- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में अपने बचपन के दिनों की याद ताजा करते हुए अपनी एक बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में एकता कपूर अपने पापा जितेंद्र, मम्मी और भाई तुषार कपूर के साथ दिखाई दे रही हंै।सीरियल और फिल्म निर्माता ने अपनी इस रेयर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, तो, अब हम बहुत दूर तक पहुंच गए है। जरा अंदाजा लगाइए कि मेरे पिता क्या सोच रहे हैं। एकता कपूर की ओर से शेयर की गई इस फोटो में वो काफी अलग लग रही है। एकता कपूर की इस बचपन की फोटो पर टीवी सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।एकता कपूर की इस फोटो पर कई सेलेब्स ने लिखा है, वाकई, एक लंबा सफर है। तो वहीं, इस पर कमेंट करते हुए रोनित रॉय ने लिखा है, वाकई लेकिन यहां सिर्फ खुशियां ही जरुरी होती हैं। शेयर की गई इस फोटो में एकता कपूर काफी मोटी दिख रही है। इस फोटो में एकता कपूर के शॉर्ट हेयर हैं जिसमें वो बेहद स्मार्ट दिख रही हैं।एकता कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज बारिश 2 को लेकर चर्चा ं में है। इस वेब शो में शरमन जोशी, आशा नेगी, प्रिया बैनर्जी, मानित जोरा जैसे कलाकार हैं। इस वेब सीरीज को जी5 और एएलटी बालाजी पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। ये वेब सीरीज आज से स्ट्रीम होनी है। लेकिन इससे पहले ही ये वेब सीरीज काफी सुर्खियां जुटा रही है। इस वेब सीरीज के पहले पार्ट बारिश को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में इसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। क्या आप भी इस वेब सीरिज को लेकर उत्साहित हैं।----
- मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया है । अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान समेत लगभग सभी बड़े कलाकार ऋषि कपूर की याद में भावुक बातें कर रहे हैं। डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा है कि कुछ महीनों पहले ही दोनों की बात हुई थी।कुणाल कोहली ने बताया है कि, जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं भरोसा ही नहीं कर पाया। मैंने तुरंत ही मनीष मल्होत्रा को कॉल किया क्योंकि ट्विटर पर लगातार ट्वीट आ रहे थे। मनीष ने ही मुझे बताया कि ऋषि कपूर साहब अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मैं यह शब्द सुनते ही टूट गया और रोने लगा। हम किसी की जिंदगी उनके बिना पहले जैसी नहीं होने वाली है। ऋषि जी के बिना हमारी पार्टीज पहले जैसी नहीं रहेंगी। वो ऐसे नहीं जा सकते हैं, उन्हें इससे बेहतर फेयरवेल मिलनी चाहिए थी।कुणाल कोहली ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, ऋषि जी से मेरी बात इसी साल फरवरी या मार्च में हुई थी। वो मुझसे पूछ रहे थे कि क्या कर रहे हो मैं तुमसे एक बड़ी फिल्म चाहता हूं। तुमसे कम टैलेंट वाले डायरेक्टर फिल्में बना रहे हैं, तुम जल्दी से वापसी करो और सबको गलत साबित करो। मैं उनसे अक्सर कहता था कि उनकी तरह कोई भी हीरो गाना नहीं गा सकता है, वो जिस तरह से लिप सिंकिंग किया करते थे वो बेमिसाल था। मैं नहीं जानता था कि यह हमारी आखिरी कॉल है।---
- मुंबई। दूरदर्शन पर सीरियल श्रीकृष्ण की वापसी हुई है। रामानंद सागर के इस सीरियल को बहुत पसंद किया जा रहा है।इस सीरियल के शुरू होने के साथ ही लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर इसके किरदार अब कहां हंै और क्या कर रहे हैं? तो चलिए आज बात करेंगे श्रीकृष्ण में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता सर्वदमन डी बैनर्र्जी की, जिन्होंने युवा श्रीकृष्ण का रोल निभाया था। उनकी प्यारी, मधुर मुस्कान, उनकी ठहरी हुई आवाज और संवाद अदायगी का अंदाज लोग भूले नहीं हैं। वे आज 55 साल के हो चुके हैं और ऋषिकेश में रहते हैं।सर्वदमन डी बनर्जी का जन्म 14 मार्च 1965 को उन्नाव के मगरवाड़ा में हुआ था। कानपुर से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन की शिक्षा पाई। श्रीकृष्ण सीरियल के अलावा उन्होंने अर्जुन, जय गंगा मैया और ओम नम: शिवाय जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। इनमें भी ज्यादातर वो विष्णु या श्रीकृष्ण के रूप में ही नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में काम किया। फिल्मों की शुरुआत उन्होंने 1983 की आदि शंकराचार्य से की थीं। उसके बाद वल्लभाचार्य गुरु, श्री दत्ता दर्शनम, सिरिवेनेला, स्वयम कृषि, माधावत्याना, स्वामी विवेकानंद, और पैरों में भगवान। कुछ साल पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जिंदगी पर आधारित फिल्म एम एस धोनी- द अनटॉल्ड स्टोरी में वे धोनी के कोच के रूप में दिखे थे। एक इंटरव्यू में सर्वदमन ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। सर्वदमन ने कहा था, मैंने श्रीकृष्ण सीरियल करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन का सहारा मिल गया और अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।सर्वदमन फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वो अब पहाड़ों की वादियों के बीच ऋषिकेश में अपना एक मेडीटेशन सेंटर चलाते हैं, जहां लोग प्रकृति के बीच में मेडीटेशन का लुफ्त उठाते हैं। यही नहीं वे एक एनजीओ भी चलाते हैं, जिसका नाम है पंख। इस एनजीओ के जरिए वह करीब 200 बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखते हैं । इसके अलावा वे उत्तराखंड की 50 गरीब महिलाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराते हैं, ताकि वे आर्थिक रूप से सबल हो सकें।----
