देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सप्ताह के दौरान 360 करोड़ डॉलर की वृद्धि
नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में तीन अरब 60 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ पांच सौ 38 अरब 20 करोड़ डॉलर हो गया है।
विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों में भी एक अरब 50 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह चार सौ बानवे अरब तीस करोड़ डॉलर हो गयी। विदेशी मुद्रा परिसम्मपत्तियां देश के कुल मुद्रा भण्डार में शामिल हैं।
सोने का भंडार दो अरब 20 करोड़ डॉलर बढ़कर 39 अरब 80 करोड़ डॉलर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ भारत के विशेष आहरण अधिकार में 60 लाख डॉलर की बढोतरी हुई और यह एक अरब 50 करोड़ डॉलर हो गया है।
Leave A Comment