- Home
- देश
-
जींद | हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव में शनिवार की रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरसात के कारण मकान के चारों तरफ बरसाती पानी खड़ा हुआ था और जिस कमरे में बुजुर्ग महिला रहती थी उसकी छत कमजोर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान फूलपति (67) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि मकान के बाहर वाले कमरे में वह सोई हुई थी कि रात को अचानक कमरे की छत गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गयी। पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना का रविवार सुबह उस समय पता चला जब परिवार के लोग सोकर उठे और बुजुर्ग महिला को चाय देने कमरे में गए। उन्होंने बताया कि महिला को जब तक मलबे से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की जांच कर रही है।
-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और उनसे कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने तथा राज्य में कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने को कहा। चार घंटे से अधिक समय तक हुई इस बैठक में 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। भाजपा ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान मोदी ने गतिशक्ति, हर घर जल, स्वामित्व, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) जैसी सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं और पहल के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रमुख योजनाओं का अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि भाजपा शासित राज्यों को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।'' व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मोदी ने अपनी सरकार द्वारा की गई कई पहल का उल्लेख किया। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके राज्य खेलों को उचित महत्व दें और बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी और जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ के प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे भी शामिल हुए। सूत्रों ने कहा कि 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने केंद्र प्रायोजित सभी कल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख कार्यक्रमों के 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया। इन राज्यों में भाजपा अपने बलबूते या अन्य दलों के साथ गठबंधन में सत्ता में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी बैठक में शामिल हुए। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और बिहार से तारकिशोर प्रसाद तथा रेणु देवी सहित कई उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। -
नयी दिल्ली. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज की मेजबानी की। कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। मुर्मू अगले राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, “राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए राष्ट्रति भवन में रात्रिभोज की मेजबानी की। -
नयी दिल्ली. द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी। रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि वर्ष 1977 से लगातार राष्ट्रपतियों ने इस तिथि (25 जुलाई) को शपथग्रहण की है। भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी। 1952 में उन्होंने पहला राष्ट्रपति चुनाव जीता। राजेंद्र प्रसाद ने दूसरा राष्ट्रपति चुनाव भी जीता और मई 1962 तक इस पद पर रहे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई, 1962 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और वह 13 मई, 1967 तक इस पद पर रहे। दो राष्ट्रपति - जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद - अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि उनका निधन हो गया था। भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तिथि को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
-
नयी दिल्ली. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा में है और जलवायु संकट इस ग्रह के भविष्य को खतरे में डाल सकता है। राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि देश 21वीं सदी को ‘‘भारत की सदी'' बनाने के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये आर्थिक सुधारों के साथ, नागरिकों को उनकी क्षमता का एहसास कराकर उन्हें समृद्ध बनायेंगे। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के रूप में अपने अंतिम टेलीविजन संबोधन में, कोविंद ने कहा, ‘‘महामारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में और सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया है। मुझे खुशी है कि सरकार ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।'' उन्होंने कहा, ‘‘एक बार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा शुरू हो जाने के बाद, आर्थिक सुधार नागरिकों को उनके जीवन के लिए सबसे अच्छा रास्ता खोजने में मदद करेंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए तैयार हो रहा है।
