- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। भारत में पिछले एक साल से ओटीटी प्लेटफॉम्र्स की दीवानगी बढ़ती नजर आ रही है। इन पर दर्शकों को इंटरनेशनल स्तर का कंटेंट देखने को मिलता है, जिस कारण वो फिल्मों से ज्यादा इन प्लेटफॉम्र्स को प्रिफरेंस देने लगे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड के ए-लिस्ट स्टार्स भी लगातार इनका रुख कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने बैनर की नई वेब सीरीज की घोषणा कर दी है।अमेजन प्राइम ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो शेयर करके बताया है कि जल्द ही अनुष्का शर्मा के बैनर में बनी एक थ्रिलर सीरीज दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। इसमें इंसानी नस्ल को खत्म करने आए कुछ कीड़ों के साथ धरती के लोगों की जंग देखने को मिलेगी। वेब सीरीज का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आएगा, क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच वो इसके साथ जुड़ाव महसूस करेंगे लेकिन यह वेब सीरीज कितनी दमदार होगी वो तो ट्रेलर देखने के बाद ही कहा जा सकेगा।
- मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जिदंगी पर बनी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हाल में ही मेकर्स ने - मैं मुलायम सिंह यादव का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसकी पंच लाइन है- जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है।फिल्म के मोशन पोस्टर में मुलायम सिंह यादव के पूरे सफर को दिखाया गया है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि जब यह रिलीज होगी तो दर्शक सिनेमाघरों से यही कहते हुए निकलेंगे, जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है।फि़ल्म का निर्माण मीना संठी मंडल ने किया है, जबकि निर्देशन सुवेंदु राज घोष का है। फि़ल्म में अमित सेठी नेताजी के रोल में दिखायी देंगे। मेकर्स का दावा है कि मैं मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति और मुलायम सिंह यादव के संघर्ष को बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जिसमें उन्होंने एक किसान पुत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफऱ तय किया था।मैं मुलायम सिंह यादव 14 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे थे। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुलायम सिंह यादव के पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। मगर, मुलायम सिंह यादव की किस्मत में कुछ और बनना लिखा था।
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन का असर टीवी इंडस्ट्री पर साफ देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों वर्कर्स बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में इन लोगों को दो समय का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि अब टीवी प्रोड्यूसर्स सरकार से मदद की गुहार लगाने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए जेडी मजीठीया ने बताया है कि, टीवी के प्रोड्यूसर्स सरकार के आगे 4 मई से शूटिंग शुरू करने का प्रस्ताव रखने वाले हैं। फिल्मसिटी में काम शुरू होने से बहुत लोगों की परेशानियों कम हो जाएंगी। रोजाना काम करने वाले वर्कर्स टीवी इंडस्ट्री पर पूरी तरह से निर्भर हैं। ऐसे में उनके पास कमाई का कोई और जरिया नहीं है।जेडी मजीठीया ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात पर गौर जरुर करेगी। हर किसी की सेहत और बाकी जरुरतों का पूरा ख्याल सेट पर रखा जाएगा। अगर काम शुरू करने की इजाजत मिलती है तो हम फिल्मसिटी को पहले सैनेटाइज करवाएंगे उसके बाद ही काम शुरू होगा। हमारी इस पहल से काफी लोगों की मदद होगी। जेडी मजीठीया टीवी विंग ऑफ द इंडियन फिल्म एड टीवी प्रोड्यूसर कांउसिल के चेयनमैन हैं जिनको आपने सीरियल खिचड़ी में भी देखा है।कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी सीरियल्स की शूटिंग ठप्प हो गई है। यही वजह है कि सभी चैनल एक के बाद एक अपने पुराने शोज री-टेलीकास्ट कर रहे हैं। ऐसे में दूरदर्शन में रामायण, महाभारत, व्योमकेश बख्शी, सर्कस और शक्तिमान जैसे शोज की वापसी हुई है। जिसकी वजह से पुराने शोज इन दिनों टीवी पर छाए हुए हैं।दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट हो रहे माइथोलॉजिकल शो रामायण को पहले दिन से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि रामायण ने टीआरपी के मामले में सभी शोज को पछाड़ दिया है। ऐसे में टीआरपी को बरकरार रखने के लिए दूरदर्शन उत्तर रामायण और छोटा भीम जैसे शोज को लेकर आया है। दूरदर्शन के इस कदम के चलते बाकी टीवी चैनल्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब तक शोज की शूटिंग दोबारा शुरू नहीं होगी तब तक इन टीवी चैनल्स की टीआरपी में सुधार नहीं होगा।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी आज से 6 साल पहले हुई थी। लेकिन इन दोनों की शादी ने फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया था। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के अफेयर की खबरें तो सामने आती रही थी। लेकिन फिर भी इनकी गुपचुप शादी से फैंस जरुर हैरान हो गए थे। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने इटली में 21 अप्रैल , 2014 को सिर्फ 12 लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी बहुत ही सादे समारोह में हुई थी।इस शादी का पता लोगों को 22 अप्रैल 2014 की सुबह उस वक्त हुआ, जब यशराज फिल्म ने एक स्टेटमेंट जारी कर आदित्य और रानी की शादी की खबर दी। स्टेटमेंट में कहा गया, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल की रात इटली में शादी कर ली है। शादी बहुत छोटे स्तर पर काफी क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में हुई। हम जोड़े को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हैं।रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की पहली मुलाकात मुंबई में संपन्न रेस्टोरेंट में हुई थी। ये आदित्य चोपड़ा के बैनर यश राज फिल्म्स की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सक्सेस पार्टी थी। लेकिन यहां रानी मुखर्जी आदित्य से मिलने में झिझक रही थी। इससे इंप्रेस होकर आदित्य ने करण जौहर को उन्हें अगली फिल्म कुछ कुछ होता है, में लेने की बात कही। आदित्य रानी की डेब्यू फिल्म में उनके काम से भी इंप्रेस थे। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे आदित्य चोपड़ा ने उनके मुंह पर ये बात कह दी थी कि वो बकवास फिल्मों में काम कर रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये खुलासा भी किया था कि लगातार उन्हें कहा जा रहा है कि ये लड़की यशराज फिल्म्स के बैनर में काम करने के लिए सूटेबल नहीं है। ये बात रानी को पसंद आई कि उन्होंने मुंह पर सबकुछ साफ-साफ कहा। रानी ने बताया कि उन्हें बातें गोल-गोल घुमाकर करने वाले लोग पसंद नहीं हंै।मीडिया में खबरें आई कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की करीबियों के चलते उनकी शादी में दरार आ रही है। इसके बाद साल 2009 में आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी पायल खन्ना संग तलाक हो गया था। हालांकि रानी मुखर्जी ने इन सब रिपोट्र्स को बकवास बताया था और कहा था कि उनकी दोस्ती आदि के तलाक के बाद ही हुई। हालांकि रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उनका और आदित्य के बीच रोमांस उस वक्त शुरू हुआ था जब उनका तलाक हो चुका था और वो उस वक्त उनकी फिल्मों के निर्माता भी नहीं थी। इसके बारे में बताते हुए रानी ने कहा था वो और आदि काफी एक जैसे हैं शायद इसीलिए दोनों एक दूसरे की ओर एट्रेक्ट हुए।रानी मुखर्जी ने बताया था कि उन्हें आदित्य चोपड़ा की एक बात काफी पसंद हैं कि वो पूरी तरह से फैमिली मैन है। न वो खुद पार्टी पर्सन हैं और न ही उनके पति ऐसे हैं। ये बात रानी मुखर्जी को बेहद खास लगती है और इसीलिए उनकी एक-दूसरे से काफी जमती है।यशराज बैनर के मालिक होने के बावजूद आदित्य चोपड़ा खुद को और अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध की वजह से दूर ही रखते हैं। इसीलिए वो पत्नी रानी मुखर्जी के साथ भी कैमरे में कैद होने से बचते हंै। शादी के महज एक साल बाद ही आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी प्यारी सी बेटी अदिरा के पैरेंट्स बने थे। उनकी बेटी अब चार साल की हो चुकी है। आदित्य अपनी बेटी पर जान छिड़कते हैं।---
- मुंबई। आज बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की 13वीं सालगिरह है। शादी के 13 साल भी इस कपल की बॉन्डिंग देखते ही बनती हैं।आज से 13 साल पहले 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों आज काफी खुश हैं। उस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी काफी खबरों में रही थीं। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी की शादी जुहू स्थित बच्चन आवास प्रतीक्षा में हुई थी और यह शादी उत्तर भारतीय, बंगाली और तुलु रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई।दोनों पहली बार फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के के सेट पर मिले थे। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब दोनों ने 2006 में फिल्म उमराव जान के लिए काम करना शुरू किया। हालांकि इस फिल्म की रिलीज होने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखी, मगर अगले साल ही दोनों की शादी हो गई। इस बीच दोनों की फिल्म गुरू भी आई, जिसमें उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिर निजी जिंदगी में भी वो एक दूजे के हो गए।ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आए दिन एक-दूसरे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जिंदगी में नयापन लाने के लिए अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन घूमने निकल जाते हैं। अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को कॉन्फिडेंट फील कराने को कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। बेटी आराध्या का ध्यान ये कपल मिलकर रखता है। ऐसा नहीं है कि आराध्या का ध्यान रखने की जिम्मेदारी केवल ऐश की ही है। ऐश जब फिल्मों में काम करती हैं तो अभिषेक बेटी का ध्यान रखते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर अपने फोटोशूट्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।अभिषेक बच्चन शादी के इतने सालों बाद भी अपने रिश्ते में तरोताजगी बरकरार रखने में खूब माहिर हैं। आज भी अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय पर खूब जान छिड़कते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा एक-दूसरे की खुशियों का ख्याल रखते हैं।देश और दुनिया में मिले अवॉड्र्स के दौरान ऐश्वर्या ने हमेशा अपनी सफलता के पीछे पति अभिषेक के सपोर्ट को ही अहम बताया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई, लेकिन ये प्यार भरा रिश्ता आज भी कायम है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन घर के काम और घर के बाहर की जिम्मेदारियों को साथ मिलकर ही पूरा करते हैं।---
- मुंबई। दूरदर्शन पर सीरियल रामायण के साथ-साथ बी. आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत की भी एंट्री हुई थी। इस सीरियल को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। लोकप्रियता के मामले में महाभारत सीरियल रामायण के बाद दूसरे नंबर पर चल रहा है। इस सीरियल के प्रसारण के साथ ही इसके कलाकार भी एक बार फिर खबरों में हैं। आइये जानें ये कलाकार आज क्या कर रहे हैं...1. नीतीश भारद्वाज- महाभारत के श्रीकृष्ण यानी नीतीश भारद्वाज को भला कोई कैसे भूल सकता है। आज भी नीतीश भारद्वाज की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। सीरियल के प्रसारण के बाद नीतीश भारद्वाज ने राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाया था और लोकसभा सदस्य भी बने। दरअसल नीतीश भारद्वाज एक पशु चिकित्सक भी हैं। वे सीरियल विष्णु पुराण में भी नजर आए थे। कुछ समय पहले ही नीतीश भारद्वाज फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। वे निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्होंने एक मराठी फिल्म पितुरून का निर्देशन भी किया था।2. युधिष्ठिर उर्फ गजेंद्र चौहान- महाभारत में धर्मराज के नाम से मशहूर युधिष्ठिर का किरदार गजेंद्र चौहान ने निभाया था। 34 साल के कॅरिअर में गजेंद्र चौहान 600 टीवी सीरियल्स और 150 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा गजेंद्र चौहान 2015 में एफटीआईआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने एम्स से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा भी किया है।