- Home
- देश
- बलिया (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर (भाषा) जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम में शुक्रवार को एक महिला और उसकी पुत्री की कथित रूप से हत्या कर दी गयी।पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सूरजावती देवी (55) और उसकी बेटी रानी (22) का शव शुक्रवार को उनके घर से मिला। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या किसी पहचान वाले व्यक्ति ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- -अब तक कुल 13 करोड़ 70 लाख से अधिक जांचनई दिल्ली। देश में 43 हजार 82 लोगों में संक्रमण के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 93 लाख 9 हजार 788 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कल कोविड से 492 लोगों के मरने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या एक लाख 35 हजार सात सौ 15 हो गई।इस समय चार लाख 55 हजार पांच सौ 55 रोगियों का उपचार चल रहा हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 39 हजार तीन सौ 79 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए है। देश में कोविड से स्वस्थ लोगों की संख्या 87 लाख 18 हजार 517 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 93.65 प्रतिशत हो गई है।देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लाख 31 हजार कोविड नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही जांच का आंकड़ा 13 करोड़ 70 लाख से अधिक होकर एक नया कीर्तिमा स्थापित हो गया है। केंद्र सरकार और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर ने योजनाबद्ध तरीके से जांच की मूलभूत सुविधाओं में विस्तार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उच्च स्तरीय जांच से कोविड-19 संक्रमितों की शीघ्र पहचान संगरोध और प्रभावकारी उपचार हुआ। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इससे मृत्युदर में भी कमी आई है।अधिक जांच से प्रतिदिन संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है, जो अब चार प्रतिशत से नीचे हो गई है। देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से पांच गुना यानी प्रतिदिन दस लाख लोगों की जांच हो रही है। देश में इस वर्ष जनवरी तक केवल एक जांच केंद्र - नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में था। आज जांच केंद्रों की संख्या बढ़कर 2 हजार 151 हो गई है, जिसमें से एक हजार 169 सरकारी और 982 जांच केंद्र निजी क्षेत्र में हैं।
- नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि सरकार किसानों के साथ बातचीत करके उनके मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए तैयार है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी नए कानून समय की मांग थे और इनसे भविष्य में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों से उत्तेजित न होने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को बातचीत के लिए तीन दिसम्बर को आमंत्रित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बातचीत से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस रोधी टीके के निर्माण में लगी स्वदेशी कोवैक्सिन के इंसानों पर नैदानिक परीक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुई। संस्थान के तंत्रिका विज्ञान केंद्र की प्रमुख एम वी पद्मा श्रीवास्तव और तीन अन्य स्वयंसेवकों ने टीके की पहली खुराक ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर भारत बायोटेक 'कोवैक्सिन' को विकसित कर रहा है।डॉ. श्रीवास्तव को पहला टीका लगाया गया और अगले कुछ दिनों में एम्स में 15 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों को टीका लगाया जाएगा। चार स्वयंसेवकों को मांसपेशियों में आधा मिलीलीटर की पहली खुराक सुई के माध्यम से दी गई। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा, "कोवैक्सिन देश में निर्मित पहला कोरोना वायरस रोधी टीका है और उससे भी ऊपर मेरा संस्थान परीक्षण में हिस्सा ले रहा है। टीका लगवाने वाले पहले स्वयंसेवक के तौर पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं इस महान उद्देश्य का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं पूरी तरह ठीक हूं और काम कर रही हूं। परीक्षण के तहत 0.5 मिलीलीटर की पहली खुराक देने के 28 दिन बाद 0.5 मिलीलीटर की दूसरी खुराक दी जाएगी। तीसरे चरण के तहत 18 वर्ष और उस से ज्यादा की आयु के 28 हजार 500 लोगों को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षण टीका लगाया जाएगा। 10 राज्यों में करीब 25 केंद्रों पर यह परीक्षण किया जाएगा। कुछ जगहों पर परीक्षण शुरू भी हो गया है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारत बायोटेक को कोवैक्सिन के तीसरे चरण के मानवीय नैदानिक परीक्षण करने की मंजूरी दे दी है। पहले और दूसरे चरण के परीक्षण के सुरक्षा और प्रतिरक्षाजनकता आंकड़े केंद्रीय औषध नियामक को उपलब्ध करा दिये गए हैं। हैदराबाद स्थित कंपनी ने तीसरे चरण के परीक्षण के लिये आवेदन करते हुए कहा था कि टीके को लेकर किसी भी स्वयंसेवक पर कोई गंभीर दुष्प्रभाव की खबर नहीं है।कोवैक्सिन के अलावा भारत में चार अन्य टीकों का अलग-अलग चरणों में परीक्षण चल रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनका के कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण कर रहा है जबकि जाइडस-कैडिला के देश में निर्मित टीके के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा हो चुका है।---
- रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के राजीव नगर में एक दंपति और उनकी बेटी के शव उनके घर में मिले। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि राजीव नगर में गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और उनकी बेटी (21) के शव बृहस्पतिवार को उनके घर में मिले। तीनों की गोली मारकर हत्या की गयी है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने सोलंकी के घर में कोई हलचल नहीं होने पर वहां जाकर देखा तो दंपति और उनकी बेटी खून में लथपथ मृत अवस्था में दिखे। पुलिस को संदेह है कि अज्ञात आरोपी ने बुधवार को देव उठनी एकादशी के पर्व पर लोगों द्वारा चलाए गए पटाखों की आवाज के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया। तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस जांच में लिया गया है।
- चेन्नई। प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार' बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि ‘निवार' पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के बाद कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात से तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों जगह किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की खबर मिली है। वहीं उपनगरीय मुदिचुर सहित इनके कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति देखी गई। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 30 सेमी, तमिलनाडु के कडलूर में 27 सेमी, नागपट्टिनम में 6.3 सेमी, कराईकल में 9.6 सेमी और चेन्नई में 11.3 सेमी बारिश दर्ज की गई। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार' की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर तटीय इलाके में बिजली नहीं है और उसे बहाल करने का काम जारी है। बारिश के कारण जिन इलाकों में पानी भर गया है, उसे भी निकाला जा रहा है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नौकाओं और जालों (मछली पकड़ने के) को पहुंचे नुकसान के बारे में बाद में ही पता चल पाएगा। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर. बी. उदयकुमार ने पहले बताया था कि चक्रवात की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कई पेड़ जरूर टूटे हैं और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
- बरेली । बरेली जिले के भमोरा इलाके में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आंवला क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करके लौट रहे बदायूं निवासी तीन युवकों की कार बुधवार देर रात भमोरा क्षेत्र के कुढ़ा गांव के पास एक पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। उन्होंने बताया कि कार में फंसे तीन युवकों को पुलिस ने बमुश्किल बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने अमन सिंह (25) और अमित कुमार सिंह (28) को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल हुए रामवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए प्रमाणपत्र और पहचान पत्र के वास्ते ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय पोर्टल की शुरुआत की।श्री गहलोत ने कहा, ''पोर्टल के जरिए आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को जान सकेंगे और इससे पूरी प्रकिया में पारदर्शिता आएगी। इसे जारी करने वाले प्राधिकारों को भी आवेदन के संबंध में कड़ाई से समय का पालन करना होगा तथा बिना किसी देरी के प्रमाणपत्र और पहचान पत्र जारी करने होंगे।'' उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र और पहचान पत्र जारी हो जाने पर आवेदक पोर्टल से इसे खुद डाउनलोड कर सकेंगे। देरी होने या आवेदन खारिज होने की स्थिति में आवेदनकर्ता के पास पोर्टल के जरिए शिकायत करने का विकल्प होगा। इस शिकायत को संबंधित अधिकारी तक अग्रसारित किया जाएगा और जल्द से जल्द शिकायत का समाधान होगा। मंत्री ने उम्मीद जताई कि पोर्टल से समुदाय के लोगों को काफी मदद मिलेगी तथा उन्हें ट्रांसजेंडर का प्रमाणपत्र और पहचान पत्र मिल जाएंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि राष्ट्रीय पोर्टल के जरिए ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग कहीं से भी इसका फायदा उठा सकते हैं । गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वड़ोदरा में 'गरिमा गृह : ट्रांसजेंडर लोगों के लिए आश्रय स्थल' का भी उद्घाटन किया। इस आश्रय स्थल को 'लक्ष्य' ट्रस्ट के सहयोग से चलाया जाएगा । मंत्रालय ने ट्रांसजेंडर लोगों की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाया है और 13 आश्रय स्थल बनाने के लिए 10 शहरों की पहचान की है। इनमें वड़ोदरा, नयी दिल्ली, पटना, भुवनेश्वर, जयपुर, कोलकाता, मणिपुर, चेन्नई, रायपुर, मुंबई तथा अन्य शहर शामिल हैं। पुनर्वास योजना के तहत मंत्रालय द्वारा चिह्नित हर आश्रय स्थल में कम से कम 25 ट्रांसजेंडर लोग रहेंगे। इस परियोजना के सफल होने पर देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी शुरुआत की जाएगी।
- सहारनपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक टैंकर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर होने से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक (देहात) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अरविंद और शेलेन्द्र कुमार दूध का टैंकर लेकर सहारनपुर आ रहे थे, तभी थाना देवबंद के अन्तर्गत देवबंद-मुजफ्फरनगर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टैंकर चालक एवं परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली वहीं छोड़कर फरार हो गया। मीणा ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन सहारनपुर पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- नई दिल्ली।. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सक्रिय प्रशासन और विभिन्न परियोजनाओं के सामयिक क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए 33वीं 'प्रगति' बैठक की अध्यक्षता की और राज्यों को अपनी निर्यात रणनीति विकसित करने की सलाह दी। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित एक बहुउद्देश्यीय मंच है।आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं पर चर्चा की, उनमें रेल मंत्रालय, सड़क और पोत परिवहन मंत्रालय के साथ-साथ ऊर्जा मंत्रालय की महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 1.41 लाख करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा दादर और नगर हवेली की हैं। प्रधानमंत्री ने संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के सचिवों से कहा कि वे सभी परियोजनाओं का काम निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास करें। बयान के मुताबिक बैठक के दौरान कोरोना वायरस संबंधी स्थिति और प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि संबंधी सुधारों और जिलों को निर्यात के केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा की गई। इसके मुताबिक प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा कि वे राज्य की निर्यात रणनीति विकसित करें।'प्रगति' के पिछले संवादों के दौरान प्रधानमंत्री ने 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री ने मार्च, 2015 को बहुउद्देश्यीय और बहुविषयक शासन मंच 'प्रगति' की शुरुआत की थी। 'प्रगति' के जरिए भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और परियोजनाओं तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा शुरू की जाने वाली परियोजनाओं की निगरानी और समीक्षा में मदद मिलती है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 71 वीं कड़ी होगी।इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी केंद्र प्रसारित करेंगे और यह आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट WWW.NEWS ON AIR.COM और मोबाइल ऐप NEWS ON AIR पर भी उपलब्ध होगा। इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी देखा जा सकेगा।प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद आकाशवाणी से यह कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषाओं में रात आठ बजे इसे दोबारा सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए लोग अपने सुझाव नमो ऐप, माइ गॉव फोरम या टॉल फ्री नम्बर 1 8 0 0 -1 1- 7 8 0 0 पर भेज सकते हैं।-
- मथुरा। जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर के उप जिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह ने बुधवार को बताया, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी राकेश कुमार (35) मंगलवार को अपनी गर्भवती पत्नी मधु (32) के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव अगनपुरा गया था और जब वह अपने गांव लौट रहा था, तभी रिफाइनरी थाना क्षेत्र में बीएसएफ कैम्प के कट के पास पीछे से आए टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया।'' उन्होंने बताया कि हादसे में मधु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि इस स्थान पर एक माह में यह चौथा हादसा है, आबादी बहुल गांव में पुलिया का निर्माण न होने से इस तरह के हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी देने की मांग की। एसडीएम सदर ने हरसंभव आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी स्तर से सहायता राशि उपलबध करा दी जाएगी।
