ब्रेकिंग न्यूज़

धान की एकमुश्त अंतर राशि मिलने से खिले किसानों के चेहरे

-होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात
रायपुर ।होली का त्योहार इस वर्ष किसानों के लिए केवल रंगों का नहीं, बल्कि समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पूर्व एकमुश्त प्रदान की गई है। इससे किसानों  में उत्साह और खुशी का माहौल है। यह राशि किसानों को आर्थिक राहत देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है।
कोंडागांव जिले के ग्राम कतावंड के किसान श्री अड़मा राम पोयाम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष धान खरीदी केंद्र में 150 क्विंटल धान बेचा था, जिसकी समर्थन मूल्य की राशि उन्हें पूर्व में ही उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी थी। अब होली से पहले अंतर राशि मिलने से वे बेहद खुश हैं। उन्हें लगभग 1 लाख 9 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे अपने परिवार के साथ होली एवं मेले का त्योहार अच्छे से मना सकेंगे।
ग्राम कुम्हारपारा के किसान श्री ग्रीकचंद्र पटेल ने बताया कि वे 14 एकड़ में आधुनिक तरीके से धान की खेती करते हैं। इस सीजन उन्होंने 180 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा। उन्होंने कहा कि होली से पहले अंतर राशि मिलने से घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ आगामी खेती कार्यों में भी सुविधा होगी। त्योहार के समय यह राशि मिलना परिवार के लिए बड़ी राहत है।
इसी प्रकार ग्राम कुम्हारपारा निवासी श्री गणेश प्रसाद देवांगन ने बताया कि उनके पास 10 एकड़ जमीन है और इस वर्ष उन्होंने लगभग 162 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा। मूल भुगतान पहले ही प्राप्त हो चुका था, किंतु अंतर राशि होली से पहले मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। उनका कहना है कि होली के बाद खेती का नया सीजन शुरू हो जाता है, ऐसे में यह राशि पारिवारिक आवश्यकताओं के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध होगी।
किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय उनकी जरूरतों के अनुरूप है। होली से पहले आर्थिक सहायता मिलने से न केवल त्योहार की खुशियां दोगुनी हुई हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह पहल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english