- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम में अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। इस फोटो के साथ अदाकारा ने फैंस को जानकारी दी है कि वो आखिरकार रुटीन लाइफ में लौट आई है। इस बीच अदाकारा ने खुद अपने बाल घर में ही काट डाले हैं।दरअसल आलिया भट्ट इन दिनों आम लोगों की तरह घर में क्वांरटीन का वक्त गुजार रही है। लेकिन इस बीच वो खुद को फिट और फाइन रखने की पूरी कोशिश में भी लगी हुई है। हाल ही में इसकी जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। अदाकारा ने इसके साथ ही एक और चौंकाने वाली बात बता दी है। आलिया ने अपनी एक जिमिंग मूड की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि इस दौरान घर में खुद को फिट रखने के चैलेंज को पूरा करते-करते उन्होंने अपने बाल भी खुद काट लिए है। इसी के साथ आलिया भट्ट अपने हेयर कट को भी फ्लॉन्ट करना नहीं भूली है।दरअसल रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया है। इसके बाद से ही अलिया, कपूर परिवार के सुख-दुख में साथ दे रही थी। इसी के चलते आलिया भट्ट सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थी। लेकिन अब आलिया भट्ट दोबारा अपनी रुटीन लाइफ में लौट आई हैं।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी के लिए भट्ट और कपूर परिवार के बीच भी रजामंदी हो गई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही दोनों स्टार शादी के बंधन में बंध जाने वाले हैं।
- मुंबई। एक्ट्रेस भाग्यश्री एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं। वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले ही भाग्यश्री ने प्रभास की फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी थी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि उन्हें दो बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिल रहा है। जिसमें से एक प्रभास के साथ नजर आने वाली फिल्म है।अदाकारा ने अपने ताजा इंटरव्यू में दूसरे बड़े प्रोजेक्ट के बारे में भी खुलासा कर दिया है। भाग्यश्री ने बताया है कि वो जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत की आगामी फिल्म थलाइवी में दिखाई देंगी। फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा है कि, मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हूं और मेरा किरदार थलाइवी के जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ लाता है। मेरे और कंगना के एक साथ कई सीन्स हैं और पूरी टीम को हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। मुझे कंगना के साथ काम करके काफी मजा आया है क्योंकि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। काफी लंबे समय के बाद सेट पर जाना मेरे लिए अपने आप में एक अलग अनुभव था।भाग्यश्री ने फिल्म थलाइवी की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा है कि, मैंने पिछले साल सितम्बर के महीने में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। मुझे लेकर मेकर्स अप्रैल में घोषणा करने वाले थे कि मैं इसका हिस्सा हूं। लेकिन लॉकडाउन के कारण ये हो नहीं पाया है। मुझे फिल्म डायरेक्टर ने परमीशन दे दी है कि मैं अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर कर सकती हूं।इस फिल्म में कंगना रनौत एक्ट्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। यह फिल्म जे जयललिता की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म का फस्र्ट लुक मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं। ए. एल. विजय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण भी हर आम और खास की तरह इन दिनों पति रणबीर सिंह के साथ घर में समय बिता रही है। हाल ही में अदाकारा ने फिल्म स्टार आमिर खान के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटो इस वक्त खासा सुर्खियां बटोर रही है।इस फोटो को शेयर करने के साथ ही दीपिका पादुकोण ने एक बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है। दीपिका पादुकोण ने लिखा है, सबसे बड़ा थ्रोबैक... 1 जनवरी 2020, मैं 13 साल की थी.... और ऐसे ही ऑक्वर्ड जैसी अब हूं। वो लंच कर रहे थे। सिर्फ दही और चावल... मैं भी भूखी थी... जैसे कि मैं हमेशा होती हूं... लेकिन उन्होंने ऑफर ही नहीं किया और मैंने मांगा भी नहीं... इसके साथ ही अदाकारा ने आमिर खान को टैग भी किया है।दीपिका पादुकोण के इस मेजर थ्रो बैक फोटो पर रणवीर सिंह ने भी तुरंत ही कमेंट डे डाला है। एक्टर ने लिखा है, वाकई में बहुत बड़ा वाला थ्रो बैक है।इस फोटो में दीपिका पादुकोण आमिर खान के साथ-साथ अपने पापा प्रकाश पादुकोण, मां और बहन अनीषा पादुकोण के साथ बैठी हुई है। फोटो में दीपिका पादुकोण को पहचानना उनके फैंस के लिए भी काफी मुश्किल है। दीपिका ने अपना कॅरिअर शाहरुख के साथ शुरू किया था। शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को पसंद भी किया गया, लेकिन उन्हें अब तक आमिर खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है।दीपिका की फिल्मों की बात करें, तो दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अदाकारा अपने पति रणवीर सिंह के साथ ऑन स्क्रीन भी पत्नी के ही किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस के हाथ हॉलीवुड रीमेक फिल्म द इंटर्न भी है। जिसमें पहले उनके साथ ऋषि कपूर काम करने वाले थे। लेकिन अब ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी जगह फिल्म में कौन एक्टर नजर आएगा इस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
