कोंडागांव जिले के 58 हजार 641 किसानों के खातों में अंतरित हुई 11.69 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त
-जिला स्तरीय कार्यक्रम, केशकाल विधायक श्री टेकाम हुए शामिल
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 24वीं किश्त की राशि देशभर के पात्र किसानों के खातों में अंतरित की। इस अवसर पर कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, बोरगांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात के बनासकांठा से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के तहत जिले के कुल 58 हजार 641 लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में 11 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मानकुराम नेताम, श्री तरुण साना, श्रीमती सोमादास सहित जनपद सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी दिशा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिले के युवा एवं महिला किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसान इसी उत्साह और हौसले के साथ आगे बढ़ें तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर निरंतर प्रगति करें।












.jpg)
Leave A Comment