महाराष्ट्र मंडल में वंदे मातरम् का सामूहिक गान आज
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, आठ नवंबर को वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया जाएगा। शाम सात बजे होने वाला यह आयोजन वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् का सामूहिक गान बच्चों के साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने किया है।
वहीं महाराष्ट्र मंडल में भी शुक्रवार शाम को यह आयोजन किया जाने वाला था, लेकिन ज्यादातर कार्यकारिणी सदस्यों व समितियों के पदाधिकारियों की व्यस्तता अथवा शहर से बाहर होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन न होने की एक वजह आयोजन के समय ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कालेज में नाटक ‘युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ का मंचन भी रहा।
खंगन के अनुसार वंदे मातरम् सामूहिक गान से पहले ही मंडल के कार्यकारिणी सदस्य, समितियों के पदाधिकारी व सभासद लगभग दो वर्षों से चली जा रही परंपरानुसार पहले राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक पाठ करेंगे। उसके बाद ही राष्ट्र गान का सस्वर गायन किया जाएगा।



.jpg)










Leave A Comment