- Home
- देश
-
नई दिल्ली। लोकसभा में दण्ड प्रक्रिया पहचान विधेयक 2022 पारित हो गया है। इस विधेयक में अपराधियों की पहचान और आपराधिक मामलों की छानबीन तथा अपराध से जुडे मामलों के रिकार्ड रखने की व्यवस्था है। इसमें उन व्यक्तियों की पहचान से जुड़े उपयुक्त उपायों को कानूनी स्वीकृति देने की व्यवस्था है, जिनमें अंगुलियों के निशान, हाथ की छाप और पंजों के निशान, फोटो, आंख की पुतली और रेटीना का रिकार्ड और शारीरिक जैविक नमूने तथा उनके विश्लेषण आदि शामिल हैं। इससे अपराधों की छानबीन अधिक कुशलता से और जल्दी की जा सकेगी।
इस विधेयक में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो को यह रिकॉर्ड एकत्र करने, इन्हें सुरक्षित रखने और इन्हें साझा करने या नष्ट करने का अधिकार दिया गया है।गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह विधेयक 1920 के कैदी पहचान अधिनियम की जगह लेगा।इसके साथ-साथ हमने सारे ई-प्रयासों को एक-दूसरे के साथ जोड़ने के लिए स्कीम इंटर ऑपरेटेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम बिल लाए हैं और उसके माध्यम से सारे इनिसिएटिव को एक साथ जोड़ दिया जाएगा और आईसीजीएस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ब्लॉक चेन, एनालिटिकल टूल, फिंगर प्रिंट्स सिस्टम और पुलिस स्टेशन तक ये सारे सिस्टम का उपयोग होकर एनालिसिस होकर हर थाने में कौन-सा अपराध ज्यादा है। हर थाने के अफसर की किस अपराध की नाबूती में दक्षता होनी चाहिए। इसकी ट्रेनिंग किस प्रकार की होनी चाहिए। हर जिले में किस प्रकार के अपराधों को रोकने की व्यवस्था करने की जरूरत है। ये सारा यहां से राज्यों को माननीय अध्यक्ष जी जाने वाला है। - बरेली (उप्र)। बरेली में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह प्रश्नपत्र हल कर रहे एक आरोपी युवक (सॉल्वर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हो गये। पुलिस ने तीनों आरोपी 'सॉल्वर' और दो परीक्षार्थियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि जिले के भुता थानाक्षेत्र स्थित खजुरिया संपत स्थित राम बक्स इंटर कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर बरेली कॉलेज से एलएलबी का आरोपी छात्र बाबर हाईस्कूल के छात्र नदीम खान की जगह पर परीक्षा दे रहा था जबकि दो अन्य आरोपी सॉल्वर कमरुल और ताहिर अन्य छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। कुमार के मुताबिक, जैसे ही सचल दस्ते ने राम बक्स इंटर कॉलेज के केंद्र पर छापा मारा, तभी संदेह होने पर तीनों आरोपी सॉल्वर को पकड़ लिया गया। इनमें से आरोपी बाबर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। file photo
- आइजोल. मिजोरम के सेरछिप जिले में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सेरछिप के पुलिस अधीक्षक स्टीफन लालरिनावमा ने कहा कि यह दुर्घटना शनिवार तड़के छिंगछिप गांव के पास हुई जब चार लोग ख्वाजावल जिले के लुंगटन गांव से राजधानी आइजोल की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से उनके शव सड़क से लगभग 180 मीटर नीचे बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतकों की पहचान लुंगटन ग्राम परिषद के उपाध्यक्ष आर लालडिंगलियाना (33), तलंगसियामा (42) जबकि रिपब्लिक वेन्थालंग के लालसांगलियाना (47) और पी सी लालरेमरुता (47) के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली. भारत में 715 दिनों में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से भी कम नये मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,29,044 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,000 से भी नीचे पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 714 दिनों में सबसे कम है। वहीं, 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,358 पर पहुंच गयी है। आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 फीसदी है। भारत में 18 अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार कोविड-19 के मामले 1,000 से कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 18 अप्रैल 2020 को 991 मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 416 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गयी है और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गयी। अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 79.10 करोड़ नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 3,14,823 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी है। देश में जिन 13 और लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई है, उनमें से आठ लोगों की मौत केरल में हुई। अभी तक देश में कोरोना वायरस से कुल 5,21,358 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,47,789, केरल में 68,074, कर्नाटक में 40,054, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,153, उत्तर प्रदेश में 23,496 और पश्चिम बंगाल में 21,199 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।\
- सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के सूरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सूरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत भवानीपुर निवासी रामसुख बरनवाल की विजेथुआ महाबीरन मार्ग पर स्थित सर्राफा की दुकान है। वह अपने घर से रविवार को दुकान जा रहे थे, कि घर से लगभग दो सौ मीटर दूर चमुखेश्वेर महादेव मंदिर के निकट पहुंचे थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक ने उनके बाइक के सामने आकर उन्हें रोककर गिरा दिया और उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जेवरात से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी रामसुख के अनुसार बैग में ढाई किलो चांदी व 35 ग्राम सोने के जेवरात थे, जिसकी कीमत लगभग सवा पांच लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे हाथ न लगे। पुलिस चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- बिजनौर . उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक महिला घायल हो गयी। पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग सात बजे थाना नजीबाबाद के गांव बाजोपुर में एक स्कार्पियो आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी । दुर्घटना में स्कार्पियो सवार शिवांकर पाल(24) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके भाई राहुल पाल(32) और कार चालक मौहम्मद अबू बेदा(45) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि शिवांकर और राहुल की मां कुसुम पाल दुर्घटना में घायल हो गयीं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह परिवार जिला बलरामपुर में तुलसीपुर के पुराना बाजार से हरिद्वार जा रहा था, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।
- नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को बताया कि 31 दिसंबर 2021 तक 1,319 छात्रों ने यूक्रेन में अध्ययन के लिये शिक्षा ऋण प्राप्त किया था और उनके संबंध में 121.61 करोड़ रूपये बकाया हैं। लोकसभा में विजय वसंत एवं रवनीत सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी। सीतारमण ने कहा कि वर्तमान में वहां (यूक्रेन में) स्थिति अस्थिर है और सरकार इस पर नजर रखे हुए है तथा स्थिति के स्थिर होने पर ही सुधारात्मक कदमों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बीच सरकार ने भारतीय बैंक संघ को वापस आने वाले छात्रों के बकाया शिक्षा ऋण के संबंध में संघर्ष के कारण पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने और विभिन्न पक्षकारों के साथ इस बारे में विचार-विमर्श शुरू करने के लिये कहा है। सीतारमण ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और भारतीय बैंक संघ से जुड़े निजी क्षेत्र के 21 बैंकों से प्राप्त सूचना के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 तक 1,319 छात्रों ने यूक्रेन में अध्ययन के लिये शिक्षा ऋण प्राप्त किया था, उनके संबंध में 121.61 करोड़ रूपये बकाया हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय के अनुसार, एक फरवरी 2022 से अब तक छात्रों सहित लगभग 22,500 भारतीय नागरिक यूक्रेन से सुरक्षित रूप से भारत लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूक्रेन से उसके पश्चिमी पड़ोसी देशों को आने वाले भारतीयों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सहायता के रूप में हर संभव मदद प्रदान की और ‘ऑपरेशन गंगा' के तहत उड़ानों के माध्यम से उन्हें देश लाया गया।
- अमरावती (आंध्र प्रदेश) .आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का औपचारिक उद्घाटन किया जिसके बाद प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है। रेड्डी ने नए जिलों के गठन के लिए लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लोगों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के विकेंद्रीकृत प्रशासन के तरीके को स्वीकार किया है और उसकी सराहना की है क्योंकि योजनाएं सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाई जाती हैं और अब इसे जिलों में भी लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने ग्राम और वार्ड सचिवालयों के रूप में विकेंद्रीकृत प्रशासन के माध्यम से विकास देखा है। अब हम जिला स्तर पर भी विकेंद्रीकरण कर रहे हैं। अब से, आंध्र प्रदेश 26 जिलों वाला राज्य है। हमारे पास प्रति जिले में कम से कम एक संसदीय क्षेत्र है।” उन्होंने दोहराया कि विकेंद्रीकरण और प्रशासन में आसानी के लिए नए जिले बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए जिलों के गठन की बहुत जरूरत है, क्योंकि राज्य की आबादी करीब पांच करोड़ है। एक आदिवासी जिले को छोड़कर अब प्रत्येक जिले में छह से आठ विधानसभा क्षेत्र होंगे।
