बच्चों ने मनाई संत ज्ञानेश्वर की पुण्यतिथि
- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 'ज्ञानेश्वरी' पर की गई चर्चा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सोमवार, 17 नवंबर को संत ज्ञानेश्वर की पुण्यतिथि मनाई गई। स्कूल के जिन बच्चों का जन्मदिन 17 नवंबर को था, सभी ने मिलकर संत ज्ञानेश्वर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा- अर्चना की।
येलो हाउस असेंबली इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने असेंबली कराई। प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे ने बच्चों को बताया संत ज्ञानेश्वर 13वीं सदी के महान मराठी संत और कवि थे, जिनका जन्म 1275 में महाराष्ट्र के आपेगांव में हुआ था। उन्होंने संस्कृत में लिखी गई भगवद् गीता पर मराठी में 'ज्ञानेश्वरी' की रचना की। इस तरह ज्ञान को आम जनता तक पहुंचाया। उन्होंने उस कालखंड में जाति-भेद का विरोध किया और भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बताया। मात्र 21 वर्ष की आयु में, 1296 में, उन्होंने आळंदी में संजीवन समाधि ली।


.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)



Leave A Comment