ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जयन्ती पर महापौर मीनल चौबे ने प्रतिमा स्थल पर किया सादर नमन

--निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, परिवारजनों, गणमान्यजनों, आमजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को जयन्ती पर सादर नमन किया
रायपुर/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन 5 के सहयोग से जीई मार्ग में आमापारा में छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया.
नगर निगम रायपुर के आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, पूर्व पार्षद श्री दिलीप यदु, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिँह के परिवारजनों और नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने प्रतिमा स्थल पर उन्हें उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english