ब्रेकिंग न्यूज़

फिट इंडिया अभियान के तहत रायगढ़ में निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

-‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन, युवाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
 रायगढ़। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से रायगढ़ में ‘संडे ऑन साइकिल’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस रैली में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस और माय भारत के स्वयंसेवकों सहित गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्त भारत और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। रैली सुबह 8 बजे रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से प्रारंभ हुई। निर्धारित मार्ग के अनुसार प्रतिभागी चक्रधर नगर चौक और सिग्नल चौक तक पहुंचे तथा वापस चक्रधर नगर चौक होते हुए रायगढ़ स्टेडियम में रैली का समापन हुआ। पूरे आयोजन में युवाओं ने फिटनेस के प्रति जागरूकता और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
 कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं को शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। युवाओं ने अपनी ऊर्जा को शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्यों में लगाने तथा अपने जिले, राज्य और देश को नशा मुक्त एवं स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिज्ञा की।
 ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर देशभर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। रायगढ़ में आयोजित रैली ने भी फिटनेस और नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती प्रतिमा सागर, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री जीवनलाल नायक, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के प्राध्यापक श्री कपूर चंद्र गुप्ता एवं श्री प्रताप चौधरी तथा एनसीसी 28वीं बटालियन रायगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english