- मुंबई। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे परदे पर अपना लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहे हैं। इस बार इसकी 12 वीं कड़ी का प्रसारण होगा। इतने बरसों में इस शो ने हर उम्र के लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।शो की नई कड़ी के प्रसारण की जानकारी सोनी टीवी ने अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति-12 के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैंं। हाल ही में सोनी टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अमिताभ बच्चन का यह वीडियो शेयर किया है। अमिताभ बच्चन इस वीडियो में कह रहे हैं, हर चीज पर ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को, सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है, ऑफिस वाली चाकरी को, आधी रात वाली तफरी को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को....इस वीडियो के आखिर में अमिताभ कहते हैं कि एक चीज को ब्रेक नहीं लग सकता... सपनों को.. सपनों को उड़ान देने फिर आ गए हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर। यानी अमिताभ बच्चन ने अपनी कविता के जरिये केबीसी-12 के रजिस्ट्रेशन एनाउंस कर दिए हैं, जो कि 9 मई से शुरू हो रहे हैं।केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी। इस दौरान अमिताभ बच्चन हर दिन रात 9 बजे सोनी चैनल पर एक सवाल पूछेंगे। इन सवालों का जवाब एसएमएस या सोनीलिव के प्लेटफार्म के माध्यम से दिया जा सकेगा। सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा। तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा। चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा।ये सारी प्रकिया होने के बाद प्रतिभागी को केबीसी 12 में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस बार सबसे खास बात यह है कि प्रोमो रिकॉर्डिंग से लेकर प्रतिभागियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस घर बैठे डिजिटल माध्यम से होगी। रजिस्ट्रेशन प्रोमो का वीडियो अमिताभ बच्चन ने अपने घर से ही शूट किया है। फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने इसका निर्देशन किया।----
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी चैनल्स के बीच एक अलग ही जंग शुरु हो चुकी है। हर चैनल टीआरपी लिस्ट में दूरदर्शन को पछाडऩे के लिए अहम कदम उठा रहे हैं। कुछ समय से दूरदर्शन ने अपने पुराने शोज के दम पर टीआरपी लिस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। इन टीवी शोज में महाभारत, रामायण और उत्तर रामायण जैसे शोज का नाम शामिल है। दूरदर्शन को कड़ी टक्कर देने के लिए कलर्स टीवी बीआर चोपड़ा की महाभारत का टेलीकास्ट करने जा रहा है। ॉमहाभारत इन दिनों डीडी भारती पर दिखाया जा रहा है जिसकी पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती ही चली जा रही है। वैसे डीडी भारती पर महाभारत अब खत्म होने जा रहा है। इन दिनों इस टीवी शो में महाभारत के युद्ध की लड़ाई दिखाई जा रही है।अब कलर्स टीवी भी इसी प्रोग्राम के जरिए टीआरपी बटोरने की प्लॉनिंग में है। बीरआर चोपड़ा की महाभारत में नितिश भारद्वाज, रुपा गांगुली, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार और पुनित इस्सर जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखे थे। यह टीवी शो 2 अक्टूबर 1988 से लेकर 24 जून 1990 तक दूरदर्शन पर ऑन एयर किया गया था।---
- मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की दिली इच्छा है कि सुभाष घई की 1980 की सुपरहिट फिल्म कर्ज की कहानी सच हो जाये और अभिनेता ऋषि कपूर का पुनर्जन्म हो।अपने पांच दशक के फिल्मी सफर में 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया था ।लता ने ट्वीट में कहा कि ऋषि का जिस तरह फिल्म कर्ज में मृत्यु के बाद पुनर्जन्म दिखाया गया था , वह चाहती है कि असल जिंदगी में भी ऐसा हो । उन्होंने लिखा , ऋषि जी हम आप सभी को बहुत याद कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे । यह सोचना मेरी मूर्खता है लेकिन मैं चाहती हूं कि आप उसी तरह वापिस आये जैसे कर्ज में आये थे । उन्होंने इस फिल्म के एक गीत ओम शांति ओम का एक वीडियो भी पोस्ट किया ।लता दीदी ने गुरुवार को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया था जिसमें वे शिशु ऋषि को गोद में उठाये हुए नजर आ रही थीं। े इस फोटो के बारे में लता दीदी ने बताया था कि कुछ दिन पहले ही ऋषि ने मुझे वह तस्वीर भेजी थी । मैं उन दिनों को और अपनी बातचीत को याद कर रही हूं । मेरे पास शब्द नहीं हैं।
- मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण के दोबारा प्रसारण से इसके कलाकारों की लोकप्रियता बढ़ी है। सीरियल में वीर हनुमान का किरदार रेसलर और अपने जमाने के मशहूर अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था।बताते हैं कि दारा सिंह यह रोल करने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि उस वक्त वे 60 साल के हो चुके थे और लगातार कुश्ती करने के कारण उनके घुटनों और कांधों में दर्द रहता था। रामानंद सागर भी कहां मानने वाले थे, उन्होंने दारा सिंह को अपने सीरियल के लिए मना ही लिया।इस सीरियल में काम करने के लिए दारा सिंह को रामानंद सागर ने दूसरे कलाकारों की तुलना में सबसे अधिक पारिश्रमिक दिया। बताते हैं कि दारा सिंह को करीब 33 लाख रुपए पारिश्रमिक के तौर पर दिए गए थे। उस वक्त इतनी रकम किसी टॉप के फिल्मी हीरो को मिला करती थी।रामानंद सागर ने रामायण में वीर हनुमान के रोल के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया था। दारा सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी खूब पसंद की गई। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था। ें दारा सिंह ने रामायण के अलावा फिल्म बजरंगी (1976) में भी हनुमान का रोल निभाया था।दारा सिंह पहले ऐसे स्पोट्र्स पर्सन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। दारा सिंह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्री स्टाइल पहलवान रहे। उन्होंने पचपन वर्ष की आयु तक पहलवानी की। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का आखिरी मुकाबला जीतने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था।--
- मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण ने पुन: प्रसारण के बाद भी विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। दूरदर्शन ने ट्वीट करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को रामायण 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बन गया है।दूरदर्शन ने एक वीडियो क्लीप जारी करते हुए बताया कि रामायण के पुन: प्रसारण के पहले सप्ताह में इसके दर्शकों की संख्या 556 मिलियन से अधिक रही।लॉ$कडाउन के दौरान दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण में रामायण सीरियल का प्रसारण किया गया। सीरियल को एक बार फिर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब उत्त्तर रामायण सीरियल को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोकप्रियता के मामले में आज भी रामायण सीरियल नंबर वन है। शायद इसीलिए अब दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस भी इसे प्रसा्रित करने जा रहा है।बार्क की 16वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार भी रामायण का जलवा बरकरार है। रावण का वध होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। खास बात ये है कि उत्तर रामायण को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं महाभारत की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है।1. रामायण- रामायण टीआरपी में पहले नंबर पर है। ये राम-रावण युद्ध और राम के अयोध्या लौटने के दौरान की टीआरपी है। शो को 68687 इंप्रेशंस मिले हैं।2. उत्तर रामायण- राम के अयोध्या लौटने के बाद उत्तर रामायण सीरियल शुरू हुआ है। सीता के राम से अलग होने और लव-कुश के जन्म की कहानी लोगों को लुभा रही है।3, महाभारत- रामायण और उत्तर रामायण के पहले दो स्थानों पर काबिज होने की वजह से महाभारत तीसरे नंबर पर खिसक गई है। उम्मीद है अगले हफ्ते शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिले।4. चौथे नंबर पर सीरियल बाबा ऐसो वर ढूंढो है। पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी रेटिंग में तीसरे नंबर पर था।5. शो महिमा शनिदेव की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली है। चौथे नंबर से खिसक कर ये शो अब पांचवें स्थान पर काबिज है।----
- मुंबई। दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर एक बार फिर अपना जलवा दिखाने आ रहा सीरियल श्रीकृष्ण। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल रविवार 3 मई से रोज रात 9 बजे देखें- भगवान श्रीकृष्ण की महिमा की कथा। श्री कृष्ण केवल डीडी नेशनल पर । जरूर देखें। .रामानंद सागर ने इस सीरियल का निर्माण किया था। 1996 में प्रसारित इस सीरियल ने अपने दौर में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी।देश में लॉकडाउन के दौरान रामायण , महाभारत सहित कई पुराने क्लासिक सीरियलों की दूरदर्शन पर वापसी हुई है। अब जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक और लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्णा की वापसी हो रही है।रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे। श्रीकृष्णा सीरियल में अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी ने युवा श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभाया था। वहीं स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण का रोल निभाया था।
- मुंबई। पांच दशक लंबे कॅरिअर के दौरान करीबन 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह 8.45 बजे निधन हो गया। रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों के बीच फेमस हुए कलाकार के निधन से पूरा देश अभी तक शोक में हैं। किसी इंसान को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। उनके आकस्मिक निधन के बाद अमूल ने दिग्गज अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।अमर अकबर एंथोनी से लेकर बॉबी, मेरा नाम जोकर और चांदनी जैसी कई फिल्मों के जरिए ऋषि कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया और दर्शकों के दिलों पर 44 से अधिक सालों तक राज किया।अमूल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, कई दशकों से वो एक महान और बहुत लोकप्रिय स्टार थे...। साथ ही उन्होंने इमेज पर लिखा है कि, आप किसी से कम नहीं। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए दिल वाली इमोजी बनाई है। ऋषि कपूर के निधन के बाद से आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ साया बनकर उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़ी है। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त भी आलिया भट्ट वहां मौजूद थीं।-----