- चेन्नई। चक्रवात ‘निवार' के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर चेन्नई के चेम्बारम्बक्कम जलाशय के द्वार को पिछले पांच साल में पहली बार बुधवार को खोला गया। जलाशय के अतिरिक्त पानी को अडयार नदी में छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के पहले भारी बारिश के कारण जलाशय के द्वार को खोल दिया गया और 1,000 क्यूसेक स्तर के हिसाब से नदी में पानी छोड़ने की शुरुआत हुई। रात आठ बजे तक 5,000 क्यूसेक के स्तर से पानी छोड़ा गया। शहर में पानी की आपूर्ति के लिए यह जलाशय मुख्य स्रोत है और अतिरिक्त पानी को नदी में छोड़ दिया गया। जलाशय की क्षमता 3,645 मिलियन क्यूबिक फुट है जिसमें से इसका जलस्तर 3,000 एमसीफुट फुट तक पहुंच गया। पांच साल बाद जलाशय का द्वार खोले जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बांध का निरीक्षण किया और जल प्रवाह के संबंध में एहतियाती उपायों की समीक्षा की। पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से सावधानी से काम करने को कहा ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो । अतिवृष्टि के कारण 2015 में जलाशय का द्वार खोलने में देरी होने से शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी थी। हालांकि, सरकार ने देरी से इनकार किया था। चेम्बारामबक्कम जलाशय चेन्नई के चार महत्वपूर्ण पेयजल स्रोतों में से एक है जो 25.51 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और कांचीपुरम जिले के कुंदराथुर तालुक में स्थित है। इसके अलावा पोंडी, चोलावरम और रेड हिल्स जलाशय हैं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रात्रिकालीन कफ्र्यू जैसी स्थानीय पाबंदियां लगा सकते हैं लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने के पहले केंद्र से विचार-विमर्श करना होगा।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिसंबर के लिए 'निगरानी, रोकथाम और सावधानी' दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि निर्देश का मुख्य लक्ष्य देश में कोविड-19 के खिलाफ मुकाबले में जो कामयाबी मिली है, उसे बनाए रखना है। रणनीति की बदौलत ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है । दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हाल में मामलों में बढ़ोतरी, त्योहार के मौसम और ठंड की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए यह जोर दिया जाता है कि महामारी की रोकथाम के लिए सावधानी रखना बहुत जरूरी है और रोकथाम के लिए निर्धारित रणनीति का कड़ाई से पालन करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि रोकथाम की रणनीति में निगरानी, अन्य उपायों पर ध्यान होना चाहिए और गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन होना चाहिए।मंत्रालय ने कहा, ''राज्य और केंद्रशासित प्रदेश स्थिति के अपने आकलन के आधार पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रात्रिकालीन कफ्र्यू जैसी स्थानीय पाबंदी लागू कर सकते हैं ।'' दिशा-निर्देश में कहा गया, ''हालांकि, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श किए बिना निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर किसी भी प्रकार का स्थानीय लॉकडाउन (राज्य, जिला, उपसंभाग, शहर के स्तर पर) नहीं लागू करेगी।'' दिशा-निर्देश एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।---
- नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह बहुत खराब से गंभीर की श्रेणी में आ गई। राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 15 नवंबर तक गंभीर की श्रेणी में था लेकिन इसके बाद इसमें सुधार आया और यह 22 नवंबर तक 'खराबÓ अथवा मध्यम की श्रेणी में रहा।केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ऐप समीर के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 रहा। मंगलवार को एक्यूआई 388, सोमवार को 302, रविवार को 274,शनिवार को 251 , शुक्रवार को 296 और गुरुवार को 283 रहा।उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच अत्यंत खराब और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की निगरानी प्रणाली सफर के अनुसार बुधवार को एक्यूआई में सुधार के आसार हैं।
- नोएडा। नोएडा सेक्टर 18 में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे ने अपने जन्मदिन पर खेल-खेल में पंखे से फंदा लगा लिया और लटक गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई।थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि सेक्टर 18 में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे का कल जन्मदिन था। उन्होंने बताया कि बच्चे के घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं तभी अपने छोटे भाई के साथ खेलते समय उसने घर में पंखे से फंदा लगा लिया, तथा नीचे कूद गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन फंदा काटकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (प्रतिकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। एअर इंडिया के चालक दल का एक सदस्य दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने की कथित तस्करी करते पकड़ा गया। सीमाशुल्क विभाग ने एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी।बयान के मुताबिक दो घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद चालक दल के सदस्य ने उसके पास चांदी की पॉलिश वाले दो कड़े होने की बात स्वीकार की। बयान में कहा गया है कि चालक दल के सदस्य को 22 नवंबर 2020 को पकड़ा गया। वह टोरंटो की उड़ान के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। इन कड़ों का वजन करीब एक किलोग्राम है। इनका मूल्य 45.34 लाख रुपये आंका गया है। चालक दल के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। (फाइल फोटो)---
