सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी, जाने आज क्या रही कीमत
नई दिल्ली। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44 हजार 422 रुपये पर खुला और 44 हजार 516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64 हजार 766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65 हजार 128 पर बंद हुई। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की रंगत उड़ी रही। यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 522 रुपये घटकर 43 हजार 887 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44 हजार 409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,822 रुपये की गिररावट दर्शाता 64 हजार 805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एक दिन पहले भाव 66 हजार 627 पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 522 रुपये की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बजाार में सोना गिरावट के साथ 1,696 डालर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 25.20 डालर प्रति औंस पर चल रही थी।
Leave A Comment