- Home
- विदेश
- याउंदे। कैमरून की राजधानी याउंदे में एक लोकप्रिय नाइटक्लब में आग लग गई जिससे विस्फोट होने के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह त्रासदी ऐसे समय हुई है जब देश महीनेभर चलने वाले ‘अफ्रीकन फुटबॉल कप ऑफ नेशंस टूर्नामेंट' की मेजबानी कर रहा है जिसमें महाद्वीप के हजारों फुटबॉल खिलाड़ी, प्रशंसक और अधिकारी भाग ले रहे हैं। सरकार के प्रवक्ता रेने एम्मानुएल सादी ने कहा, “मृतकों और घायलों के नाम और राष्ट्रीयता की जानकारी के लिए अभी जांच चल रही है।” अधिकारियों ने कहा कि आग राजधानी के पड़ोस में स्थित बैस्तोस के नाइटक्लब में शुरू हुई और उस स्थान तक पहुंच गई जहां रसोई गैस रखी थी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घायलों को याउंदे के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने एक बयान में सांत्वना प्रकट की और खिलाड़ियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
- लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की कार यहां एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। श्वार्जनेगर के प्रवक्ता ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम हुई और इसमें एक महिला को मामूली चोटें आने पर अस्पताल ले जाया गया। ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स' की खबर के मुताबिक, 74 वर्षीय अभिनेता एवं कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर उस वक्त अपनी कार खुद चला रहे थे, जब यहां रिवेरिया कंट्री क्लब के पास सनसेट बोलीवार्ड और एलेनफोर्ड एवेन्यू के चौराहे पर उनकी कार दूसरे वाहन से टकरा गई। खबर में बताया गया कि टक्कर की वजह से दो अन्य कारें भी चौराहे पर टकरा गई।लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के बयान के मुताबिक दुर्घटना के बाद एक महिला को अस्पताल ले जाया गया, जिसके सिर पर खरोंच आई थी। श्वार्जनेगर के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि अभिनेता को कोई चोट नहीं आई और वह केवल घायल महिला को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि श्वार्जनेगर घटनास्थल पर मौजूद रहे और महिला की स्थिति पर नजर रखे हुए थे। बाद में उन्होंने पुलिस और दमकलकर्मियों से बात की। पुलिस विभाग ने कहा कि दुर्घटना के लिए मादक पदार्थ या शराब के नशे में वाहन चलाने से संबद्ध किसी पहलू का संकेत नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है।
- लंदन । ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन से एक नया वैरिएंट उत्पन्न हो गया है जिसे जांच के तहत एक प्रकार के रूप में नामित किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल इसकी पहचान और खतरा के स्तर को जानने के लिए परीक्षण किया जा रहा है। यूकेएचएसए के निदेशक डॉ. मीरा चंद ने कहा कि ओमिक्रॉन लगातार म्यूटेट करने वाला वैरिएंट है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि हम नए रूपों को देखना जारी रखेंगे। डॉ. मीरा चंद ने कहा कि हम इसके जीनोम सीक्वेंसिंग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की पहचान की है। वहीं यूकेएचएसए के मुताबिक ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के BA.2 स्ट्रेन के 53 मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे कम खतरनाक माना है। यूकेएचएसए के मुताबिक डेनमार्क में, BA.2 तेजी से बढ़ा है। यह 2021 के अंतिम सप्ताह में सभी कोविड मामलों का 20 प्रतिशत था, जो 2022 के दूसरे सप्ताह में बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया।
- तेहरान,। समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं ने शुक्रवार को हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू किया। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में उसके 11 जलपोत, रूस के विध्वंसक सहित तीन जलपोत और चीन के दो जलपोत हिस्सा ले रहे हैं। चैनल के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में रेवल्यूशनरी गार्ड भी छोटे जलपोत और हेलीकॉप्टर के साथ हिस्सा लेंगे।खबर के मुताबिक हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में यह युद्धाभ्यास 17 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा और इस दौरान रात में लड़ने, बचाव अभियान और आग से लड़ने का अभ्यास किया जाएगा। चैनल ने बताया कि वर्ष 2019 से लेकर अबतक तीनों देशों का यह तीसरा संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास है। यह युद्धाभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने गुरुवार को ही अपनी रूस यात्रा समाप्त की है। रईसी ने कहा, ‘‘तेहरान और मॉस्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार से इलाके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मजबूत होगी।’’
- मोनरोवियो। लाइबेरिया की राजधानी मोनरोवियो के घनी आबादी वाले इलाके में एक धार्मिक समारोह में मची भगदड़ में 11 बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 29 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता मोसेस कार्टर ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों पर चाकुओं से लैस अपराधियों के एक गिरोह ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि समारोह का आयोजन कर रहे रेवरेंड अब्राहम क्रोमा को भी घटना के बारे में पूछताछ के लिए लाया गया है। यह घटना न्यू क्रू टाउन नामक समुद्र तट क्षेत्र में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिडेम्पशन अस्पताल ले जाया गया है।