3. द्रौपदी उर्फ रुपा गांगुली- पांचाली यानी कि द्रौपदी का किरदार टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था। रूपा गांगुली ने टीवी और हिन्दी और बांगला फिल्मों में काम काय है। वे एक सिंगर भी हैं। 2016 में उन्हें भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामित किया था।4. दुर्योधन उर्फ पुनीत इस्सर- अभिनेता पुनीत इस्सर ने कौरवों का बड़े भाई और दुर्योधन का किरदार निभाया था। महाभारत के बाद पुनीत बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पुनीत एक डायरेक्टर और राइटर भी हैं। उन्होंने बचना ए हसीनों, बॉर्डर, रेड्डी और ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वे उस वक्त चर्चा में आए थे, जब फिल्म कुली में उनके साथ हुई फाइटिंग सीन में अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। अभिनय जगत में वे आज भी सक्रिय हैं।5. अर्जुन उर्फ फिरोज खान- महाभारत सीरियल में अर्जुन का रोल फिरोज खान ने निभाया था। महाभारत के अलावा फिरोज खान करण अर्जुन, यमला पगला दीवाना और तिरंगा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें ज्यादातर निगेटिव किरदार ही मिले, लेकिन महाभारत में अर्जुन के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया था। वे आजकल टीवी और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर रहे हैं।6. भीम उर्फ प्रवीण कुमार-भीम का किरदार निभा रहे प्रवीण कुमार ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं। वह ओलंपिक्स में हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियाई खेलों में बैंकाक, राष्ट्रमंडल खेलों, जमैका, श्रीलंका, कैलिफोर्निया जैसे देशों के खिलाफ गेम खेला हैं। तबियत नासाज होने की वजह से प्रवीण कुमार अब अभिनय की दुनिया से दूर हैं।7. शकुनी उर्फ गुफी पेंटल-एक्टर गुफी पेंटल ने शातिर मामा शकुनी का किरदार निभाया था जो हमेशा अपने पासों के दम पर जीता है। गुफी पेंटल टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। आखिरी बार सीरियल करण संगिनी में गुफी पेंटल नजर आए थे।8. भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना- मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरादर निभाया था। मुकेश खन्ना को शक्तिमान सीरियल से भी लोकप्रियता हासिल हुई थी। वैसे कुछ समय पहले ही मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का सीक्वल बनाने की घोषणा की है। मुकेश खन्ना एमके फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं।9. कर्ण उर्फ पंकज धीर- टीवी एक्टर पंकज धीर ने कुंतीपुत्र कर्ण का रोल निभाया था। भले ही पंकज धीर इन दिनों किसी शो में नजर नहीं आ रहे हो लेकिन वह महादेव, बढ़ो बहू, ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। फिल्में भी उन्होंने बहुत की हैं।-----
- मुंबई। देश में चल रहा कोरोना वायरस लॉकडाउन जहां लोगों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जरुरी है तो वहीं, इससे कई तरह की मुश्किलें भी खड़ी हो रही है। कई जानी-मानी हस्तियां देश के बाहर फंसी हुई हैं तो कई लोग घरों में कैद जैसे-तैसे वक्त काट रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का नाम भी शामिल है।संजय दत्त का परिवार कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देश नहीं लौट पा रहा है और वे लोग इस वक्त दुबई में फंसे हुए हंै। इसी के चलते संजय इन दिनों अपने मुंबई स्थित घर में अकेले ही वक्त काट रहे हैं। इसीलिए ये दिन एक्टर को बेहद कचोट रहे हैं और उन्होंने इस लॉकडाउन की तुलना जेल में बिताए दिनों से कर दी है।एक्टर ने इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, जब वो जेल में थे तब उनके पास अपना कहने के लिए कोई नहीं था। इसके आगे एक्टर ने कहा, मैं कुछ सालों पहले इसी तरह के लॉकडाउन से गुजरा हूं। फर्क सिर्फ इतना है कि उस दौरान मैं अपने परिवार के साथ रोजाना बात नहीं कर सकता था , लेकिन अब मैं किसी भी समय अपने परिवार से बात कर सकता हूं।संजय दत्त को साल 1993 में हुए बम धमाके के संगीन मामले में कोर्ट ने दोषी पाया था। उन पर अवैध तरीके से हथियार अपने पास रखने का आरोप था। इसके बाद टाडा कोर्ट ने उनको पांच साल की सजा सुनाई थी। इस कठिन समय को याद करते हुए संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, लॉकडाउन अपने बिजी शेड्यूल को दूर रखकर परिवार के साथ वक्त गुजारने का था। एक्टिंग से दूर कुछ फ्रेश महसूस होता। लेकिन जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ उस समय मेरे बच्चे और पत्नी मान्यता दुबई में थे और वो वहीं फंस गए हैं।---
- मुंबई। दूरदर्शन ने अपने नन्हें दर्शकों के लिए कार्टून चैनल पोगो से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत फेमस कार्टून शो छोटा भीम ने दूरदर्शन पर दस्तक दे दी है। इस शो का प्रसारण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। छोटा भीम को दोपहर 2 बजे के स्लॉट पर रोजाना ऑनएयर किया जा रहा है। 3 मई तक यह शानदार कार्टून शो बच्चों को रोज हंसाएगा।अब तक छोटा भीम सीरियल केवल पोगो पर ही देखा जा सकता था। ऐसे में जिन लोगों के घर पोगो चैनल नहीं आता था वो बच्चे इस शो का मजा नहीं ले पाते थे। दूरदर्शन और कार्टून चैनल पोगो की इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए वार्नर मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के मेनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया, इस समय पूरा देश एक मुश्किल परिस्थिति का सामना कर रहा है। ऐसे में हमारा शो बच्चों का मनोरंजन करेगा और उनको टीवी में व्यस्त रखेगा। हमें दूरदर्शन के साथ हाथ मिलाकर काफी खुशी हो रही है। अब बस हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि छोटा भीम देश के हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सके।माना जा रहा है कि दूरदर्शन ने टीआरपी को बरकरार रखने के लिए छोटा भीम की एंट्री करवाई है। देश में ऐसे कई गांव कस्बे हैं जहां पर कार्टून चैनल पोगो की पहुंच नहीं है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर प्रसारित होने के चलते छोटा भीम देखने के लिए बच्चे काफी उत्साहित है। छोटा भीम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, इस देसी कार्टून शो को देखने के लिए बच्चे हर समय तैयार रहते हैं। बच्चों को भीम और चुटकी की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। वर्ष 2008 में पोगो चैनल पर पहली बार इसका प्रसारण किया गया था।---