- जयपुर. राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे में रविवार को 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि ब्यावर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि ब्यावार कस्बे के स्थानीय बाजार में रविवार को सब्जी विक्रेता मोहम्मद सलीम की एक अन्य विक्रेता से मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर बहस हो गई थी। बाद में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सलीम तथा उसके बेटे को लकड़ियों से पीटा गया। पुलिस ने बताया कि घटना में सलीम की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
- नयी दिल्ली . संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी तय कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समयसीमा के भीतर होगी। वैष्णव ने यह बात ऐसे समय कही है, जब दूरसंचार नियामक ट्राई की स्पेक्ट्रम कीमत और अन्य पहलुओं पर 5जी की सिफारिशें कुछ दिनों के लिये टल गयी हैं। सिफारिशों के मार्च के अंत में आने की उम्मीद थी लेकिन अब यह कुछ दिन आगे खिसक गयी है और इसके इस महीने में आने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि क्या 5जी की नीलामी तय कार्यक्रम के अनुसार होगी, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से।'' उन्होंने साइबर अपराध जांच और डिजिटल फॉरेंसिक पर दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से अलग से बातचीत में यह बात कही। दूरसंचार कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू करने के लिये स्पेक्ट्रम नीलामी 2022 में होनी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के 5जी नीलामी और संबंधित पहलुओं पर विचार महत्वपूर्ण हैं। इससे एक ठोस खाका बनेगा और नीलामी की गति तेज होगी। ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 29 मार्च को एक न्यूज़ एजेंसी से कहा था कि 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों और अन्य तौर-तरीकों पर सिफारिशें अगले सात से 10 दिन में आएंगी।
- नर्मदापुरम . मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा बाघ अभयारण्य में पिछले दो दिन में दो बाघों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इलाके को लेकर हुई आपसी लड़ाई में इनकी मौत हुई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में विभिन्न घटनाओं में पिछले छह दिन में बाघों की मौत की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति ने सोमवार को बताया कि वन विभाग के गश्ती दल को पचमढ़ी परिक्षेत्र के मोगरा बीट में रविवार को एक बाघ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसकी उपचार के लिए भेजते समय पिंजरे में मौत हो गई। इस बाघ की उम्र करीब आठ वर्ष थी। उन्होंने कहा कि इससे एक दिन पहले शनिवार को एक मादा शावक (उम्र करीब 5-6 माह) मृत मिली थी। कृष्णमूर्ति ने बताया कि ये दोनों बाघ लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिले हैं और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इनकी मौत आपसी लड़ाई में हुई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 29 मार्च की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से एक बाघ की मौत हो गई थी। वहीं, बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र में चिखलाबड्डी गांव के जंगल में तीन अप्रैल को एक बाघ मृत मिला था।
- हैदराबाद. टीका निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि कंपनी को कोविड-19 टीके का उत्पादन करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से एमआरएनए प्रौद्योगिकी हासिल करने के वास्ते चुना गया है। बीई लिमिटेड द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीका उत्पाद विकास पर परामर्श समिति (एसीपीडीवी)ने कंपनी को भारत के कई प्रस्तावों पर विचार करने के बाद एमआरएनए (राइबोन्यूक्लिक एसिड) प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने के लिए चुना है। बीई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दात्ला ने कहा, ‘‘बीई पिछले साल से एमआरएनए प्रौद्योगिकी पर निवेश कर रही है। यह नयी प्रौद्योगिकी निश्चित तौर पर भविष्य में और टीके का विकास व उत्पादन करने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगी। डब्ल्यूएचओ के साथ हमारी साझेदारी अगली पीढ़ी के एमआरएनए टीके विकसित करने की हमारी क्षमता को बढ़ाएगी और पूरे विश्व में टीके की उपलब्धता का विस्तार होगा।'' डब्ल्यूएचओ और उसके साझेदार एमआरएनए टीके का यथाशीाघ्र उत्पादन शुरू करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण तथा सहयोग देने के सिलसिले में एक रूपरेखा बनाने के वास्ते भारत सरकार तथा बायोलॉजिकल ई के साथ जल्द ही काम शुरू करेंगे।