- लाहौर। पाकिस्तान में लाहौर का भीड़भाड़ वाला एक बाजार बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठा। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यहां स्थित अनारकली बाजार में यह विस्फोट हुआ। इस बाजार में भारतीय वस्तुएं बेची जाती हैं।‘डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, लाहौर पुलिस के प्रवक्ता राना आरिफ ने विस्फोट में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की है और विस्फोट की वजह से दुकानों और इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट अनारकली बाजार में पान मंडी के पास हुआ, जहां भारतीय वस्तुएं बेची जाती हैं। अब तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने विस्फोट की निंदा की और अधिकारियों से घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने पंजाब सरकार से एक रिपोर्ट भी मांगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने पुलिस महानिरीक्षक को घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराने को भी कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘घटना का लक्ष्य कानून व्यवस्था में खलल डालना था। विस्फोट के जिम्मेदार लोग कानून के हाथों से बच नहीं पाएंगे।'' पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभियान) डॉ मोहम्मद आबिद ने लाहौर के ऐतिहासिक ‘वॉल्ड सिटी' के करीब विस्फोट स्थल पर पत्रकारों से कहा, “हम विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रहे हैं। ” आबिद ने मोटरसाइकिल पर या बाजार में ‘टाइम डिवाइस' रखे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है। विस्फोट में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आबिद ने कहा,विस्फोट के कारण हुआ गड्ढा टाइम डिवाइस के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल, अभी हम किसी चीज़ की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी विभाग और बम निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहे हैं। रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, घायलों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो ने दम तोड़ दिया।मेयो अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इफ्तिखार ने बताया कि एक लड़का सहित दो लोगों ने चोटों के चलते दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल लाए गए चार घायलों की हालत गंभीर है। विस्फोट में बड़ी संख्या में बाइक और रेहड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट के बाद पूरे अनारकली बाजार को बंद करा दिया गया है। राजनीतिक संचार के लिए प्रधानमंत्री के विशेष सहयोगी शाहबाज गिल ने कहा कि अर्थव्यस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए दुश्मन अव्यवस्था फैलाने के लिए इस तरह के कदम उठाते हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शाहबाज शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद के बाद लाहौर में आतंकी घटना देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। पार्टी की उप प्रमुख मरयम नवाज ने कहा कि अनारकली जैसे इलाके में विस्फोट होना दुखद और परेशान करने वाला है।-file photo
-
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि विश्व में कोविड रोधी टीकाकरण और दवाओं के वितरण की असमानताओं को शीघ्रता से दूर किया जाता है, तो इस वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी से जुड़ी स्वास्थ्य आपात स्थिति यानी उससे होने वाली मौत, अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने और लॉकडाउन से निजात पाया जा सकता है।
विश्व आर्थिक मंच द्वारा ‘टीकों को लेकर असमानता’ पर आयोजित एक चर्चा के दौरान डॉ. माइकल रेयान ने कहा, ‘‘ हम शायद इस वायरस को कभी खत्म ना कर पाएं, क्योंकि वैश्विक महामारी का रूप लेने वाले ऐसे वायरस अकसर अंत में पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बन जाते हैं।’’
उन्होंने कहा कि लेकिन ‘‘हमारे पास इस वर्ष जन स्वास्थ्य आपात स्थिति को समाप्त करने का मौका है, अगर हम वे करें जिनके बारे में हम अभी तक बात कर रहे हैं।’’
डब्ल्यूएचओ ने अमीर और गरीब देशों के बीच कोविड-19 रोधी टीकाकरण में असमानता को एक भयावह नैतिक विफलता बताया। कम आय वाले देशों में अभी तक 10 प्रतिशत से कम लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक ही दी गई है।
रेयान ने विश्व एवं व्यापारिक जगत के नेताओं की ऑनलाइन बैठक में कहा कि यदि टीकों और अन्य उपकरणों को उचित रूप से साझा नहीं किया गया, तो वायरस की त्रासदी, जिसने अब तक दुनिया भर में 55 लाख से अधिक लोगों की जान ली है...वह जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी अधिकतम आबादी का टीकाकरण करने की जरूरत है, ताकि इससे किसी की जान ना जाए।
रेयान ने कहा, ‘‘ समस्या, इससे होने वाली मौत है। इससे लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आना है। यह हमारी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व्यवस्था का विघटन है, जो त्रासदी का कारण बना है...’’
