संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गान
रायपुर। ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। इसी तारतम्य में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों के साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।
शिक्षिका रचना तिवारी ने बताया कि राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मार्निंग असेंबली में वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। असेंबली का संचालन कामना सिंह और स्पीच हिमांशी लोढ़ा ने दिया। सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” गाते हुए देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गर्व का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और सशक्त करते हैं।



.jpg)










Leave A Comment