- मुंबई। एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल कहानी घर घर की, में नजर आ चुके टीवी एक्टर सचिन कुमार 15 मई को निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सचिन कुमार का देहांत कार्डियक अरैस्ट की वजह से हुआ है। सचिन कुमार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के कजिन थे।सचिन कुमार ने 13 मई को ही अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। सचिन कुमार के देहांत की खबर आने के बाद टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।इसी बीच टीवी एक्टर राकेश पॉल ने सचिन कुमार के देहांत की खबर पर दुख जताया है। एक एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल से बात करते हुए राकेश पॉल ने कहा कि, मुझे बताया गया है कि रात में सचिन कुमार बिल्कुल ठीक थे। अगले दिन सुबह जब सचिन कुमार ने दरवाजा नहीं खोला तो उमके माता-पिता घबरा गए। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तब तक सचिन कुमार का निधन हो चुका था। सोते समय कार्डियक अरैस्ट आने की वजह से उनको बचाया नहीं जा सका।राकेश पाल ने कहा कि, सचिन कुमार के जाने से मुझे बहुत दुख हो रहा है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते मैं सचिन कुमार को आखिरी बार देख भी नहीं पाया। जब तक मुझे सचिन कुमार के देहांत की जानकारी मिली तक तक उनका अंतिम संस्कार हो चुका था। इसके अलावा टीवी एक्टर जुल्फी सैय्यद ने भी फेसबुक के जरिए इस खबर की पुष्टि की है। सचिन एक अच्छे फोटोग्राफर भी थे।---
- मुंबई। पूत के पैर पालने में ही पता चल जाते हैं, यह कहावत भारतीय संस्कृति में काफी मशहूर है। इसका मतलब है कि बच्चा बड़ा होकर क्या करेगा, इसका अंदाजा वो बचपन में ही दे देता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले कलाकारों की बचपन की तस्वीरें देखकर भी आप यह अंदाजा आराम से लगा सकते हैं कि वो आज करोड़ों दिलों पर राज क्यों कर रहे हैं ? कई कलाकारों की बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं, जिनमें उनके क्यूट से एक्सप्रेशन नजर आते हैं।ऐसी ही एक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर जमकर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक छोटी सी बच्ची बेहद गंभीर मुद्रा में किसी को देखती नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि यह बच्ची कौन है ? अगर आप भी अभी तक सोच में पड़े हुए हैं तो हम आपको बता दें कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट है, जो आज इंडस्ट्री की नम्बर 1 अदाकारा बन गई हैं।आलिया भट्ट बचपन से ही अदाकारा बनना चाहती थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने जी टीवी के एक शो में दी थी, जहां उनके पिता महेश भट्ट गेस्ट के रूप में आए थे। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड कलाकारों की ओल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। इसी सिलसिले में आलिया भट्ट की यह क्यूट सी फोटो भी वायरल हो गई है, जिसमें वो अपने पिता के हाथों में खेलती दिखाई दे रही हैं।----
- मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, लेकिन वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।इस समय सैफ पत्नी करीना कपूर , बेटे तैमूर के साथ खुशहाल जिदंगी बिता रहे हैं। सैफ ने पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। सैफ ने अमृता सिंह से शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया था। जानना चाहेंगे कि सैफ ने एलिमनी के तौर पर अमृता को कितनी रकम दी थी?सैफ अली खान ने साल 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी जो उम्र में उनसे करीब 12 साल बड़ी हैं। तब सैफ की उम्र मात्र 21 साल की थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए, सारा और बेटा इब्राहिम। लेकिन सैफ और अमृता की शादी बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और शादी के 13 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया और उस दौरान अमृता ने दोनों बच्चों की कस्टडी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने एलिमनी के तौर पर सैफ से बड़ी कीमत मांगी।अमृता से अलग होने के करीब एक साल बाद यानी 2005 में सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी टूटने से वो परेशान थे। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों सारा और इब्राहिम की फोटो अपने वॉलेट में रखते थे और अक्सर इन तस्वीरों को देखकर रो पड़ते थे। इसके साथ ही सैफ ने बताया कि अमृता ने एलिमनी के तौर पर उनसे 5 करोड़ रुपये मांगे थे और इसके साथ ही सैफ को हर महीने भी अमृता को तब तक एक लाख रुपये देने थे जब तक कि उनका बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता।अमृता से अलग होने के करीब 8 साल बाद सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली और दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है। करीना उम्र में सैफ से 10 साल छोटी हैं। सारा और इब्राहिम की सैफ के साथ ही करीना और तैमूर के साथ अच्छी बॉडिंग हैं।
- मुंबई। रामायण, महाभारत के बाद अब दूरदर्शन पर पौराणिक सीरियल विष्णु पुराण की वापसी हुई है। 14 मई से यह सीरियल डीडी भारती पर शुरू हुआ है।दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है,- देखिए चक्रधर भगवान श्री विष्णु के अवतारों और महिमा की कथा विष्णु पुराण रात 7 बजे से सिर्फ डीडी भारती पर।विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय,कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय...बी. आर. चोपड़ा निर्देशित धारावाहिक विष्णु पुराण में भगवान विष्णु की महिमा और अवतारों की कथा का चित्रण किया गया है।गौरतलब है कि दूरदर्शन पर रामायण ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और महाभारत ने भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई। इस सफलता के बाद दूरदर्शन ने अपने एक और पौराणिक शो विष्णु पुराण को रीटेलीकास्ट करने का फैसला किया।अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने महाभारत में जहां श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, तो वहीं वे विष्णु पुराण सीरियल में भगवान विष्णु बने हैं। नीतीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के साथ-साथ राम का किरदार भी निभाया था।वैदेही अमृते ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया है। वैदेही कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर हैं। वहीं अभिनेता समर जय सिंह ने पहली बार सीरियल ओम नम: शिवाय में भगवान शिव का रोल किया था। 1997 में आया ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद समर जय सिंह ने कई सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाया। वे विष्णु पुराण में भी भगवान शिव बने हैं।