- जयपुर. राजस्थान में पाली जिले के सायरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार असंतुलित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में आग लग जाने से जोधपुर के 'मेहरानगढ़ म्यूजिम ट्रस्ट' के निदेशक की जलकर मौत हो गई। थानाधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि जोधपुर के मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल (49) सोमवार सुबह कार से रूपम माता मंदिर के दर्शन के लिये जा रहे थे। लाल ने बताया कि रणकपुर घाट सेक्शन में उनकी कार असंतुलित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि गिरने के बाद कार में आग लग गई और कार में सवार जसोल की जलकर मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि कार को जसोल स्वयं चला रहे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- नयी दिल्ली. पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं की एक टीम ने असम में बलुआ पत्थर से बने 65 विशालकाय एवं रहस्यमयी घड़ों का पता लगाया है, जिनका इस्तेमाल संभवत: प्राचीनकाल में शवों को दफनाने के लिए किया जाता था। मेघालय के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के तिलोक ठाकुरिया और असम की गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के उत्तम बथारी के नेतृत्व में एक टीम ने बलुआ पत्थर से बने इन विशालकाय घड़ों का पता लगाया है। ‘‘जर्नल ऑफ एशियन आर्कियोलॉजी'' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कुछ घड़े लंबे और बेलनाकार हैं, जबकि अन्य आंशिक रूप से या पूरी तरह से जमीन में दबे हुए हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक इसी तरह के करीब तीन मीटर लंबे और दो मीटर चौड़ाई वाले घड़े लाओस और इंडोनेशिया में भी मिले थे। द ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के पीएचडी छात्र निकोलस स्कोपल ने कहा, ‘‘हम अभी भी नहीं जानते हैं कि यह विशाल घड़े किसने बनाए और वे कहां रहते थे। यह सब एक रहस्य है।'' शोधकर्ताओं ने कहा कि इन विशाल घड़ों का उपयोग किसलिए किया जाता था, यह अभी भी एक रहस्य है, हालांकि यह संभावना है कि इन घड़ों का इस्तेमाल शवों को दफनाने के लिए किया जाता था।
- मुंबई . महाराष्ट्र में नासिक के नजदीक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पवन एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद क्षतिग्रस्त रेल मार्ग ठीक कर लिया गया है और 23 घंटे से भी अधिक समय बाद सोमवार दोपहर को सेवाएं बहाल हो गयी हैं। मध्य रेलवे (सीआर) ने यह जानकारी दी। मध्य रेलवे को पटरियों के बुरी तरह प्रभावित 300 मीटर के खंड से पटरी से उतरी बोगियों को हटाने के लिए 23 घंटे से भी अधिक का वक्त लगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नासिक के नजदीक लहाविट और देवलाली स्टेशन के बीच रविवार को दोपहर करीब तीन बजकर 10 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस- जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘प्रभावित मार्ग को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और घटनास्थल से मरम्मत के काम में लगे वाहन हटा दिए गए हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (11055) ठीक किए गए रेल मार्ग से गुजरने वाली पहली ट्रेन थी।'' इससे पहले सुतार ने बताया था कि क्षतिग्रस्त मार्ग की तेजी से मरम्मत करने के लिए घटनास्थल पर चार जेसीबी मशीनें और 500 कर्मियों को तैनात किया गया। क्षतिग्रस्त रेल मार्ग पर समानांतर दिशाओं में ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई है। मध्य रेलवे के अनुसार, लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के बाद मुंबई से नासिक हो कर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग पर चलाया जा रहा है और सोमवार सुबह से उनके मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मध्य रेलवे ने पटरी से उतरी 12 बोगियों में से दो को फिर से ट्रेन से जोड़ दिया है जबकि बाकी की 10 बोगियों को हटा दिया गया है। इनमें से आठ बोगियों को यात्रियों के साथ नासिक ले जाया गया। इन बोगियों को नुकसान नहीं पहुंचा था।
-
