- Home
- देश
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 94वीं कडी होगी।
कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन ए आई आर मोबाइल एप पर किया जाएगा। आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी कार्यक्रम सीधा प्रसारित होगा। आकाशवाणी से हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। -
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व मॉनसून के आज देश के दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अगले कुछ दिनों में पुद्दुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में वर्षा होने का अनुमान है। देश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
-
जींद (हरियाणा)। सफीदों के भागो देवी धर्मार्थ अस्पताल के निकट धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल तथा दो राहगीरों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक तथा राहगीर दादी-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में गांव मुआना निवासी ओमी देवी की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक रामकुमार (65) तथा गांव मुआना निवासी सतबीरी (60) और उसकी पोती समीना घायल हो गए। शहर थाना सफीदों प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोडकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। -
भोपाल । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शुक्रवार को डॉ अरविंद कुमार शुक्ला को ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शुक्ला वर्तमान में भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल में परियोजना समन्वयक के पद पर तैनात हैं। सूत्रों ने बताया कि शुक्ला का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष का होगा।
-
नयी दिल्ली। वायु गुणवत्ता पर केंद्रीय आयोग ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के पहले चरण को लागू करने के बाद से वायु प्रदूषण से संबंधित कानूनों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 24 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का आदेश जारी किया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा छह अक्टूबर को एनसीआर में जीआरएपी के इन उपायों को लागू किया गया था। सीएक्यूएम ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि तब से एनसीआर में औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण परियोजनाओं में आयोग द्वारा गुप्त तरीके से कुल 472 निरीक्षण किए गए और 52 घोर उल्लंघन करने वाली इकाइयों और परियोजनाओं को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। सीएक्यूएम ने कहा, ‘‘घोर उल्लंघन करने वाली 24 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें से पांच औद्योगिक इकाइयां अभी भी कोयले और अन्य अस्वीकृत प्रदूषणकारी ईंधन का उपयोग करती पाई गईं।'' सर्दियों और खेतों में पराली जलाने के कारण एनसीआर में प्रतिकूल जलवायु और मौसम संबंधी परिस्थितियों ने क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। सप्ताहांत तक हवा की गुणवत्ता खराब होने का पूर्वानुमान जताते हुए सीएक्यूएम ने बुधवार को प्राधिकारों को जीआरएपी के ‘दूसरे चरण' को लागू करने का निर्देश दिया था। इसमें स्थिति की गंभीरता के हिसाब से राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण रोधी उपायों की सूची है। दूसरे चरण की योजना में होटल, रेस्तरां और भोजनालयों में ईंधन के लिए कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना शामिल है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता के आधार पर जीआरएपी को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। चरण एक को ‘खराब' वायु गुणवत्ता (वायु गुणवत्ता सूचकांक 201-300) के मामले में लागू किया जाता है। ‘बहुत खराब' (एक्यूआई 301-400) के लिए चरण दो, चरण तीन ‘गंभीर' (एक्यूआई 401-450) के लिए और चरण चार ‘गंभीर प्लस' (एक्यूआई 450 से अधिक) के लिए लागू किया जाता है।
-
हैदराबाद। केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों को हर साल 10 किलो चावल या गेहूं देने के लिए भारत को सालाना 10.8 करोड़ टन खाद्यान्न की जरूरत है। गोयल ने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक संवाद सत्र में आशंका जताई कि उत्तर प्रदेश और बिहार में खाद्यान्न उत्पादन घट सकता है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को पहले ही प्रति व्यक्ति पांच किलो खाद्यान्न मिल रहा है। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों को 35 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यह कोटा बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अतिरिक्त खाद्यान्न के लिए हर महीने 40 लाख टन की जरूरत है। इसके अलावा हमें पहले से ही 50 लाख टन की जरूरत है। इसका मतलब है कि हमें हर महीने 90 लाख टन अनाज-गेहूं और चावल की जरूरत है। यानी एक साल में करीब 10.80 करोड़ टन। यह गरीब लोगों को लगभग मुफ्त मिलता है।'' उन्होंने कहा कि पिछले महीने तक भारत ने जिंसों के निर्यात को प्रोत्साहित किया, लेकिन सरकार को अपने लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। गोयल ने चावल के निर्यात पर लगाए गए 20 प्रतिशत के कर को भी सही ठहराया।