- रायपुर। दूरदर्शन के दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी। कल रविवार, 19 अप्रैल से रामानंद सागर के ही सीरियल लव-कुश उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। 44 कडिय़ों वालेे इस धारावाहिक को दर्शक कल दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर रात 9 बजे से देख सकेंगे।रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभा रही अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।19 अप्रैल को रात 9 बजे उत्तर रामायण की पहली और दूसरी कड़ी का प्रसारण होगा। वहीं 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे इसका पुन: प्रसारण किया जाएगा। यानी दर्शक रोजाना रात 9 बजे इसकी दो कडिय़ों को एक साथ देख पाएंगे। उत्तर रामायण का आनंद लेने से वंचित रह गए दर्शक दूसरे दिन सुबह 9 बजे से इन कडिय़ों को फिर से देख सकते हैं।दरअसल रामायण के क्रेज को देखते हुए अब दूरदर्शन ने उत्तर रामायण सीरियल का प्रसारण फिर से करने का फैसला लिया है। वर्ष 1988 में दूरदर्शन पर उत्तर रामायण प्रसारित किया गया था। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा की है।उत्तर रामायण में माता सीता के वनवास जाने और लव - कुश के जन्म की कहानी बताई जाएगी। धारावाहिक में मयूरेश शेत्रामदे ने लव का और स्वप्निल जोशी ने कुश का रोल निभाया था। लव-कुश का किरदार निभाने वाले ये बाल कलाकार बड़े हो चुके हैं। कुश का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी अब 42 साल के हो चुके हैं। जब उन्होंने कुश की भूमिका निभाई थी उस वक्त उनकी उम्र 9 साल की थी। स्वप्निल जोशी ने बाद में कई टीवी सीरियल में लीड रोल निभाया और टीवी का एक बड़ा नाम बने।रामानंद सागर ने उत्तर रामायण का नाम पहले लव-कुश रखा था, बाद में इसका नाम परिवर्तित कर दिया गया था।
- रायपुर। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दर्शकों की मांग पर रामायण सीरियल का पुन: प्रसारण किया गया और इस बार भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। प्रथम प्रसारण के 3 दशक के बाद पुन: प्रसारण में भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मिले प्यार से सीरियल के कलाकार अभिभूत हैं। यह सीरियल 18 अप्रैल को खत्म हो गया है। हालांकि 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे इसकी अंतिम 77 वीं और 78 वीं कड़ी का पुन: प्रसारण किया जाएगा।रामानंद सागर की रामायण ने इस बार भी लोकप्रियता का रिकॉर्ड कायम किया है। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है दूरदर्शन। एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी गई है कि 13वें वीक में दूरदर्शन को 1.5 बिलियन व्यूअरशिप मिली थी। अब यानी 14वें वीक में इसे 1.9 बिलियन व्यूअरशिप मिली है और इसकी वजह दूरदर्शन पर पुराने सीरियलों को लॉकडाउन के दौरान फिर से दिखाने के लिए लिया गया फैसला है।---
- दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका के लिए मना कर दिया था- अभिनेता दारा सिंह ने रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया। जब रामानंद सागर ने उन्हें रोल ऑफर किया था तब उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देकर काम करने से इनकार कर दिया था। लेकिन जब रामानंद सागर नहीं माने तो दारा सिंह साहब ने पूरी शिद्दत के साथ इस सीरियल में काम किया। वह हनुमान के रोल में इस कदर रम गए थे कि उन्होंने शूटिंग खत्म होने तक शाकाहार अपना लिया था।शूटिंग के दौरान पानी नहीं पीते थे कई कलाकार- रामायण का प्रसारण 1987-1988 में हुआ था। 78 एपिसोड के इस सीरियल की शूटिंग मुंबई से सूरत में हो रही थी। सीरियल के सेट पर तब उस दौर में आज जैसी सुविधाएं नहीं थीं। खासकर वॉशरूम की व्यवस्था भी बहुत अच्छी नहीं थी। ऐसे में सीरियल के कई कलाकार दिनभर पानी भी नहीं पीते थे। सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी बताते हैं-कई सीन की शूटिंग गांव में होती थी। ऐसे में हममें से बहुत से लोग पानी नहीं पीते थे, क्योंकि पानी पीते तो वॉशरूम जाना पड़ता।15 दिन में शूट हुआ पहला एपिसोड- रामानंद सागर सीरियल को लेकर बहुत संजीदा थे। वह हर सीन में परफेक्शन चाहते थे। सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया बताती हैं, -पहला एपिसोड एक घंटे का था और उसे बनाने में करीब 15 दिन का समय लगा। मैं महीने में 27 दिनों तक शूटिंग लोकेशन पर ही रहती थी। वहां मेकअप स्टूडियो होता था तो हम यहीं रहते थे और कोई भी मुंबई नहीं लौटता था।महज 15 साल की थीं दीपिका चिखलिया- दीपिका चिखलिया तब महज साढ़े पंद्रह साल की थीं। वह बताती हैं, हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह सीरियल इतिहास रचने जा रहा है। रामचरित मानस में तुलसीदास ने राम और सीता की वेशभूषा के बारे में बताया है और हमें वैसा ही दिखना था। यह पहली बार था जब टेलीविजन पर रामायण को दिखाया जा रहा था। उस समय टेलीविजन पर दिखना कोई बहुत अच्छी बात नहीं मानी जाती थी।घरवालों से संपर्क करना भी था मुश्किल- लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इसी तरह एक इंटरव्यू में बताया कि हफ्तों तक घर से दूर रहने के कारण उन लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क भी टूट गया था। सुनील बताते हैं, तब मोबाइल फोन की व्यवस्था नहीं थी। हम जहां शूट कर रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर एक टेलीफोन बूथ था। हम बारी-बारी जाकर घर फोन करते थे। कई बार तो लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था।ट्रेन से सूरत जाते थे सभी कलाकार- रामायण सीरियल की शूटिंग लोकेशन सूरत के उमरग्राम में थी। दारा सिंह के साथ उनके बेटे विंदू दारा सिंह भी कई बार सेट पर जाते थे। वह कहते हैं, सीरियल की पूरी कास्ट और क्रू ट्रेन से सूरत जाती थी। शूटिंग 5-6 दिनों के लिए होती थी और फिर वे लोग वापस 2-3 दिन के लिए मुंबई आ जाते थे। ऐसे में जाने-आने में भी लंबा समय लगता था।---