- नयी दिल्ली। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय निदेशक ने सदस्य देशों से मंकीपॉक्स से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और जन स्वास्थ्य से जुड़े कदमों को मजबूत करने का रविवार को आह्वान किया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से और कई ऐसे देशों में फैल रहा है, जहां पहले इसके मामले सामने नहीं आए थे, जो बड़ी चिंता का कारण है।उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के मामले ज्यादातर उन पुरुषों में पाए गए हैं, जिन्होंने पुरुषों के साथ संबंध बनाए। ऐसे में उस आबादी पर केंद्रित प्रयास करके बीमारी को और फैलने से रोका जा सकता है, जिनमें संक्रमण का खतरा अधिक है।’’ वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन भारत में और एक थाईलैंड में पाया गया है।क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे प्रयास और कदम संवेदनशील तथा भेदभाव रहित होने चाहिए।’’ डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक ‘‘असाधारण’’ हालात है और यह अब वैश्विक आपात स्थिति है। डॉ सिंह ने कहा, ‘‘हालांकि वैश्विक स्तर पर और क्षेत्र में मंकीपॉक्स का जोखिम मध्यम है, लेकिन इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने का खतरा वास्तविक है। इसके अलावा, वायरस के बारे में अब भी कई बातों का पता नहीं चल पाया है। हमें मंकीपॉक्स को और फैलने से रोकने के लिए सतर्क रहने और तेजी से कदम उठाने को तैयार रहने की जरूरत है।’’ मंकीपॉक्स संक्रमित जानवर के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता हैं। एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में यह संक्रमण संक्रमित की त्वचा और श्वास छोड़ते समय नाक या मुंह से निकलने वाली छोटी बूंदों के संपर्क में आने से फैलता है।
-
चेन्नई। अभिनेता रजनीकांत ने 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर शनिवार को अभिनेता सूर्या और अन्य की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। इसमें सूर्या को फिल्म ‘‘सोरारई पोटरु' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। सूर्या ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अजय देवगन के साथ साझा किया। इस फिल्म के लिए शालिनी उषा नायर और निदेशक सुधा कोंगारा को श्रेष्ठ पटकथा के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जी.वी. प्रकाश को इसी फिल्म के लिए श्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत) का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। रजनीकांग ने ट्वीट करके सूर्या, कोंगरा और अन्य सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। -
मुंबई। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार सूर्या ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी तमिल फिल्म ‘सूराराई पोट्रु' के पांच पुरस्कार जीतने के बाद शनिवार को 'कड़ी मेहनत' करने और अच्छी फिल्में बनाने की प्रतिबद्धता जताई। साल 2020 में प्रदर्शित इस फिल्म ने शुक्रवार को पांच पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सूर्या), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अपर्णा बालमुरली), सर्वश्रेष्ठ पटकथा (सुधा कोंगरा और शालिनी उषा नायर) और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड म्यूजिक) (जीवी प्रकाश कुमार) शामिल हैं। ‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के अभिनेता अजय देवगन के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा करने वाले सूर्या ने ट्विटर पर एक बयान पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्म के पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने को लेकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, “उस प्यार और शुभकामनाओं के लिए मेरी तरफ से हार्दिक धन्यवाद, जो हमें मिली हैं और अब तक हमारे जीवन को समृद्ध बनाया है। हम ‘सूराराई पोट्रु' के पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से खुश हैं। महामारी के दौरान ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच पर रिलीज हुई हमारी फिल्मों को मिले जबरदस्त प्यार से हम बेहद उत्साहित हैं।” सूर्या ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार मुझे कड़ी मेहनत करने और अपनी राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। -
गुवाहाटी। असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) ने अपनी बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा शुरु की है। एएसटीसी के प्रबंध निदेशक राहुल चंद्र दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि असम इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमट्रॉन) के सहयोग से शुरू की गई यह सेवा प्रारंभिक दौर में कामरूप (महानगर) और सोनितपुर जिलों में उपलब्ध कराई गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक, सॉफ्टवेयर को नगांव के रास्ते गुवाहाटी से तेजपुर तक टिकट की बुकिंग से जुड़ी एक प्रायोगिक परियोजना के लिए तैयार किया गया है। बाद में इससे अन्य मार्गों पर भी बुकिंग शुरू की जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार, सॉफ्टवेयर को उन्नत किए जाने के बाद यात्री राज्यभर में शहरों के साथ-साथ अंतरजिला स्तर पर भी एएसटीसी की बसों के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। -