-
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में कपास चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उन थाना क्षेत्र के जमन्या गांव में हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, घटना 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब आरोपी किसान और उसके आरोपी साथियों ने एक व्यक्ति को उसके खेत से कथित तौर पर कपास चुराते हुए पकड़ा। अधिकारी के अनुसार, आरोपी किसान और उसके आरोपी साथियों ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और कथित तौर पर डंडों से उसकी पिटाई की। खरगोन अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी किसान और उसके छह आरोपी साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। शुक्ला के मुताबिक, कपास चोरी करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर पहुंची थीं। इस दौरान माधुरी दीक्षित दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करती हैं और फिर जान्हवी के साथ देवदास के गाने पर डांस करती नजर आती हैं। कर्लस की ओर से इसका प्रोमो शेयर किया गया है।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि माधुरी दीक्षित डांस करने से पहले जान्हवी कपूर से कहती हैं, इसी मंच पर मैंने आपके मम्मी के साथ डांस किया था। और वो पहली बार हम दोनों ने एक साथ मिल कर डांस किया था। इसके बाद माधुरी और जान्हवी ने देवदास के गाने कहे छेड़ मोहे पर डांस कर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इस दौरान जान्हवी रेड कलर की ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं।जान्हवी कपूर और माधुरी दीक्षित के डांस को देखकर जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर व नोरा फतेही भी मंत्रमुग्ध नजर आते हैं। बात दें कि श्रीदेवी 2012 में 'झलक दिखला जा' के फिनाले एपिसोड में अतिथि बनकर आई थीं। उन्होंने और माधुरी ने तब अपनी फिल्मों के कई गानों पर डांस किया था। वहीं, फरवरी 2018 में दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था।जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'मिली' में नजर आने वाली हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो एक रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में वह एक फ्रीजर में बंद हो जाती हैं और अपनी जिंदगी को बचाने के लिए लड़ती हैं। वहीं, इसके बाद वह वरुण धवन के साथ 'बवाल' और राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इससे पहले जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' रिलीज हुई थी।
-
नयी दिल्ली । फसल वर्ष 2022-23 के चालू रबी सत्र में अब तक 54,000 हेक्टेयर रकबे में गेहूं बोया गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 34,000 हेक्टेयर के रकबे से 59 प्रतिशत अधिक है। रबी सत्र की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई अक्टूबर में शुरू होती है और मार्च-अप्रैल में इसकी कटाई होती है। इसके अलावा चना और सरसों रबी मौसम (जुलाई-जून) के दौरान उगाई जाने वाली अन्य प्रमुख फसलें हैं। बुवाई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में गेहूं की बुवाई का काम तेजी से चल रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि 28 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में लगभग 39,000 हेक्टेयर, उत्तराखंड में 9,000 हेक्टेयर, राजस्थान में 2,000 हेक्टेयर और जम्मू-कश्मीर में 1,000 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की जा चुकी है। दलहन की बुवाई का रकबा इस रबी सत्र में अब तक 8.82 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.91 लाख हेक्टेयर था। दलहन में चने की बुवाई एक साल पहले के 5.91 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 6.96 लाख हेक्टेयर में की गई है। तिलहन के मामले में लगभग 19.69 लाख हेक्टेयर में छह प्रकार के तिलहन बोए गए हैं जो रकबा एक साल पहले की अवधि के 15.13 लाख हेक्टेयर से अधिक है। इसमें से अधिकांश रकबे में रेपसीड और सरसों की 18.99 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह रकबा 14.21 लाख हेक्टेयर ही था। आंकड़ों से पता चलता है कि पहले के 2.31 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार रबी सत्र के दौरान 4.68 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाजों की बुवाई हुई है जो एक साल पहले 2.31 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। धान की बुवाई 4.02 लाख हेक्टेयर में की गई है जो रकबा पहले 3.54 लाख हेक्टेयर था। इस रबी सत्र में 28 अक्टूबर तक सभी रबी फसलों का कुल रकबा 37.75 लाख हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के 27.24 लाख हेक्टेयर से अधिक है। खरीफ फसलों की कटाई के उपरांत जमीन साफ होने के बाद आने वाले हफ्तों में बुवाई में और तेजी आने की उम्मीद है।