- मुंबई। देश में लॉकडाउन के दौरान कई टीवी चैनल्स ने अपने पुराने सुपरहिट सीरियल्स को दोबारा टेलीकास्ट करना शुरू किया है। इन सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट ने खूब धमाल भी मचाया था। इस लिस्ट में डीडी नेशनल के रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक और आइकॉनिक सीरियल्स का नाम शामिल था।टीवी के कई नए शो के एपिसोड्स की शूटिंग न होने की वजह से ही चैनल्स को पुराने शोज को दोबारा टेलीकास्ट करने का फैसला लेना पड़ा था और अब ये फैसला सफल भी साबित हो रहा है। इस हफ्ते (साल 2020 का 14वां हफ्ता) की टीआरपी लिस्ट (जनरल) भी सामने आ चुकी है और इस लिस्ट में एक बार फिर से कई पुराने सीरियल्स ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।रामायण- अमूनन देखा जाता है सुपरहिट सीरियल्स टीआरपी लिस्ट में 4 प्वॉइंट से ज्यादा नम्बर बटोरने में भी नाकामयाब रहते हैं, लेकिन रामायण के री-रन ने इस मिथ को तोड़ दिया है। इस धार्मिक सीरियल ने कुल 15.5 प्वॉइंट बटोरे हैं। इसी के साथ एक बार फिर से अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में फिर से बाजी मार ली है और नंबर वन पर पहुंच गया है।महाभारत- इस धार्मिक सीरयल को टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में कुल 4.7 प्वॉइंट्स बटोरे हैं।कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने देशवासियों को 9 पीएम 9 मिनट्स टास्क दिया था। इस टास्क में लोगों को अपने घरों और बालकनियों के बाहर दीया जलाना था। पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज के द्वारा टास्क देने के साथ-साथ लोगों का मनोबल भी बढ़ाया था। इस वीडियो मैसेज (डीडी नेशनल) को 1.9 प्वाइंट हासिल हुए है।शक्तिमान - डीडी नेशनल ने मुकेश खन्ना स्टारर सुपरहीरो शो शक्तिमान को भी दोबारा टेलीकास्ट करने का फैसला लिया था। इस हफ्ते ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में चौथे नम्बर पर रहा है।महिमा शनिदेव की- दंगल चैनल के इस शो को टीआरपी लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। इस शो को टीआरपी लिस्ट में कुल 1.2 प्वाइंट मिले है।
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की रामायण के रीटेलीकास्ट होने से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। अब रामायण जल्द ही दर्शकों से अलविदा लेने वाली है, इस बात की चिंता भुलाकर लोग अब भी इस शो पर जी भर कर प्यार लुटा रहे हैं।इस बात का सबूत है रामायण की सीता यानी दीपिका चिखालिया का इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां पर टीवी की इस सीता को फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। कुछ समय पहले ही दीपिका चिखालिया ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका चिखालिया ने तेजी से बढ़ रहे फैंस का आभार व्यक्त किया है। दीपिका चिखालिया के इस पोस्ट से जाहिर है कि वो अचानक से मिल रहे इस फेम को देखकर काफी खुश हैं।दीपिका चिखालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस पोस्ट को शेयर करने से पहले दीपिका चिखालिया ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझी की थी। एक पोस्ट में दीपिका चिखालिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नजर आ रही थीं। दीपिका चिखालिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।दीपिका चिखालिया के अलावा रामायण के बाकी सितारे अरूण गोविल, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, दारा सिंह और संजीव जोग को भी फैंस का ऐसा ही प्यार मिल रहा है। रामायण को मिले दुलार को देखकर साफ हो चुका है कि रामायण रिलीज होने के 33 साल बाद भी लोग इस माइथोलॉजिकल शो और इसके किरदारों को भुला नहीं पाए हैं।लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी भी शो की इस लोकप्रियता को देखकर हैरान नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया था कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स देखकर उनको बहुत अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर राम सीता और बाकी किरदारों के मीम्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवावर्ग को यह शो कितना पसंद आ रहा है।रामायण के रीटेलीकास्ट होते ही लोग इस शो की कास्ट के बारे में जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग बार-बार इन लोगों को सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं और इन सितारों से जुड़ी जानकारियां इक_ी कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों रामायण ही छायी हुई है। टीआरपी लिस्ट में भी रामायण ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं और सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं।----
- मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ऐसे रोल करने का प्रयास कर रही हैं जिसमें विविधता हो। उन्होंने अपने कॅरिअर में अब तक कमर्शियल और आर्ट फिल्में, दोनों की हैं। लेकिन अब उन्होंने एक हॉरर फिल्म करने से इंकार कर दिया है।आज के लगभग सभी बड़े निर्माता उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं लेकिन परेशानी यह है कि आलिया भट्ट हर निर्माता के साथ काम नहीं कर सकती हैं। हाल में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि निर्माता दिनेश विजन ने आलिया भट्ट को अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए का प्रस्ताव दिया है, लेकिन आलिया ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। दिनेश विजन ने लॉकडाउन से पहले आलिया भट्ट के साथ मुलाकात की थी। निर्माता ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर भी दिया था, जिसमें वो लीड किरदार निभाती नजर आती। दोनों ने जुबानी तौर पर इस फिल्म के हामी भर दी थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण आलिया भट्ट को अपनी योजना बदलनी पड़ रही है, क्योंकि उनके पास किसी और फिल्म को देने के लिए तारीख ही नहीं है।इस फिल्म का निर्माण योगेश चंदेकर बनाने वाले थे। यह योगेश की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म होती और फिल्म स्त्री का डायरेक्शन करने वाले अमर कौशिक इस फिल्म के साथ क्रिएटिव निर्माता के तौर पर जुडऩे वाले थे। हालांकि कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट को फिल्म का आइडिया पसंद आया था, लेकिन डेट्स की परेशानी के चलते वे यह फिल्म नहीं कर पाएंगी।-----
