ब्रेकिंग न्यूज़

 लॉस एंजेल्स में 1 एकड़ में फैले बंगले की मालकिन है सनी
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी अपने लुक्स, खूबसूरती और अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर ही चर्चाओं में रहती है। एक्ट्रेस ने ये मुकाम काफी मुश्किलों से पाया है।  सनी लियोनी करोड़ों की मालकिन है। वो एक एक्ट्रेस, अच्छी पत्नी और अच्छी मां होने के साथ ही एक बिजनेस वुमैन भी है। उनका अमेरिका के लॉस एंजेल्स में फैला 1 एकड़ का बंगला किसी को भी प्रभावित कर देगा। 
 सनी लियोनी का ये बेहद आलिशाना बंगला है जो पूरे 1 एकड़ जमीन में फैला है। खुद सनी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। इस बंगले में  5 बेडरुम प्रॉपर्टी है।  सनी लियोनी  का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। अमेरिका की इस बेहद खूबसूरत जगह पर सनी लियोनी ने अपना आशियाना बसाया है। इसके अलावा वो मुंबई में भी एक आलिशान घर में रहती है। ये घर सनी लियोनी  ने खुद को ही गिफ्ट किया था। खास बात ये है कि सनी ने इसकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त इसके बारे में बताया था।  इस बंगले की फोटोज शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, हमारा छोटा सा कंट्री स्टाइल घर, मिडिल सिटी की जमीन पर 1 एकड़ का घर। नई शुरुआत।
 सनी लियोनी के पति डेनियल  ने कहा था,  सनी और मैं इस घर को काफी लंबे वक्त से खरीदना चाहते ते। इसी हफ्ते हमें अधिकार मिला है। हमने इस घर के लिए चीजें इटली, रोम और स्पेन से खरीदी हैं। घर हमारी पसंद को दिखाता है। हमने घर की चीजें घरीदने के लिए दुनिया घूमी है। हम घर में शिफ्ट हो चुके हैं और अपने पड़ोसियों से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं। 
सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। जिनमें से जुड़वा  ऐशर सिंह वेबर, नोआ सिंह वेबर का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है और निशा कौर वेबर को उन्होंने गोद लिया है।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english