-
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी स्थित एक चीनी मिल में तैनात एक आबकारी निरीक्षक ने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, खाईखेड़ी स्थित चीनी मिल में तैनात आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार (45) ने अपने कमरे की छत से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि अशोक कुमार का शव उनके कमरे की छत से लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आगरा निवासी अशोक कुमार की इस साल जुलाई में चीनी मिल में तैनाती हुई थी। उनकी मौत के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
-
पटना। भोजपुर में सड़क हादसे में दो बीएमपी जवान की मौत हो गई। दोनों छठ महापर्व को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। शाहपुर थाना क्षेत्र आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बिलौटी गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों जवान पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण रहने वाले थे। दोनों जवान बक्सर में बीएमपी में पोस्टेड थे। छठ महापर्व को लेकर आज सुबह बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। -
मथुरा। मथुरा में दूसरे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को होगा। रेलवे ग्राउंड में आयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव में संगीत,साहित्य और कला से जुड़े नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 11 दिवसीय इस ब्रज रज उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद,उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन करा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद,उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर से ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 11 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र स्थित रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा। इस उत्सव में देश के नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे तो स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
-
सहारनपुर। सहारनपुर में शनिवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में सास की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पत्नी को घर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम नितिन है। वह शामली का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक थाना जनकपुरी के जनता रोड स्थित कृष्णाधाम कॉलोनी है। महिला एक महीने पहले मायके आई थी। उसका पति भी 10 दिन पहले पहुंचा था। आरोपी इस बात अड़ा था कि पत्नी को साथ लेकर ही जाएगा। जबकि पत्नी उसकी मारपीट-विवाद के कारण ससुराल जाने को तैयार नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने पत्नी से घर चलने के लिए कहा। पत्नी से फिर इनकार कर दिया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। सास ने भी पत्नी का पक्ष लिया। इससे गुस्साए आरोपी ने कार से पेट्रोल निकालकर दोनों पर छिड़ककर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। -
लखनऊ। अलीगढ़ में झूला झूलते समय एक बच्ची के गले में रस्सी का फंदा कस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। परिजनों बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना टप्पला थाना क्षेत्र के जतरौली मोड़ की है।
पुलिस ने बताया कि जतरौली मोड़ के रहने वाले रन सिंह का घर से ही लगभग 200 मीटर दूरी पर जनरल स्टोर है। परिवार में उनकी पत्नी नीलम, बेटा (15) और 11 साल की बेटी अदिति थी। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी रन सिंह अपनी दुकान पर थे। बेटा किसी काम से घर से कहीं गया हुआ था और बेटी छत पर खेल रही थी। नीलम भी पशुओं को चारा देने के लिए घर से निकल गई। इसी दौरान छत पर खेलने और झूला झूलने के दौरान झूले की रस्सी मासूम के गले में फंस गई और उसका दम घुट गया। पशुओं को चारा देने के बाद जब नीलम वापस लौटी तो अपने घर के दूसरे काम में लग गई। लेकिन, काफी देर तक जब उन्हें अदिति नजर नहीं आई तो उन्होंने छत पर जाकर देखा। छत पर जाते ही उनके होश उड़ गए और घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। - लेह। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लेह में देश के आखिरी गांव श्योक से सीमा सड़क संगठन की 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और राजस्थान सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे राज्यों में 45 पुल, 27 सड़कें और दो हेलीपैड शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने लद्दाख में एक कार्बन न्यूट्रल आवासीय परिसर और दो हेलीपैड का उद्घाटन भी किया।रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन को अंतिम मील संपर्क प्रदान करने और सीमावर्ती राज्यों तथा सशस्त्र बलों के लिए रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने में समर्पण के साथ नई ऊंचाइयां छूने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हर गांव को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी है। श्री सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववादियों की मौजूदगी के कारण देश के इस हिस्से में विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ये केंद्रशासित प्रदेश अब विकास के पथ पर हैं।120 मीटर श्योक पुल को दुरबुक-श्योक गांव को दौलत बेग ओल्डी, डीएसडीबीओ से जोड़ने वाले बारह हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित पहले के 20 मीटर बेली पुल के स्थान पर बनाया गया है। चुनौतीपूर्ण जलवायु और प्रतिकूल परिस्थितियों में पुल को बारह महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी और कई संसद सदस्य भी मौजूद थे।
-
नयी दिल्ली। जुलाई, 2022 में समाप्त हुए फसल वर्ष के दौरान आलू और टमाटर के उत्पादन में 4-5 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। वहीं प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बागवानी फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए, मंत्रालय ने कहा कि आलू का उत्पादन वर्ष 2021-22 में पांच प्रतिशत कम यानी पांच करोड़ 33.9 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष पांच करोड़ 61.7 लाख टन का हुआ था। इसी तरह टमाटर का उत्पादन चार प्रतिशत घटकर दो करोड़ 3.3 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष दो करोड़ 11.8 लाख टन का हुआ था। हालांकि, फसल वर्ष 2021-22 के दौरान प्याज का उत्पादन अधिक यानी तीन करोड़ 12.7 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष दो करोड़ 66.4 लाख टन था। उक्त अवधि में, कुल सब्जियों का उत्पादन पिछले वर्ष के 20 करोड़ 4.5 लाख टन की तुलना में अधिक यानी 20 करोड़ 48.4 लाख टन होने का अनुमान है। फसल वर्ष 2021-22 के दौरान फलों का उत्पादन भी अधिक यानी 10 करोड़ 72.4 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 10 करोड़ 24.8 लाख टन का रहा था। आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी फसलों का उत्पादन 2.31 प्रतिशत बढ़कर 34 करोड़ 23.3 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 33 करोड़ 46 लाख टन का हुआ था। सरकार पौधों की वृद्धि और कटाई के विभिन्न चरणों में उत्पादन अनुमान जारी करती है। अंतिम अनुमान से पहले कुल चार अनुमान जारी किए जाते हैं। -
नयी दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले साल फरवरी से भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए कई परीक्षण उड़ानें शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक आर उमामहेश्वरन ने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी ने चालक दल के मॉड्यूल के परीक्षण के लिए वजनी चिनूक हेलीकॉप्टर और सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान को तैनात करने की भी योजना बनाई है। मॉड्यूल के जरिए गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिनों के लिए कक्षा में ले जाएगा। यहां भारतीय अंतरिक्ष कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली के डिजाइन को पूरा कर लिया है, जो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पृथ्वी की परिक्रमा करते समय क्रू सर्विस मॉड्यूल में रहने की स्थिति सुनिश्चित करेगा। अगले साल दिसंबर में मानव रहित अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने से पहले इसरो द्वारा अगले साल कम से कम 17 अलग-अलग परीक्षणों की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में गगनयान मिशन की घोषणा करते हुए 2022 में देश के औपनिवेशिक शासन से आजादी के 75 साल पूरे होने पर अभियान को अंजाम देने की दिशा में एक अस्थायी लक्ष्य का जिक्र किया था। हालांकि, कोविड महामारी के कारण अभियान में देरी हुई और भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान शुरू करने की संभावना है। उमामहेश्वरन ने कहा कि क्रू मॉड्यूल और पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली को डिजाइन करने का काम चुनौतीपूर्ण था क्योंकि अंतरिक्ष यात्रियों को पुन: प्रवेश चरण के दौरान भी सहज महसूस करना चाहिए, जब अंतरिक्ष कैप्सूल के बाहर का तापमान 2000 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक हो सकता है। ‘सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन' द्वारा आयोजित कार्यक्रम के इतर उमामहेश्वरन ने कहा, ‘‘क्रू मॉड्यूल पूरा हो गया है जहां अंतरिक्ष यात्रियों को बैठना और उड़ना है, और निर्माण का काम जारी है। छह महीने के भीतर, हमें क्रू मॉड्यूल मिल जाएगा। उमामहेश्वरन ने कहा कि ‘शॉर्टलिस्ट' किए गए अंतरिक्ष यात्री वर्तमान में बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में आगे के प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं। -
जमीन के टुकड़े की खातिर की पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या !