- रायपुर। महान गायक मन्ना डे का आज जन्मदिन है। यदि आज वे जीवित होते तो 101 साल के होते। उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने उन्हें याद करते हुए एक गाना ट्वीट किया है। ठेठ शास्त्रीय राग पर आधारित इस गीत को जरूर सुनिएगा। यह गीत 1959 में प्रदर्शित हुई चाचा जिंदाबाद का था। फिल्म सफल नहीं रही, इसलिए इसके गाने भी ज्यादा नहीं चले।गाने के बोल हैं प्रीतम दरस दिखाओ.... राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत को सुरों में ढाला था मदनमोहन साहब ने। फिल्म की कहानी के अनुसार इस गाने को मदनमोहन ने राग ललित में स्वरबद्ध किया और इसमें मन्ना डे तथा लता मंगेशकर को मौका दिया। हालांकि उनकी दिली ख्वाहिश थी कि इस गीत को उस्ताद अमीर खां साहब और लता मंगेशकर गाएं, पर ऐसा नहीं हो पाया।दरअसल जब लता जी के कानों में यह ख़बर पहुंची कि मदन जी उनके साथ उस्ताद अमीर खां साहब को गवाने की सोच रहे हैं, वो नर्वस हो गईं। उन्होंने निर्माता ओम प्रकाश और मदन मोहन से कहा कि उन्हें इस गीत के लिए माफ़ कर दिया जाए और किसी अन्य गायिका को खां साहब के साथ गवाया जाए। मदन मोहन अजीब स्थिति में फंस गए। वो लता जी के सिवाय किसी और से यह गीत गवाने की सोच नहीं सकते थे, और दूसरी तरफ़ ख़ां साहब को गवाने की भी उनकी तीव्र इच्छा थी। जब उन्होंने लता जी से कारण पूछा तो लता जी ने उन्हें कहा कि वो इतने बड़े शास्त्रीय गायक के साथ गाने में बहुत नर्वस फ़ील करेंगी जिनकी वो बहुत ज़्यादा इज़्ज़त करती हैं। आखिरकार प्रीतम दरस दिखाओ... को मन्ना डे और लता जी ने गाया और गाना काफी सुरीला है। मन्ना डे के साथ लता मंगेशकर ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।लता दी और मन्ना दा के 10 हिट गीत1. ये रात भीगी भीगी..2. चुनरी संभाल गोरी उड़ी चली जाए रे3. आजा सनम मधुर चांदनी में हम4. प्यारा हुआ इकरार हुआ5. तेरे बिना आग ये चांदनी6. रमैया वस्ता वैया7. दिल की गिरह खोल दो चुप न बैठो8. जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते होॉ9. दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआ10. यशोमती मैया से-----
- बॉलीवुड गलियारे से कई बार ऐसी खबरें आती हैं, जिसे सुनकर दिल बैठ जाता है। हमारी इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज कलाकार रहे हंै, जिनकी मौत की खबर से पूरा देश हिल गया था।देखें ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट....ऋषि कपूर- ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई में अंतिम सांस ली। 67 साल के ऋषि कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड को हैरान-परेशान कर गया।इरफान खान- अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कोलोन इंफेक्शन के चलते इरफान को अस्पताल में भर्ती किया गया था । वे 53 साल के थे।अमजद खान- फिल्म शोले के गब्बर सिंह को कौन भूल सकता है। इस किरदार में अमजद खान ने इस कदर जान फूंकी थी कि आज भी लोग इसी किरदार के जरिए ही याद करते है। अमजद खान ने 51 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। अमजद खान को दिल का दौरा पड़ा था।लक्ष्मीकांत बेर्डे - मराठी और हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता लक्ष्मीकांत 50 साल की उम्र में सभी को अलविदा कहकर चले गए थे। लक्ष्मीकांत किडनी की दिक्कत से काफी लम्बे समय तक परेशान रहें।विनोद मेहरा- साल 1990 में विनोद मेहरा का निधन हुआ था। विनोद मेहरा को 45 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था।श्रीदेवी - सुपरस्टार श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी की मौत होटल के बॉथटब में डूबने से हुई थी। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बॉथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है।मीना कुमारी - महज 39 साल की उम्र में मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीना कुमारी के निधन की खबर सुनकर हर कोई बैचेन हो उठा था।संजीव कुमार - संजीव कुमार भी कम उम्र में ही रुठकर इस दुनिया से चले गए थे। दिल का दौरा पडऩे के कारण उन्होंने 47 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।मधुबाला- साल 1969 में मधुबाला ने अंतिम सांस ली थी और उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को अंदर से झकझोंर दिया था। वे मात्र 36 साल की थी। जन्मजात हृदय रोग ने उनकी जान ली।सौंदर्या - साल 2004 में हुए एक प्लेन क्रैश दुर्घटना में सौंदर्या की मौत हो गई थी। उस वक्त वे केवल 28 साल की थीं। रिपोर्ट के अनुसार जब उनकी मृत्यु हुई, वे मां बनने वाली थीं। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने सूर्यवंशम में काम किया , जो सुपर हिट थी।गीता बाली - गीता बाली ने भी महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। गीता की मौत स्मॉलपॉक्स के चलते हुई थी। उन्होंने शम्मी कपूर से विवाह किया था।दिव्या भारती- 19 साल की उम्र में दिव्या भारती अपने घर की बिल्डिंग से गिर गई थी। दिव्या भारती के मौत का कारण आज भी एक राज है।आदेश श्रीवास्तव - बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर आदेश श्रीवास्तव पांच साल तक कैंसर से जूझते रहे। 51 साल की उम्र में आदेश ने अंतिम सांस ली थी।स्मिता पाटिल- बचपन के पुराने कॉम्पलिकेशंस के चलते स्मिता पाटिल की मौत हुई थी। 31 साल की उम्र में स्मिता पाटिल ने दुनिया को अलविदा कहा था।
- मुंबई। जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के एच. एन. रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट में यह जानकारी दी है।ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीडि़त हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।गौरतलब है कि ऋषि कपूर कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क से भारत लौटे हैं।-----