रेयान ने कहा, ‘‘स्थानिक (एक क्षेत्र तक सीमित) मलेरिया से लाखों लोगों की जान गई। स्थानिक एचआईवी, स्थानिक हिंसा हमारे शहरों में विद्यमान है। स्थानिक का मतलब अच्छा नहीं है। स्थानिक का मतलब है कि यह हमेशा के लिए मौजूद रहेगा।’’
सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने आगाह किया है कि इसकी ज्यादा संभावना नहीं है कि कोविड-19 को समाप्त कर दिया जाएगा और इससे लोगों की मौत भी होगी भले ही ऐसा बहुत कम हो या यह स्थानिक हो।
इस कार्यक्रम में इज़राइल के प्रधानमंत्री नफताली बेनेट जैसे विश्व नेताओं ने वैश्विक महामारी से निपटने के तरीकों पर अपने विचार रखे।
बेनेट ने कहा कि उनके देश ने व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया है और उनके पास कोविड-19 से निपटने की दिशा में ‘‘दवाओं और टीकों के लिए अग्रणी’’ रहने की रणनीति है।
इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में 62 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, उन्हें ‘बूस्टर’ खुराक भी लग चुकी है।
जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमिओ किशिदा ने कहा कि उनके देश में व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया है, क्योंकि समाज बुजुर्गों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों की रक्षा करना चाहता है। फरवरी के अंत तक सीमा पर कड़ी पाबंदियां रखने की योजना भी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेद्रोस अदहानोम ग्रेबेयेसस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप ‘‘अब भी विश्वभर में फैल रहा है’’, पिछले सप्ताह 1.8 करोड़ नए मामले सामने आए थे। - एंटानानैरिवो (मेडागास्कर)। हिंद महासागर में स्थित द्विपीय देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानैरिवो में आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण और एक संभावित चक्रवाती तूफान के द्विपीय देश की ओर बढ़ने के बीच अधिकारियों ने राजधानी शहर में भूस्खलन होने की आशंका जताई है। यह शहर खड़ी ढलान पर बसा हुआ हैं। राष्ट्रपति एंड्रे राजोलिना ने बाढ़ संकट को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है। उनके कार्यालय ने यह घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में कम से कम 2,400 मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है और शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं। जोखिम एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय कार्यालय के महानिदेशक जनरल एलैक एंड्रीयांकजा ने बुधवार को कहा , ‘‘हम एंटानानैरिवो और आसपास के बाशिंदों से भूस्खलन के अधिक जोखिम वाले, पेड़ों के गिरने के खतरे वाले और मकानों के ढहने की आशंका वाले इलाकों को छोड़ने की अपील करते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमानों के मुताबिक इस हफ्ते के अंत में हिंद महासागर में चक्रवात आने की संभावना है।
- मैड्रिड। स्पेन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वैलेंसिया के क्षेत्रीय प्रमुख शिमो पुइग ने कहा कि 17 और लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वैलेंसिया के उत्तर में मोंकाडा नगर पालिका के नर्सिंग होम से निकाले गए कुल 70 मरीजों में से 25 लोगों को बचाया। अधिकारियों ने आग लगने का कारण नहीं बताया है। दमकल प्रमुख जोस बैसेट ने स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई' को बताया कि प्रतीत होता है कि आग दूसरी मंजिल के एक शयनकक्ष में लगी। उन्होंने कहा कि जब दमकलकर्मी पहुंचे तो ‘‘वहां बड़ी संख्या में आग में फंसे लोग मदद मांग रहे थे।'' पुइग ने कहा कि स्पेन का सिविल गार्ड पुलिस बल आग के कारणों की जांच कर रहा है। लेकिन जांच अधिकारियों का मानना है कि आग ऑक्सीजन टैंक से जुड़े बिजली के उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात अब घायलों के जल्द स्वस्थ होने की है।'' प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटना के शिकार व्यक्तियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सांचेज ने स्पेनिश में ट्वीट किया, ‘‘मोंकाडा की दुखद खबर मिली। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। परिवारों और शहर को हर संभव मदद दी जाएगी।'' मोंकाडा में नगर निगम के अधिकारियों ने तीन दिनों के शोक का आह्वान किया है, टाउन हॉल की इमारत पर झंडे को आधा झुका दिया गया है। अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार दोपहर में पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखने का आह्वान किया।
- मैड्रिड। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिकॉर्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई' ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ। एजेंसी ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था। फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं।
- जेनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बुधवार को कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि स्वस्थ बच्चों और किशोरों को कोरोना वायरस बीमारी के खिलाफ बूस्टर खुराक की जरूरत है। एक संवाददाता सम्मेलन में स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ समय के साथ वैक्सीन प्रतिरक्षा में कुछ कमी आई है। यह पता लगाने के लिए और अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है कि बूस्टर खुराक की जरूरत किसे है।अमेरिका बच्चों को बूस्टर खुराक देने के अभियान का नेतृत्व कर रहा है, क्योंकि देश के शीर्ष नियामक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस महीने की शुरुआत में फाइजर और बायोएनटेक को कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी खुराक के उपयोग को मंजूरी दी थी। 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बूस्टर शॉट दिया जा रहा है। इस्राइल भी 12 साल की उम्र के बच्चों को बूस्टर खुराक की पेशकश कर रहा है। हालांकि, उसकी इस बात के लिए आलोचना भी हो रही है कि बूस्टर शॉट का उद्देश्य दवा कंपनियों के लिए सिर्फ लाभ कमाना है। पिछले हफ्ते जर्मनी अपने दवा नियामक के साथ सूची में शामिल होने वाला नवीनतम देश बन गया, जिसने 12 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए बूस्टर शॉट की सिफारिश की है। एक अन्य यूरोपीय राष्ट्र हंगरी ने भी अपनी किशोर आबादी के लिए इसी तरह के बूस्टर शॉट्स को अधिकृत किया है।हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने आबादी के कुछ कमजोर वर्गों को बूस्टर शॉट्स देने की आवश्यकता को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। स्वामीनाथन ने कहा कि प्रमुख विशेषज्ञों का एक समूह इस सप्ताह के अंत में बैठक करेगा और इस सवाल पर विचार करेगा कि देशों को अपनी आबादी को बूस्टर देने पर कैसे विचार करना चाहिए।----
- अबू धाबी। अबू धाबी में सोमवार को एक सरकारी तेल कंपनी एडनोक के डिपो के पास तीन तेल टैंकरों में भीषण विस्फोट हुआ। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए परिसर के पास आग लगने की भी घटना हुई है जिसमें तीन लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस को आशंका है कि यह एक ड्रोन हमला था।अबू धाबी पुलिस के अनुसार मृतकों में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक है। घायलों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।इस बीच, यमन के विद्रोही गुट हौसी के प्रवक्ता यहया सरी ने अल मसीरह समाचार एजेंसी को बताया कि वह जल्द ही संगठन की ओर से किए गए इन हमलों की जानकारी सार्वजनिक करेंगे।संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। भारतीय दूतावास उनकी पहचान करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है।
- केप टाउन। कोविड महामारी को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका की देश में लॉकडाउन या क्वारंटीन नियमों को लागू करने की कोई योजना नहीं है और वह इसके साथ ऐसे ही जीने को तैयार है। एक एजेंसी रिपोर्ट ने कहा है कि सरकार ने कोरोना महामारी पर नज़र रखते हुए अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका में विशेषज्ञों ने 9 जनवरी को कहा था कि पाबंदियों से अर्थव्यवस्था, आजीविका तथा समाज के अन्य पहलुओं पर अप्रत्यक्ष लेकिन हानिकारक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को विश्वभर में लगाई जा रही कोविड पाबंदियों का आंख बंद करके अनुसरण नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका में संभव नहीं है और करने से थोडा ही फायदा होगा। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के अब तक 35 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं। इसमें से 93 हजार 278 लोगों की मौत हुई है तथा 33 लाख 60 हज़ार 879 मरीज़ों को छुट्टी दी गई। एक लाख दो हजार 476 मरीज़ों का उपचार चल रहा है। FILE PIC
- वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) ।टोंगा ने समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फटने के बाद शनिवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बड़ी लहरें तटीय क्षेत्रों में किनारों को पार करते दिख रही हैं। इन लहरों के कारण नुकसान कितना हुआ है और किसी के हताहत होने की भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। इसका कारण यह है कि इस छोटे देश के साथ संपर्क एवं संचार सेवाएं उतनी अच्छी नहीं हैं। टोंगा मौसम विज्ञान सेवाओं ने बताया कि पूरे टोंगा के लिए सुनामी की चेतावनी लागू की गई है। निकटवर्ती फिजी और समोआ में भी प्राधिकारियों ने चेतावनी जारी की है और लोगों को मजबूत एवं खतरनाक लहरों के मद्देनजर समुद्रतट के निकट जाने से बचने की हिदायत दी है। ‘आइलैंड बिजनेस' समाचार साइट ने बताया कि पुलिस और सैन्य बलों के एक काफिले ने टोंगा के राजा टुपो षष्टम को समुद्र तट के पास स्थित उनके महल से बाहर निकाला। राजा टुपो षष्टम समेत कई निवासियों को ऊपरी इलाकों में ले जाया गया है। टोंगा के हंगा टोंगा हंगा हापाई द्वीप पर ज्वालामुखी के सक्रिय होने की घटनाओं की श्रृंखला के तहत शनिवार को ज्वालामुखी फटा। डॉ. फाकाइलोएटोंगा ताउमोएफोलाउ नाम से एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें लहरें किनारों को तोड़कर पार जाती दिख रही हैं। उसने लिखा, ‘‘ज्वालामुखी फटने की आवाज को वास्तव में सुन सकता हूं, यह बहुत उग्र लग रहा है।''उसने लिखा, ‘‘राख और छोटे-छोटे कंकड़ बरस रहे हैं, आसमान में अंधकार छा गया है।''