आलिया ने घर में ही काट लिए अपने बाल
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम में अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। इस फोटो के साथ अदाकारा ने फैंस को जानकारी दी है कि वो आखिरकार रुटीन लाइफ में लौट आई है। इस बीच अदाकारा ने खुद अपने बाल घर में ही काट डाले हैं।
दरअसल आलिया भट्ट इन दिनों आम लोगों की तरह घर में क्वांरटीन का वक्त गुजार रही है। लेकिन इस बीच वो खुद को फिट और फाइन रखने की पूरी कोशिश में भी लगी हुई है। हाल ही में इसकी जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। अदाकारा ने इसके साथ ही एक और चौंकाने वाली बात बता दी है। आलिया ने अपनी एक जिमिंग मूड की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि इस दौरान घर में खुद को फिट रखने के चैलेंज को पूरा करते-करते उन्होंने अपने बाल भी खुद काट लिए है। इसी के साथ आलिया भट्ट अपने हेयर कट को भी फ्लॉन्ट करना नहीं भूली है।
दरअसल रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया है। इसके बाद से ही अलिया, कपूर परिवार के सुख-दुख में साथ दे रही थी। इसी के चलते आलिया भट्ट सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थी। लेकिन अब आलिया भट्ट दोबारा अपनी रुटीन लाइफ में लौट आई हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी के लिए भट्ट और कपूर परिवार के बीच भी रजामंदी हो गई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही दोनों स्टार शादी के बंधन में बंध जाने वाले हैं।
Leave A Comment