नई दिल्ली। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज लोकसभा में बताया कि सरकार ने कोविड से संबंधित दवाओं और उपकरणों पर जी एस टी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। स्वास्थ्य बीमा कवरेज बढाने के विषय पर श्री चौधरी ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत विभिन्न बीमा योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि इस में 66 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करती है। श्री चौधरी ने कहा कि जीएसटी की दरें तथा सभी सेवाओं पर छूट जीएसटी परिषद द्वारा निर्धारित की जाती हैं।
- श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। स्कूली शिक्षा के प्रति बच्चों और अभिभावकों को जागरुक बनाने के लिए योगी ने यूपी के श्रावस्ती जनपद से इस प्रदेशव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने पूरे प्रदेश में इस अभियान को व्यापक तौर पर चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बच्चे शैक्षणिक स्तर पर दो साल काफी पीछे रहे, जिसे गति देने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा, "हमें बुनियादी शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा। ऐसा संभव है कि कोरोनाकाल में घर से पढ़ाई करने वाले बच्चे स्कूल लौटने में आलस्य महसूस कर रहे हों। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा छूटे नहीं। सभी को स्कूलों में दाखिला दिया जाना चाहिए।" योगी ने कहा, "2017 में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1.34 करोड़ छात्र पंजीकृत थे, लेकिन स्थिति बेहद अराजक थी। बच्चों और शिक्षकों के स्कूल आने-जाने का कोई समय नहीं था। स्कूलों में शौचालय नहीं थे, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था नहीं थी।" उन्होंने कहा कि 2019 तक राज्य की भाजपा सरकार के प्रयासों से स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़कर 1.80 करोड़ हो गई और उन्हें मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और स्वेटर प्रदान किए जाने लगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सहित सभी से खुद को ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये लोग प्राथमिक विद्यालयों को अपनाएं, ताकि वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
- नयी दिल्ली । शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को उसके तहत आने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों से पिछले पांच वर्ष के दौरान छात्रों की आत्महत्या के 24 मामलों की जानकारी मिली है। लोकसभा में दानिश अली के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी दी। अली ने पिछले पांच वर्षों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं तथा उत्तर प्रदेश के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में ऐसे मामलों के बारे में जानकारी मांगी थी। प्रधान ने बताया, ‘‘ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सूचित किया है कि उसके दायरे में आने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने वर्ष 2017 से 2022 तक छात्रों की आत्महत्या के 24 मामलों की जानकारी दी है।’’ उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजीसी ने आगे सूचित किया है कि तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा नवंबर 2018 और अक्तूबर 2021 में छात्र आत्महत्या के दो मामलों के बारे में सूचना दी गई है। उक्त विश्वविद्यालय राज्य के निजी विश्वविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और यूजीसी ने छात्रों के उत्पीड़न और भेदभाव की घटनाओं को रोकने के लिए अनेक पहल की हैं।प्रधान ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिये ‘यूजीसी (छात्रों की शिकायत निवारण) विनियम 2019’ तैयार किये गए हैं। यूजीसी ने उच्च संस्थानों में रैगिंग की आशंका को रोकने के लिये यूजीसी विनियम 2009 भी अधिसूचित किए हैं और इसके कठोर अनुपालन के लिये परिपत्र जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त मंत्रालय ने शैक्षणिक तनाव को कम करने हेतु छात्रों के लिये सहायक पठन-पाठन, क्षेत्रीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा की शुरूआत जैसे कदम उठाए हैं। इसके साथ छात्रों को मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के लिये मनोदर्पण कार्यक्रम शुरू किये गए हैं।
