ब्रेकिंग न्यूज़

 जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास अनवरत रहेगा जारी : किरण देव

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक देव एवं विधायक गोयल ने दरभा के चिंगपाल में सीसी सड़क, व्यावसायिक परिसर, सांस्कृतिक भवन, सायकल स्टैंड, नवीन शाला भवन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
 जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा विकासखण्ड में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व विधायक विनायक गोयल ने ग्राम चिंगपाल  में लाखों रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री देव ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना, बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत ग्राम चिंगपाल में माशा मांझी गुड़ा में सायकल स्टैंड निर्माण लागत 10.50 लाख, ग्राम लेण्ड्रा में सीसी सडक लागत 7.80 लाख, व्यावसायिक परिसर निर्माण लागत 15 लाख रुपए, ग्राम ककनार में सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 05 लाख, सीसी सडक निर्माण लागत 05.20 लाख रुपए, कोयनार में सीसी सडक निर्माण 5.20 लाख ररुपए, ग्राम कोटमसर में प्रतीक्षा शेड निर्माण लागत 12.77 लाख, ग्राम कान्दानार सीसी सडक निर्माण लागत 02.70 लाख, ग्राम छिन्दपुर प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण लागत 20.30 लाख , ग्राम सेड़वा में सी सी सडक निर्माण लागत 08 लाख रूपए विभिन्न विकास कार्यों का कुल लागत 92.37 लाख रूपए का विधिवत भूमिपूजन किया। 
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री देव ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। हमारी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, यह हमारा दायित्व है। शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह हमारा लक्ष्य है। श्री देव ने कहा जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। इस पर हम खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण, व्यावसायिक परिसर, सायकल स्टैंड, प्रेक्षा भवन, नवीन शाला भवन निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। जनता को मूलभूत सुविधा सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, विद्युत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य किया जायेगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। क्षेत्र में लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो रही है। विकास अनवरत जारी रहेगा।
विधायक श्री गोयल ने कहा आज दरभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया । हमारे सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान विद्याशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, जनपद सदस्य गागराराम, जयमनी, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम सरपंच जयराम बघेल, सूबेदार बघेल, संतोष बघेल, फूलसिंह सेठिया, अंनत राम, महेन्द्र बघेल, जनपद सीईओ वीरेन्द्र बहादुर, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ जगदीश पात्र एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english