वो रहने वाली महलों की सीरियल में बहू का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रीना कपूर ने कई टीवी शोज में काम किया है। विष्णु पुराण शो में वह माता सीता के किरदार में हैं। इसमें भगवान राम का किरदार नीतीश भारद्वाज ने ही निभाया हैं।विष्णु पुराण सीरियल में दैत्य गुरु शुक्राचार्य का किरदार अभिनेता सुरेंद्र पाल ने निभाया है। पुराणों के अनुसार शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु तथा पुरोहित थे। सुरेंद्र पाल जाने माने अभिनेता हैं। तो वहीं 81 वर्षीय सुधीर दलवी वहीं एक्टर हैं जिन्होंने रामायण में राम के गुरु यानी गुरु वशिष्ठ का रोल प्ले किया था। विष्णु पुराण में वे ब्रह्मा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।कुबूल है सीरियल फेम शालिनी कपूर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शालिनी ने विष्णु पुराण में रेणुका का किरदार निभाया है। रेणुका राजा प्रसेनजित अथवा राजा रेणु की कन्या, परशुराम की माता और जमदग्नि ऋषि की पत्नी थीं।--
- मुंबई। लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों में ताले लगे हैं। जिसके कारण फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। कुछ फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ गई है, तो कुछ निर्माता अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं।आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो के बाद अब विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी भी थियेटर में रिलीज ना होकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म इस साल 8 मई को रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह रिलीज नहीं हो सकी जिसके बाद फिल्म को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर अनु मेनन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी फिल्म का मशहूर ओटीटी पर वल्र्ड प्रीमियर होगा।इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा सान्या मल्होत्रा भी हैं जो उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म में अमित साध विद्या बालन के दामाद और जिश्शू सेनगुप्ता उनके पति की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी के किरदार में हैं, जो मानव कम्प्यूटर के नाम से विख्यात हुई थीं।गौरतलब है कि इससे पहले आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म गुलाबो सिताबो को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। यह फिल्म इस साल 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी जिसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 जून को रिलीज किया जाएगा। खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी, जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की खाली पीली, अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म लूडो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है।---
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी शोज की शूटिंग बीते एक महीने से रुकी हुई है। नए एपिसोड्स की कमी के चलते पुराने सीरियल्स एक- एक करके टीवी पर दस्तक दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम और शामिल होने जा रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सीरियल दूसरा केवल की जो दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला है।कुछ समय पहले ही दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में शाहरुख खान का सीरियल दूसरा केवल अब लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है। दूरदर्शन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सीरियल दूसरा केवल का एक प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है।दूरदर्शन के इस ऐलान के बाद से ही शाहरुख खान के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीरियल दूसरा केवल से पहले किंग खान का सर्कस भी टीवी पर दोबारा प्रसारित हो चुका है। शाहरुख खान का शो दूसरा केवल अपने समय का सुपरहिट धारावाहिक रह चुका है। सीरियल में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इसका प्रसारण 1989 में हुआ था।शाहरुख खान ने टीवी शो दूसरा केवल में लीड रोल निभाया था। शो की कहानी एक गांव में रहने वाले लड़के केवल की थी। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए शहर जाता है। यहां केवल का एक दोस्त ही उसकी हत्या कर देता है, क्योंकि केवल ने अपने दोस्त का गैरकानूनी काम में साथ नहीं दिया था। सीरियल की पूरी कहानी केवल और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।----
- मुंबई। साउथ सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सुपरहिट फिल्में देकर हसीनाओं का दिल जीत लिया है। ये हसीनाएं इन सुपरस्टार्स पर अपनी जान छिड़कती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ इंडस्ट्री के कई सारे ऐसे स्टार्स हैं जो जबरदस्त फीमेल फॉलोइंग होने के बाद भी कुंवारे हैं।राणा दग्गुबाती- हाल ही में खबर सामने आई है कि बाहुबली फिल्म के खलनायक भल्लादेव यानी राणा दग्गुबाती को प्यार हो गया है और वो अब जल्दी ही घोड़ी चढऩे की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अभी इनकी शादी में वक्त है और तब तक एक्टर हमारी इस कुंवारे स्टार्स की लिस्ट में ही हैं।प्रभास- बाहुबली फिल्म के लीड स्टार प्रभास ने भी अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम साउथ अदाकारा अनुष्का शेट्टी से कई बार जुड़ चुका है लेकिन दोनों ही स्टार्स इन खबरों को झुठलाते आए हैं।विजय देवरकोंडा- अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा भी बैचलर हैं और उनकी शादी भी नहीं हुई है। इसके अलावा उनकी लव लाइफ को लेकर भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।अक्किनेनी अखिल- नागार्जुन के छोटे बेटे अक्किनेनी अखिल भी अभी तक कुंवारे हैं। हालांकि उनकी एक बार सगाई हो चुकी है लेकिन ये टूट गई।नितिन- साउथ के एक और हैंडसम स्टार हैं नितिन, जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई है। लेकिन साउथ के इस दमदार एक्टर की कई लड़कियां दीवानी हैं।साई धरम तेज-साउथ स्टार साई धरम तेज का भी अपना अलग ही स्वैग है। साउथ में इस फिल्म स्टार को काफी पसंद किया जाता है लेकिन ये महाशय भी अभी तक कुंवारे हैं।