आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
0- ऑनलाईन दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 03 जुलाई
बालोद. गुण्डरदेही विकासखण्ड के आंगनबाड़ी परसतराई केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन उपरांत ऑनलाईन दावा आपत्ति 03 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही की परियोजना अधिकारी ने बताया कि गुण्डरदेही विकासखण्ड के आंगनबाड़ी परसतराई केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति हेतु आॅनलाइन आवेदन 12 मई से 27 मई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन उपरांत पत्रक तैयार कर दावा आपत्ति 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से आमंत्रित की गई है।











.jpg)

Leave A Comment