- Home
- देश
- धनबाद। झारखंड के धनबाद में मंगलवार को मुथूट फिनकॉर्प में डकैती की कोशिश कर रहे बदमाशों में एक के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी मां ने कहा है कि डकैत को गोली मारना बिलकुल उचित है लेकिन उसके चार अन्य साथियों को पुलिस ने क्यों बख्शा, पुलिस को उन्हें भी गोली मारनी चाहिए थी। ज्ञातव्य है कि धनबाद जिले में मंगलवार को पुलिस ने पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे बैंक मोड़ इलाके में मुथूट फिनकॉर्प कंपनी में डकैती करने पहुंचे पांच बदमाशों को घेर लिया था । मुठभेड़ में एक बदमाश को मारा गया था जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया था एवं दो अन्य मौके से भागने में सफल रहे थे। मारे गये डकैत शुभम सिंह की मां ने पोस्टमार्टम हाउस पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारा बेटा डकैत था तो पुलिस ने उसे गोली मारकर उसके किये की सजा दी जिस पर मुझे एतराज नहीं है लेकिन उसके चार अन्य डकैत साथियों का क्या पुलिस थाने में बैठाकर अचार डालेगी?'' उसने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही उसके बेटे का शव दिया। शुभम सिंह के पिता विश्वजीत सिंह निजी कंपनी में कार चालक का काम करते हैं।पुलिस ने बताया कि प्रारंभ में परिजनों ने शुभम के इस अपराध में शामिल होने से इनकार किया था लेकिन उन्हें उसका शव दिखाने के बाद ही उन्होंने घटना पर विश्वास किया। शुभम की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ने के लिए पूना गया था और वहीं से गलत संगत के चलते उसका रास्ता बिगड़ गया।
- नयी दिल्ली। कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राजस्थान में आयोजित करने जा रही है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस बैठक का समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन से होगा जबकि इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह तीन दिवसीय बैठक 8 से 10 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित की गई है। बयान में कहा गया कि बैठक के समापन सत्र के बाद अमित शाह जोधपुर में एक विशाल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।लक्ष्मण ने बताया कि बतौर भाजपा अध्यक्ष शाह ने 2015 में ओबीसी मोर्चा का गठन किया था और उसके बाद से ओबीसी मोर्चा ने अपने सात सालों की विकास यात्रा में बहुत प्रगति की है और आज देश के 818 संगठन जिलों के 12,705 मंडलों तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रही है। बयान में कहा गया कि जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। शाह और यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अली, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित देशभर के 150 राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यसमिति के दौरान तीन दिनों में नौ सत्रों को पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और राजस्थान की राजनीतिक परिस्थिति पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से एक वक्तव्य भी जारी किया जाएगा।
- नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. आर पी सेंटर में कॉर्निया प्रतिरोपण की प्रतीक्षा कर रहे रोगियों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हो गई है। वहीं 2021 में संस्थान में राष्ट्रीय नेत्र बैंक ने भी एकत्रित कॉर्निया में से 88 प्रतिशत की उपयोग दर दर्ज की जो कि राष्ट्रीय औसत 67 प्रतिशत से अधिक है। डॉ आरपी नेत्र विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जे एस टिटियाल ने बुधवार को कहा कि नेत्र बैंकिंग सेवाओं में फिर से सक्रियता देखी गई है जिसमें महामारी के दौरान ठहराव आ गया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेत्र बैंक ने 2021 में 872 ऊतक एकत्रित किये थे और 765 कॉर्निया प्रतिरोपित किये। उन्होंने कहा कि हालांकि, पिछले ढाई वर्षों में कोविड के कारण उन रोगियों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है जो पंजीकृत हैं और डॉ आरपी नेत्र विज्ञान केंद्र में प्रतिरोपण सर्जरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डॉ टिटियाल ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल उससे पहले के वर्ष की तुलना में कॉर्निया ऊतक संग्रह और प्रतिरोपण में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि देखी थी।''37वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े समारोह के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि डा. आर पी केंद्र उन रोगियों के उपचार और देखभाल में सुधार के लिए स्मार्टफोन आधारित ऐप विकसित करने की प्रक्रिया में है जो कॉर्निया प्रतिरोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं या जो प्रतिरोपण पहले ही करा चुके हैं और उसके बाद की प्रक्रिया के इंतजार में हैं। डॉ. आरपी सेंटर की प्रोफेसर डॉ नम्रता शर्मा ने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपयोग दर 2019-2020 में 53 प्रतिशत से बढ़कर 2021-2022 में 67 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि 2020-2021 में कोविड महामारी के कारण संग्रह कम था और मांग अधिक थी, जिससे 71 प्रतिशत उपयोग हुआ।
