ब्रेकिंग न्यूज़

 क्षेत्रीय अधिकारी मुख्यालय में रहें, अवकाश दिवस में भी क्षेत्रीय भंडार खुले रहें ....

  -सीएसपीडीसीएल के एमडी ने की समीक्षा

 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं ऊर्जा सचिव श्री पी .दयानन्द के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने क्षेत्रीय अधिकारीगण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। श्री भीमसिंह ने आज कार्यपालक निदेशकों,मुख्य अभियंताओं,अधीक्षण अभियंताओं,कार्यपालन अभियन्ताओं से चर्चा कर  उनके क्षेत्र में विद्युत प्रदाय की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुये मैदानी अधिकारियों को अतिरिक्त  सतर्कता रखनी चाहिये । सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश का कड़ाई से पालन करना चाहिए  और तात्कालिक  समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से करना चाहिये । बिना अनुमति मुख्यालय  छोड़ने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी । श्री भीम सिंह ने निर्देश दिये हैं मरम्मत कार्य में संसाधनों की कमी नहीं रहनी चाहिये ।विगत दो हफ्तों से  अवकाश दिवसों पर क्षेत्रीय भंडार खुले रखने का उपाय सफल हुआ है अत: मौसम को देखते हुये इसके लिये आगे भी तैयार रहना चाहिये । फेल ट्रांसफार्मरों को जल्दी से जल्दी बदला जाए। मैदानी स्तर पर संसाधनों की कमी हो तो तत्काल क्षेत्रीय वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाये । इसके बावजूद कोई समस्या हो तो मुख्यालय स्तर पर समाधान किया  जायेगा । श्री भीमसिंह ने कहा कि उपभोक्ता सेवा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है , इस विषय पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।श्री भीमसिंह ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर ऊर्जा सचिव स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है अत: सभी अधिकारी -कर्मचारी सतर्कता से कार्य करें । file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english