नयी दिल्ली। देश में हाल में किये गए एक सर्वेक्षण में शामिल लगभग 65 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों को लगता है कि मोबाइल फोन और अन्य तकनीक को अपनाने से युवा पीढ़ी के साथ उनका व्यक्तिगत संवाद प्रभावित हुआ है। पैन हेल्थकेयर ने 'द लिबर्टी इन लाइफ ऑफ ओल्डर पीपल 2022' सर्वेक्षेण किया था और इसमें 10 शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, पटना, पुणे और अहमदाबाद से 10,000 प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाएं दर्ज की गईं। लगभग 72.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी पीढ़ी के लोग परिवार में बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताते थे। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि 51 प्रतिशत उत्तरदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जिसके कारण उन्हें इधर-उधर जाने और खुद के काम करने में परेशानी होती है। अध्ययन में कहा गया है, ''भारत में बुजुर्गों के आने-जाने में रुकावट का सबसे बड़ा कारण जोड़ों और शरीर का दर्द है, जिससे पीड़ित लोगों की संख्या 58.1 प्रतिशत है। थकान और भूलने की बीमारी (प्रत्येक 8.4 प्रतिशत) भी इस सूची में शामिल हैं। एक और बड़ा कारण मूत्र को न रोक पाना (18 प्रतिशत) है, जिसकी वजह से बुजुर्ग आने-जाने से बचते हैं।'' पैन हेल्थकेयर के सीईओ चिराग पन ने कहा, ''राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) और जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि भारत में बुजुर्गों की आबादी सामान्य आबादी की तुलना में बहुत तेज गति से बढ़ रही है। वास्तव में, आने वाले दशक में इसके 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की संभावना है, जबकि कुल जनसंख्या में केवल 8.4 प्रतिशत अपेक्षित वृद्धि हुई है।'' उन्होंने कहा, ''यह जरूरी है कि परिवार के छोटे सदस्य बुजुर्गों की शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक जरूरतों पर अधिक ध्यान दें। -
नयी दिल्ली। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से पूर्व की तुलना में इस बार छात्रों के उत्तीर्ण होने की दर में सुधार का एक कारण 2021-2022 शैक्षणिक सत्र को दो सत्रों (टर्म) में विभाजित किया जाना भी हो सकता है। पिछले शैक्षणिक सत्र में पहली बार दो टर्म विभाजित की गई थी। जहां पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर के दौरान आयोजित हुई थी, वहीं दूसरे टर्म की परीक्षा मई-जून में आयोजित की गई थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजेंद्र नगर एक्सटेंशन की प्रधानाध्यापिका पल्लवी उपाध्याय ने कहा कि परीक्षाएं शुरू होने से पहले के तैयारी के लिए छात्रों के पास अपेक्षाकृत अधिक समय और कम पाठ्यक्रम था। उन्होंने कहा, ‘‘इससे स्वाभाविक रूप से विषयों की अधिक और बेहतर समझ पैदा हुई है और उनके उत्तर लेखन में भी सुधार हुआ है। वे अधिक समय होने के कारण अध्यायों को बेहतर ढंग से समझ पाए।'' डीपीएस इंदिरापुरम की प्रधानाध्यापिका संगीता हजेला के अनुसार, परीक्षाओं का दो टर्म में विभाजन स्वाभाविक रूप से अधिक प्रभावी रहा। हजेला ने कहा, ‘‘चूंकि छात्रों के पास पढ़ने के लिए तुलनात्मक रूप से छोटा पाठ्यक्रम था, उनकी समझ के स्तर, स्मरण क्षमता और पाठ्यक्रम को दोहराने पर केंद्रित अध्ययन में वृद्धि हुई है। टर्मिनल परीक्षाओं के कारण पाठ्यक्रम को बार-बार दोहरा पाना आसान हो गया, जिसे छात्र पहले अधिक पाठ्यक्रम होने के कारण अनदेखा कर देते थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘विषयों की स्पष्ट समझ उनके उत्तर लेखन में भी दिखी है। उन्होंने लंबे उत्तरों के बजाय बेहतर उत्तर लिखने पर अधिक जोर दिया है।'' 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए 2022 की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। कुल 92.7 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की और 94.40 प्रतिशत छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 12वीं कक्षा में 1,34,797 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 33,432 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 10वीं कक्षा में 64,908 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 2,36,993 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। एमआरजी स्कूल, रोहिणी की प्रधानाध्यापिका अंशु मित्तल ने कहा, ‘‘टर्मिनल परीक्षाओं के कारण अधिक समय और कम पाठ्यक्रम होने से छात्रों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। अधिकतर छात्रों ने 90 या 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। पाठ्यक्रम को विभाजित किया गया और इससे छात्रों पर अध्ययन का दबाव कम हो गया और आधी रात को पाठ्यक्रम को दोहराने पर निर्भरता कम हो गई। -
