ब्रेकिंग न्यूज़

 विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर

0- इजराइल में ’होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3500 पदों पर भर्ती, मिलेगा ₹1.99 लाख प्रति माह वेतन
दुर्ग. प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में ’होम बेस्ड केयर गिवर’ के कुल 3,500 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इस अवसर के तहत चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। विभिन्न कटौतियों (जैसे चिकित्सा बीमा, आवास और भोजन भत्ता) के बाद आवेदकों को शुद्ध रूप से 1,99,770 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। 
यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर दो वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) पर होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा नियोक्ता द्वारा आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा सहित 9 दिनों के राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिनों के वार्षिक अवकाश और सप्ताह में 6 दिन कार्य की सुविधा दी जाएगी। इस पद के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवेदकों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच, न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास न्यूनतम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए, वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने पूर्व में इजराइल में कार्य न किया हो। शैक्षणिक योग्यता के रूप में भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी (ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य है, अथवा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट में से कोई एक प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।  
    उल्लेखनीय है कि भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेजों की जांच व सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस और अंत में इजराइल के नियोक्ता द्वारा वीडियो साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र आवेदक छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक के माध्यम से तुरंत अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। उपसंचालक (रोजगार), जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की शंका या संदेह होने पर युवा प्रदेश के किसी भी शासकीय रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने इस भर्ती के नाम पर सक्रिय दलालों से विशेष रूप से सावधान रहने की अपील की गई है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english