- मुंबई। देश में लॉकडाउन के बीच टीवी पर बहुत से पुराने सीरियलों की वापसी हुई है जिसमें बी. आर. चोपड़ा का लोकप्रिय सीरियल महाभारत भी है। सीरियल के कलाकारों ने अपने दौर में काफी लोकप्रियता अर्जित की थी। सीरियल के पुन: प्रसारण से ये कलाकार एक बार फिर घर-घर में लोकप्रिय हो गए हैं। इन्हीं में से एक कलाकार है नितीश भारद्वाज जिन्होंंने भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाया था।नितीश भारद्वाज ने महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने को लेकर कई खुलासे किये हैं। इस किरदार के बारे में बात करते हुए नितीश भारद्वाज ने बताया है कि, इस रोल के लिए 55 लोगों ने स्क्रीन टेस्ट दिया था। दिलचस्प बात यह है कि रवि चोपड़ा को लगता था कि भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के लिए एक्टर की मुस्कान सबसे महत्वपूर्ण है।शो के लिए स्क्रीन टेस्ट के दिनों को याद करते हुए नितीश भारद्वाज ने खुलासा किया कि उन्हें महाभारत में विदुर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। नितीश भारद्वाज ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि, मैं रवि चोपड़ा को जानता था और हम साथ में फिल्में भी कर चुके थे। जब मैंने रवि से पूछा, तो रवि ने कहा कि आप अभी 23-24 साल के हो और शो में विदुर कुछ एपिसोड के बाद बूढ़े हो जाएंगे। यह रोल आपके ऊपर सूट नहीं करेगा। उस समय मेरे पास कोई नौकरी नहीं थी। कुछ समय बाद मुझे एक बार फिर ऑफर मिला, लेकिन इस बार मुझे शो में नकुल के रोल के लिए लिया जा रहा था। मैंने इसे निभाने से मना कर दिया था क्योंकि मैं अभिमन्यु का किरदार निभाना चाहता था, इस बारे में जब मैंने रवि को बताया तो उन्होंने कहा कि वो इस बारे में सोचेंगे।हालांकि बाद में एक्टर नितीश भारद्वाज को कृष्ण का किरदार निभाने के लिए स्क्रीन टेस्ट पर बुलाया गया, जिसके लिए वो तैयार नहीं थे। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा, मैंने रवि से कहा कि कृष्ण की भूमिका के लिए आपको एक अनुभवी एक्टर की जरूरत है। इतना महान किरदार निभाने के लिए आप मुझे कैसे बोल सकते हैं? तब उन्होंने मुझसे कहा अगर आप एक अच्छा रोल निभाना चाहते हैं तो इसके लिए स्क्रीन टेस्ट दो। तब मैंने स्क्रीन टेस्ट दिया और मुझे इसके लिए चुन लिया गया।----
- मुंबई। अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन हो गया है। 15 अप्रैल को उन्होंने आखिरी सांस ली। वो 64 साल के थे। रंजीत चौधरी मशहूर अभिनेत्री पर्ल पद्मसी के बेटे थे।पहली शादी के बाद पर्ल पद्मसी को रंजीत और रोहिनी दो बच्चे हुए थे। अभिनेता रंजीत चौधरी के निधन की पुष्टि उनकी सौतेली बहन रैल पद्मसी ने की। रैल पद्मसी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रैल ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं आपको जानकारी देना चाहती हूं कि कल रंजीत चौधरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।रंजीत चौधरी का निधन किस कारण हुआ है, इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद रंजीत चौधरी ने हॉलीवुड की तरफ रुख किया। अभिनेता रंजीत चौधरी हॉलीवुड का भी जाना-पहचाना नाम हैं। अभिनेता के बॉलीवुड करिअर की बात करें तो, उन्होंने ने बासु चटर्जी की फिल्म खट्टा मीठा से एक्टिंग डेब्यू किया था। बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे अशोक कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वो बातों-बातों में और खूबसूरत सहित कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई दिए। उन्होंने तकरीबन 40 फिल्मों में काम किया है। इन सभी फिल्मों ने रंजीत चौधरी हल्के कॉमिक रोल में नजर आए। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अभिनेता रंजीत टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दे चुके हैं।रंजीत साल 1980 में अमेरिका चले गए थे। वहां उन्होंने कई अमेरिकी शोज में हिस्सा लिया। रिपोट्र्स के मुताबिक उन्होंने स्टीव कैरेल और जैना फिशर जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत ने दीपा मेहता की फिल्म सैम और मैं , का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। दीपा मेहता की फिल्म के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में रंजीत का खास तौर पर जिक्र किया गया था।----
- पेरिस। कोरोना वायरस की वजह से कान्स फिल्म महोत्सव के आयोजकों का कहना है कि सिनेमा की दुनिया के, इस सबसे बड़े सालाना आयोजन का इस साल उसके वास्तविक रूप में आयोजन कर पाना मुश्किल है।आयोजकों ने यह भी कहा कि वह कान्स फिल्म महोत्सव के आयोजन के नए तरीके तलाश रहे हैं। आम तौर पर यह फिल्म महोत्सव मई के मध्य में होता है लेकिन इस साल इसकी तारीख बढ़ा कर पहले तो जून के आखिर में और फिर जुलाई के शुरू में की गई। बहरहाल, आयोजकों का कहना है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के यह कहने के बाद उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा कि सांस्कृतिक समारोह मध्य जुलाई के पहले आयोजित नहीं किए जा सकते। एक बयान में आयोजकों ने कहा यह अनुमान लगाना ही मुश्किल है कि इस साल फेस्टीवल द कान्स का उसके असली रूप में आयोजन हो पाएगा। उन्होंने कहा कि वे कान्स 2020 को आयोजित करने के लिए सभी आपात उपायों पर विचार कर रहे हैं।