-
नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में 2021-22 में खाद्यान्न उत्पादन तीन हजार 157 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। यह 2020-21 की तुलना में 50 लाख टन अधिक है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान दलहन उत्पादन दो सौ 77 लाख टन और तिलहन का लगभग तीन सौ 77 लाख टन होने का अनुमान है। श्री तोमर ने बुधवार को नई दिल्ली में रबी अभियान 2022-23 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रूप से कृषि क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन के मामले में काफी काम हुआ है, जिससे खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के उत्पादन में बढोतरी हुई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी फसल के नुकसान के मुआवजे के रूप में एक लाख 22 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को इस योजना के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। -
नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के व्यापारिक समुदाय को अन्य देशों में अपना सामान भेजने के लिए भारतीय बंदरगाहों का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत ने सूचित किया कि उसने निर्दिष्ट जमीनी सीमा शुल्क केन्द्रों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के माध्यम से अपने उत्पादों को अन्य देशों में निर्यात करने के लिए बांग्लादेश को मुफ्त पारगमन की पेशकश की है।
भारत बांग्लादेश को अपने उत्पादों को नेपाल और भूटान निर्यात करने के लिए मुफ्त पारगमन भी प्रदान करता रहा है। बांग्लादेश ने हाल ही में शुरू किए गए चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी मार्ग के माध्यम से भूटान के साथ रेल संपर्क का भी अनुरोध किया। भारत इसकी व्यवहार्यता और उपयोग के आधार पर अनुरोध के बारे में विचार करने के लिए सहमत हो गया है।उप-क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए, भारत ने बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में हिली से मेघालय के महेंद्रगंज तक एक राजमार्ग सहित नई उप-क्षेत्रीय सम्पर्क परियोजनाएं शुरू करने के लिए सहयोग का अनुरोध किया। दोनों नेताओं ने चटोग्राम और मोंगला बंदरगाहों के उपयोग पर समझौते के तहत ट्रायल रन के सफल समापन का स्वागत किया। दोनों देशों ने जल्द से जल्द इसके पूर्ण संचालन की आशा व्यक्त की। -
बेंगलुरु. उत्तरी बेंगलुरु के ‘एप्सिलॉन' इलाके में रहने वाले विभिन्न कंपनियों के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें अपने इलाके में बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। दो दिनों की भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ के चलते विभिन्न कंपनियों के कई शीर्ष अधिकारी अपने ही घरों में फंस गए। इस बाढ़ की वजह से शहर के कई हिस्सों, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे और मुख्य सड़कों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। एप्सिलॉन में एक बंगले की शुरुआती कीमत कम से कम 10 करोड़ रुपये है। हालांकि, नागवार के पास स्थित यह इलाका बाढ़ के दौरान नागवार झील का विस्तार प्रतीत होने लगा। महंगी कारें पानी में तैरने लगीं, घरेलू सामान बह गए और मान्यता टेकपार्क के पास स्थित इस इलाके के निवासी ट्रैक्टर और नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों पर चले गए। एक निर्माण स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कौशिक ने अपना घर खाली कर दिया और अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर चले गए। घर खाली करने वालों में एक अन्य निकासी मीना गिरिसाबल्ला शामिल थीं जो पर्पलफ्रंट टेक्नोलॉजीज की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि बाढ़ का पानी उनके घरों में भर गया। यह दिक्कत एप्सिलॉन इलाके तक ही सीमित नहीं थी। कई अन्य इलाकों में भी घरों में पानी भर गया, कारें और वाहन जलमग्न हो गए एवं लोगों को अपना सामान छोड़कर भागना पड़ा। -
