के जोडों के दर्द में आपको चिकित्सा पेशेवर की सलाह के बिना कोई कसरत नहीं करनी चाहिए । लेकिन जोड़ों में दर्द और अकड़न का यह मतलब कतई नहीं है कि आप जिम जाना बंद कर दें।'' उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक निदेशक शुचिन बजाज का कहना है कि सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द, पीठ दर्द और मांसपेशियों में अकड़न सबसे आम स्वास्थ्य समस्याएं हैं जो वृद्ध लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। "हमने सर्दियों के दौरान हड्डी और जोड़ों की समस्याओं के इलाज के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में वृद्धि देखी है। लेकिन आजकल, हम देख सकते हैं कि घर से काम करने और उच्च ट्रांस वसा एवं चीनी युक्त आहार लेने के कारण युवा लोगों को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चीनी उन्हें कम उम्र में मोटापे का शिकार बना रही है ।'' पारस अस्पताल, गुड़गांव में संयुक्त प्रतिस्थापन और खेल चोट केंद्र के प्रमुख विवेक लोगानी कहते हैं कि लंबी बीमारी और खराब रक्त शर्करा नियंत्रण वाले लोगों में फ्रैक्चर का जोखिम सबसे अधिक होता है। वह साथ ही कहते हैं, यह भी संभव है कि टाइप 1 मधुमेह वाले लोग लोअर पीक बोन मास (हड्डियों तक पहुँचने वाली अधिकतम शक्ति और घनत्व) प्राप्त करें। लोग आमतौर पर 20 के दशक में अपने पीक बोन मास तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लो पीक बोन मास जीवन में बाद में ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के जोखिम को बढ़ा सकता है।
- शादी के मौसम में लोग अपने खाने पर कंट्रोल नहीं रख पाते. कुछ भी खा लेने की आदत उनके पाचन तंत्र को बहुत ज्यादा कमजोर कर देती है। हमेशा आपको अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहिए ताकि आप इस शादी के सीजन का भरपूर लुत्फ उठा सकें।पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के उपायशादी का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और मीठी यादों के साथ; इन समारोहों में अक्सर एक्सट्रा कैलोरी और पाचन के मौसम पर ज्यादा ही तनाव होता है, जो कि तले हुए और मसालेदार भोजन के साथ होता है। न्यूट्रीशन एक्सपर्ट के मुताबिक, कम खाने और इन 3 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने का अभ्यास पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. आइए इनके बारे में जानते हैं-1. मेथी के लड्डूमेथी दाना, गुड़, घी और सोंठ के साथ बनाया गया, ये स्वस्थ लड्डू पेट में ऐंठन और कब्ज को रोकता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, आंतों के म्यूकोसा को बढ़ावा देता है, और यहां तक कि बालों को चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है । उन्हें नाश्ते में या शाम के 4-6 बजे भोजन के बाद खाने का सुझाव दिया जाता है।2. छाछदोपहर के भोजन के ठीक बाद हिंग और काला नमक के साथ एक गिलास मठा , छाछ पाचन तंत्र के लिए एकदम सही है। जबकि छास या छाछ प्रोबायोटिक्स और विटामिन बी12 दोनों का एक अच्छा सोर्स है, हिंग और काला नमक का कॉम्बिनेशन सूजन, गैस को कम करने और यहां तक कि आईबीएस को रोकने में मदद करेगा। एक्सपर्ट छास खाने का सुझाव देते हैं, खासकर अगर आप शाम के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और एक सपाट पेट चाहते हैं।3. च्यवनप्राशसोते समय एक चम्मच च्यवनप्राश इम्युन सिस्टम को मजबूत रखेगा, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट का एक ठोस सोर्स है, ये सुनिश्चित करेगा कि शादी के उत्सव की यातना के दौरान भी त्वचा कोमल और मुलायम बनी रहे। एक्सपर्ट च्यवनप्राश का सेवन करने का सुझाव देते हैं अगर देर रात की शादियां एक रूटीन है और खासकर अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग में हैं।