- मुंबई। अभिनेता अजय देवगन ने बीते दिनों इस बात का ऐलान करके सबको चौंका दिया था कि वो साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की हिन्दी रीमेक करने जा रहे हैं।हालांकि पहले इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन जैसे स्टार का नाम जुड़ रहा था लेकिन जब अजय देवगन ने इस बात पर मुहर लगाई कि वो इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे तो सभी हैरान रह गए। एस.आर. प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि, हमें इस बात की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि कैथी के हिन्दी रीमेक में अजय देवगन नजर आएंगे। यह फिल्म 12 फरवरी 2021 को दिन रिलीज होगी।इस फिल्म को अजय देवगन के कजिन धर्मेंद्र शर्मा डायरेक्टर करते नजर आएंगे। सूत्र के अनुसार, लोकेश अभी दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं, जिसके चलते अजय देवगन ने धर्मेंद्र शर्मा पर भरोसा किया है, जिनकी यह पहली फिल्म है। अजय देवगन इस फिल्म के माध्यम से एक नए टैलेंट को चांस देने जा रहे हैं। अजय देवगन ने तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर के वक्त भी ओम राउत पर भरोसा जताया था और उनकी भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया को भी एक नए डायरेक्टर ही बना रह हैं।धर्मेंद्र ने तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर की एडिटिंग की थी, जो अजय देवगन को काफी पसंद आई थी। इसी के चलते अजय देवगन ने धर्मेंद्र पर भरोसा जताते हुए उनकी फिल्म के लिए हां कह दिया है। बताया जा रहा है कि अजय देवगन इसका ऐलान कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होते ही कर देंगे।---
- मुंबई। कलर्स टीवी के सुपरहिट टीवी शो वालिका वधू ने एक बार फिर टीवी पर दस्तक दे दी है। इस शो के रीटेलीकास्ट होने से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।बालिका वधू के प्रसारण को लेकर अनूप सोनी ने सोशल मीडिया पर जनकारी दी है। अनूप सोनी ने ट्विटर पर सीरियल बालिका वधू की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा है, बालिका वधू कलर्स पर कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप इस टीवी शो को सोमवार से शुक्रवार शाम 6 बजे देख सकते हैं। इस आइकॉनिक शो का हिस्सा बनने का मुझे गर्व है।अनूप सोनी ने बालिका वधू ने भैरों धर्मवीर सिंह का किरदार निभाया था जो कि आनंदी के ससुर के रोल में हैं। बालिका वधू में अविका गौर और अविनाश मुखर्जी आनंदी और जगिया मुख्य के किरदारों में नजर आए थे जिनकी बचपन में ही शादी हो गई थी। वहीं प्रत्युषा बनर्जी और शशांक व्यास ने युवा आनंदी और जगिया का रोल निभाया था। इसके अलावा इस कहानी में सिद्धार्थ शुक्ला, स्मिता बंसल, सुरेखा सिकरी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।आनंदी और जगिया की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो का लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बालिका वधू लगातार 8 साल तक टेलीकास्ट किया गया था। इस दौरान बालिका बधू के 2245 एपिसोड्स देखने को मिले थे। बालिका बधू ने टीआरपी के मामले में सभी टीवी शोज को पछाड़ दिया था। बालिका बधू एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शो फिर से टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर कर सकता है।--------------
- मुंबई। लॉकडाउन के बीच जहां फिल्म और टीवी जगत से जुड़ी हस्तियां अपनी कुकिंग स्किल्स और वर्कआउट वीडियोज शेयर कर रही हैं तो वहीं जूही चावला ने कुछ ऐसा कर दिया है आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे। जूही चावला ने अपनी कुछ फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में वे अपने घर के गार्डन में ही टमाटर और मेथी के बीज बोती दिख रही है।जूही चावला की ये फोटोज आपको हैरान कर देंगी और आप सोचेंगे कि क्या ये 90 के दशक की ग्लैमरस अदाकारा ही है जिसकी खूबसूरती की चर्चा खूब होती थी। जूही चावला की ये फोटोज साबित करती हैं कि वो मॉर्डन होने के साथ-साथ काफी देसी भी है।जूही चावला की ये तस्वीरें साबित करती हैं कि वो जमीन से जुड़ी हुई हैं और उन्हें घर के काम करना काफी पसंद है। जूही चावला ने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज शेयर कर बता दिया है कि वो कैसे घर में ही खेती कर रही है।जूही चावला ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ये देखो...मेरा नया काम, मैं आज कल मेथी, कोठमीर और टमाटर उगा रही हूं... इसके बाद देखते हैं क्या उगता है... । इन तस्वीरों को जूही चावला के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
- मुंबई। भूषण कुमार की टी-सीरीज ने महा-मृत्युंजय मंत्र का एक नया वीडियो रिलीज किया है। महा-मृत्युंजय मंत्र को संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी ने अपनी आवाज दी है।टी-सीरीज की ओर से महा-मृत्युंजय मंत्र का वीडियो रविवार शाम को जारी किया गया है। तब से लेकर अब तक इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। यू ट्यूब पर इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा हैं। शेखर रवजियानी ने इस वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा है, संकट का ये समय बीत जाए इस कामना के साथ हमने इसे बनाया है। शेखर रवजियानी इससे पहले हनुमान चालिसा का भी अपना एक वीडियो जारी कर चुके हैं।
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बहुत से पुराने सीरियलों की टीवी पर वापसी हो रही है। दूरदर्शन में अब तक रामायण , महाभारत, बुनियाद, शक्तिमान, देख भाई देख जैसे पॉपुलर और क्लासिक शोज की वापसी हो चुकी है। अब शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर के हिट टीवी शो चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिस भी छोटे परदे पर लौट रहा है।यह शो सब टीवी पर आज शाम को 6 बजे और रात को 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसी आधिकारिक जानकारी चैनल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।टीवी शो चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिस में पंकज कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शो के दोबारा टेलीकास्ट होने की खबर पर देवेन भोजानी ने भी खुशी जाहिर की है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में टीवी एक्टर देवेन भोजानी ने कहा, मैं इससे काफी खुश हूं, ये एक अच्छी फीलिंग है। ऑफिस ऑफिस फिर से टीवी पर आ रहा है। साल 2001 से 2002 के दौरान हमने इसे बनाया था। मुझे लगता है ये शो दर्शकों को उतना ही पसंद आएगा, जितना उस समय पसंद आया था।चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिस की कहानी पर बात करते हुए एक्टर ने बताया है कि, इसमें एक रिटायर आदमी भ्रष्टाचार ऑफिसर्स से अपना काम करवाने के लिए ऑफिस के चक्कर लगाता रहता है लेकिन ये भ्रष्ट ऑफिसर्स उसे टहलाते रहते हैं। ये कहानी उस वक्त भी रिलेटेबल थी और आज के दर्शक भी मुसद्दीलाल के दर्द को समझ पाएंगे। लॉकडाउन के दौरान दर्शकों को ये टीवी शो बहुत पसंद आएगा, मुझे ऐसी उम्मीद है। ऑफिस ऑफिस में पंकज कपूर और देवेन भोजानी के अलावा आसावरी जोशी, संजय मिश्रा और मनोज पहवा ने भी अहम किरदार निभाया था।----