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शनिवार गंदेरबल जिले में स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राजमार्ग बंद होने के कारण आधे से अधिक तीर्थयात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 243 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,504 तीर्थयात्री 88 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कश्मीर में पहलगाम आधार शिविर के लिए 4,649 तीर्थयात्रियों को लेकर 155 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ। हालांकि, पहलगाम की ओर जाने वाला तीर्थयात्रियों का काफिला भगवती नगर आधार शिविर लौट आया क्योंकि बारिश के परिणामस्वरूप भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया था। बालटाल की ओर जाने वाले काफिले को रामबन में रोका गया और तीर्थयात्रियों को यात्री निवास शिविर में रखा गया। जम्मू में रातभर हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।
इससे पहले, खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 2.22 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बने हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 29 जून को शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान अभी तक 35 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी। -
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से लगभग सौ किलोमीटर दूर बोकारो में एक सरकारी विद्यालय पर शनिवार को आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन बच्चे झुलस गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बोकारो के जरिडीह ब्लॉक के बंधडीह माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि महतो ने बताया है कि दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बरामदे में कुछ कक्षा के छात्र पढ़ाई कर रहे थे कि अचानक वहां वज्रपात हुआ। इससे वहां पढ़ रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तुरंत बच्चों को जैनामोड़ सदर अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई। महतो ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चों पर वज्रपात का प्रभाव पड़ा, लेकिन आधा दर्जन बच्चे झुलस गये। उन्होंने कहा कि घटना में कक्षा चार की एक छात्रा बुरी तरह झुलस गई। वहीं, प्रखंड विकास अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि घटना में झुलसी बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। -
जम्मू,। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में दो वाहनों की टक्कर में तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घायलों को सांबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बाद में जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुआ जब एक बारात में शामिल 19 सदस्यों को लेकर जा रहे एक वाहन की एक ट्रक से भिडंत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन बच्चों में से दो भाई-बहन थे। मृतकों की पहचान सुमन देवी (40), राहुल (8), उसकी बहन मुस्कान (5) और कृष (5) के रूप में की गयी है। सभी सांबा जिले के जसवाल मंडल के रहने वाले थे। -
नयी दिल्ली, । भारत और जापान की नौसेनाओं ने शनिवार को दोनों देशों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को देखते हुए अंडमान सागर में कई जटिल सैन्य अभ्यास किए। भारतीय नौसेना ने कहा कि जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ उसके अभ्यास का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नौवहन और व्यापार सुनिश्चित करना था। भारतीय नौसेना के करीबी स्थान माने जाने वाले हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। भारतीय नौसेना ने अपने तटीय गश्ती पोत आईएनएस सुकन्या को अभ्यास के लिए तैनात किया, वहीं जेएमएसडीएफ ने अभ्यास के लिए अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक जेएस समीदारे को भेजा था। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ''आईएनएस सुकन्या एक तटीय गश्ती पोत और जेएस समीदारे एक मुरासेम श्रेणी के विध्वंसक ने संचालन संबंधी बातचीत के हिस्से के रूप में नाविक गतिविधियों, विमान संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास किए।" दोनों देश समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास करते रहे हैं। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
-file photo
-
गुरुग्राम(हरियाणा)। गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हरिद्वार जा रहे 28 वर्षीय एक कांवड़िये की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों कांवड़िये उत्तराखंड से गंगा जल लाने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना फर्रुखनगर क्षेत्र के खेरा गांव के पास हुई जब दोनों कांवड़िये अपने वाहन को बारिश से बचाने की व्यवस्था कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुड़गांव जिले के फर्रुखनगर तहसील स्थित बिरहेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घायल कांवड़िये ललित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है, ''मैं और कृष्ण सड़क के किनारे थे जब खेड़ा गांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने हमें टक्कर मार दी, जिससे कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया और हम उसे गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' घटना के सिलसिले में फर्रुखनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच अधिकारी एवं सहायक पुलिस उप-निरीक्षक मनजीत सिंह ने कहा, ''हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।'' -
नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत शुक्रवार तक 3.03 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। नौसना ने इस योजना के तहत दो जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, “भारतीय नौसेना में अग्निवीर के लिए 22 जुलाई तक 3,03,328 आवेदन प्राप्त हुए हैं।” अग्निपथ योजना के तहत, साढ़े सत्रह से 21 वर्ष तक की आयु के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाना है। इनमें से 25 प्रतिशत कर्मियों को आगे नियमित कर दिया जाएगा। -
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि एक 'आम आदमी क्लिनिक' में एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित चार से पांच लोगों का स्टाफ होगा तथा लोगों को करीब 100 चिकित्सीय जांच और दवाएं मुफ्त में मुहैया कराई जाएंगी। मान ने यह बात यहां फेज-5 में 'आम आदमी क्लिनिक' की प्रगति का जायजा लेने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 ऐसे क्लिनिक लोगों को समर्पित किए जाएंगे। मान ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्लिनिक में चल रहे काम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि काम निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा हो जाए।
माने ने कहा, "प्रत्येक 'आम आदमी क्लिनिक' में मरीजों की जांच और उपचार के लिए एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और अन्य सहित चार-पांच व्यक्तियों का स्टाफ होगा। इन क्लिनिक में लोगों को लगभग 100 चिकित्सीय जांच के साथ 41 पैकेज मुफ्त में दिए जाएंगे।" उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन क्लिनिक की स्थापना के साथ एक बड़े चुनावी वादे को पूरा करेगी। -
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती 15 अगस्त से शुरु होगी। चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर यहां दो दिवसीय युवा महापंचायत (युवा सम्मेलन) का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गांव में हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कहा, एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरु होगी और एक साल में पूरी होगी।'' मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि उनकी सरकार हर महीने दो लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सृजित करेगी और इसके लिए हर माह राज्य भर में मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा भोपाल में स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाएगी। चौहान ने कहा कि राज्य में विकास गतिविधियां चलाई जा रही हैं और भारी निवेश के साथ स्टार्ट अप सहित कई नई परियोजनाएं यहां आ रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना और बालिकाओं के हित वाली अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनके कारण प्रदेश में लिंगानुपात का अंतर कम हो रहा है और कन्या के जन्म को अब बोझ नहीं बल्कि वरदान माना जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘2012 में लिंगानुपात 912 लड़कियों के समक्ष 1000 लड़कों का था अब यह अंतर कम होकर 978 लड़कियों के सामने 1000 लड़कों का हो गया है जो कि उत्साहजनक है।' -
नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसा रविवार को नेशनल हाईवे पर गांव बंचारी के समीप हुआ। यहां पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी भी पलट गई। हादसे में घायल पति-पत्नी व बेटी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव बंचारी निवासी गिर्राज सिंह ने बताया कि गांव के ही निवासी जितेंद्र (34) की पत्नी बबली (27) ने एक माह पहले बेटे को जन्म दिया था। रविवार को बच्चे को दादी किरण के पास छोड़कर पति-पत्नी अपनी 9 साल बेटी तनिष्का के साथ बाइक पर सवार होकर मंदिर जा रहे थे। वह जैसे ही गांव से नेशनल हाईवे पर चले तो पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिकअप गाड़ी भी मौके पर पलट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया।
--- -
जयपुर। बारिश के मौसम का मजा लेने के लिए नहाने गए पांच स्कूल स्टूडेंट रविवार सुबह तालाब में डूब गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। घटना जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके की है।
एसएचओ रमेश सैनी ने बताया कि हादसे में मनीष गुप्ता (14) पुत्र रघुनाथ और रोहित बुनकर (16) पुत्र बाबूलाल निवासी बालनाथ नगर रोड नंबर-17 विश्वकर्मा की मौत हो गई। मनीष 7वीं क्लास और रोहित 9वीं क्लास में पढ़ता था। वहीं, इरशाद (17) पुत्र इस्लाम अली (12वीं क्लास), निकिल शाह (14) पुत्र संतोष (9वीं क्लास) और अनिकेत यादव (12) पुत्र संजय अहीर (8वीं क्लास) घायल हैं। एसएचओ ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पांचों को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान दो की मौत हो गई। वहीं, घायल तीन दोस्तों को इलाज के लिए कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