वरुण तेज-ऐसा ही एक और धांसू सितारा है वरुण तेज, जो मुकुंदा, कांची और लोफर जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों की घंटी बजा चुका है। ये हैंडसम मुंडा अभी कुंवारा है।संदीप किशन- वेंकेटाद्री एक्सप्रेस स्टार संदीप किशन भी साउथ सिनेमा के कृष्ण कन्हैया हैं। जिनकी लाखों लड़कियां दीवानी है लेकिन एक्टर की अभी तक शादी नहीं हुई है।निखिल सिद्धार्थ- हैप्पी डेज फिल्म के लीड एक्टर निखिल सिद्धार्थ की भी अभी तक शादी नहीं हुई है। हालांकि एक्टर ने अपने लुक्स से लाखों लड़कियों को दीवाना बनाया हुआ है।शर्वानंद- रन राजा रन फिल्म स्टार शर्वानंद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे धांसू एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना कर रखा है। वो अपने आपको मीडिया से दूर ही रखते हैं। शर्वानंद ने भी अब तक अपना घर नहीं बसाया है।---
- मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल जोडिय़ों में से एक हैं, जिनकी जिंदगी से हम सभी प्रेरणा लेते हैं। 90 के दशक की इस जोड़ी की शादी कई लोगों के लिए मिसाल है, जिसका पूरा श्रेय इन दोनों को ही जाता है।एंटरटेनमेंट जगत की जरूरतों के समझते हुए उन्होंने अपने आप ही कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे इनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है। अक्षय कुमार और ट्विंकल के रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि ये पति-पत्नी से पहले एक-दूसरे के दोस्त हैं।अक्षय कुमार जिंदगी में चाहें कितनी भी बिजी रहते हों, लेकिन वो यादगार लम्हें क्रिएट करना नहीं भूलते हैं। ये लम्हे दुख के समय में मुस्कुराने की वजह देते हैं। अक्षय और ट्विंकल साथ में वक्त बिताना पसंद करते हैं। वक्त के साथ इन दोनों ने इसे नियम बना लिया है कि दिन में एक बार ये साथ में जरूर फैमिली टाइम बिताना है। दोनों की सबसे खास बात यह है कि ये अपना बचपन कभी भी नहीं भूलते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी ये दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं। ट्विंकल और अक्षय की जिंदगी में डिनर डेट्स खास स्थान रखती हैं। ये दोनों आज भी साथ में डिनर डेट्स पर जाते हैं इससे इनके रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।अक्षय कुमार की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं। उस समय ट्विंकल ने उनका पूरा साथ दिया और आज मिस्टर खिलाड़ी बॉलीवुड के नम्बर 1 एक्टर हैं।अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। डिंपल ने ट्विंकल के साथ अक्षय की शादी के प्रपोजल पर यह शर्त भी रखी थी कि दोनों को सालभर लिव-इन में रहना पड़ेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे शादी की इजाजत देंगी। मां डिंपल की शर्त पर अक्षय-ट्विंकल साथ रहे और उसके एक साल बाद शादी की। दोनों ने जनवरी, 2001 में शादी की थी। मेहंदी रश्म के दौरान अक्षय ने खुद अपने नाम की मेहंदी ट्विंकल को लगाई थी।ट्विंकल ने बेटे आरव को 2002 में जन्म दिया और बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी अपने लुक्स, खूबसूरती और अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर ही चर्चाओं में रहती है। एक्ट्रेस ने ये मुकाम काफी मुश्किलों से पाया है। सनी लियोनी करोड़ों की मालकिन है। वो एक एक्ट्रेस, अच्छी पत्नी और अच्छी मां होने के साथ ही एक बिजनेस वुमैन भी है। उनका अमेरिका के लॉस एंजेल्स में फैला 1 एकड़ का बंगला किसी को भी प्रभावित कर देगा।सनी लियोनी का ये बेहद आलिशाना बंगला है जो पूरे 1 एकड़ जमीन में फैला है। खुद सनी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। इस बंगले में 5 बेडरुम प्रॉपर्टी है। सनी लियोनी का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। अमेरिका की इस बेहद खूबसूरत जगह पर सनी लियोनी ने अपना आशियाना बसाया है। इसके अलावा वो मुंबई में भी एक आलिशान घर में रहती है। ये घर सनी लियोनी ने खुद को ही गिफ्ट किया था। खास बात ये है कि सनी ने इसकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त इसके बारे में बताया था। इस बंगले की फोटोज शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, हमारा छोटा सा कंट्री स्टाइल घर, मिडिल सिटी की जमीन पर 1 एकड़ का घर। नई शुरुआत।सनी लियोनी के पति डेनियल ने कहा था, सनी और मैं इस घर को काफी लंबे वक्त से खरीदना चाहते ते। इसी हफ्ते हमें अधिकार मिला है। हमने इस घर के लिए चीजें इटली, रोम और स्पेन से खरीदी हैं। घर हमारी पसंद को दिखाता है। हमने घर की चीजें घरीदने के लिए दुनिया घूमी है। हम घर में शिफ्ट हो चुके हैं और अपने पड़ोसियों से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। जिनमें से जुड़वा ऐशर सिंह वेबर, नोआ सिंह वेबर का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है और निशा कौर वेबर को उन्होंने गोद लिया है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म काफी लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। बॉलीवुड के किंग खान ने जीरो के बाद से कोई भी फिल्म साइन नहीं की है और उनका नाम लगातार देशभर के डायरेक्टर्स के साथ जुड़ रहा है। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शाहरुख खान ने सैकड़ों स्क्रिप्ट्स पढऩे के बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का मन बनाया है, जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।किंग खान और राजकुमार हिरानी के इस गठबंधन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि राजू अपनी इस फिल्म को लिखने में अभिजात जोशी के साथ-साथ लेखिका कनिका ढिल्लन की भी मदद लेंगे।एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी खबर में इस बात की जानकारी दी है कि राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ इस फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि, कनिका ढिल्लन ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी के साथ हाथ मिला लिया है और तीनों मिलकर किंग खान की अपकमिंग फिल्म लिख रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर मुख्यतया कनिका ही काम कर रही हैं, जबकि राजकुमार और अभिजात उनकी मदद कर रहे हैं। ये तीनों मिलकर एक या दो महीने में ये स्क्रिप्ट खत्म कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होनी है लेकिन लॉकडाउन के कारण यह कुछ दिन के लिए आगे बढ़ सकती है।सूत्र ने यह जानकारी भी दी है कि किंग खान की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट काफी धांसू है, राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्म संजू बहुत बड़ी हिट रही थी। ऐसे में वो अपनी अगली फिल्म में भी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते हैं। किंग खान की अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट धांसू है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।----