- चतरा (झारखंड)। झारखंड के चतरा में मानवीय रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना में घरेलू विवाद के बाद मायके गई पत्नी को मनाने पहुंचे युवक की कथित तौर पर उसकी पत्नी समेत ससुरालवालों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि घरेलू विवाद का सुलह करके पत्नी को घर लाने अपनी ससुराल पहुंचे युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि ससुराल आए व्यक्ति की पत्नी व अन्य ससुरालवालों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि यह घटना चतरा जिले के घोर नक्सल प्रभावित कुंदा थाना क्षेत्र के सोहरलाट गांव की है। घटना की सूचना पाकर रविवार को गांव पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुंदा थाना क्षेत्र का बुटकुइया गांव निवासी 35 वर्षीय खेहाली गंझू दो दिन पूर्व अपने ससुराल सोहरलाट गांव गया था। जहां पूर्व के विवाद को लेकर पत्नी के साथ उसका पुन: विवाद हो गया। जिसके बाद झगड़े से नाराज उसके पत्नी व अन्य ससुराल वालों ने मिलकर उसकी लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि खेहाली की पत्नी का दूसरे शख्स से अवैध सम्बंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था। इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। जिसमें पत्नी ने अपनी गलती भी स्वीकार की थी। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302/328/201/34 के तहत सभी आरोपियों मृतक की पत्नी रमिया देवी, ससुर उदय गंझू, फजेती गंझू, बालो गंझू, राजेंद्र गंझू व फतेहिया देवी के खिलाफ कांड संख्या 14/22 दर्ज किया है। थाना प्रभारी परमानन्द मेहरा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं।
- लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोरखपुर में एक व्यापारी की हत्या के आरोपी निलंबित पुलिस निरीक्षक की अवैध इमारत रविवार को बुलडोजर से गिरा दिया। गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष सितंबर माह में एक होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस निरीक्षक जगत नारायण सिंह आरोपी है। इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। एलडीए के अधिकारी के मुताबिक लखनऊ के चिनहट इलाके में जगत नारायण सिंह ने अवैध रूप से एक इमारत बनाई थी। एलडीए (जोन-एक) के क्षेत्रीय अधिकारी अमित राठौर ने बताया कि जगत नारायण सिंह के नाम पर एक तीन मंजिली अवैध इमारत बिना मानचित्र स्वीकृत कराये बनाई गई थी, जिसे बुलडोजर से गिराया गया। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। राठौर ने कहा कि यह कार्रवाई लखनऊ को अवैध इमारतों से मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे अभियान का एक हिस्सा है।आरोपी जगत नारायण सिंह, मनीष गुप्ता की हत्या के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। बाद में पिछले वर्ष ही अक्टूबर माह में आरोपी जगत नारायण को गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष गुप्ता की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी थी।
- गाजियाबाद (उप्र)। गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 23 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने रविवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल एवं इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के बाद मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के निवासी शोएब नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से 40 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अपने अन्य साथियों के बारे में बताया और फिर मुठभेड़ के बाद शनिवार देर रात आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी मुकेश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि एक पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लूटी गई राशि से 10 लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्तौल (32 बोर) और दो अनुपयोगी कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजा ने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एक अन्य आरोपी आसिफ ने 31 मार्च को एक पुराने आपराधिक मामले में एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को मसूरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बाइक सवार तीन लुटेरों ने 23 लाख रुपये लूट लिये।