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को जमीन के एक टुकड़े के लिए एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के धियरपुरा गांव में शरीफ (80) गुरुवार को सुबह अपने खेत में बने ट्यूबवेल परिसर में बैठे थे तभी उनके आरोपी बेटे बशीर ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाजपेई ने बताया कि छह महीने पहले शरीफ के एक बेटे की मौत हो गयी थी, जिसके बाद उसने अपनी एक बीघा जमीन छोटे बेटे की पत्नी के नाम कर दी थी। इसे लेकर आरोपी बशीर काफी नाराज था और इसी वजह से उसने पिता की हत्या की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है। -
बत्तखों में एवियन फ्लू बीमारी की पुष्टि; 20 हजार पक्षियों को मारा जाएगा
अलाप्पुझा (केरल)। अलाप्पुझा जिले में बत्तखों में एवियन फ्लू बीमारी फैलने की पुष्टि होने के साथ ही अधिकारियों ने गुरुवार को को इस रोग के प्रसार पर काबू के लिए यहां हरिपद नगरपालिका के वझुथनम वार्ड में 20 से अधिक पक्षियों को मारने के लिए अभियान शुरू किया। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में हाल ही में नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिला अधिकारियों ने यहां एक बयान में कहा कि 28 अक्टूबर शनिवार से इस बीमारी के केंद्र के एक किलोमीटर के घेरे में स्थित घरों के सभी पक्षियों को मारा जाएगा। बयान में कहा गया है कि 20,471 बत्तखों को मारा जाएगा और आठ त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) इस संबंध में केंद्रीय मानदंडों का पालन करते हुए ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बयान के अनुसार पक्षियों के मारे जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हरिपद नगरपालिका, पल्लीपाड़ पंचायत और आसपास के इलाकों में एक सप्ताह तक स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण विभाग द्वारा निगरानी की जाती रहेगी। बीमारी फैलने के स्थान से एक किलोमीटर के घेरे में पक्षियों के परिवहन पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। - जयपुर। दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। शनिवार 29 अक्टूबर को उसका लोकार्पण समारोह शुरू होने जा रहा है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 मीटर है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है।प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इसे दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इसे संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी। नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि वह कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लगती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है।इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढिय़ां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण कै दौरान 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी। स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' की कल्पना मिराज ग्रुप, उदयपुर के चेयरमैन श्री मदन पालीवाल ने की थी। इस अवधारणा को आगे स्टूडियो माटुराम आर्ट द्वारा विकसित किया गया था जिसने 351 फीट ऊंची मूर्ति को डिजाइन किया था, जबकि संरचनात्मक डिजाइन स्केलेटन कंसल्टेंट्स द्वारा प्रदान किया गया था और काम साल 2016 की शुरुआत में शुरू हुआ था।
-
गैस टैंकर पलटने के बाद फटा, चालक की झुलसकर मौत
दुमका (झारखंड) ।झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को एक गैस टैंकर के सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकराकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। टैंकर के पलटने के बाद उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि यह घटना हंसडीहा के पास धावटांड इलाके में प्रादेशिक राजमार्ग-17 पर हुई। लकड़ा ने कहा, ‘‘टैंकर के चालक की झुलसकर मौत हो गई, जबकि आग लगने से एक बच्चा समेत चार घायल हो गए।''पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया जा रहा यह टैंकर रास्ते में पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। पुलिस ने कहा कि पास में खड़ीं कम से कम तीन बसें और कई पेड़ आग की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि आग में टैंकर पूरी तरह जल गया, जिसके कारण इसके पंजीकरण नंबर और अन्य ब्योरे का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, टैंकर में विस्फोट होने के बाद, उसमें आग लग गई जिससे एक के बाद एक खड़ी कम से कम तीन बस नष्ट हो गई। पुलिस ने कहा कि कई पेड़ भी जल गए। हंसडीहा के पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने कहा, ‘‘टैंकर के पलटने के बाद एक विस्फोट हुआ। पास में खड़ी तीन बसों और