- मुंबई। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर गाना तेरे बिना आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों ही स्टार्स की बेहद प्यारी केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को खुद सलमान खान ने ही गाया है। जबकि इसके बोल लिखे हैं शब्बीर अहमद ने और गाने को सुरों से सजाया है अजय भाटिया ने।इस गाने को सलमान खान ने अपने पनवेल फार्म हाउस पर ही शूट किया है। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी है। ये गाना सलमान खान के फैंस को बेहद पसंद आने वाला है। बता दें कि गाने को सलमान खान एंड टीम ने महज एक दिन में ही शूट कर लिया था। गाने के फिल्मांकन में एक कहानी नजर आ रही है। जिसमें सलमान एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं।-----
- मुंबई। फिल्म और टीवी कलाकार शफीक अंसारी का निधन हो गया है। शफीक लंबे टाइम से टीवी शो क्राइम पेट्रोल में काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक शफीक अंसारी स्टमक कैंसर से जूझ रहे थे।10 मई को शफीक अंसारी ने आखिरी सांस ली है। कई साल से उनका कैंसर का इलाज भी चल रहा था, लेकिन शफीक इस जंग से जीत हासिल नहीं कर सके। शफीक अंसारी को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके घर में एकमात्र शफीक ही कमाने वाले थे। कैंसर के कारण लंबे टाइम से शफीक को काम भी नहीं मिल पा रहा था। इलाज कराने के लिए भी उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।शफीक अंसारी के परिवार में पत्नी और 3 बेटियां हैं। अब शफीक के दोस्तों ने फेसबुक पर उनका एक पेज बनाया है, जहां पर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की जा रही है।शफीक अंसारी एक्टर के साथ-साथ लेखक भी थे। शफीक सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के भी सदस्य थे और पिछले 12 साल से इससे जुड़े हुए थे।
- मुंबई। लग्जरी कारों का शौक भला किसको नहीं होता। हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी उन लोगों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्हें न सिर्फ महंगी कारों का शौक है। बल्किन इनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों की फौज है। अपनी इस लिस्ट के जरिए हम आपको उन स्टार्स की लिस्ट बताने वाले हैं जिनके पास एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं।आमिर खान-आमिर खान के पास भी शानदार कारों का कलेक्शन है। वो मर्सीडीज एस 600 चलाना पसंद करते हैं। भारत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुकेश अंबानी के बाद वो तीसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो इस कार के मालिक है। इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये है।शाहरुख खान- किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के पास भी शानदार गाडिय़ों का कलेक्शन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू से लेकर ऑडी, मर्सीडिज जैसी सभी रॉयल कार्स हैं। उनकी फेवरेट है बुगाटी वेयरन जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है।सलमान खान- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैरज में भी शानदार कारों का कलेक्शन हैं। वो ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और रेंज रोवर जैसी कारें रखते हैं। जिनकी कीमत 2 से लेकर 4 करोड़ रुपये तक के करीब है।अमिताभ बच्चन- अमिताभ बच्चन भी महंगी कारों के दीवाने हैं। खबरों की मानें तो बच्चन परिवार के पास 20 से भी ज्यादा कारें है। उनके गैराज में रेंज रोवर से लेकर बीएमडब्ल्यू, मर्सीडीज बेंज और रोल्स रॉयज फैंटम भी है। रोल्स रॉयस फैंटम की कीमत करीब 3.4 करोड़ रुपये है।अक्षय कुमार- खिलाडिय़ों के खिलाड़ी अक्षय कुमार को भी लग्जरी कार्स का शौक है। उनके पास मर्सीडिज बेंज, बेंटली, पोर्श कैनी और फेरारी जैसी कारें हैं। बता दें कि असीन स्टारर फिल्म खिलाड़ी 786 के गाने लॉन्ग ड्राइव गाने में इस्तेमाल हुई लाल रंग की फेरानी उनकी ही गाड़ी है।ऋतिक रोशन- सुपर 30 स्टार ऋतिक रोशन को भी कारों का जबरदस्त शौक है। उनके पास भी मर्सीडीज बेंज से लेकर बीएमडब्ल्यू, जगुआर और रेंज रोवर जैसी कारें है। उनके पास सबसे महंगी कार पोर्श कैयेन है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जाती है।जॉन अब्राहम- धूम स्टार जॉन अब्राहम को भी रफ्तार का काफी क्रेज है। इसीलिए उनके गैराज में भी एक से बढ़कर एक बाइक और कारें है। उनके पास लैम्बोर्गिनी गैलारडो कार है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है।अजय देवगन- अजय देवगन भी महंगी गाडिय़ों के शौकिन हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो एक्टर के पास टोयोटो सेलिका, बीएमडब्ल्यू जेड4, फेरारी और रेंज रोवर जैसी कारें हैं। जिनकी कीमत करोड़ों रुपयों में है।रणबीर कपूर- कपूर खानदान के यंग और टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर के पास भी लग्जरी गाडिय़ां है। वो ऑडी आर 8 चलाना पसंद करते हैं जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।---
