एसआईआर अभियान में 22 बूथों में बीएलओ ने समयसीमा से पहले किया 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन
0- कलेक्टर के निर्देश पर बीएलओ किये गए सम्मानित
रायपुर. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ और रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 22 बूथों के बीएलओ द्वारा समयसीमा पूर्व शत -प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया है. रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार आज नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर श्री के. एम. अग्रवाल और, तहसीलदार ख्याति नेताम और जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव ने सम्बंधित 22 बीएलओ को शाल और प्रमाणपत्र प्रदत्त कर रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के पालन में सम्मानित किया.









.jpg)
Leave A Comment