ब्रेकिंग न्यूज़

 कमिश्नर डोमन सिंह ने दंतेवाड़ा में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माणाधीन का किया निरीक्षण

-नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य आवश्यक भवनों के लिए अतिरिक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश
 दंतेवाड़ा, । कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले के भ्रमण के दौरान चितालंका में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण का निरीक्षण कर इसे योजनाबद्ध तरीके से संचालित कर नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए सभी निर्माण सामग्री की उपलब्धता, उपकरणों एवं पर्याप्त श्रमिकों की व्यवस्था करने सहित निर्माण कार्य को द्रुत गति से नियमित तौर पर संचालित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करने कहा।
       कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने मेडिकल कॉलेज के समीप नर्सिंग कॉलेज तथा भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर अन्य भवनों के निर्माण हेतु अतिरिक्त भूमि चिह्नित करने पर जोर देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनने के बाद नर्सिंग कॉलेज, चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिए आवास निर्माण के अलावा अन्य भवन निर्माण की आवश्यकता होगी और इसे त्वरित स्वीकृति देने के लिए आवश्यक भूमि पहले से ही चिह्नित कर लिया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने चितालंका एवं समीपस्थ ग्राम भोगाम में आवश्यक भूमि का सर्वेक्षण करवाकर चिन्हित किए जाने की जानकारी दी।इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री एम भार्गव सहित डीन मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा डॉ टीकू सिन्हा, डीन मेडिकल कॉलेज जगदलपुर डॉ प्रदीप बेक तथा स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, सीजीएमएससी, सीएसपीडीसीएल के अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english