- मुंबई। एक दौर था जब बिना मां के रोल के हिन्दी फिल्में बनने की कल्पना नहीं की जा सकती थी। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हुई हैं, जिन्होंने मां को रोल में अपना सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल किया है। आइये आज मदर्स डे के मौके पर ऐसी ही फिल्मी मांओं का जिक्र करते हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया।दुर्गा खोटे- इन्हें भला कौन भूल सकता है। प्यारी सी मां के रोल में दुर्गा खोटे ने बरसों तक फिल्मों में काम किया। फिल्म मुगल ए आजम में उन्होंने दिलीप कुमार की मां जोधा बाई के रोल में काफी प्रशंसा पाई थी। उनके बेमिसाल अभिनय और मुस्कान को आज तक लोग याद करते हैं। मराठी में लिखी अपनी आत्मकथा मी दुर्गा खोटे (हिन्दी अनुवाद मैं दुर्गा खोटे नाम से प्रकाशित) मेें उन्होंने अपने जीवन की मर्मस्पर्शी घटनाएं विस्तार से बयान की हैं।निरुपा रॉय- फिल्म दीवार में बच्चों के लिए पूरा जीवन न्यौछावर करने वाली मां को कौन भूल सकता है। उन्होंने बरसों तक मां के रोल में लोगों के दिलों में राज किया। उनका मूल नाम कोकिला बेन था। वैसे तो उन्होंने अपने फिल्मी जीवन की शुरूआत 1946 के दौरान प्रदर्शित गुजराती फिल्म गणसुंदरी से की थी लेकिन हिन्दी फिल्मों में जब निरुपा राय ने कदम रखा तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। निरूपा रॉय को जितनी भी फिल्मों में कार्य मिला, मां के किरदार के रूप में ही मिला, लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप स्वीकार किया और यही उनकी सफलता का कारण बना।दीना पाठक- चितचोर, खूबसूरत जैसी फिल्मों में मां के रोल में दीना पाठक को लोग आज भी याद करते हैं। खूबसूरत फिल्म की अनुशासित मां की भूमिका में उन्होंने खूब रंग जमाया था। निजी जिंदगी में वे काफी शांत स्वभाव की थी। उनके पास थियेटर में काम करने का एक लंबा अनुभव था।राखी- फिल्म करण-अर्जुन में अपने बेटों का इंतजार करती मां किसे याद नहीं है। राखी के द्वारा फिल्म में बोला गया डायलॉग -मेरे करण-अर्जुन आएंगे , आज भी लोगों की जुबान पर है। फिल्म शक्ति में उन्होंने अपने हीरो रहे अमिताभ बच्चन तक की मां का रोल निभाया था।फरीदा जलाल- गोलमटोल फरीदा जलाल ने 90 के दशक में कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। फरीदा जलाल को काजोल और शाहरुख खान की फिल्मों में खूब देखा गया है। फिल्मकार करण जौहर की वे फेवरेट मां रही हैं।रीमा लागू- 90 के दशक में रीमा लागू ने कई सारी फिल्मों में मां के किरदार निभाए लेकिन सलमान खान की मां के किरदार में उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। आज भी रीमा लागू को सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां के रूप में जाना जाता है।जया बच्चन- जया बच्चन ने बहुत कम फिल्मों में मां के किरदार निभाए हैं , लेकिन जब-जब वो पर्दे पर मां के रूप में आई हैं ,लोगों ने उन्हें बहुत सराहा है। खासकर शाहरुख की मां के रोल में उन्हें खूब प्रशंसा मिली।किरण खेर- बिंदास मां का रोल हो या फिर गंभीर मां की भूमिका, सबके साथ किरण खेर ने न्याय किया है। ओम शांति ओम हो या फिर दोस्ताना फिल्म, किरण खेर ने मां के रोल में अलग ही रंग जमाया है।रत्ना पाठक शाह- अदाकारा रत्ना पाठक शाह भी मां के रोल में अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। टीवी हो या फिर फिल्म, रत्ना शाह पाठक ने मां के रोल में अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया है।नीना गुप्ता- एक वक्त था जब बॉलीवुड की मां अपने बच्चों के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देती थी, लेकिन नीना गुप्ता ने आज की मां प्रस्तुत की। उन्होंने फिल्मी परदे पर मां के रोल में दिखाया कि मां हमेशा त्याग ही नहीं करती है, वो अपने लिए भी कुछ फैसले ले सकती है।----
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उस राज से पर्दा हटा दिया है, जिस पर ज्यादातार बॉलीवुड प्रेमियों की नजर बनी हुई है। सारा अली खान के धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही ये सवाल सभी के जहन में था कि आखिर सारा के बाद सैफ अली खान के नवाबजादे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में कब कदम रखने वाले हैं।इस बात को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी भी चल रही थी। सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, इब्राहिम जरुर बॉलीवुड में आना चाहता है। लेकिन इससे पहले उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वो प्रोफेशनल एक्टर बनने के बारे में सोच सकता है। लेकिन सारा अली खान जरुर इन दिनों बॉलीवुड में अपने पैर मजबूत बनाने की तैयारी में है। तो वहीं, इब्राहिम को अभी अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करनी है। तो क्या सारा अली खान आगे चलकर अपने भाई को लॉन्च कर सकती है। इस सवाल पर सारा ने कहा, मुझे नहीं पता कि मैं उसे लॉन्च करुंगी। ये सिर्फ एक ऑप्शन हो सकता है। लेकिन फिल्मी कॅरिअर इससे काफी बड़ा होता है। वो बहुत स्पोर्टी है और फिल्मों में आने का उसे शौक भी है। तो सारा अली खान की बातों से साफ है कि इब्राहिम देर-सवेर बॉलीवुड में कदम रखने ही वाले हंै।---
- लोगों को डराने आ रही है फिल्म बेताल , 24 मई को नेटफिलिक्स पर रिलीज होगीमुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बनने वाली हॉरर फिल्मों की हकीकत आप जानते हैं। ये फिल्में डराती कम हैं और हंसाती ज्यादा हैं। आप ऊंगलियों पर गिन सकते हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने कितनी अच्छी हॉरर फिल्में रिलीज की हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म आने से यह सिलसिला टूटा है। घोल जैसी हॉरर सीरीज ने उम्मीद जताई है कि अब भारत में भी अच्छी हॉरर फिल्में बनेंगी।शाहरुख खान की कंपनी के बैनर में बनी बेताल का ट्रेलर दर्शकों के सामने है और उसे देखकर लग रहा है कि अब भारतीय फिल्मकार सही ट्रैक पर हैं। इस हॉरर थ्रिलर का ट्रेलर देखकर आप सहम जरूर जाएंगे। ं पाएंगे। बेताल के ट्रेलर में विनीत कुमार और अहाना कुमरा अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। आप इस हॉरर फिल्म को 24 मई से नेटफिलिक्स पर देख सकेंगे।कुल 2 मिनट 26 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको खूब डर महसूस होगा। जो कहानी ट्रेलर के ज़रिए दिखाई गई है उसके मुताबिक इसमें जॉम्बी से भरा एक गांव है। जिनसे लडऩे और गांव वालों को बचाने के लिए इंडियन आर्मी आती है। इसमें मुक्काबाज फेम विनीत कुमार और लिपिस्टक अंडर माई बुर्का फेम आहाना कुमरा लीड रोल में हैं। जो खुद भी जॉम्बी के बीच फंस जाते हैं। ट्रेलर को देखने पर ये काफी डरावना लगता है। जॉम्बीज़ काफी भयानक हैं।---