सुबह करीब 8 बजे पांचों दोस्त पैदल-पैदल घर से करीब 2 किलोमीटर दूर दौलतपुरा थाना इलाके में आंकेड़ा डूंगर पहुंचे। दो दिन से हो रही अच्छी बारिश के चलते तालाब में करीब 8 फीट पानी था। पांचों दोस्त नहाने के लिए तालाब में उतर गए। डाइव लगाते ही अचानक कीचड़ में पैर फंस गए। तालाब में डूबने लगने पर चिल्लाने लगे। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तालाब किनारे फंसे तीन दोस्त इरशाद, निकिल और अनिकेत को बाहर निकाल लिया। तालाब में मनीष और रोहित के डूबने की सूचना पुलिस को दी। दौलतपुरा और विश्वकर्मा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला।
- -
छपरा। बिहार के छपरा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। जिले के खोदाईबाग गांव में विस्फोट होने से तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि करीब 2 किमी तक इसकी आवाज सुनी गई है।पुलिस ने बताया कि खोदाईबाग गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट कर गया। इसके बाद पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी। देखते ही देखते बिल्डिंग में आतिशबाजी शुरू हो गई। बिल्डिंग में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। घटना वाली जगह पर घेराबंदी कर दी गई है। कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए हैं।
-
पटना। बिहार के बेतिया में घर वाले शादी के लिए नहीं माने तो लड़का-लड़की घर से ही भाग गए। लड़की की मां ने लड़के के खिलाफ शिकायत कर दी तो दोनों थाने आए और कहा हमें साथ रहना है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार को बुलवाया और थाने के अंदर ही दोनों की शादी करवा दी। बैरिया थाना में शनिवार की शाम को अलग ही माहौल था। थाने के अंदर शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कपल की शादी कराई गई। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। वहीं, पुलिसकर्मी सुरक्षा के साथ-साथ गवाह भी बने रहे।
बैरिया थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि दरअसल, हरेंद्र शर्मा के बेटे सनी (21 साल) का पड़ोस के ही लालबाबू पटेल की बेटी उजाला कुमारी (19) से अफेयर चल रहा था। दोनों करीब पांच साल से एक-दूसरे के करीब थे। दोनों बैरिया थाना क्षेत्र के खिरिया घाट चौधरिया टोला के रहने वाले हैं। हालांकि, लड़का और लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। इस बीच लड़की घर छोड़ कर गुरुवार की रात चली गई। लड़की की मां ने बैरिया थाने में सनी कुमार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। शुक्रवार की रात महिला थाना से फोन आया कि उजला नाम की लड़की थाने में आई है। इसके बाद बैरिया पुलिस ने लड़की को महिला थाने से लाया। फिर पूछताछ करने के बाद युवक सनी को भी बुलाया। दोनों से बातचीत की गई। प्रेमी और प्रेमिका ने बताया कि वे शादी कर एक साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों की शादी करा दी। थाने कैंपस में ही मंदिर में पंडित को बुलाया गया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे दिलवाए गए। -
नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि संसदीय और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव विधि आयोग को भेजा गया है ताकि इसकी व्यावहारिकता की जांच की जा सके और इस बारे में रूपरेखा तैयार की जा सके। लोकसभा में श्री रिजिजू ने एक लिखित उत्तर में संसदीय समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया। इसमें कहा गया है कि बार-बार चुनाव सार्वजनिक जीवन में बाधा डालता है और आवश्यक सेवाओं के कामकाज को प्रभावित करता है। एक साथ चुनाव हर साल होने वाले बड़े चुनाव खर्च को भी कम करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग से संबंधित कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी संसद की स्थायी समिति ने चुनाव आयोग सहित विभिन्न हितधारकों के परामर्श से लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ करने के मुद्दे की जांच की थी। उन्होंने कहा है कि समिति ने अपनी 79वीं रिपोर्ट में इस संबंध में कुछ सिफारिशें की हैं। श्री रिजिजू ने कहा है कि मामले को आगे की जांच के लिए विधि आयोग के पास भेज दिया गया है।
-
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त 2023 तक वर्तमान 360 सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की संख्या बढ़ा कर 750 तक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। आज राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर आकाशवाणी के रंग महल में आयोजित कार्यक्रम में श्री ठाकुर ने लोगों तक विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार की प्रशंसा की। इस अवसर पर दूरदर्शन के नए धारावाहिकों - कॉरपोरेट सरपंच, बेटी देश की, जय भारती, सुरों का एकलव्य और यह दिल मांगे मोर के प्रोमो का शुभारंभ किया। श्री ठाकुर ने स्टार्टअप चैम्पियन-2 के प्रोमो का भी शुभारंभ किया।
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि रेडियो ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की विकास गाथा में लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में दोनो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल, आकाशवाणी समाचार के प्रधान महानिदेशक एन.वेणुधर रेड्डी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



























.jpg)