नाटक में बच्चों ने दी बड़ों को व्यवहार कुशल होने की सीख
0- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुआ बाल दिवस प्री सेलिब्रेशन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में गुरुवार, 13 नवंबर को प्री बाल दिवस सेलिब्रेशन किया गया। शहीद राजगुरु रेड हाउस के बच्चों ने सुंदर ज्ञानवर्धक नाटक मंचित कर इस बात का संदेश दिया कि बड़ों को व्यवहार कुशल होना चाहिए। स्कूल के उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को बाल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
शिक्षिका और रेड हाउस की मिस्ट्रेस सरिता पांडे और शेफाली ठाकुर के मार्गदर्शन में बच्चों ने नाटक का मंचन किया। इसमें रेड हाउस के बच्चों ने एक दंपती, बूढ़ी दादी और घर के बच्चे का अभिनय किया। कहानी के अनुसार बच्चे अपने अभिभावक के साथ वैसा ही रुखा व्यवहार करते हैं, जैसा कि वे अपने माता-पिता से करते हैं। नाटक में 'इंसान को हर उम्र में व्यवहार कुशल होना चाहिए’ की सीख प्रभावी तरीके से दी गई।
सरिता पांडे ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने पं. जवाहर लाल नेहरू पर भाषण की प्रस्तुति भी दी। असेंबली का संचालन आयुषी तिवारी ने किया। नेहरू जी की वेशभूषा में गौरव ध्रुव ने असेंबली में हिस्सा लिया।












Leave A Comment