मुकेश अंबानी के पोते का हुआ नामकरण....बताया क्या रखा है नाम...
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल में एक बड़ी खुशी आई है। वे दादा बने हैं। अब उनके पोते के नाम का भी खुलासा हो गया है।
मुकेश और नीता अंबानी के घर इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बहू श्लोका को 10 दिसंबर को बेटा पैदा हुआ है। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को वायरल होने में जरा सा भी समय नहीं लगा था। अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम 'पृथ्वी आकाश अंबानी' रखा है। इस नाम की आधिकारिक घोषणा अंबानी परिवार ने की है। बयान में ये कहा गया है कि मुकेश अंबानी के बेटे का नाम आकाश है और इस वजह से उन्होंने अपने पोते का नाम पृथ्वी रखा है।
आकाश और श्लोका स्कूल के समय के दोस्त हैं। साल 2009 से दोनों एक दूसरे को जानते थे। आकाश ने श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां कर दी थी। उनकी शादी की धूमधाम के काफी चर्चे रहे थे। अब उनके घर नन्हे मेहमान ने भी दस्तक देकर इनकी खुशियां दोगुनी कर दी है।
Leave A Comment