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि महंगाई के रिकॉर्ड उच्चस्तर से नीचे आने के साथ यह मुद्दा अब बहुत महत्वपूर्ण नहीं रह गया है और अब सरकार के लिये प्राथमिकता रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को गति देना है। यहां ‘इंडिया आइडियाज' शिखर सम्मेलन में वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि रोजगार सृजन और धन का समान वितरण वे अन्य क्षेत्र हैं जिन पर सरकार का ध्यान है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ निश्चित प्राथमिकताएं हैं और कुछ उतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं। प्राथमिकताओं में निश्चित रूप से रोजगार सृजन, धन का समान वितरण के साथ यह सुनिश्चित करना है कि देश वृद्धि के रास्ते पर बढ़े।'' सीतारमण ने कहा, ‘‘इस लिहाज से मुद्रास्फीति फिलहाल प्राथमिकता में नहीं है। आपको इस बात से हैरानी नहीं होनी चाहिए। बीते कुछ महीनों में हम इसे नीचे लाने में कामयाब रहे हैं।'' उल्लेखनीय है कि खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में 7.79 प्रतिशत के उच्चस्तर पर पहुंच गयी थी। उसके बाद से इसमें गिरावट जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में खाद्य वस्तुओं के दाम में नरमी से मुद्रास्फीति कम होकर 6.71 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर की उच्च सीमा छह प्रतिशत से लगातार सातवें महीने ऊपर बनी हुई है। जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 प्रतिशत थी। रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति दो से छह प्रतिशत के बीच रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।
वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में तेज वृद्धि से उत्पन्न अस्थिरता से रिजर्व बैंक निपट लेगा। उन्होंने कहा, ‘‘सभी चुनौतियों के बावजूद ... हमें विश्वास है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिये जो कुछ भी कदम उठाएंगे ...यूएस फेड या ईसीबी जो कदम उठा सकते हैं, आरबीआई को उसका अंदाजा है और वे बिना किसी बड़े उतार-चढ़ाव के मौद्रिक नीति को संभालने को लेकर आश्वस्त हैं।'' पिछले महीने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये आक्रामक रूप से नीतिगत दर बढ़ाने का संकेत दिया था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। उन्होंने भुगतान प्रौद्योगिकी समेत हर क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की जरूरत की बात कही। सीतारमण ने कहा, ‘‘अगर भारत और अमेरिका साथ मिलकर काम करें, मेरा अनुमान है कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुल आकार का 30 प्रतिशत हो जाएंगे और हम अगले 20 साल में हम वैश्विक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 30 प्रतिशत का योगदान देंगे।'' इस साल के अंत में भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के बारे में उन्होंने कहा कि भारत बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय में यह जिम्मेदारी संभालेगा। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित करने और इन अर्थव्यवस्थाओं के माध्यम से वैश्विक चिंता के मुद्दों को संबोधित करने का सही समय है...।'' भारत इस साल एक दिसंबर से 30 नवंबर, 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। देश अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया' (पीएम-श्री) योजना को मंजूरी प्रदान कर दी जिसके तहत देश भर में 14,597 स्कूलों को आर्दश विद्यालय के रूप में विकसित व उन्नत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी । केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि पीएम-श्री स्कूल योजना को 2022-2027 तक पांच वर्षों की अवधि में लागू किया जायेगा। इस पर 27,360 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे जिसमें केंद्र की हिस्सेदारी 18,128 करोड़ रूपये होगी। इससे 18 लाख छात्रों को फायदा होगा। खास बात यह है कि ये सभी स्कूल सरकारी होंगे, जिनका चयन राज्यों के साथ मिलकर किया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक प्रखंड स्तर पर कम से कम एक आदर्श विद्यालय विकसित करना चाहती है। इसकी निगरानी के लिये पायलट परियोजना के आधार पर ‘पीएम-श्री' स्कूलों में विद्या समीक्षा केंद्र की शुरुआत की जायेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को इसकी जानकारी देते हुए कहा था, ‘‘शिक्षक दिवस पर मैं एक नयी पहल की घोषणा कर रहा हूं। प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत देश भर में 14,500 स्कूलों को विकसित व उन्नत किया जाएगा। ये सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी।'' प्रधानमंत्री ने कहा था कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने में एक आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला और समग्र तरीका होगा तथा इनमें खोज उन्मुख और सीखने को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के तरीके पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा था, ‘‘इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘पीएम-श्री' स्कूल देश भर के लाखों छात्रों को फायदा पहुंचाएंगे।