- मुंबई। सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले अभिनेता इरफान खान ने ट्वीटर पर अपने अंतिम पोस्ट में इमोशनल बातें लिखीं थीं। उन्होंने अपने जीवन का अंतिम ट्वीट 12 अप्रैल को किया था। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अंग्रेजी मीडियम फिल्म की जानकारी दी थी।इस फिल्म में उनका किरदार चंपक लाल का था जो अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता था। इरफान ने अपने अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, चंपक लाल के दिमाग की स्थिति, अंदर से प्यार और बाहर उसे कैसे दिखाएं इसकी कोशिश। साथ ही उन्होंने एक इमोजी और फिल्म का पोस्टर भी ट्वीट किया था। कोई नहीं जानता था कि इरफान खान का ये अंतिम पोस्ट होगा। तीन-चार दिन पहले उनकी मां का निधन हुआ था। वो लॉकडाउन के कारण मां के अंतिम संस्कार में शािमल नहीं हो पाये थे।मां की अंतिम आरजू पूरी नहीं कर सके इरफान खानइरफान के भाई सलमान ने बताया कि 95 साल की मां की अंतिम इच्छा थी कि इरफान भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटें, मगर ऐसा ना हो सका। वो जिंदगी से जंग हार गए।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। तबीयत बिगडऩे के बाद कल मंगलवार को उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्विटर पर इरफान खान के दोस्त और जाने-माने फिल्मकार सुजीत सरकार ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी है।सुजीत सरकार ने अपने ट्वीट में लिखा है, मेरे प्यारे दोस्त इरफान खान तुम लड़े, लड़े और लड़े.... मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम जल्द ही मिलेंगे। मैं आपके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। आपकी पत्नी ने आपके लिए हर संभव जंग लड़ी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.... मैं तुम्हें सलाम करता हूं इरफान खान।इरफान ने साल 2018 में बताया था कि वे हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीडि़त हैं। उनका लंदन में लंबा इलाज चला और वे पिछले साल ही भारत लौटे थे। इरफान खान ने अपनी बीमारी के कारण ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया था। अंग्रेजी मीडियम उनके कॅरिअर की आखिरी फिल्म है, जिसे कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है।अभिनेता इरफान खान लम्बे समय से अदाकारी के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने करिअर की शुरूआत थिएटर और टीवी से की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इरफान ने मकबूल, लाइफ इन अ मेट्रो, द लंच बॉक्स, पीकू, तलवार और हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें हासिल (निगेटिव रोल), लाइफ इन अ मेट्रो (बेस्ट एक्टर), पान सिंह तोमर (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और हिंदी मीडियम (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। पान सिंह तोमर के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।उनके निधन की खबर लगते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर मिली। यह सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है। एक शानदार टैलेंट, एक महान कलीग, सिनेमा की दुनिया के एक शानदार योगदानकर्ता हमें बहुत जल्दी छोड़ के चले गए। प्रार्थना और दुआएं। जॉन अब्राहम ने लिखा कि आपको याद किया जाएगा आरआईपी इरफान खान। वहीं रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान का जाना सिनेमा और कला के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले।इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू, के के मेनन, हैदर अली, आईफा, अक्षय कुमार, कियारा अडवानी, कंगना रानौत के अलावा मोहम्मद कैफ, आदित्य पाटिल, ज्योर्र्तििदत्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, जैसी नामी हस्तियों ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उनके असंख्य प्रशंसकों ने भी अपने फेवरेट हीरो के इसतरह चले जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
- मुंबई। इन दिनों छोटे परदे पर प्रसारित हो रहा सीरियल महाभारत लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस पुराने सीरियल को देखने के बाद लोग ज्यादा से ज्यादा इस शो के बारे में जानना चाहते हैं। यही वजह है कि महाभारत के किस्से और कहानियां आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।पिछले कुछ समय में ही महाभारत की कास्ट को लेकर काफी जानकारियां सामने आ चुकी हैं जिनके मुताबिक बीआर चोपड़ा ने महाभारत के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स का चयन किया था। इसमें से एक नाम जैकी श्रॉफ का भी था जो कि महाभारत में अर्जुन के किरदार को निभाने वाले थे। इस बात का खुलासा महाभारत के असली अर्जुन यानी फिरोज खान ने किया है।फिरोज खान ने बताया कि अर्जुन के रोल के लिए जैकी श्रॉफ का नाम फाइनल किया गया था। किस्मत की बात है कि ये रोल मुझे मिल गया। ऑडिशन के एक हफ्ते बाद भी मुझे प्रोडक्शन की तरफ से कोई फोन नहीं आया था। ऐसे में मैं फटाफट बीआर चोपड़ा के ऑफिस पहुंच गया। यहां पर मुझे कॉस्ट्यूम और मूंछे लगाने को दी गईं। जिसके बाद मैं बीआर चोपड़ा से मिलने उनके केबिन में चला गया। उस समय वह महाभारत के राइटर्स के बात कर रहे थे। इन लोगों ने मुझे बताया कि मैं अर्जुन का किरदार निभाने वाला हूं।े फिरोज खान ने बताया कि, महाभारत के बाद मुझे सब लोग अर्जुन के नाम से ही बुलाने लग गए थे। एक गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ था। मैंने रोल मिलने के बाद बीआर चोपड़ा के ऑफिस में फोन किया था। जब मैंने फोन पर अपना नाम फिरोज खान बताया तो उन्होंने फोन काट दिया। ऐसे में मुझे बीआर चोपड़ा और बाकी लोगों ने नाम बदलने के लिए कहा और सब मुझे अर्जुन के नाम से ही बुलाने लग गए। हालत तो यह हो गई थी कि मेरी मां ने भी मुझको अर्जुन कह कर बुलाना शुरू कर दिया था।महाभारत सीरियल के अलावा फिरोज खान कई बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।---