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्ट्राग्राम में अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इस समय काफी वायरल हो रही हैं। इसमें वे खूबसूरत लहंगे में सजी नवाब खानदान की बहू नजर आ रही हैं। क्या आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि करीना कपूर खान ने अपनी शादी के लहंगे पर कितना खर्च किया होगा?करीना कपूर बॉलीवुड में उन कलाकारों में से हैं, जो अपने महंगे बैग और कपड़ों की वजह से भी जानी जाती हैं। विभिन्न मौके पर करीना काफी महंगे कपड़े खरीदना पसंद करती हैं। उनके पास महंगे कपड़ों और बैग का व्यापक संग्रह है। ऐसे में अपने जीवन के खास दिन में पहनने के लिए उन्होंने कितना खर्च किया होगा?हाल ही में करीना की शादी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। चूंकि यह इतने दिनों से ट्रेंड कर रहा था, तो हमने करीना कपूर खान की खूबसूरत लहंगे की कीमत खोजने का प्रयास किया। तो हम बता दें कि इसकी कीमत थी 50 लाख रुपए। इसे बॉलीवुड के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। पर हम ये भी स्पष्ट कर दें कि विशेष अवसरों पर ही करीना अपने कपड़ों पर मोटी रकम खर्च करना पसंद करती हैं।जहां तक सैफ और करीना की प्रेम कहानी की बात है, तो शुरू में अभिनेत्री पटौदी के नवाब से शादी करने के लिए उत्सुक नहीं थी। आज वे एक सफल शादीशुदा जिदंगी बिता रहे हैं। उनका तीन साल का एक बेटा है तैमूर अली खान।--
- मुंबई। रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल रामायण एक बार फिर टीवी पर लौटा है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसके हर कलाकार एक बार फिर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए हैं। इन्हीं में एक हैं भरत का रोल करने वाले संजय जोग।अफसोस की बात है कि सीरियल की सफलता एक बार फिर देखने के लिए संजय जोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज वे यदि जीवित होते तो सीरियल के पुन:प्रसारण और उसकी लोकप्रियता देखकर काफी खुश होते। 27 नवंबर 1995 को लीवर फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। अपने दौर में उन्होंने काफी सफल काम किया , लेकिन जब उनका निधन हुआ, तो बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी हुई थी।,सरल स्वभाव और अपनी झील सी बड़ी-बड़ी आंखों के कारण उनका व्यक्त्वि अलग ही नजर आता था। उनकी इसी खासियत ने उन्हें रामानंद सागर को प्रभावित किया था और उन्हें रामायण सीरियल में काम करने का मौका मिला था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था।लोगों को आज भी याद है वो सीन जब भगवान राम के वनवास के बाद आंखों में आंसू और सिर पर खड़ाऊ लेकर संजय जोग भरत बनकर चले थे, तो देखने वालों की आंखें भर आई थीं।24 सितंबर 1955 को नागपुर में जन्मे संजय जोग ने 80 के दशक में 50 से अधिक मराठी, गुजराती और हिन्दी फिल्मों में काम किया। पुणे में कॉलेज की पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे अभिनय के क्षेत्र में जाएंगे। फिर किस्मत ने पलटा खाया और उन्होंने अभिनय का कोर्स किया। .उन्हें एक मराठी फिल्म में हीरो का रोल भी मिल गया। फिल्म का नाम था सापला, पर यह फिल्म फ्लॅाप हो गई। निराश होकर संजय जोग नागपुर लौट आए और खेती करने लगे। खेती के काम से ही एक बार मुंबई आए तो उन्हें एक और मराठी फिल्म करने का प्रस्ताव मिल गया। यह फिल्म थी जिद्द। फिल्म सुपरहिट रही और फिर संजय जोग ने मुंबई में ही रहना शुरू कर दिया। फिर उन्हें अनिल कपूर के साथ जिगरवाला फिल्म मिल गई। उसके बाद उन्होंने कई और हिन्दी फिल्मोंंं में काम किया।संजय ने गुजराती फिल्म माया बाजार में अभिमन्यु का किरदार निभाया था। उस फिल्म में उनके मेकअप मैन थे गोपाल दादा। रामानंद सागर के सीरियल रामायण में गोपाल दादा ही मेकअप मैन थे। उन्हीं ने रामानंद सागर को संजय जोग का नाम सुझाया, लेकिन उन्हें रामानंद सागर ने लक्ष्मण के किरदार का प्रस्ताव दिया। लेकिन संजय जोग उस वक्त कुछ फिल्में भी कर रहे थे, इसलिए उन्होंने ज्यादा डेट्स देने में असमर्थता जाहिर की। फिर रामानंद सागर ने उन्हें भरत के रोल का प्रस्ताव दे दिया जिसे संजय मना नहीं कर पाए। संजय भले ही अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय थे, लेकिन उनका मन खेती किसानी में ही रमता था। वे चाहते थे कि पुणे में जमीन खरीदकर खेती करें, लेकिन जिदंगी ने उनका साथ नहीं दिया।आज संजय जोग के परिवार में पत्नी नीता के अलावा दो बच्चे हैं रंजीत और नताशा। रंजीत मराठी फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं।0----
- मुंबई। इस समय देश में लॉकडाउन है, जिसकी वजह से सभी घर के अंदर ही हैं। फिल्म और टेली सीरियलों की शूटिंग भी बंद है। ऐसे में लोग अपने घरों में नेटफिलिक्स, अमेजन, एम.एक्स.प्लेयर और जी5 जैसे डिजिटल प्लेटफॉम्र्स पर वेब सीरीज और फिल्मों का मजा ले रहे हैं।ओरमैक्स मीडिया ने अपनी ताजा रिसर्च के माध्यम से यह पता लगाया है कि बीते हफ्ते दर्शकों ने डिजिटल पोर्टल्स पर किन-किन शोज या फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा है। इस रिसर्च में अमेजन प्राइम के हालिया रिलीज शो पंचायत ने नम्बर 1 की जगह हासिल की है। आइए आपको बताते हैं कि दर्शकों ने किन-किन 10 शोज को सबसे ज्यादा पसंद किया है-1. पंचायत (अमेजन प्राइम वीडियो)2. स्पेशल ऑप्स (हॉटस्टार)3. मनी हाइस्ट सीजन 4 (नेटफिलिक्स)4. फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2 (अमेजन प्राइम वीडियो)5. शी (नेटफिलिक्स)6. भौकाल (एम.एक्स. प्लेयर)7. एक्सट्रैक्शन (नेटफिलिक्स)8. ट्रिपल एक्स सीजन 2 (ऑल्ट बालाजी)9. मस्का (नेटफिलिक्स)10. मेंटलहुड (जी5/ऑल्ट बालाजी)जहां तक फिल्मों की बात है, तो इस समय बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है। इनमें सूर्यवंशी, फिल्म 83, कुली नं 1, राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई और लक्ष्मी बॉम्ब जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की रिलीज आगे बढऩे से इस साल प्रदर्शित होने वाली दूसरी फिल्मों की रिलीज तारीखों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।---