ब्रेकिंग न्यूज़

  दूरी घटी, सुविधा बढ़ी - नवीन धान उपार्जन केंद्र से किसान मेघूराम सिन्हा को मिली राहत

-गांव के पास ही धान विक्रय, खाद-बीज और सोसायटी की सुविधा मिलने से किसानों की राह हुई आसान
-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से मजबूत हो रही ग्रामीण कृषि व्यवस्था
 रायपुर। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर जाना, परिवहन पर अतिरिक्त खर्च करना और लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। इन परेशानियों को कम करने और कृषि सुविधाओं को किसानों के करीब पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्थापना की गई है। इसका लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को मिलने लगा है। ग्राम तमरुवा के किसान श्री मेघूराम सिन्हा भी नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से मिली सुविधा से खुश हैं।
 ग्राम तमरुवा निवासी श्री मेघूराम सिन्हा पिता श्री बाबूलाल सिन्हा के पास लगभग चार एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने चालू खरीफ सीजन में नवीन धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर 80 क्विंटल धान का विक्रय किया। वे बताते हैं कि पहले धान बेचने के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता था। एक ही केंद्र में आठ गांवों के किसानों के पहुंचने से भीड़ अधिक रहती थी, जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों बढ़ जाते थे। अब ग्राम चुचरुंगपुर-तमरुवा में नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां आठ गांवों के किसान एक ही केंद्र पर निर्भर थे, वहीं अब गांवों का विभाजन होने से चार गांवों के किसान ही संबंधित केंद्र में पहुंच रहे हैं। इससे किसानों की संख्या और भीड़ लगभग आधी हो गई है तथा धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से अधिक सहज हुई है।
 श्री सिन्हा बताते हैं कि नए केंद्र में ऑनलाइन टोकन, किसानों के बैठने और पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांव के पास ही धान विक्रय की व्यवस्था होने से समय और परिवहन खर्च की बचत हो रही है। इसके साथ ही खाद-बीज और सोसायटी से जुड़ी सुविधाएं भी स्थानीय स्तर पर मिलने से आगामी खेती की तैयारी में सहूलियत होगी। श्री मेघूराम सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसान परिवार से जुड़े हैं और किसानों की समस्याओं को समझते हैं। गांवों में उपार्जन केंद्र खोलने जैसी पहल से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उनके पिता भी किसान हैं और गांव के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध होने से पूरा परिवार प्रसन्न है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english