भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का 140वीं जयन्ती पर नन्हे- मुन्ने स्कूली बच्चों ने गाँधी - नेहरू उद्यान स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर किया नमन
नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि संतोष संजना हियाल, जोन 4 अधिकारियों, स्कूली शिक्षिकाओं ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती पर किया नमन, नन्हे- मुन्ने स्कूली बच्चे शिक्षिकाओं से चाचा नेहरू की जीवनी सुनकर दिखे प्रसन्न
रायपुर/आज भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का उनकी 140 वीं जयन्ती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर के जीई मार्ग के किनारे नगर निगम के गाँधी - नेहरू उद्यान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया. संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष संजना हियाल, जोन 4 सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती पर सादर नमन किया. चाचा नेहरू के सम्बोधन से सुप्रसिद्ध भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षिकाओं ने सादर नमन किया. स्कूल की शिक्षिकाओं से पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी सुनकर स्कूल के विद्यार्थी बच्चे प्रसन्न दिखे.



.png)







Leave A Comment