आदर्श विद्यालय में सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं विविध अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई है । इसमें स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जायेगा तथा शिक्षा तक पहुंच सुगम बनाकर स्कूल बीच में छोड़ने को हतोत्साहित किया जायेगा। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन में मदद करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के अनुकरणीय विद्यालयों के रूप में उभरेंगे । इन स्कूलों में अपनायी जाने वाली शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रायोगिक, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित, जिज्ञासा एवं शिक्षार्थी केंद्रित होगी। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम गति शक्ति योजना को लागू करने के लिए रेलवे की भूमि को दीर्घकालिक पट्टे पर देने के प्रस्ताव को बुधवार को अनुमति दे दी जिसके तहत अगले पांच वर्ष में 300 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किये जायेंगे । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमति दी गई । इसके तहत माल संबंधी गतिविधियों, जन उपयोगिताओं और रेलवे के विशेष इस्तेमाल जैसे कार्यों में रेलवे की भूमि को दीर्घकालिक पट्टे पर देने की नीति को अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे को इससे ज्यादा राजस्व प्राप्त होगा और लगभग 1.2 लाख नौकरियों की सृजन क्षमता पैदा होगी। ठाकुर ने कहा कि इसके तहत 300 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल अगले पांच वर्ष में विकसित किए जाएंगे।
एक सरकारी बयान के अनुसार, इससे बिजली, गैस, पानी की आपूर्ति, दूरसंचार केबल, जलमल निपटान, नालियां, ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी), पाइपलाइन, सड़क, फ्लाईओवर, बस टर्मिनल, क्षेत्रीय रेल परिवहन, शहरी परिवहन जैसी जन उपयोगिताओं के एकीकृत तरीके से विकास में मदद मिलेगी। बयान के अनुसार, इसका कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा। भूमि पट्टे पर देने की नीति को उदार बनाने से सभी हितधारकों/सेवा प्रदाताओं/ऑपरेटरों के लिए ज्यादा कार्गो संबंधी सुविधाएं स्थापित करने के रास्ते खुलेंगे । इससे रेलवे के लिए अतिरिक्त कार्गो यातायात एवं माल ढुलाई राजस्व पैदा करने में उनकी भागीदारी की राह भी बनेगी। इसमें कहा गया है कि ये नीति भूमि के प्रति वर्ष बाजार मूल्य के 1.5 प्रतिशत की दर से 35 वर्ष तक की अवधि के लिए, कार्गो से संबंधित गतिविधियों हेतु रेलवे की भूमि को लंबी अवधि के पट्टे पर प्रदान करने का प्रावधान करती है। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को ‘‘कर्तव्य पथ'' का उद्घाटन और इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में दी।
ज्ञात हो कि नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘‘राजपथ'' का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ'' कर दिया। अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ'' कहा जाएगा। पीएमओ ने कहा कि पूर्ववर्ती ‘‘राजपथ'' सत्ता का प्रतीक था और उसे ‘‘कर्तव्य पथ'' का नाम दिया जाना बदलाव का परिचायक है और यह सार्वजनिक स्वामित्व तथा सशक्तीकरण का एक उदाहरण भी है। पीएमओ ने कहा कि ‘‘कर्तव्य पथ'' का उद्घाटन और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी के अमृत काल में नए भारत के लिए ‘‘पंच प्राण'' के आह्वान के दूसरे प्राण के अनुकूल है, जिसमें उन्होंने औपनिवेशिक मानसिकता की हर निशानी को समाप्त करने की बात कही थी। - ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार सुबह 65 वर्ष की एक महिला का शव उसके घर के पास एक कुएं में मिला। यह जानकारी एक निकाय अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि कुछ लोगों ने कुएं में एक शव को देखा है। उन्होंने कहा कि आरडीएमसी की एक टीम के साथ स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शारदा मुरलीधर बुर्से के रूप में की गई है, जो पास में स्थित सिद्धेश्वर गार्डन सोसायटी की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कपूरबावड़ी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।(प्रतीकात्मक फोटो)
- भदोही (उत्तर प्रदेश)। भदोही जिले के औराई क्षेत्र में बुधवार को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक दारोगा की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम लखन मिश्रा ने बताया कि जिले के कोइरौना थाने में तैनात दारोगा चुन्नू राम (59) आज सुबह सरकारी काम से सोनभद्र जा रहे थे, उसी बीच औराई थाना क्षेत्र में कोठरा ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के भांवरकोल के रहने वाले चुन्नू राम को दो दिन पहले ही दीवान से दारोगा के तौर पर पदोन्नति मिली थी और उन्हें दिसम्बर में सेवानिवृत्त होना था। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। file photo
