कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को झोकिया पत्रा वन क्षेत्र के अंतर्गत बदमार गांव के पास हुई।
अधिकारी ने बताया कि जोगेश्वर राठिया अपने खेत जाने के लिए जंगल से होकर गुजर रहे थे, तभी उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया, जिसने उन्हें कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मृतक की पत्नी लीला बाई राठिया को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।- file photo














.jpg)
Leave A Comment