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी इंडस्ट्री ठप्प पड़ गई है। जिसके चलते नए शोज टीवी पर दस्तक नहीं दे पा रहे हैं। पुराने टीवी शोज और वेब सीरीज के जरिए लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। ऐसे में कलर्स टीवी का सुपरहिट रिएलिटी शो डांस दीवाने टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो शो की जज माधुरी दीक्षित जल्द ही वर्चुअल ऑडिशन लेना शुरु कर देंगी। कुछ समय पहले ही माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने 3 के लिए एक प्रोमो की शूटिंग की है जिसमें वह कंटेस्टेंट्स से वायाकॉम 18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑडिशन वीडियो शेयर करने के लिए कह रही हैं। इन वीडियोज को चैनल टीवी पर ऑन एयर करेगा। शो में माधुरी दीक्षित के अलावा शशांक खेतान और तुषार कालिया जज के तौर पर नजर आने वाले हैं।इस बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने बताया कि, इस कठिन समय में भी हमें डांस के जज्बे को याद रखना है क्योंकि डांस एक्सप्रेशन का खेल है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस कठिन समय में भी हम डांस दीवाने का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा डांस दीवाने 3 की तरह ही वल्र्ड डांस डे के दिन माधुरी दीक्षित एक वर्चुअल डांस फेस्टिवल का आयोजन करने वाली हैं।टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी बाकी 2 सीजन की तरह ही डांस दीवाने 3 को होस्ट करने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने कहा था कि, मैं कलर्स टीवी के साथ कई साल से जुड़ा हुआ हूं। मेरे फैंस मुझे इस शो को होस्ट करते हुए देखना चाहते हैं। बस कुछ दिन का इंतजार कीजिए। सच्चाई अपने आप सबको पता चल ही जाएगी क्योंकि इस शो में केवल मैं ही नजर आने वाला हूं। पिछले 2 सीजन्स को भी मैंने ही होस्ट किया है।'कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि अर्जुन बिजलानी की जगह इस बार डांस दिवाने 3 को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल होस्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा था कि, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखने के बाद ही मेकर्स ने ये फैसला किया है। खबरें तो यह भी आई थीं कि शहनाज गिल ने इस शो के लिए चैनल से मीटिंग भी कर ली है। अब देखना ये है कि यह शो कब ऑन एयर होता है।-----------
- मुंबई। हिंदी फिल्मों में डांस एक अहम भूमिका निभाता है। इसीलिए खासकर अभिनेत्रियों को कुछ आए या न आए डांस आना जरुरी है। आज हम आपकों 8 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया, लेकिन डांस के मामले में वे फिसड्डी हैं, लेकिन उसके बाद भी वे सफल कलाकार मानी जाती हैं।तब्बू -अपनी एक्टिंग से अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा देने वाली अदाकारा तब्बू डांस के मामले में कमजोर हैं। हालांकि उनका गाना मुझे रंग दे... काफी सुपरहिट हुआ था और उनके डांसिंग मूव्स की आज तक तारीफ होती है। लेकिन कहा जाता है कि तब्बू को यह डांस करने में काफी मुश्किल हुई थी।विद्या बालन- विद्या बालन भी इस लिस्ट में शामिल है। वे भी डांस करने से बचने का प्रयास करती हैं। हालांकि फिल्म डर्टी पिक्चर में जरुर उन्होंने लटके-झटके दिखाए थे।कंगना रनौत - 3 बार नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी बॉलीवुड की दमदार अदाकारा कंगना रनौत भी अपनी एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में झंडा बुलंद कर चुकी हंै। लेकिन इसके बावजूद वो डांस के मामले में काफी पीछे हैं।काजोल- काजोल की हंसी और बेबाक अंदाज का भला कौन दीवाना नहीं है। सालों तक फिल्मी दुनिया पर राज कर चुकी अदाकारा काजोल भी डांस के मामले में फिसड्डी हैं।रानी मुखर्जी- काजोल की कजिन रानी मुखर्जी भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती है। हालांकि वो भी डांस के मामले में पीछे ही हंै।कोंकणा सेन शर्मा -बंगाली ब्यूटी कोंकणा सेन शर्मा ने बेहद कम फिल्मों से अपनी एक्टिंग की धार सिने प्रेमियों को महसूस करा दी। लेकिन डांस करना लगता है उनके बस की बात नहीं है।कल्कि कोचलीन - बॉलीवुड स्टार कल्कि कोचलीन भी अपनी एक्टिंग का दबदबा बना चुकी हैं। लेकिन डांस के मामले में वो जरुर मात खा जाती हैं।नरगिस फाखरी- रॉकस्टार फेम अदाकारा नरगिस फाखरी का भी यही हाल है। भले ही उनका गाना मरजावां सुपरहिट रहा हो। उनके डांसिंग मूव्स भी फैंस को पसंद आए हो, लेकिन खबरों के अनुसार डांस करना उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहता है।--
- मुंबई। किताबें हमेशा से प्रेरणास्त्रोत रही हैं। आज के समय की बात की जाए तो कुछ ऐसे लेखक हैं जो अपनी सोच से पाठकों को चौंका देते हैं। इनकी किताबें पाठकों के ज्ञान में तो वृद्धि करती ही हैं, साथ ही साथ ये समाज को भी मजबूती देती हैं। आज हम कुछ ऐसी वेब सीरिज के बारे में बता रहे हैं, जो काफी लोकप्रिय रही हैं और ये सभी किसी न किसी किताब पर आधारित रही हैं।अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों के बीच धमाल मचाया और सिनेमा जगत से जुड़े लोगों ने इन पर जबरदस्त वेब सीरीजों का निर्माण किया।1. लैला -हुमा कुरैशी स्टारर लैला धर्म की राजनीति करने वाले लोगों पर आधारित थी, जिसने कई लोगों को प्रभावित किया। यह वेब सीरीज लेखक प्रयाग अकबर की किताब लैला पर आधारित थी।2. सेक्रेड गेम्स -सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर सेक्रेड गेम्स उन चुनिंदा वेब सीरीजों में से एक है, जिसे दर्शक बार-बार देखने के बाद भी नहीं थकते हैं। इस वेब सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। सेक्रेड गेम्स को पसंद करने वाले बहुत कम लोग जानते हैं कि यह लेखक विक्रम चंद्रा की किताब सेक्रेड गेम्स पर आधारित थी।3. बार्ड ऑफ ब्लड - शाहरुख खान के बैनर रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनी इमरान हाशमी स्टारर बार्ड ऑफ ब्लड दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आई, जितनी उम्मीद की जा रही थी। इस सीरीज में इमरान हाशमी ने एक एक्स-रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। यह वेब सीरीज बिलाल सिद्दिकी की किताब बार्ड ऑफ ब्लड पर आधारित थी।