लर्न ग्रो एंड शाइन विथ एजुकेशन थीम पर हुई असेंबली
0- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में एक और प्रेरणादाई आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में लर्न ग्रो एंड शाइन विथ एजुकेशन थीम पर असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को शिक्षा के साथ सीखने और आगे बढ़ने की सीख दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने ज्ञानवर्धन लघु नाटक भी मंचित किया। शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि सुबह की असेंबली ग्रीन हाउस द्वारा ‘लर्न ग्रो एंड शाइन विथ एजुकेशन’ थीम पर हुई। इसका नेतृत्व शिक्षिका किरण सुतार ने किया। असेंबली कंडक्शन लावण्या गिरीभट्ट, प्रतिज्ञा, रुचि साहू, स्पीच रुचि साहू, कविता कार्तिक दास और सुविचार वेदांशी साई ने व्यक्त किया। नाटक में आशीष साहू डॉक्टर, रौनक साहू बच्चा और दीक्षा साहू ने मां की भूमिका निभाई।
अपर्णा के अनुसार नाटक के जरिए बच्चों को बताया गया कि हम बच्चों को बताएं कि शिक्षा क्यों महत्वपूर्ण है और अशिक्षा के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। ग्रीन हाउस इंचार्ज किरण सुतार ने बच्चों को बताया कि शिक्षा हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है और इसकी शुरुआत बचपन से ही होनी चाहिए, ताकि बड़े होने पर बच्चों को तकलीफ न हो।



.jpg)










Leave A Comment