- हम में से ज्यादातर लोग अपने चेहरे की त्वचा, बालों और यहां तक कि हाथों की देखभाल करने के बारे में बहुत खास होते हैं; पैरों की देखभाल अक्सर हमारे शरीर की देखभाल की लिस्ट में आखिरी जगह पर पहुंच जाती है.पैरों की उपेक्षा करने से दर्दनाक रिजल्ट हो सकते हैं जिनमें बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण, कॉर्न्स, फटी त्वचा और दुर्गंध आदि शामिल हैं. इससे बचने के लिए यहां 6 फुट केयर टिप्स दिए गए हैं.1. धुलाईपैरों की त्वचा बैक्टीरिया और फंगल इनफेक्शन के लिए अतिसंवेदनशील होती है क्योंकि ये दिन के एक बड़े हिस्से के लिए मोजे और जूतों में लिपटी रहती है, या धूल और जमी हुई गंदगी के संपर्क में रहती है.पैर की उंगलियों के बीच की त्वचा बैक्टीरिया और फंगल इनफेक्शन के पनपने के लिए एक आइडियल जगह है अगर इसे ठीक से धोया और साफ नहीं किया जाता है.इसलिए ये बहुत महत्वपूर्ण है कि अपने पैरों को दिन में एक बार साबुन से धोएं और सुनिश्चित करें कि गंदगी और पसीने में बंद गंदगी साफ हो गई है.2. उन्हें सूखा रखेंएथलीट फुट जैसे फंगल इनफेक्शन के पनपने के लिए नमी एक आइडियल एनवॉयरमेंट है. पैरों को सुखाना, खास तौर से पैर की उंगलियों के बीच का एरिया हर एक धोने के बाद बहुत जरूरी है, खासकर अगर आप तुरंत बाद में मोजे और जूते पहन रहे हैं.3. मॉइस्चराइजिंगअपने मॉइस्चराइजिंग रूटीन को केवल अपने चेहरे और हाथों तक सीमित न रखें. नमी की कमी से आपके पैर सूखे, पपड़ीदार और फटे हुए हो सकते हैं.फटी हुई त्वचा तब बेहद ड्राई और सख्त हो सकती है, खासकर एड़ी पर. ये एरिया तब गंदगी और जमी हुई गंदगी के लिए एक चुंबक बन सकता है जो उस पर चिपकना शुरू कर देगा.फटी एड़ियां न केवल बेकार दिखती हैं, बल्कि दर्दनाक भी हो सकती हैं. तय करें कि आप अपने पैरों को धोने के बाद हर दिन अपने पैरों पर मॉइस्चराइजिंग एजेंट की एक खुराक अप्लाई करें.4. एक्सफोलीएटिंगडेड स्किन को मॉइश्चराइज करने से कोई फायदा नहीं होगा. हर महीने एक बार एक्सफोलिएशन के जरिए सबसे पहले डेड लेयर को हटाना जरूरी है.ये झांवां या लूफैण के साथ किया जा सकता है, लेकिन हल्के ढंग से. ये हार्ड डेड स्किन पर जमी गंदगी और जमी हुई मैल को हटाने में भी मदद करता है. एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर के साथ इसका पालन करें और इसे रात भर छोड़ दें.5. ओकेजनल पैंपरिंगअपने पैरों को महीने में दो बार 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें. ये त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. फिर पैरों को हल्के से रगड़ें, उन्हें अच्छी तरह सुखाएं और विटामिन ई से भरपूर कोल्ड क्रीम लगाएं.अगर आपके पैरों में इनफेक्शन और सूजन की आशंका है, तो एक एंटीबैक्टीरियल क्रीम का इस्तेमाल करें. आप महीने में एक बार हाइड्रेटिंग या एक्सफोलीएटिंग पील-ऑफ फ़ुट मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.6. मोजे पहनेंमोजे पहनना न केवल आपको ठंड से बचाने के लिए बल्कि आपके पैरों को एनवॉयरमेंटल डैमेज से बचाने के लिए भी अहम है. जुराबें पैरों को धूल और गंदगी से बचाती हैं जो पैरों पर लगाई गई क्रीम से चिपक सकती हैं. वो यूवी रेडिएशन से भी बचाते हैं.



