4. दि फाइनल कॉल -जी5 पर रिलीज हुई अर्जुन रामपाल स्टारर दि फाइनल कॉल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह वेब सीरीज प्रिया कुमार की किताब आई विल गो विथ यू- दि फाइट ऑफ लाइफ टाइम पर आधारित थी, जिसे 2015 में छापा गया था।5. स्टेट ऑफ सीज-26/11 - भारत देश के मुंबई शहर पर हुआ 26/11 हमला आज तक कोई नहीं भूला है। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस हमले पर आधारित कई फिल्में दर्शकों के सामने पेश की जा चुकी हैं। हाल में जी5 ने स्टेट ऑफ सीज-26/11 नाम की वेब सीरीज पेश की थी, जिसने इसी हमले की कहानी दर्शकों को बताई। यह वेब सीरीज लेखक संदीप उन्नीथन की किताब ब्लैक टोरनैडो पर आधिरत थी।6. सिलेक्शन डे -नेटफिलिक्स पर कुछ महीनों पहले रिलीज हुई बेब सीरीज सिलेक्शन डे की बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई । यह शो लेखक अरविंद अडिग की किताब सिलेक्शन डे पर आधारित थी।7. हाउस ऑफ काड्र्स-भारतीय वेब सीरीजें ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सीरीजें भी किताबों पर आधारित होती हैं। अगर आप हॉलीवुड सिनेमा से परिचित हैं तो हाउस ऑफ काड्र्स के बारे में जरूर जानते होंगे। यह सुपरहिट वेब सीरीज ब्रिटिश राजनेता माइकल डूब्बस की किताब हाउस ऑफ काड्र्स पर आधारित है। इस सीरीज के अब तक कई सीजन रिलीज हो चुके हैं और सभी फैंस के द्वारा पसंद किए गए हैं।---
- मुंबई। महानायक अमिताभ ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पूरा एहतियात बरतते हुए सामाजिक संदेशों वाले वीडियो के साथ-साथ अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो की शूटिंग की है।अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में अभिनेता ने कहा कि सारे वीडियो क्लिप सिर्फ एक दिन में शूट किए गए। उन्होंने लिखा, हां मैंने काम किया। अगर आपको उससे समस्या है, तो उसे अपने पास रखिए। काम के दौरान पूरी सावधानी बरती गई। श्री बच्चन ने लिखा, और जो काम दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, वह एक दिन में ही पूरा हो गया। अमिताभ ने कहा कि सामाजिक संदेशों वाले वीडियो स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिये बनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में एन्जिल्स इन व्हाइट कहा।उन्होंने आगे लिखा, वे लगातार इस स्थिति में काम कर रहे हैं जिसके कारण हम अपने घरों में शांति पूर्वक सो सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रुप से उन सभी का आभारी हूं। उन्होंने बताया, और फिर मैंने केबीसी के 10-12 वीडियो शूट कर उनके लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पूरी की।गौरतलब गै कि मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें संस्करण में चयन प्रक्रिया कोइस बार पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है।----
- मुंबई। टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में अपने बचपन के दिनों की याद ताजा करते हुए अपनी एक बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में एकता कपूर अपने पापा जितेंद्र, मम्मी और भाई तुषार कपूर के साथ दिखाई दे रही हंै।सीरियल और फिल्म निर्माता ने अपनी इस रेयर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, तो, अब हम बहुत दूर तक पहुंच गए है। जरा अंदाजा लगाइए कि मेरे पिता क्या सोच रहे हैं। एकता कपूर की ओर से शेयर की गई इस फोटो में वो काफी अलग लग रही है। एकता कपूर की इस बचपन की फोटो पर टीवी सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।एकता कपूर की इस फोटो पर कई सेलेब्स ने लिखा है, वाकई, एक लंबा सफर है। तो वहीं, इस पर कमेंट करते हुए रोनित रॉय ने लिखा है, वाकई लेकिन यहां सिर्फ खुशियां ही जरुरी होती हैं। शेयर की गई इस फोटो में एकता कपूर काफी मोटी दिख रही है। इस फोटो में एकता कपूर के शॉर्ट हेयर हैं जिसमें वो बेहद स्मार्ट दिख रही हैं।एकता कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज बारिश 2 को लेकर चर्चा ं में है। इस वेब शो में शरमन जोशी, आशा नेगी, प्रिया बैनर्जी, मानित जोरा जैसे कलाकार हैं। इस वेब सीरीज को जी5 और एएलटी बालाजी पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। ये वेब सीरीज आज से स्ट्रीम होनी है। लेकिन इससे पहले ही ये वेब सीरीज काफी सुर्खियां जुटा रही है। इस वेब सीरीज के पहले पार्ट बारिश को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में इसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। क्या आप भी इस वेब सीरिज को लेकर उत्साहित हैं।----
- मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया है । अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान समेत लगभग सभी बड़े कलाकार ऋषि कपूर की याद में भावुक बातें कर रहे हैं। डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा है कि कुछ महीनों पहले ही दोनों की बात हुई थी।कुणाल कोहली ने बताया है कि, जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं भरोसा ही नहीं कर पाया। मैंने तुरंत ही मनीष मल्होत्रा को कॉल किया क्योंकि ट्विटर पर लगातार ट्वीट आ रहे थे। मनीष ने ही मुझे बताया कि ऋषि कपूर साहब अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मैं यह शब्द सुनते ही टूट गया और रोने लगा। हम किसी की जिंदगी उनके बिना पहले जैसी नहीं होने वाली है। ऋषि जी के बिना हमारी पार्टीज पहले जैसी नहीं रहेंगी। वो ऐसे नहीं जा सकते हैं, उन्हें इससे बेहतर फेयरवेल मिलनी चाहिए थी।कुणाल कोहली ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, ऋषि जी से मेरी बात इसी साल फरवरी या मार्च में हुई थी। वो मुझसे पूछ रहे थे कि क्या कर रहे हो मैं तुमसे एक बड़ी फिल्म चाहता हूं। तुमसे कम टैलेंट वाले डायरेक्टर फिल्में बना रहे हैं, तुम जल्दी से वापसी करो और सबको गलत साबित करो। मैं उनसे अक्सर कहता था कि उनकी तरह कोई भी हीरो गाना नहीं गा सकता है, वो जिस तरह से लिप सिंकिंग किया करते थे वो बेमिसाल था। मैं नहीं जानता था कि यह हमारी आखिरी कॉल है।---