छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों का तबादला, ; जेपी पाठक बने बिलासपुर संभाग के आयुक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मंत्रालय से इसे लेकर बुधवार को आदेश जारी हुआ। आदेश के अनुसार 2 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आर प्रसन्ना को नए आदेश के मुताबिक वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजेद्र कुमार कटारा को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईएएस जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं नीलम नामदेव एक्का को मंत्रालय में सचिव का दायित्व सौंपा गया है।


.jpg)







.jpg)
Leave A Comment