-
मुंबई। डायरेक्टर राजामौली के डायरेक्शन में बनी बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। फिल्म ने सिनेमाघरों में कई हफ्तों तक अपने पैर जमाए रखे थे और हर एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था।
इस फिल्म से प्रभास को देशभर में पहचाना जाने लगा था और लोग उन्हें न्यूएज पैन इंडिया सुपरस्टार कहकर पुकारने लगे थे। बाहुबली 2 को पसंद करने वाले बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस फिल्म ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन के एक बड़े रिकॉर्ड को छुआ तक नहीं था। ्र
बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1994 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन ने सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज कराए थे। प्रभास की बाहुबली 2 उस आंकड़े के आसपास तक नहीं पहुंच पायी थी। रिपोर्ट के मुताबिक हम आपके हैं कौन ने 90 के दशक में 7 करोड़ 39 लाख 62 हजार फुटफॉल्स दर्ज कराए थे जो अपने आप में रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 को देशभर के दर्शकों ने पसंद किया था लेकिन फिर भी यह केवल 5 करोड़ 25 लाख 22 हजार फुटफॉल्स दर्ज कराने में सफल रही थी। अगर दोनों फिल्मों के बीच का फासला देखें तो यह काफी ज्यादा नजर आता है।
फुटफॉल्स किस बला का नाम है
एक दिन में कितने दर्शक सिनेमाघर का टिकिट खरीदते हैं, उनमें से कितने एक खास फिल्म को देखने जाते हैं उसे फुटफॉल्स कहते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर बाहुबली 2 और हम आपके हैं कौन एक साथ रिलीज हों तो एक दिन में इन दोनों के कितने टिकिट बिकते हैं और उसमें से किस फिल्म को देखने के लिए कितने लोग जा रहे हैं, उसे फुटफॉल्स कहते हैं।
हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड आजतक क्यों कोई नहीं तोड़ पाया
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म हम आपके हैं कौन एक फैमिली ड्रामा थी, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ देखने पहुंचे थे। बताया जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने थिएटर मालिकों से सीटें ठीक करने को भी कहा था ताकि परिवार के लोग एक साथ बिना झिझके फिल्म को देखने आ सकें। इस फिल्म के बाद किसी भी कलाकार की फिल्म को इस तरह की फैमिली ऑडियंस नहीं मिली, जिस कारण कोई भी फिल्म हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है।
-
- अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये फिल्म एक मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज अटक गई है। इसके बाद अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही हैं। जिससे फैंस को कुछ राहत मिलेगी।दरअसल, वरुण धवन ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि ये फिल्म कब सिनेमाघर पहुंच पाएगी। इस बारे में एक्टर ने फैंस के साथ चैट के दौरान ये बात कही है। हाल ही में वरुण ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन किया था। इस दौरान अभिनेता ने कहा, मेरी फिल्म कुली नंबर 1 अगले हफ्ते यानी 1 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन जिस तरह का माहौल अभी चल रहा है, ऐसे में इसकी रिलीज फिलहाल संभव नहीं है।वरुण धवन आगे बताया, जानलेवा वायरस खत्म होने के बाद हम फिल्म को रिलीज करने के बारे में उचित निर्णय लेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे फिल्म जल्द रिलीज होगी और आपका मनोरंजन करेंगी। इतना ही नहीं, वरुण धवन ने ये भी साफ कर दिया कि वो अपने बर्थडे पर इस फिल्म से जुड़ा कुछ खुलासा करने वाले थे। लेकिन टीम ने ऐसा करने से मना कर दिया। कुली नंबर 1 स्टार ने कहा मैं अपने जन्मदिन पर आपको सरप्राइज देने वाला था लेकिन मुझे फिल्म से जुड़ी कई बात शेयर करने से मना किया गया है।फिल्म कुली नंबर 1 की बात करें तो, वरुण धवन इस फिल्म में सारा अली खान के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ये पहली बार होगा जब दोनों स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में परेश रावल, शिखा तलसानिया, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जावेद जाफऱी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाएं अदा करते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पापा डेविड धवन ने किया है। फिल्म सुर्खियों में बनी रहे इसलिए मेकर्स ने समय-समय पर मजेदार पोस्टर्स भी रिलीज किए है। वरुण धवन इसमें कुली के गेटअप में दिखाई दिए। दर्शकों ने उनके इस लुक को काफी पसंद भी किया था।