- भुवनेश्वर। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दिसंबर के तीसरे हफ्ते से खोला जा सकता है। 12वीं सदी में निर्मित यह मंदिर कोविड-19 के कारण मार्च से ही बंद है।श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार द्वारा इस आशय की घोषणा किए जाने से महज एक घंटा पहले विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में मंदिर को खोलने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि मार्च से ही लोगों को भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं हुए हैं। मुख्य प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर आने की अनुमति देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया श्रद्धालुओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भगवान के दर्शन का अवसर देगी।---
- जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वप्रसिद्ध आमेर महल में लॉकडाउन के बाद से बंद हुई हाथी की सवारी मंगलवार को फिर से शुरू हो गई।आमेर महल के अधीक्षक पंकज धरेन्द्र ने बताया कि पुरातत्व विभाग के निदेशक की ओर जारी आदेश के अनुसार मंगलवार से पर्यटकों के लिये कोरोना दिशा-निर्देशों के तहत आमेर में हाथी की सवारी फिर से शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि आमेर महल में सैलानियों को हाथी पर सवारी के लिये मंगलवार को लॉकडाउन के बाद पहला दिन होने के कारण हाथी महावत 50 हाथियों को सजाकर लाये थे। उन्होंने कहा, हमारे यहां करीब 100 हाथी हैं और सभी को सैलानियों की सवारी के लिए स्वीकृति दी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने यह सही निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमेर महल एवं हाथी गांव में हाथी सवारी पुन: प्रारम्भ कराये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 22 नवंबर को पत्र लिखा था। इस संबंध में राज्य सरकार ने 23 नवम्बर को आदेश जारी कर दिए थे। पूनियां आमेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है।इस बीच आमेर हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण 18 मार्च, 2020 से हाथी सवारी आमेर महल में बंद थी, जिससे हाथी मालिकों को आर्थिक परेशानी हो रही थी।
- नई दिल्ली। कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।पटेल के पुत्र फैसल पटेल और पुत्री मुमताज सिद्दीकी ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर बताया कि उनके पिता ने बुधवार तड़के तीन बजकर करीब 30 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। उन्होंने कहा, दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहा हूं। 25 तारीख को सुबह करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया। फैसल और मुमताज ने बताया कि लगभग एक महीने पहले उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया । पटेल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक श्री पटेल उनके राजनीतिक सलाहकार थे। श्री पटेल वर्तमान में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। वह पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे। श्री पटेल 1993 से पांच बार लगातार गुजरात से राज्यसभा के सदस्य थे। इससे पहले वह 1977, 1980 और 1984 में लगातार तीन बार गुजरात की भडूच लोकसभा सीट से सांसद बने।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने पटेल के निधन पर दुख जताया है। नरेन्द्र मोदी ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।
-
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को एक कार के नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार अन्य महिला को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान आरती के तौर पर हुई जबकि प्रवीण और नितिन कुमार लापता हैं। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बचाई गई महिला की पहचान प्रिया के तौर पर हुई है और वे उत्तराखंड के ऋषिकेश से दिल्ली जा रहे थे। तभी यहां गंगनहर में उनकी कार गिर गई। पुरकाज़ी थाना-क्षेत्र के तहत आने वाले काम्हेरा गांव के पास कार के नहर में गिरने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिया को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में आरती की मौत हो गई, जबकि प्रिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नितिन कुमार और प्रवीण लापता हैं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान योजना (पीएमकेएसवाई) की कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों की अवसंरचना के निर्माण योजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार के लिए अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति बैठक की अध्यक्षता की । परियोजनाओं के प्रमोटरों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना के अंतर्गत दिनांक 3 मई .2017 को कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों की अवसंरचना के निर्माण योजना को अनुमोदित किया गया था। इस योजना का उद्देश्य उद्यमियों को क्लस्टर दृष्टिकोण के आधार पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक अवसंरचना का विकास करना है। ये क्लस्टर अधिशेष उपज के अपव्यय को कम करने और बागवानी / कृषि उपज के मूल्य को जोडऩे में मदद करेंगे जिसके परिणामस्वरूप किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा।अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति ने मेघालय, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र, राज्यों में 234.68 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के साथ 7 कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों को मंजूरी दी है, जिसमें 60.87 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता भी शामिल है। ये परियोजनाएँ 173.81 करोड़ रुपये के निजी निवेश लाएंगी और 7750 व्यक्तियों को रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है।
- नई दिल्ली। सरकार ने अगले साल 28 फरवरी तक केंद्र सरकार के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अवधि बढ़ा दी है। इससे पहले सरकार ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अवधि 1 नवम्बर से 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई थी।कार्मिक और जनशिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अनुसार, विभाग को कई पेंशनधारियों के एसोशिएशन की ओर से कई पत्र मिले थे, साथ ही व्यक्तिगत रूप से लोगों ने जारी कोविड महामारी और कोरोना वायरस की बुजुर्ग आबादी के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अवधि और बढ़ाने का आग्रह किया था। मंत्रालय ने कहा कि लेखा महानियंत्रक के कार्यालय से सलाह-मशविरे से अब तय किया गया है कि जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की मौजूदा तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
- नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को 43 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया। खबर मिली थी कि इन ऐप के जरिए देश की सम्प्रभुता और अखंडता, रक्षा और सुरक्षा तथा सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली व्यापक रिपोर्ट के आधार पर भारतीय यूजर के लिए इन ऐप पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।इससे पहले, सरकार ने 29 जून को उनसठ और दो सितम्बर को 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। मोबाइल ऐप पर ये प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के अंतर्गत लगाए गए हैं।प्रतिबंधित ऐप हैं--अली सप्लायरर्स मोबाइल ऐप-अलीबाबा वर्कबेंच-अलीएक्सप्रेस - स्मार्टर शौपिंग, बेटर लिविंग-अलीपे कैशियर-लालामूव इंडिया - डिलीवरी ऐप-ड्राइव विथ लालामूव इंडिया-स्नैक वीडियो-कैमकार्ड - बिजनेस कार्ड रीडर-कैमकार्ड - बीसीआर (वेस्टर्न)-सोल – फॉलो द सोल टू फाइंड यू-चाईनीज सोशल – फ्री ऑनलाइन डेटिंग वीडियो ऐप एंड चैट-डेट इन एशिया – डेटिंग एंड चाट फॉर एशियन सिंगल्स-वीडेट - डेटिंग ऐप-मुफ्त डेटिंग ऐप - सिंगोल, स्टार्ट योर डेट!-अडोर ऐप-ट्रूलीचाईनीज - चाईनीज डेटिंग ऐप-ट्रूएशियन - एशियन डेटिंग ऐप-चाइनालव: डेटिंग ऐप फॉर चाईनीज सिंगल्स-डेटमाईऐज : चैट, मीट, डेट मट्युर सिंगल्स ऑनलाइन-एशियन डेट: फाइंड एशियन सिंगल्स-फ्लर्टविश: चैट विथ सिंगल्स-गाएज ओनली डेटिंग: गे चैट-टुबिट: लाइव स्ट्रीम-वीवर्कचाइना-फर्स्ट लव लाइव- सुपर हॉट लाइव ब्यूटीज लाइव ऑनलाइन-रेला - लेस्बियन सोशल नेटवर्क-कैशियर वॉलेट-मैगोटीवी-एमजीटीवी- हुनान टीवी ऑफिसियल टीवी ऐप एपीपी-वीटीवी - टीवी वर्जन-वीटीवी – सीड्रामा, केड्रामा एंड मोर-वीटीवी लाइट-लकी लाइव-लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप-ताओबाओ लाइव-डिंगटॉक-आइडेंटिटी वी-इसोलैंड 2: एशेज ऑफ़ टाइम-बॉक्स स्टार (अर्ली एक्सेस)-हीरोज इवोल्वड-हैप्पी फिश-जेलीपॉप मैच-डेकोरेट योर ड्रीम आइलैंड-मंचकिन मैच: मैजिक होम बिल्डिंग-कॉन्क्विस्टा ऑनलाइन ढ्ढढ्ढ---
- मुंबई । विख्यात अभिनेता विश्व मोहन वडोला का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वडोला ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था और वह थियेटर की दुनिया की भी जानी मानी हस्ती थे। उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात अभिनेता का उनके आवास पर निधन हो गया। वडोला ने पेशेवर पत्रकार के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी लेकिन बाद में उन्होंने कला जगत का रुख किया और दिल्ली के थियेटरों में काम करने लगे। वडोला ने अपने पांच दशक के करियर में आकाशवाणी के लिए चार सौ से अधिक नाटक किये। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म “स्वदेस” समेत कई लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया था। वडोला ने गोवारिकर की 2008 में आई फिल्म “जोधा अकबर” और राजकुमार हिरानी की “लगे रहो मुन्नाभाई” में भी अभिनय किया था। उन्होंने ‘जॉली एलएलबी 2' में भी काम किया था। वडोला के बेटे और प्रसिद्ध अभिनेता वरुण वडोला ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखकर अपने पिता के निधन की पुष्टि की।


.jpg)







.jpg)



.jpg)

.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpg)


