कुछ ऐसा है अक्षय- ट्विंकल का रिश्ता....
मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल जोडिय़ों में से एक हैं, जिनकी जिंदगी से हम सभी प्रेरणा लेते हैं। 90 के दशक की इस जोड़ी की शादी कई लोगों के लिए मिसाल है, जिसका पूरा श्रेय इन दोनों को ही जाता है।
एंटरटेनमेंट जगत की जरूरतों के समझते हुए उन्होंने अपने आप ही कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे इनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है। अक्षय कुमार और ट्विंकल के रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि ये पति-पत्नी से पहले एक-दूसरे के दोस्त हैं।
अक्षय कुमार जिंदगी में चाहें कितनी भी बिजी रहते हों, लेकिन वो यादगार लम्हें क्रिएट करना नहीं भूलते हैं। ये लम्हे दुख के समय में मुस्कुराने की वजह देते हैं। अक्षय और ट्विंकल साथ में वक्त बिताना पसंद करते हैं। वक्त के साथ इन दोनों ने इसे नियम बना लिया है कि दिन में एक बार ये साथ में जरूर फैमिली टाइम बिताना है। दोनों की सबसे खास बात यह है कि ये अपना बचपन कभी भी नहीं भूलते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी ये दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं। ट्विंकल और अक्षय की जिंदगी में डिनर डेट्स खास स्थान रखती हैं। ये दोनों आज भी साथ में डिनर डेट्स पर जाते हैं इससे इनके रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।
अक्षय कुमार की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं। उस समय ट्विंकल ने उनका पूरा साथ दिया और आज मिस्टर खिलाड़ी बॉलीवुड के नम्बर 1 एक्टर हैं।
अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। डिंपल ने ट्विंकल के साथ अक्षय की शादी के प्रपोजल पर यह शर्त भी रखी थी कि दोनों को सालभर लिव-इन में रहना पड़ेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे शादी की इजाजत देंगी। मां डिंपल की शर्त पर अक्षय-ट्विंकल साथ रहे और उसके एक साल बाद शादी की। दोनों ने जनवरी, 2001 में शादी की थी। मेहंदी रश्म के दौरान अक्षय ने खुद अपने नाम की मेहंदी ट्विंकल को लगाई थी।
ट्विंकल ने बेटे आरव को 2002 में जन्म दिया और बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था।
---
Leave A Comment