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस महामारी से साथ जंग लड़ रहे देश के बहादुरों के साथ हर कदम पर खड़े नजर आ रहे हैं। जब से इस महामारी ने देश में दस्तक की है, तब से ही वो लगातार देश के इन बहादुरों की मदद कर रहे हैं। इस सिलसिले में अब उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये का दान दिया है।मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने ट्वीट करके बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को शुक्रिया कहा है और बताया है कि उनका यह योगदान राज्य के लिए जान दांव पर लगाने वाले बहादुर पुलिसवालों का मनोबल बढ़ाएगा। ट्वीट में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लिखा है, मुंबई पुलिस कलाकार अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करना चाहती है क्योंकि उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान दिया है। आपका यह योगदान उन लोगों की जिंदगी की रक्षा करेगा, जो लोग इस समय शहर की रक्षा कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार...अक्षय कुमार ने हाल में तेरी मिट्टी नाम का एक गाना भी रिलीज किया था, जिसमें देश के डॉक्टर्स को सलाम किया गया था। बीते दिनों देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आई थीं कि लोगों का इलाज करने गई डॉक्टर्स की टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया है। ऐसे लोगों को डॉक्टर्स की अहमियत बताने के लिए अक्षय कुमार ने यह गाना रिलीज किया था। तेरी मिट्टी गाने को लोगों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया था।अगर अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी फिल्म सूर्यवंशी लेकर आएंगे, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने लगभग एक दशक के बाद किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण इन दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं।
- मुंबई। आज जाने-माने अभिनेता फिरोज खान और विनोद खन्ना की पुण्यतिथि है। दोनों ही जिगरी दोस्त थे और एक संयोग देखिए कि दोनों ने एक ही तारीख 27 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहा। दोनों को ही कैंसर हो गया था।फिरोज खान को फेफड़े का कैंसर था और 27 अप्रैल 2009 को इस कैंसर ने उनकी जान ले ली । वहीं 27 अप्रैल 2017 को ब्लैडर कैंसर की वजह से विनोद खन्ना ये दुनिया छोड़ गए। दोनों ही अपने जमाने के सबसे हैंडसम हीरो माने जाते थे। साथ में उन्होंने कई फिल्में कीं।पहली बार विनोद खन्ना को फिल्म शंकर शंभू में फिरोज खान के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। ये फिल्म 1976 में प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद फिरोज खान जब कुर्बानी फिल्म बना रहे थे, तो उन्होंने फिल्म में अहम रोल में अपने दोस्त विनोद खन्ना को साइन किया। फिल्म में विनोद इतने हैंडसम नजर आए, कि उनकी लोकप्रियता फिरोज खान से काफी आगे निकल गई। फिल्म सुपर हिट रही और इस फिल्म के बाद उनकी दोस्ती और मजबूत हो गई।फिरोज खान जब 1986 में जांबाज फिल्म बना रहे थे, तब भी उन्होंने विनोद खन्ना को याद किया, लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि विनोद खन्ना के हाथ से यह फिल्म निकल गई और फिर यह रोल अनिल कपूर ने निभाया। दरअसल उस समय विनोद खन्ना अपने कॅरिअर , परिवार सब कुछ छोड़कर ओशो की शरण में अमरीका चले गए थे।विनोद खन्ना ने जब फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया तो फिरोज खन्ना ने ही उनकी मदद की। फिरोज के उनके साथ फिल्म दयावान साइन की। फिल्म में विनोद खन्ना की नायिका का रोल माधुरी दीक्षित ने निभाया था। इस प्रकार इन दोनों की जोड़ी ने तीन फिल्में की और सभी हिट रहीं।दोनों ही स्टार्स ने कई शानदार फिल्में की और इन फिल्मों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। आज दोनों स्टार की कुछ फिल्मों का हम जिक्र कर रहे हैं, समय मिले तो इन्हें जरूर देखिएगा।फिरोज खान की प्रमुख 10 फिल्में - 2007- वैलकम, 1986- जाँबाज़, 1982-कच्चे हीरे , 1980-कुर्बानी, 1976- नागिन राज, 1975-काला सोना, 1975 -धर्मात्मा, 1974- खोटे सिक्के, 1970-सफर , 1967-रात और दिन ।विनोद खन्ना की 10 प्रमुख फिल्में-1970 सच्चा- झूठा, 1971- रेशमा शेरा, 1971-मेरा गांव मेरा देश, 1971-मेरे अपने, 1974, हाथ की सफाई, 1976 हेराफेरी, 1977-खून पसीना, 1978- मुकद्दर का सिकंदर, 1979 मीरा, 1985 सत्यमेव जयते।
- मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर काफी एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैस क्रेजी हो गए है।इस वीडियो में वो ब्रोकली, बैंगन, टमाटर और तोरी जैसी सब्जियों की फार्मिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, दोस्तों, सब्जियां की साइज देखो... आज ब्रोकली, बैंगन, टमाटर और तोरी... उगी है। मैं इनको इसलिए तौलता हूं क्योंकि इससे मुझे पता चलता है कि कितनी सब्जियां उगी हैं। ताजी सब्जियां देखकर मुझे बेहद खुशी मिलती है... लव यू ऑल.. धर्मेंद्र के इस वीडियो में उनके अंदर के कलाकार के साथ-साथ अंदर का किसान भी झलक रहा है।मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस पर धर्मेन्द्र अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। उनका फार्म हाउस काफी लक्जरीयस है। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील और रॉक गार्डन भी है। यहां वे ऑर्गेनिक खेती पर जोर देते हैं।एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं। दोनों को कई बार साथ में यहां पहले टाइम बिताते हुए देखा गया है।धर्मेन्द्र का फार्म हाउस करीब सौ एकड़ में विस्तृत है। देओल परिवार के सभी सदस्य यहां पर ज्यादा वक्त बिताते हैं। वे यहां धान, गेंहू, फल, सब्जियां , फूल उगाते हैं। उनकी अपनी डेयरी है।--