इससे पहले, ‘माटांगी टोंगा' समाचार साइट ने बताया कि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार तड़के ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद बड़े पैमाने पर विस्फोट, गरज और बिजली गिरने की घटनाएं देखीं। साइट ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में राख, भाप और गैस की पांच किलोमीटर व्यापक परत हवा में लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) तक उठती दिख रही है। वहीं, 2,300 किलोमीटर (1,400 मील) से अधिक दूरी पर स्थित न्यूजीलैंड में अधिकारियों ने विस्फोट से तूफान आने की चेतावनी दी है। ‘नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी' ने कहा कि बड़े ज्वालामुखी विस्फोट के बाद न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों में तटों पर ‘‘मजबूत और असामान्य लहरें अप्रत्याशित उछाल से साथ आ सकती हैं।'' न्यूजीलैंड की सेना ने बताया कि वह हालात पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर यदि उसकी सहायता मांगी जाती है, तो वह तैयार है। यह ज्वालामुखी राजधानी नुकुअलोफा से लगभग 64 किलोमीटर (40 मील) उत्तर में स्थित है।-
- लंदन। एस्ट्राजेनेका वैक्सजेवरिया टीके की तीसरी बूस्टर खुराक के बाद कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ एंटीबॉडी बढऩे की बात सामने आई है। एंग्लो-स्वीडिश बायोफार्म कंपनी ने गुरुवार को जारी अपने प्रारंभिक आंकड़ों में यह बात कही।ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और भारत में कोविशील्ड के तौर पर लगाए जा रहे टीके के जारी परीक्षण में पता चला है कि इसकी तीसरी खुराक से सार्स-सीओवी2 के बीटा, डेल्टा, अल्फा और गामा स्वरूपों के प्रति शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता में इजाफा हुआ। परीक्षण के नमूनों का अलग से विश्लेषण करने पर ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ भी एंटीबॉडी तेजी से बनने की बात सामने आई। वैक्सजेवरिया या कोई एमआरएनए टीका लगवा चुके लोगों में परिणामों का अध्ययन किया गया। एस्ट्राजेनेका में बायोफार्मास्यूटिकल्स आरएंडडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष सर एम पैंगोलाज ने कहा, ''वैक्सजेवरिया ने दुनियाभर में लाखों लोगों को कोविड-19 से बचाया है और ये आंकड़े दिखाते हैं कि तीसरी बूस्टर खुराक के तौर पर इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तब भी, जब इसे अन्य टीकों के बाद दिया गया हो।'' कंपनी ने कहा कि वह तीसरी अतिरिक्त खुराक की तात्कालिक जरूरत को देखते हुए इन अतिरिक्त आंकड़ों को दुनियाभर के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रदान कर रही है। 'द लांसेट' के साथ प्रिप्रिंट में आये चौथे चरण के परीक्षण के परिणाम दिखाते हैं कि कोरोनावैक (सिनोवैक बायोटेक) के प्रारंभिक टीकों के बाद वैक्सजेवरिया की तीसरी खुराक से एंटीबॉडी में तेजी से वृद्धि देखी गयी।
- संयुक्त राष्ट्र/ जिनेवा। कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप से तेजी से आगे निकल रहा है और पूरी दुनिया में इस स्वरूप से संक्रमण के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में आगाह किया है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारी ने बुधवार को चेताया है कि इस बात के “साक्ष्य बढ़ रहे हैं” कि ओमीक्रोन प्रतिरक्षा शक्ति से बच निकल सकता है लेकिन अन्य स्वरूपों की तुलना में इससे बीमारी की गंभीरता कम है।डब्ल्यूएचओ में संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी एवं ‘‘कोविड-19 टेक्निकल लीड’’ मारिया वान केरखोव ने मंगलवार को कहा कि कुछ देशों में ओमीक्रोन को डेल्टा पर हावी होने में समय लग सकता है क्योंकि यह उन देशों में डेल्टा स्वरूप के प्रसार के स्तर पर निर्भर करेगा। केरखोव ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान कहा, “ओमीक्रोन उन सभी देशों में मिला है जहां जीनोम अनुक्रमण की तकनीक अच्छी है और संभवत: यह दुनिया के सभी देशों में मौजूद है। यह फैलने के लिहाज से, बहुत तेजी से डेल्टा से आगे निकल रहा है। और इसलिए ओमीक्रोन हावी होने वाला स्वरूप बन रहा है जिसके मामले सामने आ रहे हैं।”उन्होंने इस बारे में भी आगाह किया कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में भले ही ओमीक्रोन से बीमारी के कम गंभीर होने को लेकर कुछ जानकारियां हैं, लेकिन ‘‘यह हल्की बीमारी नहीं है” क्योंकि “ओमीक्रोन के चलते भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ ही रही है।”डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी कोविड-19 साप्ताहिक महामारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, तीन से नौ जनवरी वाले सप्ताह में विश्व भर में कोविड के 1.5 करोड़ नये मामले सामने आए जो उससे पहले के सप्ताह की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक हैं जब करीब 95 लाख मामले आए थे। पिछले सप्ताह करीब 43,000 मरीजों की मौत के मामले सामने आए थे। नौ जनवरी तक, कोविड-19 के 30.40 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके थे और 54 लाख से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी थी।
- मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने सोमवार को बताया कि वह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति ओब्रादोर ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में भी वह संक्रमित पाए गए थे। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘‘ हालांकि लक्षण मामूली हैं, फिर भी मैं पृथक रहूंगा और अगले आदेश तक सभी बैठकें ऑनलाइन करूंगा। इस दौरान, गृह मंत्री एदान ऑगस्तो लोपेज़ हर्नांडेज़ मेरी तरफ से संवाददाता सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।'' इससे पहले, राष्ट्रपति ने मेक्सिको के लोगों से कहा था कि अगर आप में लक्षण है, तो यह मानकर चलें कि आप संक्रमित हैं। पिछले सप्ताह संक्रमण के मामलों में 186 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। ओब्रादोर ने दावा किया कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप ‘ओमीक्रोन' एक ‘‘छोटा कोविड है', इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और संक्रमण से मौत के मामले उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं।
- ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन' को फैलने से रोकने की उम्मीद में दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को करीब एक महीने बाद सोमवार को हटा दिया। ओमीक्रोन की पहचान सबसे पहले पिछले साल नवंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी। इसके बाद 27 देशों के संगठन ने उस क्षेत्र से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ओमीक्रोन के कारण दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। इस स्वरूप के कारण ईयू समेत दुनियाभर के कई देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई। ईयू के अध्यक्ष फ्रांस ने सोमवार को घोषणा की कि संघ ने दक्षिण अफ्रीकी देशों से हवाई यात्रा बहाल करने की अनुमति देने पर सहमति जताई है।
- ब्रसेल्स। कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम कर राजनीति में अपनी जगह बनाने वाले इतालवी पत्रकार एवं यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का इटली के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यूरोपीय संघ परिषद प्रमुख चार्ल्स माइकल ने सासोली को एक गंभीर और उत्साही यूरोपीय बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उनकी गर्मजोशी, उदारता और मित्रता की बहुत याद आएगी।'' सासोली के प्रवक्ता रॉबर्टो कुइलो ने एक ट्वीट में बताया कि इटली के उत्तर-पूर्वी शहर एवियानो में सोमवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर सासोली का निधन हो गया। ट्वीट में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई। उनके निधन से एक दिन पहले कुइलो ने एक बयान में कहा था कि प्रतिरोधी प्रणाली के असामान्य हो जाने की वजह से सासोली 26 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे। सासोली पिछले साल सितंबर में लेजियोनेला जीवाणु से संक्रमित हो गये थे जिसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया था। उसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब ही था। लगातार उनका स्वास्थ्य गिरता चला गया और वह कई अहम विधायी बैठकों से दूर रहे थे। हालांकि अपनी ओर से उन्होंने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश की। उन्होंने शरणार्थियों के भूमध्य सागर पार करते समय मौत होने के मुद्दे को उठाया था। सासोली के परिवार में उनकी पत्नी और उनकी दो संतान हैं।सासोली (65) को 2009 में पहली बार यूरोपीय संघ की संसद का अध्यक्ष चुना गया था। यूरोपीय संसद का मुख्यालय फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में है। यह यूरोपीय संघ के 45 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है और खुद को ‘‘यूरोपीय लोकतंत्र का हृदय'' बताता है। यह यूरोपीय संघ की सात शाखाओं में से एक है और इसके 700 से अधिक सदस्य हैं। इतालवी प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने इतालवी सरकार की ओर से एक शोक संदेश भेजा और सासोली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक जोशीला पत्रकार, यूरोप का जोरदार समर्थक और संतुलन एवं मानवता का प्रतीक बताया।
- कोपनहेगन।जनवरी के प्रथम सप्ताह में समूचे यूरोप में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 70 लाख से अधिक नये मामले सामने आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ यूरोप के निदेशक डॉ हेंस क्लुग ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपीय क्षेत्र के 26 देशों ने जानकारी दी प्रत्येक सप्ताह उनकी एक प्रतिशत से ज्यादा आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रही है, जो चेतावनी देती है कि देशों के लिये अस्पतालों में कोविड मरीजों की बाढ़ रोकने के अवसर खत्म होते जा रहे हैं। उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स के अनुमानों का जिक्र किया, जिसके मुताबिक पश्चिम यूरोप में आधी आबादी अगले छह से आठ हफ्तों में कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ओमीक्रोन पहले के किसी अन्य स्वरूप की तुलना में तेज गति से और व्यापक रूप से फैल रहा है।'' क्लुग ने घरों में मास्क पहनने के निर्देश जारी करने और जोखिम वाली आबादी, स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों को बूस्टर खुराक सहित टीकाकरण को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेनमार्क में बिना टीकाकरण वाले लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने की दर टीका लगवा चुके लोगों की तुलना में छह गुना अधिक है।
