ब्रेकिंग न्यूज़

 विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन ग्रामीण प्रभावशील

0- श्रमिकों को वीबी जी राम जी अंतर्गत 125 दिन प्रति परिवार रोजगार एवं वर्तमान मजदूरी दर 261 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये होने के संबंध में दी गई जानकारी
बालोद. विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) का शुभारंभ 01 जुलाई 2026 को पूरे भारत में प्रभावशील हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यरत श्रमिकों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) अंतर्गत 125 दिन प्रति परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने एवं श्रमिकों का वर्तमान मजदूरी दर 261 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये होने के विषय में जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक को कार्यस्थल में उपस्थित रहकर नियमानुसार कार्य कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। 
इसके साथ ही 02 जुलाई को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराते हुए वीबी जी राम जी योजना के अनुरूप प्रगतिरत कार्य का मस्टररोल जारी कर कार्य कराने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, लाभ एवं जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा सामुदायिक विकास से जुड़े प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल संसाधनों के संरक्षण एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा योजना को सफल बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया ।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english