- मुंबई। देश में लॉकडाउन के दौरान रामायण , महाभारत सहित कई पुराने क्लासिक सीरियलों की दूरदर्शन पर वापसी हुई है। अब जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक और लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्णा की वापसी हो रही है। दूरदर्शन पर इसका प्रसारण कब से शुरू किया जाएगा, अभी इसकी अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।प्रसार भारती ने इस बात की पुष्टि की है कि दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर श्रीकृष्ण सीरियल का प्रसारण जल्द किया जाएगा। पहली बार यह सीरियल वर्ष 1996 में प्रसारित किया गया था और उस वक्त यह काफी लोकप्रिय हुआ था। रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे। प्रसार भारती ने ट्वीट कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। श्री कृष्णा के टीजर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर।श्रीकृष्णा सीरियल में अभिनेचा सर्वदमन डी बनर्जी ने युवा श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभाया था। वहीं स्वपनिल जोशी ने युवा कृष्णा का रोल निभाया था।लॉकडाउन में दूरदर्शन नेटवर्क पर टेलीकास्ट हो रहे शो रामायण और महाभारत को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। सालों पहले टेलीकास्ट हुए इन शोज को दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा इसकी उम्मीद चैनल के निर्माताओं को भी नहीं थी। दूरदर्शन नेटवर्क पर रामायण-महाभारत के अलावा बुनियाद, शक्तिमान, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती, चाणक्य जैसे पुराने शोज भी री-टेलीकास्ट हो रहे हैं और सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।----
- मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत अदाकारा ने हैशटैग जीतेगा इंडिया जीतेंगे हम, नाम से कैंपेन शुरू किया है। इस बारे में खुद रवीना ने जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के जरिए दी है। बॉलीवुड स्टार ने इस कैंपेन के जरिए डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर हमला न करने की अपील की है।अपने इस अभियान के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए रवीना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, अपनी जान दांव पर लगाकर डॉक्टर्स, नर्स जैसे रियल लाइफ हीरो कोरोना वायरस से लडऩे में हमारी मदद कर रहे हैं। लोगों का इलाज कर वो हमें और हमारे परिवारों को इस वायरस से सुरक्षित रखने की कोशिश में है। इस जंग में जीत हासिल करने के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे में हमें डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिल से सम्मान करना चाहिए।रवीना टंडन ने कहा, हम इस कैंपेन के जरिए सभी लोगों से अपील करेंगे कि वो स्वास्थ्य विभाग की टीम को उनका काम करने दें और उचित सम्मान दें। हम सभी संकट की घड़ी से गुजर रहे हैं ऐसे में अफवाहों पर ध्यान न दें। हम उम्मीद करते है कि इस अभियान का फायदा जरूर होगा, हम सभी एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करेंगे। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने दोस्तों शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, साइना नेहवाल, रणवीर सिंह, सोनू सूद, करण जौहर, युवराज सिंह को टैग करते हुए नॉमिनेट भी किया है।बता दें कि रवीना टंडन जल्दी ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वो कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। लॉकडाउन ऐलान होने से पहले रवीना हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता यश के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।----
- मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने कोरोनावायरस से पीडि़तों का दिन-रात इलाज कर रहे मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स को सैल्यूट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को शानदार रिस्पांस मिल रहा है।लॉकडाउन में जहां लोग अपने अपने घरों में टाइम स्पेंड कर रहे हैं वहीं देश में कई ऐसे हीरोज भी हैं जो कोरोनो वायरस से लडऩे लिए कठिन संघर्ष कर रहे हैं। इन्हीं हीरोज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अक्षय कुमार के साथ करण जौहर समेत कई लोगों ने सफेद वर्दी वाले इन सैनिकों के लिए एक भावुक म्यूजिक वीडियो तेरी मिट्टी शेयर किया है। तेरी मिट्टी गाने के जरिये बॉलीवुड ने डॉक्टर्स के काम और संघर्ष को सलाम किया है। इस गाने को फेमस पंजाबी सिंगर बी प्राक ने गाया है।अक्षय कुमार का यह वीडियो इस समय यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं ट्विटर पर भी तेरी मिट्टी हैशटैग ट्रेंडिंग में है। वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर अक्षय के सभी फैंस इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
- मुंबई। साल 2020 के 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और इस लिस्ट में एक बार फिर से रामायण ने धमाकेदार तरीके से एंट्री मारी है। चलिए नजर डालते हैं इस हफ्ते की टॉप 5 शोज की लिस्ट...1. रामायण -अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर इस शो को लोग लॉकडाउन के चलते बड़े ही चाव से देख रहे हैं। बीते हफ्ते इस शो को 15 प्वॉइंट मिले थे वहीं इस हफ्ते भी यह शो नंबर वन पर है। इस समय टीवी पर उत्तर रामायण दिखाया जा रहा है।2. महाभारत -लॉकडाउन के बाद डीडी नेशनल पर इस पौराणिक शो को भी दोबारा शुरु किया गया है। इस शो को इस हफ्ते 5 प्वॉइंट मिले हंै। ये शो इस हफ्ते दूसरे पायदान पर है।3. मर्दानी- इस हफ्ते स्टार प्लस ने रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 का प्रीमियर किया था। इस फिल्म ने टीआरपी लिस्ट 1.6 प्वॉइंट बटोरने के साथ तीसरा स्थान भी झटक लिया है।4. महिमा शनिदेव की - 1.3 प्वॉइंट के साथ इस शो को टीआरपी लिस्ट में चौथा नम्बर हासिल हुआ है।5. बाबा ऐसो वर ढूढो - 1.2 प्वॉइंट के साथ विक्रांत मेस्सी के इस शो ने इस हफ्ते टॉप 5 शोज की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस हफ्ते ये शो पांचवे नम्बर पर है।---