-
लंदन। जिन लोगों के शरीर में सामान्य सर्दी-जुकाम देने वाले कोरोना वायरस के कारण अधिक मात्रा में टी कोशिकाएं होती हैं, उनके कोविड-19 बीमारी को जन्म देने वाले स्वरूप सार्स-सीओवी 2 से संक्रमित होने की संभावना कम होती है। भारतीय मूल के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में ब्रिटेन में किये गए एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। ‘नेचर कम्युनिकेशंस' नामक जर्नल में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टी कोशिकाओं की सुरक्षात्मक भूमिका को लेकर पहली बार सबूत उपलब्ध कराया गया है। यह अध्ययन इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने किया। इसके पहले के अन्य अध्ययन में कहा गया था कि अन्य कोरोना वायरस द्वारा प्रेरित टी कोशिकाएं कोविड-19 के जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 नामक वायरस की पहचान कर लेती हैं। लेकिन नये अध्ययन में यह बताया गया है कि किस तरह टी कोशिकाओं की मौजूदगी सार्स-कोव-2 से संक्रमण को प्रभावित करती है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नतीजे दूसरी पीढ़ी के सार्वभौमिक टीके तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन सार्वभौमिक टीकों से कोविड-19 बीमारी के लिये जिम्मेदार वायरस के मौजूदा और भविष्य के स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा मिल सकती है। इंपीरियल कॉलेज लंदन में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च (एनआईएचआर) के निदेशक प्रोफेसर अजित लालवानी ने कहा, ‘‘हमारे शोध से अब तक का सबसे स्पष्ट सबूत मिला है कि सामान्य सर्दी-जुकाम देने वाले कोरोना वायरस से प्रेरित टी कोशिकाएं सार्स-सीओवी-2 से संक्रमण के खिलाफ सुरक्षात्मक भूमिका निभाती हैं।''
- न्यूयॉर्क (अमेरिका)। न्यूयॉर्क सिटी के ब्रोंक्स में एक अपार्टमेंट में कथित तौर पर 'इलेक्ट्रिक स्पेस हीटर' के खराब होने के कारण भीषण आग लगने से नौ बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क सिटी दमकल विभाग (एफडीएनवाय) ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ब्रोंक्स में 19 मंजिला इमारत में घटनास्थल पर करीब 200 दमकल कर्मियों को भेजा गया। फिलाडेल्फिया में कुछ दिन पहले एक घर में आग लगने से आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि यह ऐसी भयावह दुर्घटना है, जिससे हुए नुकसान को आकलन नहीं किया जा सकता। एडम्स ने रविवार को ट्वीट किया, आज हमने अपने 19 पड़ोसी खो दिए... उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के लिए मेरे साथ आएं, खासकर नौ मासूम बच्चों के लिए...।'' इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।एडम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह न्यूयॉर्क शहर के लिए बेहद भयावह, दुखद पल है। यह हादसा वास्तव में हमारे शहर में दर्द और निराशा लाएगा...यह आधुनिक समय में हमारे द्वारा देखी गई सबसे भीषण आग की घटनाओं में से एक होने जा रही है।'' एडम्स के साथ मौजूद न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि शहर ''स्तब्ध है।'' उन्होंने कहा कि उन परिवारों को देख पाना बुहत मुश्किल है, जिन्होंने बहुत कुछ खो दिया है। गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि हरेक प्रभावित परिवार को मदद के लिये पीडि़त मुआवजा कोष स्थापित करेंगी और नए मकान मुहैया कराने में भी मदद की जाएगी। मेयर एडम्स ने कहा कि 32 लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी जान को खतरा है, नौ लोगों की हालत गंभीर है और 22 अन्य खतरे से बाहर हैं। न्यूयॉर्क सिटी दमकल विभाग के आयुक्त डेनियल निग्रो ने घटना को बेहद ''दुखद'' बताया और कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के तीन मिनट के भीतर की दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, '' हॉलवे में ही उन्हें आग मिल गई, बेहद घना धुआं और भीषण आग लगी थी। दमकल कर्मी किसी तरह अंदर दाखिल हुए। धुआं पूरी इमारत में फैल गया था, ऐसा दुर्लभ ही होता है। दमकल कर्मियों को हर मंजिल पर पीडि़त मिले, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा गया था या सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।'' उन्होंने बताया कि 32 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि ''इलेक्ट्रिक स्पेस हीटर के खराब होने'' के कारण आग लगी। हीटर एक अपार्टमेंट के कमरे में था। आग पहले एक कमरे में फैली और फिर पूरे अपार्टमेंट को खाक कर दिया। अपार्टमेंट का दरवाजा खुला था, इसलिए आग और धुआं हर जगह फैल गया। उन्होंने बताया कि 'एयर टैंक' खत्म होने के बावजूद दमकलकर्मी इमारत से लोगों को बचाने की कोशिश करते रहे। कई निवासी इसलिए इमारत से नहीं निकल पाए क्योंकि हर जगह घना धुआं फैल गया था। दमकल विभाग ने सोशल मीडिया पर कई संदेश जारी कर नागरिकों से आग से बचने के लिए दरवाजे बंद रखने का आग्रह किया है। विभाग ने एक संदेश में कहा, ''दरवाजे बंद रखने से ही आपकी जान बच पाएगी।