कई पेड़ों में भी आग लग गई।'' चालक की पहचान नहीं की जा सकी है। - हरदोई (उत्तर प्रदेश)। हरदोई जिले के शहर कोतवाली इलाके में जमीन के विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। परिवार के अन्य तीन सदस्यों को भी लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गुरुवार को बताया कि शहर कोतवाली इलाके के भदैचा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बुधवार को उनमें से एक बाबू सिंह के घर के बाहर कुछ लोग बैठे थे तभी दूसरे पक्ष के गुड्डू सिंह के परिवार का एक सदस्य वहां से निकला जिससे बाबू सिंह पक्ष के लोगों की कुछ कहासु नी हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपीगुड्डू सिंह घर से अपनी रायफल ले आया और करीब पांच गोलियां चलाईं। बाबू सिंह (60) और उसके बेटे लकी सिंह (23) की सिर में गोली लगने से मौत हो गयी। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी गुड्डू सिंह और उनके परिवार के लोगों ने बाबू सिंह के परिवार के अन्य तीन लोगों को लाठी डंडों से पीटा। उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर उसकी रायफल बरामद कर ली गयी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार हंडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार हाइवे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (हंडिया) सुधीर कुमार ने बताया कि सोरांव से टवेरा गाड़ी में सवार होकर ये लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए विंध्याचल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पौने छह बजे इनकी गाड़ी एक पोल से टकराकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुमार के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक शिशु शामिल हैं, जिनकी पहचान रेखा देवी (45), कृष्णा देवी (70), सविता (36), रेखा (32) और ओजस (डेढ़ वर्ष) के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हंडिया में घटित इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने को भी कहा है।
-
नयी दिल्ली। त्वरित संदेश सेवा देने वाले मंच व्हॉट्सऐप ने मंगलवार को अपनी सेवा में बड़े पैमाने पर हुए गतिरोध को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि व्हॉट्सऐप ने अपनी सेवा में पैदा हुए गतिरोध से जुड़ी रिपोर्ट आईटी मंत्रालय को सौंप दी। मंत्रालय ने मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सऐप से इस गतिरोध की वजह साझा करने को कहा था। व्हाट्सऐप की मैसेजिंग सेवाएं मंगलवार दोपहर करीब दो घंटे तक बाधित रही थीं। सेवाओं के अचानक ठप हो जाने के कारण भारत से लेकर ब्रिटेन तक बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता लगभग दो घंटे तक एक दूसरे को कोई संदेश (टेक्स्ट) और वीडियो नहीं भेज सके। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि व्हॉट्सऐप ने बड़े पैमाने पर हुई सेवा खामी के लिए किस तरह के कारण बताए हैं। उसके प्रवक्ता ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा था, ‘‘तकनीकी खामी के कारण सेवाएं बाधित हुई हैं।'' सेवाओं में बाधाओं की घटनाओं पर निगरानी रखने वाले डाउनडिटेक्टर के अनुसार, व्हॉट्सऐप कई क्षेत्रों में कई उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं कर रहा था। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में व्हॉट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे।
- नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और अक्टूबर में दुनिया के 10वें सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के रूप में उभरा है। वैश्विक यात्रा से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली संस्था ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया, ''दिल्ली का हवाईअड्डा कोविड-19 महामारी से पहले यानी अक्टूबर 2019 में 14वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा था।" वहीं हार्ट्सफील्ड जैक्सन का अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अक्टूबर में सबसे व्यस्त हवाईअड्डा रहा है। इसके बाद दुबई और तोक्यो हनेडा हवाई अड्डा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट में छठे स्थान पर लंदन हीथ्रो हवाई अड्डा है। इसके बाद सातवें स्थान पर शिकागो ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नौवें स्थान पर है। ओएजी की रैंकिंग इस साल अक्टूबर और अक्टूबर 2019 में निर्धारित एयरलाइन क्षमता की तुलना के आधार पर जारी की गई है। दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों को उनकी संयुक्त घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षमता के आधार पर स्थान दिया गया है।








.jpg)









.jpeg)

.jpg)
.jpeg)
.jpg)