- बागपत (उत्तर प्रदेश। बागपत जिले में बुधवार को बस का इंतजार करते वक्त ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बागपत शहर में कलेक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काठा गांव के वाहिद, उसकी पत्नी शन्नो एवं पुत्र नाजिम बड़ौत जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी बस के पीछे चल रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में शन्नो (45) और नाजिम (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहिद और स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए।
- नयी दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में भारत को संकट से निकालने के अनेक कारनामे करने वाले संसद सदस्य हरभजन सिंह ने हाल में ओमान में बंधक बनाई गयी भारत की एक लड़की को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर रहे और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सिंह ने भटिंडा की रहने वाली 21 साल की कमलजीत कौर को बचाने में ओमान स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर बहुत अहम भूमिका अदा की। लड़की को उसके नियोक्ता ने अवैध तरीके से बंधक बना रखा था। उसका पासपोर्ट और सिमकार्ड भी जब्त कर रखा था । इस घटना के बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने ‘ कहा, ‘‘ओमान में भारतीय दूतावास और हमारे राजदूत अमित नारंग की मदद के बिना यह मुमकिन नहीं हो पाता। उनका योगदान बेशकीमती है।'' उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरी मदद की बात है तो राज्यसभा की सीट जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ही मुझे मिली है और हमारे देश की एक बेटी को जरूरत थी। मैंने बस अपना काम किया है। भारतीय दूतावास ने मुझे फोन कर जानकारी दी कि कमलजीत पंजाब में अपने घर वापस आ गयी है और सुरक्षित है, यह सुनकर तसल्ली हुई।''भटिंडा में अपने पैतृक गांव बरकंडी पहुंची कमलजीत और उसके पिता सिकंदर सिंह ने ‘ बातचीत में उसकी दर्दनाक कहानी साझा की और बताया कि किस तरह पंजाब में यात्रा और प्लेसमेंट एजेंट बेहतर भविष्य का वादा कर गरीबों का खून चूस रहे हैं। कमलजीत को ओमान में एक भारतीय परिवार में काम करने के लिए भेजने का वादा किया गया था लेकिन उसे हवाई अड्डे से सीधे किसी दफ्तर ले जाया गया। उसने बताया, ‘‘मेरे पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और हम तीन भाई-बहन हैं। तीनों में सबसे बड़ी होने के नाते मैं अपने पिता की मदद करना चाहती थी और स्थानीय एजेंट जगसीर सिंह के पास गयी। उसने मुझे ओमान में एक हिंदी बोलने वाले परिवार में रसोइये की नौकरी दिलाने का वादा किया।'' कमलजीत ने कहा, ‘‘पिछले महीने के आखिर में मैं मस्कट के लिए रवाना हो गयी। मुझे बताया गया कि मेरा काम संतोषजनक रहा तो मुझे सिंगापुर या ऑस्ट्रेलिया में काम दिलाया जाएगा जहां बड़ी संख्या में पंजाबी लोग रहते हैं।'' उसने कहा, ‘‘जैसे ही मैं मस्कट हवाई अड्डे से बाहर निकली, मुझे लगा कि कुछ तो गलत हो रहा है।''कमलजीत ने विस्तार से आपबीती बयां करते हुए बताया कि उसे बुरका पहनने और अरबी भाषा सीखने को मजबूर किया गया। उसने बताया कि जहां उसे काम करने के लिए ले जाया गया, वह किसी भारतीय परिवार का घर नहीं बल्कि कोई दफ्तर था। हालांकि उसने साहस दिखाया और अपने परिवार से बात करने के लिए नया सिमकार्ड खरीदा। उसने अपने पिता को सारी बात बता दी। उसके पिता सिकंदर ने जब स्थानीय एजेंट जगसीर से संपर्क किया तो उसने उन्हें धमकाते हुए बेटी का पासपोर्ट छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे। सिकंदर ने कहा, ‘‘मेरी बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। मन डर गया था। मकान गिरवी रखकर पैसा एजेंट को दिया।'' इसके बाद उन्होंने एक स्थानीय आप नेता से संपर्क साधा जिसके बाद अंतत: उनकी बेटी सुरक्षित लौट आई।उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने उनकी बेटी को छुड़ाने में बहुत मदद की।
-
नई दिल्ली। नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स कॉर्निया के रोग से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित कर रहा है। इस रोग से व्यक्ति में अंधापन आ सकता है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में एम्स में डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद नेत्र रोग संस्थान के प्रमुख डॉक्टर जे. एस. टिटियाल ने कहा है कि इस ऐप के माध्यम से कॉर्निया प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीज और जिनका कॉर्निया प्रत्यारोपण हुआ है, वे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर टिटियाल ने कहा कि इस ऐप से नजदीकी नेत्र अस्पतालों को भी जोड़ा जाएगा। इस ऐप से आंखों से संबंधित किसी भी रोग का इलाज करा रहे मरीजों को आवश्यकतानुसार सलाह दी जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐप को छह महीने में शुरू कर दिया जाएगा।
