ब्रेकिंग न्यूज़

 डीडी भारती में अब देखिए विष्णु पुराण
 मुंबई। रामायण, महाभारत के बाद अब दूरदर्शन  पर पौराणिक सीरियल विष्णु पुराण की वापसी हुई है। 14 मई से यह सीरियल डीडी भारती पर शुरू हुआ है। 
 दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है,- देखिए चक्रधर भगवान श्री विष्णु के अवतारों और महिमा की कथा  विष्णु पुराण रात 7 बजे से सिर्फ डीडी भारती पर। 
विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय,
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय...
 बी. आर. चोपड़ा निर्देशित धारावाहिक विष्णु पुराण  में भगवान विष्णु की महिमा और अवतारों की कथा का चित्रण किया गया है। 
 
 
गौरतलब है कि दूरदर्शन पर रामायण ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और महाभारत ने भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई। इस सफलता के बाद दूरदर्शन ने अपने एक और पौराणिक शो विष्णु पुराण को रीटेलीकास्ट करने का फैसला किया।
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने महाभारत में जहां श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, तो वहीं वे विष्णु पुराण सीरियल में भगवान विष्णु बने हैं।  नीतीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के साथ-साथ राम का किरदार भी निभाया था।  
वैदेही अमृते ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया है।  वैदेही कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर हैं। वहीं अभिनेता समर जय सिंह ने पहली बार सीरियल ओम नम: शिवाय में भगवान शिव का रोल किया था। 1997 में आया ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद समर जय सिंह ने कई सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाया। वे विष्णु पुराण में भी भगवान शिव बने हैं।
 वो रहने वाली महलों की सीरियल में बहू का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रीना कपूर ने कई टीवी शोज में काम किया है। विष्णु पुराण शो  में वह माता सीता के किरदार में हैं।  इसमें भगवान राम का किरदार नीतीश भारद्वाज ने ही निभाया हैं। 
विष्णु पुराण सीरियल में  दैत्य गुरु शुक्राचार्य  का किरदार अभिनेता सुरेंद्र पाल ने निभाया है। पुराणों के अनुसार शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु तथा पुरोहित थे। सुरेंद्र पाल जाने माने अभिनेता हैं। तो वहीं  81 वर्षीय सुधीर दलवी वहीं एक्टर हैं जिन्होंने रामायण में राम के गुरु यानी गुरु वशिष्ठ का रोल प्ले किया था। विष्णु पुराण में वे ब्रह्मा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 
 कुबूल है सीरियल फेम शालिनी कपूर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शालिनी ने विष्णु पुराण में रेणुका का किरदार निभाया है। रेणुका राजा प्रसेनजित अथवा राजा रेणु की कन्या, परशुराम की माता और जमदग्नि ऋषि की पत्नी थीं।
--
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english