- लॉस एंजिलिस । गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के 79वें संस्करण में जेन कैंपियन की फिल्म “द पावर ऑफ द डॉग”, सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर ड्रामा और व्यंग्यात्मक हास्य फिल्म “सक्सेशन'' सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रृंखला के रूप में उभरी। हॉलीवुड के बहिष्कार के बीच, इस बार के पुरस्कारों का आयोजन बिना किसी चकाचौंध के साधारण तरीके से किया गया। “द पावर ऑफ द डॉग” के लिए कैंपियन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक मोशन पिक्चर और उभरते सितारे कोडी स्मिट-मैक्फी को मोशन पिक्चर में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ट्रॉफी मिली। जेसी आर्मस्ट्रांग के निर्देशन में बनी एचबीओ की सीरीज “सक्सेशन” बहुत पसंद की गई। इसने टीवी श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (टीवी) के लिए दो और पुरस्कार जीते। सारा स्नूक और जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने क्रमश: ये पुरस्कार अपने नाम किए। लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में एक छोटे एवं मामूली समारोह के तौर पर इसे एक निजी, बिना प्रसारण या लाइवस्ट्रीम वाले कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें दर्शक और रेड कार्पेट दोनों नदारद थे। केनेथ ब्रानघ ने अपनी श्वेत-श्याम और कुछ हद तक जीवनी पर आधारित फिल्म "बेलफास्ट" के लिए मोशन पिक्चर ग्लोब में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता। विल स्मिथ ने "किंग रिचर्ड" में टेनिस खिलाड़ी वीनस और सेरेना विलियम्स के पिता और कोच की अपनी मुख्य भूमिका के लिए मोशन पिक्चर ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ट्रॉफी हासिल की, जबकि निकोल किडमैन को "बीइंग द रिकार्डोस" में अमेरिकी कॉमेडी आइकन ल्यूसिल बॉल की भूमिका निभाने के लिए मोशन पिक्चर - ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। स्टीवन स्पीलबर्ग की “द वेस्ट साइड स्टोरी" ने सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर म्यूजिकल / कॉमेडी के लिए गोल्डन ग्लोब जीता। ऑस्कर की दौड़ में सबसे आगे चल रही एवं जापानी फिल्म “ड्राइव माय कार” को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - गैर अंग्रेजी और डिज्नी की "एनकैंटो" को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर- एनिमेटेड श्रेणी में चुना गया।
- जकार्ता। इंडोनेशिया ने कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने के लिए सोमवार को पांच टीकों के आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी । बूस्टर खुराक देने के चरण में संवेदनशील समूहों को तरजीह दी जाएगी। इंडोनेशिया के खाद्य एवं औषधि निगरानी एजेंसी के प्रमुख पेन्नी लुकितो ने बताया कि सिनोवैक, फाइज़र, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और जीफाइवैक्स टीकों का इस्तेमाल बूस्टर खुराक के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ और टीके भी हैं जिनका क्लीनिकल परीक्षण किया जा रहा है। लुकितो ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ टीके के प्रभाव को बनाए रखने के लिए तीसरी खुराक देने की जरूरत पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित बूस्टर खुराक कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा। मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के संवेदनशील लोगों को टीके की तीसरी खुराक लगाई जाएगी, जिनमें बुजुर्ग तथा वे लोग शामिल हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। सरकार पिछले साल जुलाई से स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर खुराक दे रही है। इंडोनेशिया में रविवार तक कोरोना वायरस के कुल मामले 42 लाख थे और 1.44 लाख से ज्यादा लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है।
- लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम की पत्नी कैथरीन (केट) मिडलटन ने रविवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर तीन तस्वीरों का एक विशेष सेट जारी किया गया जिसे इस साल देशभर में प्रदर्शित किया जाएगा। ‘डचेज ऑफ कैंब्रिज', कैथरीन ने नॉरफोक में अपने आवास पर राजकुमार जॉर्ज, राजकुमारी शार्लट और राजकुमार लुईस के साथ जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर विशेष रूप से फैशन फोटोग्राफर पाओलो रोवेर्सी द्वारा खींची गई तस्वीरों में मिडलटन ने विभिन्न परिधान पहने हैं जिन्हें ब्रिटेन के लक्जरी ‘फैशन हॉउस' अलेक्जेंडर मकक्वीन ने बनाया है। दो तस्वीरों में उन्होंने मोती और हीरे के कान के आभूषण पहने हैं जो उनकी दिवंगत सास राजकुमारी डायना के थे। रोवर्सी ने कहा, “डचेज ऑफ कैंब्रिज की फोटो लेना मेरे लिए गर्व की बात है और मुझे इसकी खुशी है। मैं, स्वागत करने के उनके दोस्ताना व्यवहार के प्रति आभारी हूं। उनकी आंखों की चमक और मुस्कान से उनकी सहृदयता का पता चलता है।” इस साल तीनों तस्वीरों को बर्कशायर, सेंट एंड्रयूज और ऐंग्लेसे में प्रदर्शित किया जाएगा और उसके बाद लंदन की नेशनल पोर्टेट गैलरी में रख दिया जाएगा।




.jpg)











.jpg)







.jpg)


.jpg)