डॉक्टर जे. एस. टिटियाल ने बताया कि डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद संस्थान का राष्ट्रीय नेत्र बैंक कॉर्निया प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और नेत्रदान बढ़ाने के लिए देश भर में 37 वां नेत्रदान पखवाड़ा मना रहा है। डॉक्टर टिटियाल ने कार्निया प्रत्यारोपण की मांग को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक नेत्रदान करने पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि देश में एक वर्ष में करीब एक लाख कार्निया प्रत्यारोपण की जरूरत है। इस समय केवल 35 हजार से 40 हजार तक ही प्रत्यारोपण हो पाते हैं। -
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की पदेन सदस्य मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ कर दिया गया है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि परिषद ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है, ऐसे में औपनिवेशिक परंपरा को त्याग कर और अमृत काल में अपनी ही विरासत के साथ आजादी के 100 वर्ष पूरे होने की ओर बढ़ना उचित है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय पर सभी नागरिकों को बधाई दी।
- विज्ञापन । उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गुरूद्वारे श्रीहेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 10 अक्टूबर को बंद होंगे ।हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बुधवार को घोषणा की कि गुरूद्धारे के कपाट दस अक्टूबर को दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे ।उन्होंने बताया कि इस वर्ष 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद से सवा दो लाख श्रद्धालु गुरूद्वारे में मत्था टेकने के लिए आ चुके हैं । उन्होंने कहा कि गुरूद्वारे के कपाट बंद करने का फैसला प्रबंधक ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा लिया गया ।बिंद्रा ने बताया कि कोविड-19 के कारण दो साल बंद रहने रहने के बाद इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं ने खासा उत्साह दिखाया जबकि फूलों की घाटी की सैर पर जाने वाले पर्यटकों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी आमद दर्ज की । हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा समुद्र तल से 15000 फुट की ऊंचाई पर है।
-
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन में पालतू कुत्ते द्वारा एक मासूम को काटने की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जा रही है और इसी लिफ्ट में एक छोटा बच्चा भी सफर कर रहा है। बच्चे की पीठ पर स्कूल बैग टंगा हुआ दिख रहा है और संभवत: बच्चा ट्यूशन जा रहा है या वहां से लौट रहा है। इसी दौरान बच्चा जब लिफ्ट के दरवाजे की ओर बढ़ता है तो कुत्ता बच्चे की जांघ पर काट लेता है। कुत्ते के काटने के बाद बच्चा दर्द में कराहते हुए दिख रहा है। उसे दर्द के मारे एक पैर पर उछलता हुआ देखा जा सकता है, लेकिन इस दौरान कुत्ते का पट्टा हाथ में पकड़े महिला बच्चे का ध्यान देने की बजाय अपने कुत्ते का पट्टा पकड़कर हंसती हुई दिखती है। इस दौरान वह कुछ बोलती हुई भी नजर आती है, लेकिन सीसीटीवी कैमरा में आवाज रिकॉर्ड नहीं हुई है। इसके बाद जब लिफ्ट का दरवाजा फिर से खुलता है तो वह महिला बाहर निकल जाती है।
इस दौरान कुत्ता एक बार फिर बच्चे की तरफ लपकता है, लेकिन महिला को जैसे बच्चे के दर्द से कुछ लेना-देना ही नहीं है, वह चुपचाप चली जाती है। बच्चा इस दौरान भी दर्द से कांपता हुआ दिखता है। लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है और अब बच्चा लिफ्ट में अकेला रह जाता है। इस दौरान वह अपने घाव को देखता है। तभी लिफ्ट फिर से खुलती है और एक व्यक्ति लिफ्ट में आता है। बच्चा उस व्यक्ति को संभवत: कुत्ते के काटने के संबंध में बताता है और वह व्यक्ति भी उसके घाव की तरफ देखता है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
सोसाइटी की लिफ्ट में इस तरह से बच्चे को पालतू कुत्ते द्वारा काटे जाना गंभीर मामला है। घटना राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी का है। बच्चे ने घर जाकर अपने परिवार को इस पूरी घटना के बारे में बताया, तो दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। पीडि़त परिवार इसके बाद नंद ग्राम थाना पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
सीओ आलोक दुबे का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि महिला के कुत्ते ने बच्चे को काट लिया था, लेकिन महिला ने बच्चे की कोई मदद नहीं की। यह सब कुछ लिफ्ट में हुआ था। -