- नयी दिल्ली। मुंबई की पत्रकार आरिफा जौहरी को रविवार को प्रतिष्ठित चमेली देवी जैन - उत्कृष्ट महिला मीडियाकर्मी 2021 पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 1982 से दिए जा रहे वार्षिक चमेली देवी जैन पुरस्कार भारत में उन महिला मीडियाकर्मियों के लिए एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिन्होंने सामाजिक विकास, राजनीति, समानता, लैंगिक न्याय, स्वास्थ्य, युद्ध एवं संघर्ष और उपभोक्ता मूल्यों जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग की है। मीडिया फाउंडेशन ने मुंबई में ‘स्क्रॉल डॉट इन' की पत्रकार जौहरी को पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया, जिसे सोमवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया जाएगा। विजेता का फैसला तीन सदस्यीय चयन मंडल ने किया, जिसमें ‘द इंडियन एक्सप्रेस' की निरुपमा सुब्रमण्यम, लेखिका गीता हरिहरन और ‘सत्य हिंदी' से आशुतोष शामिल थे। उन्होंने जौहरी के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी रिपोर्टिंग में सूक्ष्म रिपोर्ताज, मानवतावाद और संवेदना का संयोजन है, जो पत्रकारिता में उच्च उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष हरीश खरे ने कहा कि जौहरी की जमीनी स्तर की रिपोर्ताज निष्पक्षता और न्याय की मांग करने में समाज की मदद के लिए पत्रकार के विशेषाधिकार के इस्तेमाल का उत्कृष्ट उदाहरण है। पूरे भारत से प्रिंट, डिजिटल, ब्रॉडकास्ट मीडिया के लगभग 50 पत्रकारों ने पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां भेजी थीं। इस पुरस्कार का नाम स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक चमेली देवी जैन के नाम पर रखा गया है, जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गई थीं।
- पुणे . महाराष्ट्र में पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में पिंपरी चिंचवाड़ औद्योगिक टाउनशिप से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कालेवाड़ी इलाके में एक मकान पर छापा मारा, जहां आरोपी शनिवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच पर सट्टा लगा रहे थे। अधिकारी ने कहा, "तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं पुलिस ने एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।" यह मैच गहुंजे गांव में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से 27.25 लाख रुपये की नकदी, आठ मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई है।-
- उत्तरकाशी (उत्तराखंड. ) गढवाल हिमालय की ऊंची पहाडियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर्व पर तीन मई को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चैत्र नवरात्र के मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला।गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा को समर्पित मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर अभिजीत मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:15 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। कपाट खुलने के बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से डोली में सवार होकर दोपहर 12:15 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होंगी। डोली अगले दिन गंगोत्री पहुंचेगी। इसके अलावा, अक्षय तृतीया पर ही खोले जाने वाले एक अन्य धाम यमुनोत्री के कपाट खुलने का मुहूर्त सात अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों द्वारा तय किया जाएगा। गंगोत्री और यमुनोत्री सहित गढवाल हिमालय के चारों धामों के कपाट सर्दियों में भारी बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं, और अगले साल अप्रैल—मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं। दो अन्य धामों, बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खोले जाने की तिथि भी तय हो चुकी है। केदारनाथ के कपाट छह मई को और बदरीनाथ के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे ।
- प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश). प्रतापगढ़ जिले के थाना कोंहडौर के निकट खास कस्बे में पटाखों और गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और छह झुलस गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार की रात का है। पुलिस के अनुसार आतिशबाज के घर में टाइल्स लगाने के दौरान कटर मशीन की चिंगारी से पटाखों में लगी आग से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गये। कोहंडौर के थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल ने बताया कि आतिशबाज अशफाक के घर टाइल्स लगाने का काम हो रहा था, तभी कटर मशीन से निकली चिंगारी से पटाखों में आग लगी और इसके बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इससे शकील (48) और संदीप पटवा (24) की मौत हो गई, जबकि सगीर (48), शाजिया बानो (18), राजेश (30), नजमा बानो (38), शहनाज (30) और जिया (पांच) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि घायलों को प्रतापगढ़ के मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार करने के बाद एसआरएन, प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।-file photo

















.jpg)
.jpg)