अजमेर। अजमेर जिले के सरवाड़ के निकट फतेहगढ़ चौराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें 4 माह की बच्ची भी शामिल है। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर केकड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, सरवाड़ उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, तहसीलदार राम कल्याण मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम अजमेर मार्ग पर जय भैरव पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। फिर वे नसीराबाद की तरफ से आ रही मध्यप्रदेश की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना एसआई गुमान सिंह पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और घायलों को सरवाड़ अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने गणेश (25) पुत्र जगदीश भील निवासी छापरी, लक्ष्मी पत्नी पीरू लाल गुर्जर निवासी जडाना, लक्ष्मण पुत्र लाला राम गुर्जर निवासी ढिगारिया को मृत घोषित कर दिया। खुशी पुत्री पीरू गुर्जर निवासी जडाना, प्रधान पुत्र रामधन भील निवासी छापरी, कमलेश गुर्जर निवासी ढिगारिया, रमेश पुत्र नोरत भील निवासी छापरी को रेफर किया गया जहां अजमेर के जेएलएन अस्पताल में चार माह की खुशी गुर्जर ने भी दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -
भीलवाड़ा। एनीकट में डूब रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई किनारे तक नहीं पहुंच पाए और डूब गए। हादसा जलझूलनी एकादशी के दौरान ठाकुरजी को जल विहार के दौरान हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
करेड़ा थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मामला भीलवाड़ा के मांडल इलाके का है। मांडल थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को छाजवों का खेड़ा ग्रामीणों ने भगवान चारभुजा नाथ को एनीकट में जल विहार करवाया जा रहा था। इस दौरान गांव में ही रहने वाला 14 साल का राहुल पुत्र किशन लाल कुमावत एनीकट में डूब गया। राहुल को डूबता देख मौके पर मौजूद दो सगे भाई गोपाल (16) और बबलू कुमावत (18) एनीकट में कूद गए। दोनों ने राहुल को डूबने से बचा लिया। लेकिन दोनों एनीकट के किनारे तक नहीं पहुंच पाए और डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को एनीकट से निकलवा कर पोस्टमार्टम किया गया।
करेड़ा थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि धुवाला ग्राम पंचायत के मेफलास का खेड़ा में ठाकुर जी को जल विहार कराने के लिए शाम धुवाला पीपला का तालाब पर लेकर गए। ठाकुरजी को जल विहार कराकर पुजारी वापस लौट गए। इस दौरान कुछ बच्चे तालाब के अंदर ही नहा रहे थे। तभी अचानक 18 साल का मुकेश पुत्र रूपा तेली और 10 साल का प्रवीण पुत्र नगजीराम सुथार गहरे गड्ढे में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला हॉस्पिटल लाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश कॉलेज में फस्र्ट ईयर का स्टूडेंट है। प्रवीण कक्षा 6 का स्टूडेंट था। -
इंदौर। 45 साल की हाईप्रोफाइल महिला से दोस्ती कर 75 लाख रुपए की डेढ़ किलो जूलरी की ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छह महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। टीआई संतोष दूधी ने बताया कि आरोपी राहुल ने यह गहने गेम्बलिंग के शौक में उड़ा दिए। गोल्ड का कुछ हिस्सा बेचा भी है।
टीआई संतोष दूधी ने बताया कि महालक्ष्मी नगर में रहने वाले संदीप ने बताया था कि पत्नी से दोस्ती कर बडऩगर, उज्जैन के आरोपी राहुल ने लाखों रुपये कीमत के गहने ठग लिए। आरोपी राहुल करीब छह महीने से पुलिस को छका रहा था। टीम को जानकारी लगी कि वीणा नगर इंदौर स्थित आरोपी अपने घर पर आया हुआ है। वहां से गिरफ्तार किया है।
टीआई संतोष दूधी ने बताया कि अक्टूबर 2019 में एक गरबा पंडाल के दौरान 32 वर्षीय आरोपी राहुल से महिला का एक सामान्य परिचय हुआ था। एक महीने बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी ओर वॉट्सऐप का नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान आरोपी राहुल ने उससे कहा कि पिता की तबीयत काफी खराब है। हार्ट प्राब्लम है। आरोपी ने इस दौरान झांसे में लिया और उससे डेढ़ किलो सोना और एक किलो के लगभग चांदी के साथ एक लाख रुपए नगद ले लिए। इसके एवज में आरोपी राहुल ने करीब 40 लाख रुपए का चेक देने के बाद कुछ समय में जूलरी लौटाने की बात कही।
बताया जाता है कि 2021 में आरोपी राहुल ने जूलरी वापस करने के लिए पीडि़ता को भरोसा दिलाया था। उसने यह कहकर जेवर नहीं दिए कि उसका भाई एक मामले में जेल में बंद है। नवंबर 2021 में जब पति ने महिला से पूजा के लिए जेवर मांगे तो पता चला कि उसने पूरे जेवर आरोपी लड़के को दे दिए हैं और वह भाग चुका है। सुनते ही पीडि़ता के पति की पैर तले जमीन खिसक गई।
आरोपी ने महिला को बताया था कि मेरे दोस्तों के पास ये जेवर रखे हुए हैं। उसे वह समय मिलते ही जल्द वापस दे देगा। इसके बाद आरोपी राहुल अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोपी राहुल ने ज्वेलरी लेने के एवज में 40 लाख का चेक संदीप की पत्नी को दिया था। 2022 में उन्होंने चेक को बैक में लगाया तो पता चला कि उक्त बैक में पूरा अकाउंट खाली है। मामले में दंपति ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। जिसके बाद मामले में पुलिस ने राहुल को आरोपी बनाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई और गोवा में जुआ खेलने का शौकीन है। उसने कुछ जेवर बेचकर उसे ठिकाने लगा दिया। -
गोरखपुर। गोरखपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखनाथ ओवरब्रिज के फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूर हिट-एंड-रन का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचल दिया। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नेपाल से आ रहे कार सवार चार आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंगलवार की रात कार सवार 4 युवक नेपाल से गोरखपुर लौट रहे थे। गोरखनाथ मंदिर की तरफ से आ रही कार ओवरब्रिज मोड़ पर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश मौर्य (30) और 50 वर्षीय दो अन्य मजदूर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली और गोरखनाथ थाना पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। उमेश मौर्य का इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस आरोपियों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली सीओ रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। - कानपुर (उप्र)। कानपुर आईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार की रात कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। हॉस्टल के कमरे ने उसका शव फांसी में लटकता पाया गया है। मृतक छात्र प्रशांत सिंह (उम्र 32 साल) आईआईटी में मैकेनिकल में पीएचडी कर रहा था।घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में प्रशांत के गले में निशान और सलाइवा निकला मिला। इससे साफ तौर पर स्पष्ट है कि प्रशांत ने सुसाइड किया था, लेकिन उसने सुसाइड क्यों किया ? इसका जवाब कोई नहीं दे सका। फोरेंसिक टीम ने छात्र का लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैमरा सील कर अपने कब्जे में ले लिया। टीम मंगलवार की देर रात तक सुसाइड नोट की तलाश में जुटी रही। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगालने में जुटी है। इधर प्रशांत की खुदकुशी करने की सूचना जैसे ही परिवार वालों को हुई, घर में कोहराम मच गया। छात्र के परिजन वाराणसी के तरिया गांव के रहने वाले हैं।कल्याणपुर के इंसपेक्टर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे हॉस्टल में रहने वाली साथी छात्रों ने प्रशांत के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकि काफी आवाज देने के बाद भी प्रशांत ने जब दरवाजा नहीं खोला तो छात्रों नेे आईटीआई प्रशासन को इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो वहां पर प्रशांत का शव फांसी में लटकते हुए पाया। प्रशांत को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी ती। प्रशांत की मौत की सूचना मिलते ही पूरे संस्थान में सन्नाटा पसर गया। संस्थान में कार्यरत सभी प्रोफेसर, अधिकारी और छात्र स्तब्ध हैं।
-
लखनऊ। शहर के मोहनलालगंज कक्षा नौ की छात्रा ने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने 13 वर्षीय छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के थाना गहमर के गांव गदाईपुर के रमेश गुप्ता की बेटी श्वेता गुप्ता (13) मोहनलालगंज में स्थित गोकुल कॉलोनी में रहने वाले आईएसएएफ के जवान प्रमोद गुप्ता के यहां रहकर नवीन पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ती थी। रिश्ते में प्रमोद गुप्ता छात्रा के मौसा हैं। पुलिस के अनुसार छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल गई और वहां से घर लौटते समय उसने मऊ गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दी। तलाशी के दौरान पुलिस को छात्रा के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, सारी मौसी, पापा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... पापा मुझे माफ कर देना। मृतका के बाएं हाथ की कलाई के पास आई मिस यू पापा लिखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका की मौसी की सूचना पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि छात्रा काफी दिनों से गुमसुम रहती थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा के अंतिम संस्कार के बाद घरवालों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। -
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा- नीट, संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जे.ई.ई. और संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- सी.यू.ई.टी. के विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है। राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को बिना किसी तनाव के प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। तीनों राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के विलय संबंधी यूजीसी अध्यक्ष के बयान के बारे में श्री प्रधान ने कहा कि यदि इतना बड़ा बदलाव होता है, तो इसकी सार्वजनिक रूप से पहले ही घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे।











.jpg)
.jpg)


.jpg)











